logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संविधान व किसानों के सवालों पर गरजी समीक्षा बैठक, दीपांकर भट्टाचार्य रहे मौजूद महागठबंधन सम्मेलन में दीपंकर भट्टाचार्य ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल दाउदनगर (औरंगाबाद)। काराकाट संसदीय क्षेत्र स्तरीय महागठबंधन की समीक्षा बैठक रविवार को प्रखंड क्षेत्र के एकौनी उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित हुई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल हुए। भाकपा(माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को जनता से निरंतर संवाद बनाए रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान नीतियों के कारण बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। वर्ष 2013 में मुखिया छोटू कुशवाहा की हत्या और उससे जुड़े आंदोलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सच और न्याय की लड़ाई को दबाने का प्रयास किया गया था। संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने की जरूरत है। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को किसानों के लिए नुकसानदेह बताते हुए इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन की बात कही। काराकाट के सांसद राजा राम सिंह ने कहा कि ज्ञान-विज्ञान और मान-सम्मान की लड़ाई को मजबूत करना होगा। उन्होंने इंद्रपुरी जलाशय निर्माण और सोन नहरों के आधुनिकीकरण के लिए आंदोलन की तैयारी करने की बात कही। सम्मेलन के दौरान जनसंवाद भी हुआ। उपस्थित लोगों ने अपनी-अपनी जगह से माइक के माध्यम से अपनी समस्याएं रखीं। करीब 20 लोगों ने क्षेत्रीय मुद्दों पर सवाल उठाए। बैठक में आरा के सांसद सुदामा प्रसाद, ओबरा के पूर्व विधायक ऋषि कुमार, नोखा की पूर्व विधायक अनीता देवी, अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह, रोहतास के वीआईपी जिला अध्यक्ष विवेक कुशवाहा तथा औरंगाबाद के जिला सचिव कामरेड मुनारिक राम सहित अन्य नेता उपस्थित थे

9 hrs ago
user_Atul Kushwaha (पत्रकार)
Atul Kushwaha (पत्रकार)
Journalist Daudnagar, Aurangabad•
9 hrs ago

संविधान व किसानों के सवालों पर गरजी समीक्षा बैठक, दीपांकर भट्टाचार्य रहे मौजूद महागठबंधन सम्मेलन में दीपंकर भट्टाचार्य ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल दाउदनगर (औरंगाबाद)। काराकाट संसदीय क्षेत्र स्तरीय महागठबंधन की समीक्षा बैठक रविवार को प्रखंड क्षेत्र के एकौनी उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित हुई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल हुए। भाकपा(माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को जनता से निरंतर संवाद बनाए रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान नीतियों के कारण बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। वर्ष 2013 में मुखिया छोटू कुशवाहा की हत्या और उससे जुड़े आंदोलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सच और न्याय की लड़ाई को दबाने का प्रयास किया गया था। संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने की जरूरत है। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को किसानों के लिए नुकसानदेह बताते हुए इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन की बात कही। काराकाट के सांसद राजा राम सिंह ने कहा कि ज्ञान-विज्ञान और मान-सम्मान की लड़ाई को मजबूत करना होगा। उन्होंने इंद्रपुरी जलाशय निर्माण और सोन नहरों के आधुनिकीकरण के लिए आंदोलन की तैयारी करने की बात कही। सम्मेलन के दौरान जनसंवाद भी हुआ। उपस्थित लोगों ने अपनी-अपनी जगह से माइक के माध्यम से अपनी समस्याएं रखीं। करीब 20 लोगों ने क्षेत्रीय मुद्दों पर सवाल उठाए। बैठक में आरा के सांसद सुदामा प्रसाद, ओबरा के पूर्व विधायक ऋषि कुमार, नोखा की पूर्व विधायक अनीता देवी, अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह, रोहतास के वीआईपी जिला अध्यक्ष विवेक कुशवाहा तथा औरंगाबाद के जिला सचिव कामरेड मुनारिक राम सहित अन्य नेता उपस्थित थे

More news from Aurangabad and nearby areas
  • महागठबंधन सम्मेलन में दीपंकर भट्टाचार्य ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल दाउदनगर (औरंगाबाद)। काराकाट संसदीय क्षेत्र स्तरीय महागठबंधन की समीक्षा बैठक रविवार को प्रखंड क्षेत्र के एकौनी उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित हुई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल हुए। भाकपा(माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को जनता से निरंतर संवाद बनाए रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान नीतियों के कारण बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। वर्ष 2013 में मुखिया छोटू कुशवाहा की हत्या और उससे जुड़े आंदोलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सच और न्याय की लड़ाई को दबाने का प्रयास किया गया था। संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने की जरूरत है। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को किसानों के लिए नुकसानदेह बताते हुए इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन की बात कही। काराकाट के सांसद राजा राम सिंह ने कहा कि ज्ञान-विज्ञान और मान-सम्मान की लड़ाई को मजबूत करना होगा। उन्होंने इंद्रपुरी जलाशय निर्माण और सोन नहरों के आधुनिकीकरण के लिए आंदोलन की तैयारी करने की बात कही। सम्मेलन के दौरान जनसंवाद भी हुआ। उपस्थित लोगों ने अपनी-अपनी जगह से माइक के माध्यम से अपनी समस्याएं रखीं। करीब 20 लोगों ने क्षेत्रीय मुद्दों पर सवाल उठाए। बैठक में आरा के सांसद सुदामा प्रसाद, ओबरा के पूर्व विधायक ऋषि कुमार, नोखा की पूर्व विधायक अनीता देवी, अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह, रोहतास के वीआईपी जिला अध्यक्ष विवेक कुशवाहा तथा औरंगाबाद के जिला सचिव कामरेड मुनारिक राम सहित अन्य नेता उपस्थित थे
    1
    महागठबंधन सम्मेलन में दीपंकर भट्टाचार्य ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
दाउदनगर (औरंगाबाद)।
काराकाट संसदीय क्षेत्र स्तरीय महागठबंधन की समीक्षा बैठक रविवार को प्रखंड क्षेत्र के एकौनी उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित हुई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल हुए।
भाकपा(माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को जनता से निरंतर संवाद बनाए रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान नीतियों के कारण बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। वर्ष 2013 में मुखिया छोटू कुशवाहा की हत्या और उससे जुड़े आंदोलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सच और न्याय की लड़ाई को दबाने का प्रयास किया गया था। संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने की जरूरत है।
उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को किसानों के लिए नुकसानदेह बताते हुए इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन की बात कही।
काराकाट के सांसद राजा राम सिंह ने कहा कि ज्ञान-विज्ञान और मान-सम्मान की लड़ाई को मजबूत करना होगा। उन्होंने इंद्रपुरी जलाशय निर्माण और सोन नहरों के आधुनिकीकरण के लिए आंदोलन की तैयारी करने की बात कही।
सम्मेलन के दौरान जनसंवाद भी हुआ। उपस्थित लोगों ने अपनी-अपनी जगह से माइक के माध्यम से अपनी समस्याएं रखीं। करीब 20 लोगों ने क्षेत्रीय मुद्दों पर सवाल उठाए।
बैठक में आरा के सांसद सुदामा प्रसाद, ओबरा के पूर्व विधायक ऋषि कुमार, नोखा की पूर्व विधायक अनीता देवी, अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह, रोहतास के वीआईपी जिला अध्यक्ष विवेक कुशवाहा तथा औरंगाबाद के जिला सचिव कामरेड मुनारिक राम सहित अन्य नेता उपस्थित थे
    user_Atul Kushwaha (पत्रकार)
    Atul Kushwaha (पत्रकार)
    Journalist Daudnagar, Aurangabad•
    9 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद, काराकाट सांसद की ओर से समीक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया
    1
    हसपुरा औरंगाबाद, काराकाट सांसद की ओर से समीक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by बात बिहार की सपोर्टर अरवल
    1
    Post by बात बिहार की सपोर्टर अरवल
    user_बात बिहार की सपोर्टर अरवल
    बात बिहार की सपोर्टर अरवल
    Voice of people कलेर, अरवल, बिहार•
    15 hrs ago
  • बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के सूरजपूरा प्रखंड अंतर्गत कल्याणी मे स्थापित हृदया हेरिटेज स्कूल का वार्षिको उत्सव मनाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया।
    4
    बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के सूरजपूरा प्रखंड अंतर्गत कल्याणी मे स्थापित हृदया हेरिटेज स्कूल का वार्षिको उत्सव मनाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया।
    user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    5 hrs ago
  • kurtha प्रखंड के मानिकपुर में CPI का शताब्दी वर्ष समारोह मनाते सीपीआई के कार्यकर्ता। जिसमें सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता रहे मौजूद।
    4
    kurtha प्रखंड के मानिकपुर में CPI का शताब्दी वर्ष समारोह मनाते सीपीआई के कार्यकर्ता। जिसमें सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता रहे मौजूद।
    user_Arun kumar
    Arun kumar
    अरवल, अरवल, बिहार•
    7 hrs ago
  • रफीगंज के बिजुलिया गांव में रविवार संध्या में दो पक्षों में गाली गलौज का विरोध करने पर मारपीट की घटना घटित हुई। मारपीट में दिनेश दास के 18 वर्षीय पुत्री सुलेखा कुमारी एवं 13 वर्षीय पुत्री संजू कुमारी घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। रविवार संध्या करीब 7:00 बजे डॉक्टर लालजी यादव ने बताया कि घायल खतरे से बाहर है प्राथमिक उपचार किया गया है।
    1
    रफीगंज के बिजुलिया गांव में रविवार संध्या में दो पक्षों में गाली गलौज का विरोध करने पर मारपीट की घटना घटित हुई। मारपीट में दिनेश दास के 18 वर्षीय पुत्री सुलेखा कुमारी एवं 13 वर्षीय पुत्री संजू कुमारी घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। रविवार संध्या करीब 7:00 बजे डॉक्टर लालजी यादव ने बताया कि घायल खतरे से बाहर है प्राथमिक उपचार किया गया है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
  • नव युवक होना ही जरूरी नही अपितु गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर एक जिम्मेदार व अच्छा नागरिक बनना जरूरी है।इसके लिए विद्यालय में शिक्षको की भूमिका जिस प्रकार जरूरी है उसी प्रकार अभिभावको को भी अपने बच्चों के प्रति जागरूकता जरूरी है तभी हम इस समाज को तथा देश को जिम्मेदार नागरिक दे सकेंगे।उक्त बाते रविवार को संध्या 07 बजे तक बिक्रमगंज के अनुमंडलाधिकारी प्रभात कुमार ने हृदया हेरिटेज स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करने के पश्चात लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा।उन्होंने बच्चों को मोटिवेट करते हुए कहा कि यह उम्र है अपने आप को शैक्षणिक रूप से मजबूत करने की।इसके लिए आप सभी को काफी मेहनत करना पड़ेगा।साथ ही फिजिकल अर्थात शारीरिक परिश्रम की भी जरूरत है तभी स्वास्थ्य शरीर व स्वास्थ्य समाज का निर्माण कर सकेंगे।कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा स्वागत गान से किया गया।वही इस दौरान विद्यालय के निदेशक उदय शंकर पांडेय के द्वारा आगत अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।तत्पश्चात विद्यालय की नौवीं वर्ग की छात्रा जिन्नत सिद्दकी के द्वारा आजादी शीर्षक पर संभाषण प्रस्तुत कर सबके ह्रदय को झकझोर दिया।वही विद्यालय के छात्राओ द्वारा नाटककार बीरेंद्र कुमार शर्मा द्वारा लिखित नाटक कब बुताई ई आग की प्रस्तुति कर सबको द्रवित कर दिया।उसके बाद छात्रों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधान शिक्षक अनुभव कुमार ने किया।इस मौके पर विद्यालय सचिव संगीता पांडेय, व्यवस्थापक टुन टुन पांडेय,शिक्षक फैज अली सिद्दकी,नुर्शीद खान,हर्षित पांडेय,मनोज पांडेय,हरिओम सिंह,अभिषेक कुमार,छोटू कुमार,मनोज कुमार,सुधीर कुमार,रमुन कुमार,खुशी कुमारी,शालिनी,सीमा कुमारी,शिल्पी कुमारी सहित कई मौजूद थे। फोटो
    2
    नव युवक होना ही जरूरी नही अपितु गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर एक जिम्मेदार व अच्छा नागरिक बनना जरूरी है।इसके लिए विद्यालय में शिक्षको की भूमिका जिस प्रकार जरूरी है उसी प्रकार अभिभावको को भी अपने बच्चों के प्रति जागरूकता जरूरी है तभी हम इस समाज को तथा देश को जिम्मेदार नागरिक दे सकेंगे।उक्त बाते रविवार को संध्या 07 बजे तक बिक्रमगंज के अनुमंडलाधिकारी प्रभात कुमार ने हृदया हेरिटेज स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करने के पश्चात लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा।उन्होंने बच्चों को मोटिवेट करते हुए कहा कि यह उम्र है अपने आप को शैक्षणिक रूप से मजबूत करने की।इसके लिए आप सभी को काफी मेहनत करना पड़ेगा।साथ ही फिजिकल अर्थात शारीरिक परिश्रम की भी जरूरत है तभी स्वास्थ्य शरीर व स्वास्थ्य समाज का निर्माण कर सकेंगे।कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा स्वागत गान से किया गया।वही इस दौरान विद्यालय के निदेशक उदय शंकर पांडेय के द्वारा आगत अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।तत्पश्चात विद्यालय की नौवीं वर्ग की छात्रा जिन्नत सिद्दकी के द्वारा आजादी शीर्षक पर संभाषण प्रस्तुत कर सबके ह्रदय को झकझोर दिया।वही विद्यालय के छात्राओ द्वारा नाटककार बीरेंद्र कुमार शर्मा द्वारा लिखित नाटक कब बुताई ई आग की प्रस्तुति कर सबको द्रवित कर दिया।उसके बाद छात्रों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधान शिक्षक अनुभव कुमार ने किया।इस मौके पर विद्यालय सचिव संगीता पांडेय, व्यवस्थापक टुन टुन पांडेय,शिक्षक फैज अली सिद्दकी,नुर्शीद खान,हर्षित पांडेय,मनोज पांडेय,हरिओम सिंह,अभिषेक कुमार,छोटू कुमार,मनोज कुमार,सुधीर कुमार,रमुन कुमार,खुशी कुमारी,शालिनी,सीमा कुमारी,शिल्पी कुमारी सहित कई मौजूद थे।
फोटो
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    8 hrs ago
  • पूर्णिया सांसद माननीय पप्पू यादव पर टिप्पणी करने वाले कुर्था विधायक पप्पू वर्मा पहले अपने गिरेबान में झांक कर देख लेना चाहिए था ।
    1
    पूर्णिया सांसद माननीय पप्पू यादव पर टिप्पणी करने वाले कुर्था विधायक पप्पू वर्मा पहले अपने गिरेबान में झांक कर देख लेना चाहिए था ।
    user_बात बिहार की सपोर्टर अरवल
    बात बिहार की सपोर्टर अरवल
    Voice of people कलेर, अरवल, बिहार•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.