logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#किसान आंदोलन के जनक, महान समाज सुधारक एवं शोषित-वंचितों की आवाज़ बने परम पूज्य #स्वामी_सहजानंद_सरस्वती जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।💐🙏 उनका संपूर्ण जीवन किसानों के अधिकार, सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी हमें प्रेरित करता है कि हम समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हक़ के लिए निरंतर आवाज़ उठाते रहें। मैं उनके आदर्शों पर चलकर किसान, गरीब और वंचित समाज के उत्थान हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराता हूँ। 👉*जनता की आवाज* *ईoआनन्द सिंह (ग्राम-बहुआरा)* *शिक्षित मुखिया प्रत्याशी :-ग्राम *पंचायत वर्मा* #स्वामी_सहजानंद_सरस्वती #kishanandolan #highlightseveryone Er Anand Singh

13 hrs ago
user_ER ANAND SINGH
ER ANAND SINGH
Grain Trader देव, औरंगाबाद, बिहार•
13 hrs ago

#किसान आंदोलन के जनक, महान समाज सुधारक एवं शोषित-वंचितों की आवाज़ बने परम पूज्य #स्वामी_सहजानंद_सरस्वती जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।💐🙏 उनका संपूर्ण जीवन किसानों के अधिकार, सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी हमें प्रेरित करता है कि हम समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हक़ के लिए निरंतर आवाज़ उठाते रहें। मैं उनके आदर्शों पर चलकर किसान, गरीब और वंचित समाज के उत्थान हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराता हूँ। 👉*जनता की आवाज* *ईoआनन्द सिंह (ग्राम-बहुआरा)* *शिक्षित मुखिया प्रत्याशी :-ग्राम *पंचायत वर्मा* #स्वामी_सहजानंद_सरस्वती #kishanandolan #highlightseveryone Er Anand Singh

More news from Aurangabad and nearby areas
  • महागठबंधन सम्मेलन में दीपंकर भट्टाचार्य ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल दाउदनगर (औरंगाबाद)। काराकाट संसदीय क्षेत्र स्तरीय महागठबंधन की समीक्षा बैठक रविवार को प्रखंड क्षेत्र के एकौनी उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित हुई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल हुए। भाकपा(माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को जनता से निरंतर संवाद बनाए रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान नीतियों के कारण बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। वर्ष 2013 में मुखिया छोटू कुशवाहा की हत्या और उससे जुड़े आंदोलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सच और न्याय की लड़ाई को दबाने का प्रयास किया गया था। संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने की जरूरत है। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को किसानों के लिए नुकसानदेह बताते हुए इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन की बात कही। काराकाट के सांसद राजा राम सिंह ने कहा कि ज्ञान-विज्ञान और मान-सम्मान की लड़ाई को मजबूत करना होगा। उन्होंने इंद्रपुरी जलाशय निर्माण और सोन नहरों के आधुनिकीकरण के लिए आंदोलन की तैयारी करने की बात कही। सम्मेलन के दौरान जनसंवाद भी हुआ। उपस्थित लोगों ने अपनी-अपनी जगह से माइक के माध्यम से अपनी समस्याएं रखीं। करीब 20 लोगों ने क्षेत्रीय मुद्दों पर सवाल उठाए। बैठक में आरा के सांसद सुदामा प्रसाद, ओबरा के पूर्व विधायक ऋषि कुमार, नोखा की पूर्व विधायक अनीता देवी, अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह, रोहतास के वीआईपी जिला अध्यक्ष विवेक कुशवाहा तथा औरंगाबाद के जिला सचिव कामरेड मुनारिक राम सहित अन्य नेता उपस्थित थे
    1
    महागठबंधन सम्मेलन में दीपंकर भट्टाचार्य ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
दाउदनगर (औरंगाबाद)।
काराकाट संसदीय क्षेत्र स्तरीय महागठबंधन की समीक्षा बैठक रविवार को प्रखंड क्षेत्र के एकौनी उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित हुई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल हुए।
भाकपा(माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को जनता से निरंतर संवाद बनाए रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान नीतियों के कारण बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। वर्ष 2013 में मुखिया छोटू कुशवाहा की हत्या और उससे जुड़े आंदोलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सच और न्याय की लड़ाई को दबाने का प्रयास किया गया था। संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने की जरूरत है।
उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को किसानों के लिए नुकसानदेह बताते हुए इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन की बात कही।
काराकाट के सांसद राजा राम सिंह ने कहा कि ज्ञान-विज्ञान और मान-सम्मान की लड़ाई को मजबूत करना होगा। उन्होंने इंद्रपुरी जलाशय निर्माण और सोन नहरों के आधुनिकीकरण के लिए आंदोलन की तैयारी करने की बात कही।
सम्मेलन के दौरान जनसंवाद भी हुआ। उपस्थित लोगों ने अपनी-अपनी जगह से माइक के माध्यम से अपनी समस्याएं रखीं। करीब 20 लोगों ने क्षेत्रीय मुद्दों पर सवाल उठाए।
बैठक में आरा के सांसद सुदामा प्रसाद, ओबरा के पूर्व विधायक ऋषि कुमार, नोखा की पूर्व विधायक अनीता देवी, अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह, रोहतास के वीआईपी जिला अध्यक्ष विवेक कुशवाहा तथा औरंगाबाद के जिला सचिव कामरेड मुनारिक राम सहित अन्य नेता उपस्थित थे
    user_Atul Kushwaha (पत्रकार)
    Atul Kushwaha (पत्रकार)
    Journalist Daudnagar, Aurangabad•
    11 hrs ago
  • प्रतापपुर — प्रखंड के टंडवा पंचायत अंतर्गत जमुनियाटांड़ में रविवार को लगभग 2 बजे तक प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा निकालकर 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजद प्रखंड अध्यक्ष खेदु यादव उपस्थित रहे। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम मंदिर के वार्षिक उत्सव के रूप में हर साल हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं सुदृढ़ होती हैं। मुख्य अतिथि खेदु यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जमुनियाटांड़ जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में भी लोगों का भक्ति और आस्था के प्रति समर्पण अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भक्ति से मन को शांति मिलती है और मानव जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे समाज का कल्याण होता है। अखंड कीर्तन के दौरान भजन-कीर्तन की गूंज से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। इस मौके पर पप्पु कुमार,योगेंद्र यादव,अनिल यादव,कमलेश कुमार,छोटू कुमार,रोहन यादव मोती साव, बुधन यादव,के साथ साथ अन्य कई लोग शामिल रहें।
    1
    प्रतापपुर — प्रखंड के टंडवा पंचायत अंतर्गत जमुनियाटांड़ में रविवार को लगभग 2 बजे तक प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा निकालकर 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजद प्रखंड अध्यक्ष खेदु यादव उपस्थित रहे। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम मंदिर के वार्षिक उत्सव के रूप में हर साल हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं सुदृढ़ होती हैं। मुख्य अतिथि खेदु यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जमुनियाटांड़ जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में भी लोगों का भक्ति और आस्था के प्रति समर्पण अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भक्ति से मन को शांति मिलती है और मानव जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे समाज का कल्याण होता है। अखंड कीर्तन के दौरान भजन-कीर्तन की गूंज से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। इस मौके पर पप्पु कुमार,योगेंद्र यादव,अनिल यादव,कमलेश कुमार,छोटू कुमार,रोहन यादव मोती साव, बुधन यादव,के साथ साथ अन्य कई लोग शामिल रहें।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    14 hrs ago
  • रविवार को दोपहर करीब 12 बजे सासाराम की स्थानीय विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सदर अस्पताल सासाराम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। विधायक ने वार्डों का दौरा कर भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत की और उपचार से संबंधित जानकारी ली। कुछ स्थानों पर पाई गई कमियों को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए व्यवस्था में शीघ्र सुधार लाने को कहा। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्वच्छता बनाए रखने, समय पर दवा उपलब्ध कराने तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल कर्मियों में हलचल देखी गई।
    1
    रविवार को दोपहर करीब 12 बजे सासाराम की स्थानीय विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सदर अस्पताल सासाराम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
विधायक ने वार्डों का दौरा कर भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत की और उपचार से संबंधित जानकारी ली। कुछ स्थानों पर पाई गई कमियों को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए व्यवस्था में शीघ्र सुधार लाने को कहा। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्वच्छता बनाए रखने, समय पर दवा उपलब्ध कराने तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल कर्मियों में हलचल देखी गई।
    user_Pushpa kumari
    Pushpa kumari
    Sasaram, Rohtas•
    10 hrs ago
  • संत गाडगे बाबा और रजक समाज का गौरवशाली इतिहास | पूरी जानकारी रजक समाज के प्रेरणास्रोत संत गाडगे बाबा की सच्ची कहानी
    1
    संत गाडगे बाबा और रजक समाज का गौरवशाली इतिहास | पूरी जानकारी
रजक समाज के प्रेरणास्रोत संत गाडगे बाबा की सच्ची कहानी
    user_Kanchankumar Biharwala
    Kanchankumar Biharwala
    Media and information sciences faculty सोनभद्र बंशी सूर्यपुर, अरवल, बिहार•
    12 hrs ago
  • Post by बात बिहार की सपोर्टर अरवल
    1
    Post by बात बिहार की सपोर्टर अरवल
    user_बात बिहार की सपोर्टर अरवल
    बात बिहार की सपोर्टर अरवल
    Voice of people कलेर, अरवल, बिहार•
    16 hrs ago
  • आज दिनांक 22.02.2026 को दिनांक (22.02.2026 से 27.02.2026 तक आयोजित) पुलिस सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर 05 K.M. मैराथन दौड़ एवं जन-जागरूकता वाहनों के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कर हरी झंडी दिखाकर मैराथन प्रतिभागियों एवं जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया, नगर पुलिस अधीक्षक, गया तथा जिले के समस्त वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं, पुलिसकर्मियों एवं आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। पुलिस सप्ताह का उद्देश्य जनसुरक्षा को सुदृढ़ करना, जनसहभागिता को बढ़ावा देना तथा पुलिस-जन संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना है। आगामी दिनों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सुरक्षा, विश्वास एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा। “सेवा, सुरक्षा और सहयोग” के संकल्प के साथ गया पुलिस सदैव जनता की सुरक्षा एवं विश्वास के लिए प्रतिबद्ध है।
    1
    आज दिनांक 22.02.2026 को दिनांक (22.02.2026 से 27.02.2026 तक आयोजित) पुलिस सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर 05 K.M. मैराथन दौड़ एवं जन-जागरूकता वाहनों के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कर हरी झंडी दिखाकर मैराथन प्रतिभागियों एवं जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया, नगर पुलिस अधीक्षक, गया तथा जिले के समस्त वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं, पुलिसकर्मियों एवं आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
पुलिस सप्ताह का उद्देश्य जनसुरक्षा को सुदृढ़ करना, जनसहभागिता को बढ़ावा देना तथा पुलिस-जन संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना है। आगामी दिनों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सुरक्षा, विश्वास एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा।
“सेवा, सुरक्षा और सहयोग” के संकल्प के साथ गया पुलिस सदैव जनता की सुरक्षा एवं विश्वास के लिए प्रतिबद्ध है।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    18 hrs ago
  • इटखोरी में चल रहे राजकीय इटखोरी महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई। बॉलीवुड के मशहूर सूफी,भक्ति गायक व बॉलीवुड रवि त्रिपाठी ने अपनी दमदार आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर आते ही रवि त्रिपाठी ने सूफी और भक्ति गीतों की ऐसी शृंखला पेश की कि पूरा पंडाल झूम उठा। तेरी दीवानी और नार्यनम नमः शिवाय जैसे चर्चित गीतों पर दर्शक तालियों और नृत्य के साथ खुद को रोक नहीं पाए। भक्ति गीतों के दौरान माहौल श्रद्धा से भर उठा, वहीं सूफी नग़मों ने युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को एक सुर में बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने मोबाइल की रोशनी और तालियों के साथ कलाकार का उत्साह बढ़ाया। आयोजन समिति के अनुसार तीसरे दिन की यह सांस्कृतिक संध्या महोत्सव के सबसे यादगार पलों में शामिल रही।
    1
    इटखोरी में चल रहे राजकीय इटखोरी महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई। बॉलीवुड के मशहूर सूफी,भक्ति गायक व बॉलीवुड रवि त्रिपाठी ने अपनी दमदार आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर आते ही रवि त्रिपाठी ने सूफी और भक्ति गीतों की ऐसी शृंखला पेश की कि पूरा पंडाल झूम उठा। तेरी दीवानी और नार्यनम नमः शिवाय जैसे चर्चित गीतों पर दर्शक तालियों और नृत्य के साथ खुद को रोक नहीं पाए। भक्ति गीतों के दौरान माहौल श्रद्धा से भर उठा, वहीं सूफी नग़मों ने युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को एक सुर में बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने मोबाइल की रोशनी और तालियों के साथ कलाकार का उत्साह बढ़ाया। आयोजन समिति के अनुसार तीसरे दिन की यह सांस्कृतिक संध्या महोत्सव के सबसे यादगार पलों में शामिल रही।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    14 hrs ago
  • पूर्णिया सांसद माननीय पप्पू यादव पर टिप्पणी करने वाले कुर्था विधायक पप्पू वर्मा पहले अपने गिरेबान में झांक कर देख लेना चाहिए था ।
    1
    पूर्णिया सांसद माननीय पप्पू यादव पर टिप्पणी करने वाले कुर्था विधायक पप्पू वर्मा पहले अपने गिरेबान में झांक कर देख लेना चाहिए था ।
    user_बात बिहार की सपोर्टर अरवल
    बात बिहार की सपोर्टर अरवल
    Voice of people कलेर, अरवल, बिहार•
    18 hrs ago
  • कनौजिया युवा शक्ति फेडरेशन कार्यकारणी बैठक डोम्बिवली महाराष्ट्र 2026 KYSF कार्यकारणी बैठक | डोम्बिवली महाराष्ट्र | Full Meeting Highlights #KYSF #कनौजिया_युवा_शक्ति #डोम्बिवली #महाराष्ट्र #कार्यकारणी_बैठक #SamajikKaryakram
    1
    कनौजिया युवा शक्ति फेडरेशन कार्यकारणी बैठक डोम्बिवली महाराष्ट्र 2026
KYSF कार्यकारणी बैठक | डोम्बिवली महाराष्ट्र | Full Meeting Highlights
#KYSF #कनौजिया_युवा_शक्ति #डोम्बिवली #महाराष्ट्र #कार्यकारणी_बैठक #SamajikKaryakram
    user_Kanchankumar Biharwala
    Kanchankumar Biharwala
    Media and information sciences faculty सोनभद्र बंशी सूर्यपुर, अरवल, बिहार•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.