Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजनीति में अलग-अलग पार्टियों का प्रतिनिधित्व करने वाले चतरा के दो दिग्गज एक कार्यक्रम में साथ नजर आए। सांसद कालीचरण सिंह और पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता इटखोरी के भद्रकाली मंदिर में एक कार्यक्रम में शिरकत की और पौधारोपण किया।
Jitendra Tiwari
राजनीति में अलग-अलग पार्टियों का प्रतिनिधित्व करने वाले चतरा के दो दिग्गज एक कार्यक्रम में साथ नजर आए। सांसद कालीचरण सिंह और पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता इटखोरी के भद्रकाली मंदिर में एक कार्यक्रम में शिरकत की और पौधारोपण किया।
More news from Chatra and nearby areas
- प्रतापपुर — प्रखंड के टंडवा पंचायत अंतर्गत जमुनियाटांड़ में रविवार को लगभग 2 बजे तक प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा निकालकर 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजद प्रखंड अध्यक्ष खेदु यादव उपस्थित रहे। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम मंदिर के वार्षिक उत्सव के रूप में हर साल हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं सुदृढ़ होती हैं। मुख्य अतिथि खेदु यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जमुनियाटांड़ जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में भी लोगों का भक्ति और आस्था के प्रति समर्पण अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भक्ति से मन को शांति मिलती है और मानव जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे समाज का कल्याण होता है। अखंड कीर्तन के दौरान भजन-कीर्तन की गूंज से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। इस मौके पर पप्पु कुमार,योगेंद्र यादव,अनिल यादव,कमलेश कुमार,छोटू कुमार,रोहन यादव मोती साव, बुधन यादव,के साथ साथ अन्य कई लोग शामिल रहें।1
- नगर निगम निर्वाचन 2026 के तहत 23 फरवरी को होने वाले मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने संत कोलंबस कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने पोलिंग पार्टियों से सामग्री मिलान, मतपेटिका खोलने-बंद करने की प्रक्रिया और प्रोटोकॉल की समीक्षा की तथा पारदर्शिता के साथ कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया। वहीं अंजनी अंजन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उपायुक्त ने मतदाताओं से 23 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने की अपील की।1
- मतदान से पहले जरूरी जानकारी | सही तरीके से करें वोट का इस्तेमाल लोकतंत्र के इस महापर्व में आपका एक वोट बेहद कीमती है। इस वीडियो में बैलेट पेपर पर सही जगह मोहर लगाने और बैलेट पेपर को सही तरीके से मोड़ने का आसान तरीका दिखाया गया है, ताकि आपका वोट पूरी तरह वैध रहे। ✅ सही जगह पर मोहर लगाएं ✅ बैलेट पेपर को सावधानी से मोड़ें ✅ गलत तरीके से वोट डालने से बचें सभी से अपील है कि यह जानकारी अपने परिवार, दोस्तों और आसपास के लोगों तक जरूर पहुंचाएं, ताकि हर वोट सही गिना जाए और लोकतंत्र मजबूत बने। सही मतदान — मजबूत लोकतंत्र1
- *ध्यान से देखें...क्योंकि आपका एक वोट भी बहुत कीमती होता है।* याद रखिए...आपका एक बहुमूल्य वोट किसी योग्य उम्मीदवार को विजय दिला सकता है। सोच-समझकर, नियमों के अनुसार मतदान करें और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का सही उपयोग करें। 🗳️ *आपका एक वोट… बदलाव की दिशा तय कर सकता है।*✍️1
- बहुत दुख के साथ मैं सूचना देना चाहता हूं एक प्रत्याशी का पति गड़ीखाना के लोगों को भ्रमित कर रहा है उन्होंने चार-पांच लोगों को मिलाकर नाली का काम तीन दिन से करवा रहा है मैंने पूछा वहां के लोगों से कौन करवा रहा है अभी तो आचार संहिता लगा हुआ ये कैसे हो rha मैं तत्काल चुनाव आयोग को आवेदन दिए ll जब मैं फिर गड़ीखाना गया सभी माता बहनों से वोट मांगने प्रत्याशी सुनीता को लेकर तो वहां पर धड़ले से काम हो रहा था जब वहां के लोगों से पूछा तो बोल रहा था कि वह काम करा रहा है उसी को वोट देंगे ll मेरा कहना है चुनाव से पहले क्यों नहीं कराया ll चार मजदूर लगाकर क्या पूरा काम हो सकता है पाइप के ऊपर ही ढाल दे रहा है वह भी कमजोर ll मैं भी चाहता था कि अच्छे से काम हो लेकिन चुनाव के बाद प्रत्याशी हम लोग को हराने के लिए क्या-क्या नहीं कर रहा है मुझे बहुत दुख प्रकट हो रहा है कल उसके गुर्गे चार-पांच लोग गाली गलौज और धमकी देने लगे यहां से जाओ नहीं तो कुछ भी कर देंगे और यह भी बोला क्या भीख मांगने आए हो भीख मांगो और जाओ ll मुझे गाड़ीखाना के लोगों से कोई तकलीफ नहीं हैलेकिन क्या यह गलत नहीं है😢🙏प्रत्याशी सुनीता1
- लोकतंत्र के इस महापर्व में आपका एक वोट बेहद कीमती है। इस वीडियो में बैलेट पेपर पर सही जगह मोहर लगाने और बैलेट पेपर को सही तरीके से मोड़ने का आसान तरीका दिखाया गया है, ताकि आपका वोट पूरी तरह वैध रहे। ✅ सही जगह पर मोहर लगाएं ✅ बैलेट पेपर को सावधानी से मोड़ें ✅ गलत तरीके से वोट डालने से बचें 👉 सभी से अपील है कि यह जानकारी अपने परिवार, दोस्तों और आसपास के लोगों तक जरूर पहुंचाएं, ताकि हर वोट सही गिना जाए और लोकतंत्र मजबूत बने। 🗳️ सही मतदान — मजबूत लोकतंत्र #VotingAwareness #BallotPaper #MatdanJagrukta #DemocracyIndia1
- विधानसभा में अनुपूरक बजट के विरुद्ध सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार ने अपनी बात मजबूती से रखा । सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट जनभावनाओं के अनुरूप नहीं है। इसमें जनहित, विकास और मूलभूत आवश्यकताओं की अपेक्षाओं को पर्याप्त प्राथमिकता नहीं दी गई है। सदन में स्पष्ट किया कि केवल आंकड़ों से विकास का भ्रम पैदा नहीं किया जा सकता, बल्कि ज़मीनी स्तर पर ठोस कार्य और पारदर्शिता आवश्यक है। जनता की आवाज़ को सदन तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है, और हम इसी दृढ़ता के साथ अपनी बात रखते है ।1
- इटखोरी में चल रहे राजकीय इटखोरी महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई। बॉलीवुड के मशहूर सूफी,भक्ति गायक व बॉलीवुड रवि त्रिपाठी ने अपनी दमदार आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर आते ही रवि त्रिपाठी ने सूफी और भक्ति गीतों की ऐसी शृंखला पेश की कि पूरा पंडाल झूम उठा। तेरी दीवानी और नार्यनम नमः शिवाय जैसे चर्चित गीतों पर दर्शक तालियों और नृत्य के साथ खुद को रोक नहीं पाए। भक्ति गीतों के दौरान माहौल श्रद्धा से भर उठा, वहीं सूफी नग़मों ने युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को एक सुर में बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने मोबाइल की रोशनी और तालियों के साथ कलाकार का उत्साह बढ़ाया। आयोजन समिति के अनुसार तीसरे दिन की यह सांस्कृतिक संध्या महोत्सव के सबसे यादगार पलों में शामिल रही।1
- वार्ड नंबर 2 में मोहम्मद तालिब हुसैन का दमदार जनसंपर्क, समर्थन से गूंजा इलाका हजारीबाग नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 2 के प्रत्याशी मोहम्मद तालिब हुसैन ने क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने विभिन्न चौक-चौराहों और मोहल्लों में जाकर लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान हर जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ और भारी जनसमर्थन देखने को मिला। प्रत्याशी के साथ सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी ने पूरे अभियान को उत्साहपूर्ण बना दिया। लोगों में बदलाव और विकास को लेकर खासा जोश नजर आया। जनसंपर्क के बाद अपने चुनाव कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए मोहम्मद तालिब हुसैन ने कहा कि क्षेत्र की जनता का अपार समर्थन उन्हें मिल रहा है और उन्हें पूरा विश्वास है कि जीत उनकी निश्चित है। उन्होंने वार्ड के समग्र विकास, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने का भरोसा भी जताया।1