डीएम ने कलेक्ट्रेट में सुनी समस्याएं लोकेशन -- कानपुर देहात रिपोर्टर -- सागर भारतीय कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न तहसीलों एवं ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ताओं को उनके प्रकरण की प्रगति से अवगत कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अतः प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आवेदक को समय-समय पर उसके प्रकरण की वर्तमान स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। जिलाधिकारी ने शासन की प्राथमिकता योजनाओं एवं जनशिकायत निस्तारण प्रणाली के अंतर्गत संचालित आईजीआरएस पोर्टल की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर प्राप्त कोई भी शिकायत लंबित न रहे। सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके। जनसुनवाई को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय समस्त अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (ज़ूम) के माध्यम से जुड़े रहे। जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई एवं आईजीआरएस से संबंधित प्रकरणों में पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजन को त्वरित राहत प्रदान की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई शासन एवं प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इसका उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि समस्याओं का संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 तक जनसुनवाई आयोजित करें ।
डीएम ने कलेक्ट्रेट में सुनी समस्याएं लोकेशन -- कानपुर देहात रिपोर्टर -- सागर भारतीय कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न तहसीलों एवं ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ताओं को उनके प्रकरण की प्रगति से अवगत कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अतः प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आवेदक को समय-समय पर उसके प्रकरण की वर्तमान स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। जिलाधिकारी ने
शासन की प्राथमिकता योजनाओं एवं जनशिकायत निस्तारण प्रणाली के अंतर्गत संचालित आईजीआरएस पोर्टल की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर प्राप्त कोई भी शिकायत लंबित न रहे। सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके। जनसुनवाई को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय समस्त अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (ज़ूम) के माध्यम से जुड़े रहे। जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई एवं आईजीआरएस से संबंधित प्रकरणों में पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजन को त्वरित राहत प्रदान की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई शासन एवं प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इसका उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि समस्याओं का संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 तक जनसुनवाई आयोजित करें ।
- डेरापुर। थाना क्षेत्र के सीएससी डेरापुर के अधीक्षक अशोक कुमार प्राथना पत्र देते हुए डेरापुर इंस्पेक्टर को बताया कि सीएससी में लैब टकनीशियन पद पर तैनात अमित गौतम मैं ब्लॉक प्रोग्राम में मैनेजर कनिष्ठ सहायक लिपिक लक्ष्मी सिंह के साथ ब्रह्मड पर था। तभी जहां आज प्रधानमंत्री मातृ दिवस था। इसलिए अधिकांश गर्भवती महिलाएं परीक्षण के लिए आती है। लैब से सूचना मिली कि भीड़ अधिक है। वही चिकित्सा अधीक्षक सहित टीम ने एक कमरे को खुलवाया। जहां पर यह नशे में पाए गए। जहां चिकित्सा अधीक्षक ने अपने साथ ओपीडी में आने को बोले। जहां सुरक्षा गार्ड नसीम शाह ने इनका मुंह सूंघकर पुष्टि की। जहां डॉक्टर स्वाति सिंह ने चिकित्सा अधीक्षक को चिकित्सीय परीक्षण करने को कहा जहां अमित गौतम वहां से भाग निकले। अस्पताल कैंपस के बाहर भाग जाने बाद चिकित्सा अधीक्षक को जान से मारने धमकी देते हुए भाग निकले। अगर दुबारा गलती की बोले गोली मार दूंगा और विभिन्न कर्मचारियो के सामने बोला एक्सीडेंट करवा कर मार दूंगा। वही डॉक्टर से जानकारी पूंछा तो बताया कि इनकी शिकायत लिखित में हर विभाग को दे दी गई। वही ए के सिंह सीएमओ ने बताया कि सीएससी अधीक्षक की ओर से परिसर में एलटी के शराब पीने व अभद्रता की जानकारी मिली है। उसको अधीक्षक की ओर से कार्यमुक्त किया जा चुका है।मामले जांच कर कार्रवाई की जायेगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे। उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- यूजीसी कानून बनाकर केंद्र सरकार लगातार पक्षपात पूर्ण ब्यौहार करती आ रही है,1
- कानपुर देहात भोगनीपुर से सिकंदरा मुगल रोड पर फर्राटे भरते ओवरलोड वाहन। जहां एक तरफ सरकार लगातार अभियान चला कर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई कर रही है वहीं दूसरी तरफ भोगनीपुर से सिकंदरा मार्ग पर बड़ी संख्या में ओवरलोड वाहन का कहर देखने को मिल रहा है।2
- तिलक नगर स्थित प्रेमानंद आश्रम के पास सोमवार रात को एक सनसनीखेज हादसा सामने आया जब तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को टक्कर मार दी। आरोप है कि वैगन-आर कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए आदेश राठौर और अवधेश राठौर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घायल युवकों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए 100 शैय्या अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी स्थिति नाजुक बनी रहने पर डॉक्टरों ने दोनों को कानपुर के हायर सेंटर भेज दिया।बताया जा रहा है कि हादसे के समय दोनों युवक आश्रम के पास खड़े थे तभी अचानक आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि कुछ लोगों ने कार का नंबर नोट कर लिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी मंगलवार सुबह 9 बजे सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार तेज गति से आती है और दोनों युवकों को टक्कर मार देती है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि वायरल वीडियो की शुरू एप पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कार चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल दोनों घायलों का कानपुर के हायर सेंटर में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।1
- औरैया। सोमवार की देर शाम सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत औरैया फफूंद मार्ग पर सेंगर नदी पुल के आगे बमहौरी गांव के सामने एक मोटर साइकिल सवार शेरपुर सरैया निवासी अधेड़ व्यक्ति ने सामने से आ रही गाड़ी के तेज लाइट से आँखे चौधिया गयी जिससे उसने पास खड़े ट्रेक्टर में टक्कर मार दी। घायल व्यक्ति दूध बांटने का कार्य करता था। 108 एम्बुलेंस के द्वारा उसे शहर के 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहाँ से चिकित्सको ने उसे हायर सेंटर भेज दिया।2
- होली मिलन के कार्यक्रम में नगर इकाई की घोषणा नृत्यकारों ने नृत्य कर मनमोहा । झींझक। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल ने व्यापारियों से विचार-विमर्श के बाद नगर इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें सचिन शुक्ला को नगर अध्यक्ष, मानू पांडेय को कोषाध्यक्ष, अंशू पोरवाल को उपकोषाध्यक्ष, अनिल शर्मा को महामंत्री तथा बृजेश सिंह परिहार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। पदाधिकारियों की घोषणा पर उपस्थित व्यापारियों ने सहमति जताते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।2
- औरैया के बिधूना विकास खंड क्षेत्र के निचली गंग नहर में गिरे 24 वर्षीय युवक का शव सोमवार को नहर किनारे सरकंडे की झाड़ियों में फंसा मिला। एसडीएम गरिमा सोनकिया, सीओ पी.पुनीत मिश्रा सहित अन्य अधिकारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सीआरपीएफ जवान प्रवीण अवस्थी के इकलौते पुत्र ऋतिक अवस्थी निवासी ताजपुर, बिधूना के रूप में हुई है।1
- औरैया जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के न्यू तिलक नगर प्रेमानन्द आश्रम के पास एक कार चालक ने खड़ी बाइक पर बैठे बात कर रहे दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में दोनों को सौ शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उनको गम्भीरावस्था को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कार चालक टक्कर मारकर वहां से फरार हो गया है। फरार, घटना देख पास खड़े लोग सकते में आ गए। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड जो गयी।। घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गयी है।2