राजकीय इटखोरी महोत्सव के तीसरे दिन रवि त्रिपाठी के सुरों पर झूमी इटखोरी इटखोरी में चल रहे राजकीय इटखोरी महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई। बॉलीवुड के मशहूर सूफी,भक्ति गायक व बॉलीवुड रवि त्रिपाठी ने अपनी दमदार आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर आते ही रवि त्रिपाठी ने सूफी और भक्ति गीतों की ऐसी शृंखला पेश की कि पूरा पंडाल झूम उठा। तेरी दीवानी और नार्यनम नमः शिवाय जैसे चर्चित गीतों पर दर्शक तालियों और नृत्य के साथ खुद को रोक नहीं पाए। भक्ति गीतों के दौरान माहौल श्रद्धा से भर उठा, वहीं सूफी नग़मों ने युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को एक सुर में बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने मोबाइल की रोशनी और तालियों के साथ कलाकार का उत्साह बढ़ाया। आयोजन समिति के अनुसार तीसरे दिन की यह सांस्कृतिक संध्या महोत्सव के सबसे यादगार पलों में शामिल रही।
राजकीय इटखोरी महोत्सव के तीसरे दिन रवि त्रिपाठी के सुरों पर झूमी इटखोरी इटखोरी में चल रहे राजकीय इटखोरी महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई। बॉलीवुड के मशहूर सूफी,भक्ति गायक व बॉलीवुड रवि त्रिपाठी ने अपनी दमदार आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर आते ही रवि त्रिपाठी ने सूफी और भक्ति गीतों की ऐसी शृंखला पेश की कि पूरा पंडाल झूम उठा। तेरी दीवानी और नार्यनम नमः शिवाय जैसे चर्चित गीतों पर दर्शक तालियों और नृत्य के साथ खुद को रोक नहीं पाए। भक्ति गीतों के दौरान माहौल श्रद्धा से भर उठा, वहीं सूफी नग़मों ने युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को एक सुर में बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने मोबाइल की रोशनी और तालियों के साथ कलाकार का उत्साह बढ़ाया। आयोजन समिति के अनुसार तीसरे दिन की यह सांस्कृतिक संध्या महोत्सव के सबसे यादगार पलों में शामिल रही।
- गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को लगभग 4 बजे तक गिद्धौर प्रीमियर लीग सीजन तीन का भव्य उद्घाटन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर उर्फ बिरजू तिवारी, प्रसिद्ध समाजसेवी बसंत सिंह सहित अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन के अवसर पर बिरजू तिवारी ने कहा कि प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच प्रदान करती है। इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना एवं अनुशासन के साथ खेलने की बात कही। उद्घाटन मैच हिंदुस्तान फाइटर एवं टाइटंस टाइगर के बीच खेला गया। मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर चौके-छक्के पर मैदान तालियों से गूंज उठा।1
- शेरघाटी विधायक की पत्नी बबीता सिंह ने आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण आमस:- शेरघाटी विधानसभा के विधायक उदय कुमार सिंह के धर्म पत्नी बबीता सिंह ने आमस प्रखंड क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया ।इस दौरान कई प्रकार की अनियमितता की बात सामने आने पर सुधार लाने को कड़ी चेतावनी दी।इस दौरान विधायक ने बारी बारी से प्रसव कक्ष,जांच कक्ष,ओटी आदि का निरीक्षण किया।चिकित्सा प्रभारी किरण सिंह ने विधायक से शौचालय एवं पेय जल की व्यवस्था करने की मांग की।विधायक ने जल्द पूरा करने की आश्वाशन दिया है।इस दौरान सरपंच राजकुमार गहलौत,चंदन सिंह,कुलेंद्र यादव, सहित अन्य लोग मौजूद थे1
- राजनीति में अलग-अलग पार्टियों का प्रतिनिधित्व करने वाले चतरा के दो दिग्गज एक कार्यक्रम में साथ नजर आए। सांसद कालीचरण सिंह और पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता इटखोरी के भद्रकाली मंदिर में एक कार्यक्रम में शिरकत की और पौधारोपण किया।1
- दिनांक 22 फरवरी 2026 एकौनी खेल मैदान में काराकाट लोकसभा क्षेत्र की 2 वर्ष की समीक्षा सम्मेलन के दौरान सांसद श्री राजा राम सिंह जी का संबोधन. माले के महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य जी, आरा के सांसद श्री सुदामा प्रसाद जी सहित अन्य नेता मौजूद रहे.1
- गयाजी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के अकोथरा गांव में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम के साथ हुई हाथापाई के मामले में दर्ज गुरुआ थाना कांड संख्या 48/26 के दूसरे मुख्य अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि मोरहर नदी के अकोथरा घाट से अवैध रूप से बालू लोड कर रहे ट्रैक्टर को जब्त करने के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए झड़प और हाथापाई की। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 48/26 के दूसरे मुख्य अभियुक्त हरी यादव, पिता घनश्याम यादव, निवासी अकोथरा गांव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- #किसान आंदोलन के जनक, महान समाज सुधारक एवं शोषित-वंचितों की आवाज़ बने परम पूज्य #स्वामी_सहजानंद_सरस्वती जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।💐🙏 उनका संपूर्ण जीवन किसानों के अधिकार, सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी हमें प्रेरित करता है कि हम समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हक़ के लिए निरंतर आवाज़ उठाते रहें। मैं उनके आदर्शों पर चलकर किसान, गरीब और वंचित समाज के उत्थान हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराता हूँ। 👉*जनता की आवाज* *ईoआनन्द सिंह (ग्राम-बहुआरा)* *शिक्षित मुखिया प्रत्याशी :-ग्राम *पंचायत वर्मा* #स्वामी_सहजानंद_सरस्वती #kishanandolan #highlightseveryone Er Anand Singh1
- रफीगंज के बिजुलिया गांव में रविवार संध्या में दो पक्षों में गाली गलौज का विरोध करने पर मारपीट की घटना घटित हुई। मारपीट में दिनेश दास के 18 वर्षीय पुत्री सुलेखा कुमारी एवं 13 वर्षीय पुत्री संजू कुमारी घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। रविवार संध्या करीब 7:00 बजे डॉक्टर लालजी यादव ने बताया कि घायल खतरे से बाहर है प्राथमिक उपचार किया गया है।1
- प्रतापपुर — प्रखंड के टंडवा पंचायत अंतर्गत जमुनियाटांड़ में रविवार को लगभग 2 बजे तक प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा निकालकर 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजद प्रखंड अध्यक्ष खेदु यादव उपस्थित रहे। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम मंदिर के वार्षिक उत्सव के रूप में हर साल हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं सुदृढ़ होती हैं। मुख्य अतिथि खेदु यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जमुनियाटांड़ जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में भी लोगों का भक्ति और आस्था के प्रति समर्पण अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भक्ति से मन को शांति मिलती है और मानव जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे समाज का कल्याण होता है। अखंड कीर्तन के दौरान भजन-कीर्तन की गूंज से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। इस मौके पर पप्पु कुमार,योगेंद्र यादव,अनिल यादव,कमलेश कुमार,छोटू कुमार,रोहन यादव मोती साव, बुधन यादव,के साथ साथ अन्य कई लोग शामिल रहें।1