कुशलगढ़ में कांग्रेस का चुनावी बिगुल तेज! 8 वार्डों में कार्यालय खुले, भाजपा पर जमकर बरसे नेता कुशलगढ़। नगर पालिका पार्षद चुनाव को लेकर कुशलगढ़ में सियासी माहौल गरमा गया है। क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया के नेतृत्व में कांग्रेस ने विभिन्न वार्डों में चुनावी कार्यालयों के उद्घाटन के साथ अपना अभियान तेज कर दिया। ढोल-धमाकों, पुष्पवर्षा और नारों के बीच महेंद्र परमार, प्रियंका डोडिया, रामचंद्र भोई, राकेश नानूराम, कमल भाई, भारत कुमार बारोदिया, मनोहर गोरिया और मीरा राहुल के चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन किया गया। रमिला खड़िया ने भाजपा के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए विकास की गति प्रभावित होने का आरोप लगाया। हंसमुखलाल सेठ ने हिरण नदी के गहरीकरण, घाट निर्माण, सौंदर्यीकरण और पुलिया निर्माण को प्राथमिकता देने की बात कही। रजनीकांत खाब्या ने स्वच्छ एवं सुंदर नगर के साथ विकास कार्यों को कांग्रेस की प्राथमिकता बताया। वहीं मोनू पडियार और सेवानिवृत्त अध्यापक अशोक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने का भी कांग्रेस नेताओं ने दावा किया। कार्यक्रमों में विजय सिंह खड़िया, अशोक श्रीमाल, हरिश्चंद्र सिंह राठौड़, मांगीलाल नायक, प्रीति तलेसरा, सज्जाद पार्टी, सुरेश गादिया, कमलेश खेमसरा, महेंद्र खाब्या, प्रवीण भाई और आशीष चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनावी गतिविधियों के साथ कुशलगढ़ में सियासी मुकाबला लगातार तेज होता नजर आ रहा है।
कुशलगढ़ में कांग्रेस का चुनावी बिगुल तेज! 8 वार्डों में कार्यालय खुले, भाजपा पर जमकर बरसे नेता कुशलगढ़। नगर पालिका पार्षद चुनाव को लेकर कुशलगढ़ में सियासी माहौल गरमा गया है। क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया के नेतृत्व में कांग्रेस ने विभिन्न वार्डों में चुनावी कार्यालयों के उद्घाटन के साथ अपना अभियान तेज कर दिया। ढोल-धमाकों, पुष्पवर्षा और नारों के बीच महेंद्र परमार, प्रियंका डोडिया, रामचंद्र भोई, राकेश नानूराम, कमल भाई, भारत कुमार बारोदिया, मनोहर गोरिया और मीरा राहुल के चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन किया गया। रमिला खड़िया ने भाजपा के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए विकास की गति प्रभावित होने का आरोप लगाया। हंसमुखलाल
सेठ ने हिरण नदी के गहरीकरण, घाट निर्माण, सौंदर्यीकरण और पुलिया निर्माण को प्राथमिकता देने की बात कही। रजनीकांत खाब्या ने स्वच्छ एवं सुंदर नगर के साथ विकास कार्यों को कांग्रेस की प्राथमिकता बताया। वहीं मोनू पडियार और सेवानिवृत्त अध्यापक अशोक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने का भी कांग्रेस नेताओं ने दावा किया। कार्यक्रमों में विजय सिंह खड़िया, अशोक श्रीमाल, हरिश्चंद्र सिंह राठौड़, मांगीलाल नायक, प्रीति तलेसरा, सज्जाद पार्टी, सुरेश गादिया, कमलेश खेमसरा, महेंद्र खाब्या, प्रवीण भाई और आशीष चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनावी गतिविधियों के साथ कुशलगढ़ में सियासी मुकाबला लगातार तेज होता नजर आ रहा है।
- कुशलगढ़ में बड़ी चोरी का खुलासा: 23 तोला सोना बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार कुशलगढ़ थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए करीब 23 तोला सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं। इस प्रकरण में पुलिस अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 7 किलो चांदी के जेवरात भी बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी आईपीएस के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह के सुपरविजन तथा कुशलगढ़ वृत्ताधिकारी विनोद कुमार नेन के मार्गदर्शन में कुशलगढ़ थाना अधिकारी प्रवीण सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चोरी गिरोह तक पहुंच बनाई। पुलिस के अनुसार 13 जुलाई की रात कुशलगढ़ के कोर्ट रोड क्षेत्र में एक मकान में बड़ी चोरी की वारदात हुई थी। बदमाश मकान के पीछे की ओर से प्रवेश कर अलमारियों के ताले तोड़कर भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और 13 लाख रुपए की नकदी चोरी कर ले गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लगातार मुखबिर तंत्र और तकनीकी जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शैतान पुत्र झीथरा, जाति निनामा भील, निवासी सातसेरा, थाना मेघनगर, जिला झाबुआ (मध्यप्रदेश) को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 6 सोने की चूड़ियां, 2 सोने के कड़े, एक सोने की चेन और 6 सोने की अंगूठियां, कुल करीब 23 तोला सोने के आभूषण, बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अब शेष चोरी गए माल और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका इस बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करने और आरोपी को पकड़ने में थाना अधिकारी प्रवीण सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा। टीम में उप निरीक्षक भरत कुमार, उप निरीक्षक लोकेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक कल्याण सिंह, उप निरीक्षक रविन्द्र पुरी, हेड कांस्टेबल हेमन्त कुमार, हेड कांस्टेबल कान्तिलाल, एएसआई आशिष, कांस्टेबल रमेशचन्द्र, कांस्टेबल लोकेन्द्र, कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल मुकेश, कांस्टेबल सागर, कांस्टेबल अंकुश तथा कांस्टेबल हितेश ने आरोपी की तलाश, दस्तयाबी और चोरी गए माल की बरामदगी में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कुशलगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस टीम की लगातार मेहनत और सक्रियता के चलते मामले में एक और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया है और चोरी गए कीमती सोने के जेवरात भी बरामद करने में सफलता मिली है।2
- दिनेश खोडनिया ने जो किए थे वादे वो पुरे करेगा दिनेश जांगा! आखिर कैसे? सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव में सियासी बयानबाजी तेज सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा नेता दिनेश जांगा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया ने जो वादे किए थे, वे अब भाजपा सरकार में पूरे होने वाले हैं। दिनेश जांगा ने दावा किया कि वार्ड नंबर 4 से भाजपा प्रत्याशी योगेश जैन भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे और सागवाड़ा नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के पक्ष में मजबूती से जुटने की अपील भी की। आपकी राय क्या है? वार्ड नंबर 4 में किसका पलड़ा भारी रहेगा—भाजपा, कांग्रेस या निर्दलीय?1
- वर्षा की कामना को लेकर पीपली चौक में नवचंडी होमात्मक यज्ञ, मंत्रोच्चार से गूंजा पीठ क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा एवं खुशहाली की कामना को लेकर पीठ कस्बे के पीपली चौक में सभी समाजों के सहयोग से नवचंडी होमात्मक यज्ञ का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भूदेवों के मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया। यज्ञ में विभिन्न समाजों के श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भूदेवों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवचंडी पाठ एवं हवन की आहुतियां संपन्न कराईं। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में अच्छी बारिश, सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा किसानों की फसलों के लिए अनुकूल मौसम की कामना की। आयोजन के दौरान पीपली चौक पर श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। सभी समाजों के लोगों ने आपसी सहयोग एवं सहभागिता से धार्मिक आयोजन को सफल बनाया। हवन में आहुतियां देने के दौरान पूरा परिसर वैदिक मंत्रों एवं धार्मिक जयघोष से गूंज उठा। आयोजन में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।1
- डूंगरपुर में भाजपा युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन 40 वार्डों में गूंजा भाजयुमो का जोश, बाइक रैली से भाजपा ने दिखाई चुनावी ताकत युवा मोर्चा की बाइक रैली ने शहर में बनाया चुनावी माहौल, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार शाम भाजपा युवा मोर्चा ने शहर के सभी 40 वार्डों में बाइक रैली निकालकर चुनावी शक्ति प्रदर्शन किया। रैली के दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंचे और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। रैली से शहर का चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया और युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि बाइक रैली का आयोजन भाजयुमो जिला संयोजक जितेंद्र सिंह रत्नावाड़ा, सह संयोजक वीरेंद्र सिंह एवं भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष जयेश लोधावरा के नेतृत्व में किया गया। वहीं रैली का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली एवं किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा ने किया। 40 वार्डों में पहुंची बाइक रैली भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बाइक रैली नगर परिषद क्षेत्र के सभी 40 वार्डों में पहुंची। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। रैली के माध्यम से मतदाताओं को नगर परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने का संदेश दिया गया। रैली के दौरान युवा कार्यकर्ता उत्साह और जोश के साथ नजर आए। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने भाजपा के समर्थन में नारे लगाए। बाइक रैली के जरिए भाजपा ने शहर के प्रत्येक वार्ड तक अपनी चुनावी पहुंच बनाने और युवा मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का संदेश दिया। चुनावी प्रचार को मिली नई धार नगर परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार अभियान के बीच युवा मोर्चा की इस रैली को पार्टी के चुनावी अभियान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 40 वार्डों में एक साथ बाइक रैली निकालकर भाजयुमो ने संगठन की सक्रियता और चुनावी तैयारियों का प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने वार्डों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने और पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाताओं से संपर्क करने का आह्वान किया। वहीं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प जताया। नगर परिषद चुनाव नजदीक आने के साथ ही डूंगरपुर शहर में राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। भाजपा की इस बाइक रैली के बाद अब चुनावी प्रचार में और तेजी आने की संभावना है।1
- पीठ - पिपली चौक पर सर्वजन मंगल कामनार्थ यज्ञ, सर्व समाज ने दी आहुतियां पीठ। पिपली चौक पर अच्छी वर्षा, किसानों की खुशहाली एवं सर्वजन मंगल की कामना को लेकर सर्व समाज की ओर से यज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य श्री सुशील कुमार पंड्या के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने अग्निदेव को आहुतियां देकर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की। सर्व समाज की सहभागिता से आयोजित यज्ञ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता नजर आया।1
- कुशलगढ़ में कांग्रेस का चुनावी बिगुल तेज! 8 वार्डों में कार्यालय खुले, भाजपा पर जमकर बरसे नेता कुशलगढ़। नगर पालिका पार्षद चुनाव को लेकर कुशलगढ़ में सियासी माहौल गरमा गया है। क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया के नेतृत्व में कांग्रेस ने विभिन्न वार्डों में चुनावी कार्यालयों के उद्घाटन के साथ अपना अभियान तेज कर दिया। ढोल-धमाकों, पुष्पवर्षा और नारों के बीच महेंद्र परमार, प्रियंका डोडिया, रामचंद्र भोई, राकेश नानूराम, कमल भाई, भारत कुमार बारोदिया, मनोहर गोरिया और मीरा राहुल के चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन किया गया। रमिला खड़िया ने भाजपा के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए विकास की गति प्रभावित होने का आरोप लगाया। हंसमुखलाल सेठ ने हिरण नदी के गहरीकरण, घाट निर्माण, सौंदर्यीकरण और पुलिया निर्माण को प्राथमिकता देने की बात कही। रजनीकांत खाब्या ने स्वच्छ एवं सुंदर नगर के साथ विकास कार्यों को कांग्रेस की प्राथमिकता बताया। वहीं मोनू पडियार और सेवानिवृत्त अध्यापक अशोक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने का भी कांग्रेस नेताओं ने दावा किया। कार्यक्रमों में विजय सिंह खड़िया, अशोक श्रीमाल, हरिश्चंद्र सिंह राठौड़, मांगीलाल नायक, प्रीति तलेसरा, सज्जाद पार्टी, सुरेश गादिया, कमलेश खेमसरा, महेंद्र खाब्या, प्रवीण भाई और आशीष चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनावी गतिविधियों के साथ कुशलगढ़ में सियासी मुकाबला लगातार तेज होता नजर आ रहा है।2
- दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत बनी ताबूत! कई टीमें जुटी रिस्कयु मे कई जाने मलबे मे दबे होने की संभावना 3 जिंदगीया हरी जंग, दिल्ली सी ऍम रेखा गुप्ता पहुंची घटना स्थल पर 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | दिल्ली 🚨 🏢 सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत बनी ताबूत! दिल्ली के सत्य निकेतन हॉस्टल एरिया में दोपहर करीब 1:30 बजे पांच मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की सूचना है। बताया जा रहा है कि इमारत में PG संचालित हो रहा था, जिसके चलते कई छात्रों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। मौके पर NDRF, फायर ब्रिगेड और दिल्ली पुलिस समेत कई टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। ⏱️ लगातार 8 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 🌙 पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलने की संभावना 🚨 कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका 👮 बिल्डिंग मालिक आनंद बंसल पर FIR दर्ज 🏛️ दिल्ली CM रेखा गुप्ता भी मौके पर पहुंचीं मलबे में फंसी जिंदगियों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। 🙏 ईश्वर सभी को सुरक्षित रखे। 👉 हर खबर वागड़ न्यूज़ को फॉलो करें 👍 खबर को लाइक करें 💬 इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है? कमेंट्स में जरूर बताएं। #BreakingNews #Delhi #SatyaNiketan #DelhiNews #RescueOperation #NDRF #FireBrigade #DelhiPolice #हरखबरवागड़न्यूज़1
- #गुजरात : अपनी लिव-इन पार्टनर काजल बारैया की बेरहमी से हत्या के आरोप में गिरफ्तार फैज़ल उर्फ खटकी को आज शहर की पुलिस भावनगर ST डिपो ले गई, ताकि क्राइम सीन को फिर से रिक्रिएट किया जा सके। #gujaratpolice @highligh1