गिद्धौर प्रीमियर लीग सीजन तीन का अतिथियों ने किया उद्घाटन गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को लगभग 4 बजे तक गिद्धौर प्रीमियर लीग सीजन तीन का भव्य उद्घाटन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर उर्फ बिरजू तिवारी, प्रसिद्ध समाजसेवी बसंत सिंह सहित अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन के अवसर पर बिरजू तिवारी ने कहा कि प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच प्रदान करती है। इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना एवं अनुशासन के साथ खेलने की बात कही। उद्घाटन मैच हिंदुस्तान फाइटर एवं टाइटंस टाइगर के बीच खेला गया। मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर चौके-छक्के पर मैदान तालियों से गूंज उठा।

- गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड स्थित पवरा गांव में श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा समारोह की आज से शुभारंभ हो गई है। 28 फरवरी को भव्य भंडारे के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य कार्यकर्ता रामदयाल सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक कार्य में पवरा गांव के सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है। गांव के लोगों की लंबे समय से बजरंग बली का मंदिर बनाने की इच्छा थी, जो अब पूरी होती दिख रही है। हनुमान जी के मंदिर के लिए जमीन गांव के मुकेश सिंह के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई है। इसी जमीन पर श्रीराम भक्त हनुमान जी का मंदिर बनाया गया है, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 28 फरवरी को की जाएगी। समारोह की शुरुआत आज रविवार सुबह से शुरू हुई हैं प्रखंड क्षेत्र के अकोथरा मोरहर नदी से 201 महिला पुरषो ने कलश लेकर जल भरी के साथ की गई जलशोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया वही 23 फरवरी को मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन और बेदी पूजन की जाएगी इसके बाद 24 फरवरी को बेदी पूजन और जलाधिवास, 25 फरवरी को वेदी पूजन और अन्नाधिवास, 26 फरवरी को मंडप पूजन, फलाधिवास और पुष्पाधिवास किया जाएगा। 27 फरवरी को मंडप पूजन, नगर परिभ्रमण एवं संध्याधिवास होगा।अंतिम दिन, 28 फरवरी को मंडप पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ की पूर्णाहुति और भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक आचार्य ओम प्रकाश जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का संस्कृत मूलपाठ पारायण होगा। शाम 6:30 बजे से रात 9 बजे तक हिंदी में प्रवचन और प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गांव के विजय सिंह, कांग्रेस सिंह, उदी सिंह, मधेशय्य सिंह, सुनील सिंह, संटू सिंह, राजेश्वर सिंह,राजाराम सिंह,मुकेश सिंह सहित गांव के सभी महिला, पुरुष और बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित है।1
- पूनम सिंह को मेयर बनाने के लिए महिलाओं और युवाओं ने थामा मनोज सिंह का हाथ1
- bihar today news1
- Post by Navin Nischal Kr Sinha Navin1
- रांची में 14मार्च को SC/ST अधिकारियों पर होगा मंथन1
- आज दिनांक 22.02.2026 को दिनांक (22.02.2026 से 27.02.2026 तक आयोजित) पुलिस सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर 05 K.M. मैराथन दौड़ एवं जन-जागरूकता वाहनों के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कर हरी झंडी दिखाकर मैराथन प्रतिभागियों एवं जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया, नगर पुलिस अधीक्षक, गया तथा जिले के समस्त वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं, पुलिसकर्मियों एवं आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। पुलिस सप्ताह का उद्देश्य जनसुरक्षा को सुदृढ़ करना, जनसहभागिता को बढ़ावा देना तथा पुलिस-जन संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना है। आगामी दिनों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सुरक्षा, विश्वास एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा। “सेवा, सुरक्षा और सहयोग” के संकल्प के साथ गया पुलिस सदैव जनता की सुरक्षा एवं विश्वास के लिए प्रतिबद्ध है।1
- इटखोरी में चल रहे राजकीय इटखोरी महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई। बॉलीवुड के मशहूर सूफी,भक्ति गायक व बॉलीवुड रवि त्रिपाठी ने अपनी दमदार आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर आते ही रवि त्रिपाठी ने सूफी और भक्ति गीतों की ऐसी शृंखला पेश की कि पूरा पंडाल झूम उठा। तेरी दीवानी और नार्यनम नमः शिवाय जैसे चर्चित गीतों पर दर्शक तालियों और नृत्य के साथ खुद को रोक नहीं पाए। भक्ति गीतों के दौरान माहौल श्रद्धा से भर उठा, वहीं सूफी नग़मों ने युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को एक सुर में बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने मोबाइल की रोशनी और तालियों के साथ कलाकार का उत्साह बढ़ाया। आयोजन समिति के अनुसार तीसरे दिन की यह सांस्कृतिक संध्या महोत्सव के सबसे यादगार पलों में शामिल रही।1
- वोटिंग से पहले कैमरा पे खुली नगर निगम डाल्टनगंज की पोल1
- dj end1