पवरा में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा, भागवत कथा आज से शुरू 201 कलश के साथ विधिवत पूजा अर्चना प्रारंभ । गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड स्थित पवरा गांव में श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा समारोह की आज से शुभारंभ हो गई है। 28 फरवरी को भव्य भंडारे के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य कार्यकर्ता रामदयाल सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक कार्य में पवरा गांव के सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है। गांव के लोगों की लंबे समय से बजरंग बली का मंदिर बनाने की इच्छा थी, जो अब पूरी होती दिख रही है। हनुमान जी के मंदिर के लिए जमीन गांव के मुकेश सिंह के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई है। इसी जमीन पर श्रीराम भक्त हनुमान जी का मंदिर बनाया गया है, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 28 फरवरी को की जाएगी। समारोह की शुरुआत आज रविवार सुबह से शुरू हुई हैं प्रखंड क्षेत्र के अकोथरा मोरहर नदी से 201 महिला पुरषो ने कलश लेकर जल भरी के साथ की गई जलशोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया वही 23 फरवरी को मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन और बेदी पूजन की जाएगी इसके बाद 24 फरवरी को बेदी पूजन और जलाधिवास, 25 फरवरी को वेदी पूजन और अन्नाधिवास, 26 फरवरी को मंडप पूजन, फलाधिवास और पुष्पाधिवास किया जाएगा। 27 फरवरी को मंडप पूजन, नगर परिभ्रमण एवं संध्याधिवास होगा।अंतिम दिन, 28 फरवरी को मंडप पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ की पूर्णाहुति और भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक आचार्य ओम प्रकाश जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का संस्कृत मूलपाठ पारायण होगा। शाम 6:30 बजे से रात 9 बजे तक हिंदी में प्रवचन और प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गांव के विजय सिंह, कांग्रेस सिंह, उदी सिंह, मधेशय्य सिंह, सुनील सिंह, संटू सिंह, राजेश्वर सिंह,राजाराम सिंह,मुकेश सिंह सहित गांव के सभी महिला, पुरुष और बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित है।

- dj end1
- Post by Navin Nischal Kr Sinha Navin1
- #किसान आंदोलन के जनक, महान समाज सुधारक एवं शोषित-वंचितों की आवाज़ बने परम पूज्य #स्वामी_सहजानंद_सरस्वती जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।💐🙏 उनका संपूर्ण जीवन किसानों के अधिकार, सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी हमें प्रेरित करता है कि हम समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हक़ के लिए निरंतर आवाज़ उठाते रहें। मैं उनके आदर्शों पर चलकर किसान, गरीब और वंचित समाज के उत्थान हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराता हूँ। 👉*जनता की आवाज* *ईoआनन्द सिंह (ग्राम-बहुआरा)* *शिक्षित मुखिया प्रत्याशी :-ग्राम *पंचायत वर्मा* #स्वामी_सहजानंद_सरस्वती #kishanandolan #highlightseveryone Er Anand Singh1
- हसपुरा औरंगाबाद, काराकाट सांसद की ओर से समीक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया1
- गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को लगभग 4 बजे तक गिद्धौर प्रीमियर लीग सीजन तीन का भव्य उद्घाटन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर उर्फ बिरजू तिवारी, प्रसिद्ध समाजसेवी बसंत सिंह सहित अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन के अवसर पर बिरजू तिवारी ने कहा कि प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच प्रदान करती है। इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना एवं अनुशासन के साथ खेलने की बात कही। उद्घाटन मैच हिंदुस्तान फाइटर एवं टाइटंस टाइगर के बीच खेला गया। मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर चौके-छक्के पर मैदान तालियों से गूंज उठा।1
- होली मिलन सामारोह वज़ीरगंज कुर्कीहार1
- Ek Choti Si Kavita4
- संत गाडगे बाबा और रजक समाज का गौरवशाली इतिहास | पूरी जानकारी रजक समाज के प्रेरणास्रोत संत गाडगे बाबा की सच्ची कहानी1
- प्रतापपुर — प्रखंड के टंडवा पंचायत अंतर्गत जमुनियाटांड़ में रविवार को लगभग 2 बजे तक प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा निकालकर 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजद प्रखंड अध्यक्ष खेदु यादव उपस्थित रहे। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम मंदिर के वार्षिक उत्सव के रूप में हर साल हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं सुदृढ़ होती हैं। मुख्य अतिथि खेदु यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जमुनियाटांड़ जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में भी लोगों का भक्ति और आस्था के प्रति समर्पण अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भक्ति से मन को शांति मिलती है और मानव जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे समाज का कल्याण होता है। अखंड कीर्तन के दौरान भजन-कीर्तन की गूंज से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। इस मौके पर पप्पु कुमार,योगेंद्र यादव,अनिल यादव,कमलेश कुमार,छोटू कुमार,रोहन यादव मोती साव, बुधन यादव,के साथ साथ अन्य कई लोग शामिल रहें।1