*आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, नियुक्ति पत्र वितरित* *आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, नियुक्ति पत्र वितरित* इमरान खत्री अलीराजपुर आम आदमी पार्टी, जिला आलीराजपुर की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सुरेन्द्र उद्यान, आलीराजपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। बैठक में प्रमुख रूप से धार जोन प्रभारी एवं प्रदेश संगठन मंत्री रालू निनामा जी, प्रदेश यूथ सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष आलीराजपुर राकेश जमरा जी, प्रदेश संयुक्त सचिव दिलीप सिंह भूरिया जी, अल्पसंख्यक विंग जिलाध्यक्ष इमरान खत्री जी, एसटी विंग जिलाध्यक्ष हीरालाल पटेल जी, किसान विंग जिलाध्यक्ष दशरथ चौहान जी, जिला सचिव भीमसिंह चौहान जी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश डावर जी, यूथ विंग जिला सचिव संजय भूरिया जी, सुनील तोमर जी, करण सिंह अवास्या,एवं पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। इस अवसर पर कई नए युवाओं ने भी आम आदमी पार्टी के विचारों को समझा और पार्टी रीति नीति को घर घर पहुंचाने का संकल्प लिया।
*आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, नियुक्ति पत्र वितरित* *आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, नियुक्ति पत्र वितरित* इमरान खत्री अलीराजपुर आम आदमी पार्टी, जिला आलीराजपुर की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सुरेन्द्र उद्यान, आलीराजपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। बैठक में प्रमुख रूप से धार जोन प्रभारी एवं प्रदेश संगठन मंत्री रालू निनामा जी, प्रदेश यूथ सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष आलीराजपुर राकेश
जमरा जी, प्रदेश संयुक्त सचिव दिलीप सिंह भूरिया जी, अल्पसंख्यक विंग जिलाध्यक्ष इमरान खत्री जी, एसटी विंग जिलाध्यक्ष हीरालाल पटेल जी, किसान विंग जिलाध्यक्ष दशरथ चौहान जी, जिला सचिव भीमसिंह चौहान जी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश डावर जी, यूथ विंग जिला सचिव संजय भूरिया जी, सुनील तोमर जी, करण सिंह अवास्या,एवं पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। इस अवसर पर कई नए युवाओं ने भी आम आदमी पार्टी के विचारों को समझा और पार्टी रीति नीति को घर घर पहुंचाने का संकल्प लिया।
- सुबह 4:00 बजे ताला तोड़कर 35000 से 40000 की सिगरेट और गले में से नगद पैसे तोड़के ले गए बजरंग किराना पर चोरी की खबर चोरों द्वारा 5 मिनट में तालिब तोड़ दिए और अंदर जाकर अंदर जाकर सिगरेट के काम से कम 35000 से ज्यादा अपने साथ ले गए इस घटना से जनता में रोज है और पुलिस विभाग छोड़ोगे सर्चिंग कर रही है पुलिस चौकी प्रभारी परवल कृष्णा मिश्रा सर ने बताया कि हम चोरों की तलाश कर रहे हैं आसपास के क्षेत्र में और अग्रिम कार्यालय3
- *सावित्री ठाकुर के निरंतर प्रयासों से आदिवासी अंचल में रेल कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार* *आजादी के बाद पहली बार धार के आदिवासी क्षेत्र में पहुंचेगी रेल,* *केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने टांडा रोड स्टेशन के ऐतिहासिक समारोह में किया आमंत्रित* *सावित्री ठाकुर के निरंतर प्रयासों से आदिवासी अंचल में रेल कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार* *आजादी के बाद पहली बार धार के आदिवासी क्षेत्र में पहुंचेगी रेल,* *केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने टांडा रोड स्टेशन के ऐतिहासिक समारोह में किया आमंत्रित* राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज। धार लोकसभा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण आने वाला है। आजादी के बाद पहली बार धार जिले के आदिवासी अंचल में रेल सुविधा पहुंचने जा रही है। छोटा उदयपुर–धार रेल परियोजना के अंतर्गत टांडा रोड रेलवे स्टेशन तक नई रेल लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर टांडा रोड रेलवे स्टेशन से बड़ोदरा (प्रतापनगर) के बीच नई ट्रेन सेवा प्रारंभ की जाएगी। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी द्वारा सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर जी को भेजे गए आमंत्रण पत्र में इस महत्वपूर्ण अवसर पर उनकी गरिमामयी उपस्थिति का आग्रह किया गया है। पत्र में उल्लेख है कि 8 सितंबर 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी बड़ोदरा में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसी अवसर पर टांडा रोड स्टेशन से नई ट्रेन सेवा तथा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर चार मालगाड़ियों का शुभारंभ भी किया जाएगा। *श्रीमती सावित्री ठाकुर जी वर्ष 2014 में अपने प्रथम कार्यकाल में सांसद निर्वाचित होने के समय से ही धार लोकसभा क्षेत्र को रेल सुविधा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रही हैं। उन्होंने समय-समय पर केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय के समक्ष क्षेत्र की रेल संबंधी आवश्यकताओं को मजबूती से रखा और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए रेल कनेक्टिविटी को प्राथमिकता दिलाने का सतत प्रयास किया जाता रहा है।* आज उनके वर्षों के निरंतर प्रयास, दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विकासोन्मुखी सोच का परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहा है। गंधवानी विधानसभा के टांडा रोड रेलवे स्टेशन तक रेल का पहुंचना केवल आवागमन का साधन उपलब्ध होना नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र में व्यापार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और औद्योगिक विकास के नए द्वार खोलने वाला ऐतिहासिक कदम है। इसके साथ ही बड़ोदरा–रतलाम 4-लेन रेल परियोजना को स्वीकृति तथा रेल, सड़क, परिवहन एवं राज्य सरकार की ₹35,000 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन एवं राष्ट्र को समर्पण से पश्चिमी मध्यप्रदेश और धार क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। श्रीमती सावित्री ठाकुर जी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी , केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों का वर्षों पुराना रेल का सपना अब साकार हो रहा है। शीघ्र ही टांडा रोड रेलवे स्टेशन से धार नगर के रेलवे स्टेशन का कार्य भी पूर्ण होगा। यह उपलब्धि क्षेत्र के विकास के नए युग का शुभारंभ है।3
- कुशलगढ़ में बड़ी चोरी का खुलासा: 23 तोला सोना बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार कुशलगढ़ थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए करीब 23 तोला सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं। इस प्रकरण में पुलिस अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 7 किलो चांदी के जेवरात भी बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी आईपीएस के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह के सुपरविजन तथा कुशलगढ़ वृत्ताधिकारी विनोद कुमार नेन के मार्गदर्शन में कुशलगढ़ थाना अधिकारी प्रवीण सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चोरी गिरोह तक पहुंच बनाई। पुलिस के अनुसार 13 जुलाई की रात कुशलगढ़ के कोर्ट रोड क्षेत्र में एक मकान में बड़ी चोरी की वारदात हुई थी। बदमाश मकान के पीछे की ओर से प्रवेश कर अलमारियों के ताले तोड़कर भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और 13 लाख रुपए की नकदी चोरी कर ले गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लगातार मुखबिर तंत्र और तकनीकी जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शैतान पुत्र झीथरा, जाति निनामा भील, निवासी सातसेरा, थाना मेघनगर, जिला झाबुआ (मध्यप्रदेश) को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 6 सोने की चूड़ियां, 2 सोने के कड़े, एक सोने की चेन और 6 सोने की अंगूठियां, कुल करीब 23 तोला सोने के आभूषण, बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अब शेष चोरी गए माल और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका इस बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करने और आरोपी को पकड़ने में थाना अधिकारी प्रवीण सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा। टीम में उप निरीक्षक भरत कुमार, उप निरीक्षक लोकेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक कल्याण सिंह, उप निरीक्षक रविन्द्र पुरी, हेड कांस्टेबल हेमन्त कुमार, हेड कांस्टेबल कान्तिलाल, एएसआई आशिष, कांस्टेबल रमेशचन्द्र, कांस्टेबल लोकेन्द्र, कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल मुकेश, कांस्टेबल सागर, कांस्टेबल अंकुश तथा कांस्टेबल हितेश ने आरोपी की तलाश, दस्तयाबी और चोरी गए माल की बरामदगी में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कुशलगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस टीम की लगातार मेहनत और सक्रियता के चलते मामले में एक और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया है और चोरी गए कीमती सोने के जेवरात भी बरामद करने में सफलता मिली है।2
- एक कहानी..... जन्माष्टमी का मेला.1
- बेटमा में गोगा नवमी पर वाल्मीकि समाज ने निकाली भव्य छड़ी यात्रा *👉📡 बेटमा - बेटमा में गूंजा वीर गोगा देव महाराज का जय घोष--✍️* *👉📡 वाल्मीकि समाज द्वारा गोगा देव महाराज की छड़ी का भव्य चल समारोह निकाला गया--- ✍️* *👉📡 बड़ी संख्या में समाज जन हुए शामिल, श्रद्धालु एवं नागरिकों ने छड़ी का पूजन कर छड़ी यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत --✍️* *👉📡 खबरें देखें सबसे पहले खबर भारत 360न्यूज लाइव MP/CG/ UP अब अपने डीजीयाना केबल के सेटअप बॉक्स के चैनल नंबर 362 के साथ ही OTT--OYSTS--PLAY प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध है ✍️* *👉📡 साथ ही देखे खबरें यूट्यूब फेसबुक लाइव पर भी✍️* *👉📡 खबर भारत 360 न्यूज रिपोर्टर - रणजीत मंडलोई ✍️* *👉📡 टीम प्रेस क्लब बेटमा✍️*1
- ग्राम पंचायत द्वारा नगर का कचरा कब एकत्र कर नदी किनारे डाला जाएगा और कचरा निपटान केंद्र की हालत बहुत खराब है और नदी में प्रदूषण खिला रहे हैं यह खबर ग्राम पंचायत डेरी सराय के चंबल नदी के किनारे स्थित कचरा निपटान केंद्र की है जहां पर ग्राम पंचायत धारावाहन से कचरा एकत्र करवाया कर खर्चा निपटान करने की जगह कचरे को चंबल नदी के किनारे डाला जा रहा है और इस समस्या से 90 गांव में नदी का निकलना होता है 90 गांव स्थित के उनका पानी पीते हैं पहले से कंपनियों का पानी आ रहा है इसमें जहरीला और अब नया जहर रहेगा टैबलेट का घर रुका नहीं गया तो मानव जीवन पर बहुत गलत प्रभाव पड़ेगा जीव जंतुओं की मौत हो रही मछलियों की मौत हो रही है और निवेदन है ग्राम पंचायत देरी सराय से जो वाल्मीकियों का वेतन चालू कर उनसे नगर में प्रत्येक नगर में हमसे झाड़ू लगवाई जाए दलिया साफ करवाई जाए और नगर का जो भी रोड पर गड्ढे वगैरा है उनको भी भरवारा जाए निवेदन करने वाले ग्राम की जनता बोलती है सरपंच हमारी सुनते नहीं है और सरपंच का कार्य उनके बेटे करते हैं और निवेदन है कैसे खबर को अधिक से अधिक फैलाएं3
- कुशलगढ़ में कांग्रेस का चुनावी बिगुल तेज! 8 वार्डों में कार्यालय खुले, भाजपा पर जमकर बरसे नेता कुशलगढ़। नगर पालिका पार्षद चुनाव को लेकर कुशलगढ़ में सियासी माहौल गरमा गया है। क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया के नेतृत्व में कांग्रेस ने विभिन्न वार्डों में चुनावी कार्यालयों के उद्घाटन के साथ अपना अभियान तेज कर दिया। ढोल-धमाकों, पुष्पवर्षा और नारों के बीच महेंद्र परमार, प्रियंका डोडिया, रामचंद्र भोई, राकेश नानूराम, कमल भाई, भारत कुमार बारोदिया, मनोहर गोरिया और मीरा राहुल के चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन किया गया। रमिला खड़िया ने भाजपा के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए विकास की गति प्रभावित होने का आरोप लगाया। हंसमुखलाल सेठ ने हिरण नदी के गहरीकरण, घाट निर्माण, सौंदर्यीकरण और पुलिया निर्माण को प्राथमिकता देने की बात कही। रजनीकांत खाब्या ने स्वच्छ एवं सुंदर नगर के साथ विकास कार्यों को कांग्रेस की प्राथमिकता बताया। वहीं मोनू पडियार और सेवानिवृत्त अध्यापक अशोक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने का भी कांग्रेस नेताओं ने दावा किया। कार्यक्रमों में विजय सिंह खड़िया, अशोक श्रीमाल, हरिश्चंद्र सिंह राठौड़, मांगीलाल नायक, प्रीति तलेसरा, सज्जाद पार्टी, सुरेश गादिया, कमलेश खेमसरा, महेंद्र खाब्या, प्रवीण भाई और आशीष चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनावी गतिविधियों के साथ कुशलगढ़ में सियासी मुकाबला लगातार तेज होता नजर आ रहा है।2
- गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरा, गुरुर साक्षात परम ब्रम्ह तस्मै श्री गुरुदेव नमः। ओम श्री गुरुवे नमः।1
- दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत बनी ताबूत! कई टीमें जुटी रिस्कयु मे कई जाने मलबे मे दबे होने की संभावना 3 जिंदगीया हरी जंग, दिल्ली सी ऍम रेखा गुप्ता पहुंची घटना स्थल पर 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | दिल्ली 🚨 🏢 सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत बनी ताबूत! दिल्ली के सत्य निकेतन हॉस्टल एरिया में दोपहर करीब 1:30 बजे पांच मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की सूचना है। बताया जा रहा है कि इमारत में PG संचालित हो रहा था, जिसके चलते कई छात्रों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। मौके पर NDRF, फायर ब्रिगेड और दिल्ली पुलिस समेत कई टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। ⏱️ लगातार 8 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 🌙 पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलने की संभावना 🚨 कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका 👮 बिल्डिंग मालिक आनंद बंसल पर FIR दर्ज 🏛️ दिल्ली CM रेखा गुप्ता भी मौके पर पहुंचीं मलबे में फंसी जिंदगियों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। 🙏 ईश्वर सभी को सुरक्षित रखे। 👉 हर खबर वागड़ न्यूज़ को फॉलो करें 👍 खबर को लाइक करें 💬 इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है? कमेंट्स में जरूर बताएं। #BreakingNews #Delhi #SatyaNiketan #DelhiNews #RescueOperation #NDRF #FireBrigade #DelhiPolice #हरखबरवागड़न्यूज़1