निहाली क्षेत्र में दो तेंदुओं की हलचल से ग्रामीणों में दहशत एक माह से लगातार दिखाई दे रहे तेंदुए, ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरे लगाकर रेस्क्यू करने की मांग की जुलवानिया। राजपुर तहसील के जुलवानिया नगर के समीप ग्राम निहाली एवं आसपास के क्षेत्र में पिछले करीब एक माह से दो तेंदुओं की लगातार हलचल से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए आए दिन खेतों एवं गांव के आसपास दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते किसान कृषि कार्य करने और पशुओं को चराने के लिए ले जाने में भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में खेतों में फसल की निदाई, खाद एवं बीज डालने सहित अन्य कृषि कार्य चल रहे हैं। तेंदुओं की मौजूदगी के कारण किसान खेतों में जाने से भयभीत हैं। यदि समय पर कृषि कार्य नहीं किए गए तो फसल प्रभावित होने के साथ किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने जिला वन विभाग अधिकारी (डीएफओ) को आवेदन देकर ग्राम निहाली एवं नसरी क्षेत्र में जल्द से जल्द पिंजरे लगाने तथा तेंदुओं को सुरक्षित रेस्क्यू करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार तेंदुओं की आवाजाही से ग्रामीणों, किसानों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी जनहानि हो सकती है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में टीम भेजकर तेंदुओं की निगरानी बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की भी मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन, कलेक्टर बड़वानी, पुलिस अधीक्षक बड़वानी एवं एसडीएम राजपुर को भी भेजी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई कर जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

- ग्राम पंचायत द्वारा नगर का कचरा कब एकत्र कर नदी किनारे डाला जाएगा और कचरा निपटान केंद्र की हालत बहुत खराब है और नदी में प्रदूषण खिला रहे हैं यह खबर ग्राम पंचायत डेरी सराय के चंबल नदी के किनारे स्थित कचरा निपटान केंद्र की है जहां पर ग्राम पंचायत धारावाहन से कचरा एकत्र करवाया कर खर्चा निपटान करने की जगह कचरे को चंबल नदी के किनारे डाला जा रहा है और इस समस्या से 90 गांव में नदी का निकलना होता है 90 गांव स्थित के उनका पानी पीते हैं पहले से कंपनियों का पानी आ रहा है इसमें जहरीला और अब नया जहर रहेगा टैबलेट का घर रुका नहीं गया तो मानव जीवन पर बहुत गलत प्रभाव पड़ेगा जीव जंतुओं की मौत हो रही मछलियों की मौत हो रही है और निवेदन है ग्राम पंचायत देरी सराय से जो वाल्मीकियों का वेतन चालू कर उनसे नगर में प्रत्येक नगर में हमसे झाड़ू लगवाई जाए दलिया साफ करवाई जाए और नगर का जो भी रोड पर गड्ढे वगैरा है उनको भी भरवारा जाए निवेदन करने वाले ग्राम की जनता बोलती है सरपंच हमारी सुनते नहीं है और सरपंच का कार्य उनके बेटे करते हैं और निवेदन है कैसे खबर को अधिक से अधिक फैलाएं3
- मध्य प्रदेश का सबसे फेमस डीजे एसआरएस सांवरिया डीजे छोटा उदयपुर में फूल तबाही छोटा उदयपुर में तारीख 5 9 2026 को फुल तबाही मध्य प्रदेश का फेमस डीजे श्री सांवरिया डीजे1
- घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, 3 दिन पुराना होने की आशंका, हत्या का शक छिंदवाड़ा: देहात थाना क्षेत्र के गांगीवाड़ा में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर के अंदर युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मुख्य बिंदु: मृतक की पहचान: सुरेंद्र उर्फ सोनू डेहरिया (निवासी गांगीवाड़ा)। अकेला रहता था युवक: पड़ोसियों और जानकारी के अनुसार युवक घर में अकेला रहता था। 3 दिन पुराना शव: शव की हालत देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि मौत लगभग 3 दिन पहले हुई होगी। हत्या की आशंका: घटना सामान्य है या कोई गहरी साजिश, इसे लेकर इलाके में सवाल उठ रहे हैं। हत्या का अंदेशा भी जताया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई: सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। जांच जारी है।1
- किराना मार्ट की शटर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..1
- *आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, नियुक्ति पत्र वितरित* *आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, नियुक्ति पत्र वितरित* इमरान खत्री अलीराजपुर आम आदमी पार्टी, जिला आलीराजपुर की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सुरेन्द्र उद्यान, आलीराजपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। बैठक में प्रमुख रूप से धार जोन प्रभारी एवं प्रदेश संगठन मंत्री रालू निनामा जी, प्रदेश यूथ सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष आलीराजपुर राकेश जमरा जी, प्रदेश संयुक्त सचिव दिलीप सिंह भूरिया जी, अल्पसंख्यक विंग जिलाध्यक्ष इमरान खत्री जी, एसटी विंग जिलाध्यक्ष हीरालाल पटेल जी, किसान विंग जिलाध्यक्ष दशरथ चौहान जी, जिला सचिव भीमसिंह चौहान जी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश डावर जी, यूथ विंग जिला सचिव संजय भूरिया जी, सुनील तोमर जी, करण सिंह अवास्या,एवं पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। इस अवसर पर कई नए युवाओं ने भी आम आदमी पार्टी के विचारों को समझा और पार्टी रीति नीति को घर घर पहुंचाने का संकल्प लिया।2
- वीर गोगादेव जन्मोत्सव पर महू में उमड़ा आस्था का सैलाब* *रातभर सड़कों पर चल समारोह महू, सीसी नवीरता, शौर्य और सामाजिक समरसता के प्रतीक वीर गोगादेव का, जन्मोत्सव शनिवार को महू में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही गोगादेव मंदिर पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और बच्चे मंदिर पहुंचे और वीर गोगादेव के दर्शन किए। जन्मोत्सव के अवसर पर देर रात धानमंडी से ढोल-ढमाकों और पारंपरिक निशानों के साथ भव्य चल समारोह शुरू हुआ। रंग-बिरंगी रोशनी से सजी करीब 22 छड़ी निशान इसमें शामिल रहीं, जिनमें चलित झांकियां भी थीं। आकर्षक साज-सज्जा वाले निशानों और झांकियों ने पूरे मार्ग पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। चल समारोह धानमंडी से निकलकर मार्केट चौक, कोतवाली चौक, सांघी स्ट्रीट, दाना गली, मोती चौक, बूट गली और सात रास्ता होते हुए छोटा तेली मोहल्ला मोहन टॉकीज स्थित गोगादेव मंदिर अंतिम निशान दूसरे दिन सुबह करीब 10:30 बजे मंदिर पहुंचा। चल समारोह के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच बनाए गए थे। यहां झांकियों और निशानों का स्वागत किया गया। बेहतर एवं आकर्षक प्रदर्शन करने वाले निशानों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए गए। अंतिम स्वागत मंच पर दोपहर 12 बजे पुरस्कार वितरण का अंतिम कार्यक्रम संपन्न हुआ। समारोह में उस्ताद और खलीफाओं की मौजूदगी में कलाकारों ने पारंपरिक करतब भी प्रस्तुत किए। विभिन्न स्थानों पर हुए इन प्रदर्शनों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उस्ताद, खलीफाओं और कलाकारों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। चल समारोह के मार्ग में लगाए गए इलेक्ट्रॉनिक मंच भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। पारंपरिक निशानों की कलाकृतियों के साथ भगवान के विभिन्न स्वरूपों की आकर्षक साज-सज्जा ने भी लोगों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी रोशनी में सजे निशानों और झांकियों से शहर की सड़कें देर रात तक जगमगाती रहीं। जन्मोत्सव के दौरान पूरे शहर में उत्सव जैसा वातावरण रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने देर रात तक चल समारोह में शामिल होकर परंपरागत निशानों, झांकियों और कलाकारों के प्रदर्शन का आनंद लिया। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की मौजूदगी से आयोजन में विशेष उत्साह नजर आया1
- नर्मदा घाट पर चलाया सफाई अभियान,बड़ी मात्रा मे कचरा किया एकत्रित..1
- बेटमा में गोगा नवमी पर वाल्मीकि समाज ने निकाली भव्य छड़ी यात्रा *👉📡 बेटमा - बेटमा में गूंजा वीर गोगा देव महाराज का जय घोष--✍️* *👉📡 वाल्मीकि समाज द्वारा गोगा देव महाराज की छड़ी का भव्य चल समारोह निकाला गया--- ✍️* *👉📡 बड़ी संख्या में समाज जन हुए शामिल, श्रद्धालु एवं नागरिकों ने छड़ी का पूजन कर छड़ी यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत --✍️* *👉📡 खबरें देखें सबसे पहले खबर भारत 360न्यूज लाइव MP/CG/ UP अब अपने डीजीयाना केबल के सेटअप बॉक्स के चैनल नंबर 362 के साथ ही OTT--OYSTS--PLAY प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध है ✍️* *👉📡 साथ ही देखे खबरें यूट्यूब फेसबुक लाइव पर भी✍️* *👉📡 खबर भारत 360 न्यूज रिपोर्टर - रणजीत मंडलोई ✍️* *👉📡 टीम प्रेस क्लब बेटमा✍️*1
- गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरा, गुरुर साक्षात परम ब्रम्ह तस्मै श्री गुरुदेव नमः। ओम श्री गुरुवे नमः।1