डॉक्टर-स्टाफ से बदसलूकी का विरोध, प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग:घायल युवक को रेफर करने पर किया गया था दुर्व्यवहार डूंगरपुर। सीमलवाड़ा सरकारी अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। शनिवार रात घायल युवक को लेकर आए कुछ युवकों ने अस्पताल स्टाफ से दुर्व्यवहार किया। उन्होंने घायल युवक को हायर सेंटर रेफर करने से भी रोका। बाद में घायल युवक की मौत हो गई। इस घटना के विरोध में अस्पताल स्टाफ ने प्रदर्शन किया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार शनिवार रात सीमलवाड़ा तहसील के सामने एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे कुछ युवक सीमलवाड़ा अस्पताल लेकर आए थे। डॉक्टर ने घायल युवक का इलाज शुरू किया। युवक की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया और मरीज को ले जाने के लिए 108 एम्बुलेंस बुलाई। लेकिन घायल युवक के साथ आए युवकों ने शराब के नशे में डॉक्टर, स्टाफ और 108 एम्बुलेंस कर्मियों से बदसलूकी की। उन्होंने घायल युवक को रेफर नहीं होने दिया। काफी प्रयासों के बाद मरीज को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ ने अज्ञात युवकों द्वारा की गई बदसलूकी और मरीज को रोके जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने धंबोला थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
डॉक्टर-स्टाफ से बदसलूकी का विरोध, प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग:घायल युवक को रेफर करने पर किया गया था दुर्व्यवहार डूंगरपुर। सीमलवाड़ा सरकारी अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। शनिवार रात घायल युवक को लेकर आए कुछ युवकों ने अस्पताल स्टाफ से दुर्व्यवहार किया। उन्होंने घायल युवक को हायर सेंटर रेफर करने से भी रोका। बाद में घायल युवक की मौत हो गई। इस घटना के विरोध में अस्पताल स्टाफ ने प्रदर्शन किया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार शनिवार रात सीमलवाड़ा तहसील के सामने एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे कुछ युवक सीमलवाड़ा अस्पताल लेकर आए थे। डॉक्टर ने घायल युवक का इलाज शुरू किया। युवक की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया और मरीज को ले जाने के लिए 108 एम्बुलेंस बुलाई। लेकिन घायल युवक के साथ आए युवकों ने शराब के नशे में डॉक्टर, स्टाफ और 108 एम्बुलेंस कर्मियों से बदसलूकी की। उन्होंने घायल युवक को रेफर नहीं होने दिया। काफी प्रयासों के बाद मरीज को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ ने अज्ञात युवकों द्वारा की गई बदसलूकी और मरीज को रोके जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने धंबोला थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
- केके गुप्ता बोले — बदलाव नहीं, अब विकास चाहिए; शहर में फिर भाजपा का बोर्ड बनाने का किया आह्वान डूंगरपुर निकाय चुनाव : वार्ड 29 से भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सुशीला गुप्ता के कार्यालय उद्घाटन में उमड़ा भारी जनसैलाब , सुशीला गुप्ता को बताया विकास मॉडल की अगली कड़ी संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच रविवार को शहर के वार्ड संख्या 29 आदर्श नगर में भारतीय जनता पार्टी का भव्य चुनावी कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ। आमतौर पर वार्ड स्तर के कार्यालय उद्घाटन में संबंधित वार्ड के मतदाता ही शामिल होते हैं, लेकिन इस आयोजन ने एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का रूप ले लिया। शहर के विभिन्न कोनों से आए भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और 36 कौमों के प्रतिनिधियों सहित 1200 से अधिक नागरिकों की उपस्थिति ने चुनावी माहौल को पूरी तरह से गरमा दिया। मंच से भाजपा नेताओं ने मौजूदा नगर परिषद बोर्ड की कार्यप्रणाली पर तीखे प्रहार किए और 2015 से 2020 के भाजपा शासनकाल में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों व स्वच्छता मॉडल को पुनः स्थापित करने का संकल्प दोहराया। - प्रयोग नहीं, अब डूंगरपुर को चाहिए विकास का मॉडल : केके गुप्ता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सभापति एवं स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता ने कहा कि शहर की जनता अब बदलाव के नाम पर किसी प्रकार का राजनीतिक प्रयोग नहीं चाहती, बल्कि उसे वास्तविक विकास की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर की जनता उस स्वर्णिम विकास मॉडल को फिर से देखना चाहती है, जिसने शहर को न केवल राजस्थान में बल्कि पूरे देश में एक नई और विशिष्ट पहचान दिलाई थी। गुप्ता ने अपने पांच साल के कार्यकाल और कोरोना संकट के दौरान किए गए सेवा कार्यों को याद दिलाते हुए कहा कि जनता तय कर चुकी है कि जिस बोर्ड ने स्वच्छता, पर्यटन, जल संचय और पर्यावरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक मानदंड स्थापित किए थे, उसे ही पुनः सत्ता सौंपी जाएगी। उन्होंने वादा किया कि भाजपा का बोर्ड बनते ही प्रत्येक वार्ड की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। - राजनीतिक विरासत की अगली कड़ी के रूप में उभरीं सुशीला गुप्ता सभागार में उस समय उत्साह का माहौल बन गया, जब मंच से एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने घोषणा की कि केके गुप्ता के अधूरे छूटे विकास कार्यों को सुशीला गुप्ता पूरा करेंगी। इस बयान के साथ ही पूरा पंडाल सुशीला गुप्ता के समर्थन में नारों से गूंज उठा। राजनीतिक विश्लेषक इसे केके गुप्ता के विकास मॉडल की आधिकारिक विरासत के हस्तांतरण के रूप में देख रहे हैं। वहीं, निवर्तमान पार्षद शार्दुल सिंह ने वर्तमान बोर्ड पर निशाना साधते हुए कहा कि आम जनता को छोटे-छोटे प्रशासनिक कामों के लिए भी नगर परिषद के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे ऐसे प्रत्याशी को चुनें, जिसकी प्रशासन में ऐसी पकड़ हो कि केवल नाम लेते ही जनता के काम सुगमता से हो जाएं। - 2015-20 में देश स्तर पर चमका डूंगरपुर : हर्षवर्धन सिंह पूर्व राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 2015 से 2020 का कार्यकाल डूंगरपुर के लिए स्वर्ण काल था, जब शहर का नाम स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के मामले में पूरे देश में शीर्ष पर रहा। स्वच्छता, सुंदर वातावरण और बेहतर नागरिक व्यवस्थाओं से ही पर्यटन को बढ़ावा मिलता है और शहर का मान बढ़ता है। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक रणोली ने भी आमजन से सभी वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर एक मजबूत और विकासोन्मुखी बोर्ड गठित करने का आह्वान किया। - 40 में से 35 वार्डों पर जीत का दावा चुनाव प्रभारी वंदना मीणा ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए दावा किया कि भाजपा आगामी निकाय चुनाव में 40 में से 35 से अधिक वार्डों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने महिला सशक्तीकरण और मोदी सरकार द्वारा दिए गए राजनीतिक आरक्षण का जिक्र करते हुए उपस्थित महिला शक्ति से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके साथ ही विधानसभा प्रत्याशी बंशीलाल कटारा ने भी दावा किया कि पूरे शहर में भाजपा के पक्ष में लहर है और पार्टी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी। - आठवां बोर्ड बनेगा विकास का मॉडल : सुशीला गुप्ता कार्यक्रम के समापन पर भाजपा प्रत्याशी सुशीला गुप्ता ने उमड़े जनसैलाब और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति और शहरवासियों के इस अपार समर्थन ने मेरी जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया है। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि डूंगरपुर का आने वाला आठवां बोर्ड चहुंमुखी विकास का एक आदर्श मॉडल बनेगा। उन्होंने शहर के हर वर्ग को साथ लेकर विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प व्यक्त किया। इस भव्य आयोजन के दौरान जिला महामंत्री पंकज जैन, नयन सुथार, सभी वार्डों के भाजपा प्रत्याशी, वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।1
- नगर निकाय चुनाव: पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन,पूर्व सभापति केके गुप्ता ने किया चुनावी सभा को संबोधित। डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 नगर परिषद चुनाव: पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, पूर्व सभापति केके गुप्ता ने किया चुनावी सभा को संबोधित । डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच चुनावी गतिविधियों को गति देने के लिए पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता ने अपने चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर समर्थकों, स्थानीय नागरिकों और वार्डवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। उद्घाटन के दौरान आयोजित चुनावी सभा को पूर्व सभापति एवं स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। अपने संबोधन में केके गुप्ता ने कहा कि डूंगरपुर शहर का विकास और स्वच्छता हमेशा से उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के मॉडल को रेखांकित करते हुए वार्डवासियों से एकजुट होकर सुशीला गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि वे वार्ड की मूलभूत समस्याओं के त्वरित निस्तारण, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। कार्यालय उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में चुनावी ढोल-नगाड़ों की गूंज और समर्थकों के जयकारों से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने चुनाव में जीत का संकल्प लेते हुए क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया।2
- गौड़ ब्राह्मण समाज डूंगरपुर: नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, भामाशाहों व प्रतिभावान युवाओं का सम्मान डूंगरपुर। श्री गौड़ ब्राह्मण समाज बारां चौखला का नवनिर्मित समाज भवन लोकार्पण एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह-2026 गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भवन का उद्घाटन किया गया, जिसे वक्ताओं ने सामाजिक एकता, संस्कार और सामूहिक विकास का केंद्र बताया। कार्यक्रम में भवन निर्माण में उल्लेखनीय सहयोग देने वाले भामाशाहों का विशेष अभिनंदन किया गया। साथ ही शिक्षा, खेल और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सामाजिक एकजुटता, युवा मार्गदर्शन और कुरीतियों को मिटाकर प्रगतिशील समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।2
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर परिषद चुनाव: पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, पूर्व सभापति केके गुप्ता ने किया चुनावी सभा को संबोधित । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर परिषद चुनाव: पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, पूर्व सभापति केके गुप्ता ने किया चुनावी सभा को संबोधित । डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच चुनावी गतिविधियों को गति देने के लिए पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता ने अपने चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर समर्थकों, स्थानीय नागरिकों और वार्डवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। उद्घाटन के दौरान आयोजित चुनावी सभा को पूर्व सभापति एवं स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। अपने संबोधन में केके गुप्ता ने कहा कि डूंगरपुर शहर का विकास और स्वच्छता हमेशा से उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के मॉडल को रेखांकित करते हुए वार्डवासियों से एकजुट होकर सुशीला गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि वे वार्ड की मूलभूत समस्याओं के त्वरित निस्तारण, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। कार्यालय उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में चुनावी ढोल-नगाड़ों की गूंज और समर्थकों के जयकारों से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने चुनाव में जीत का संकल्प लेते हुए क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया।1
- डॉक्टर-स्टाफ से बदसलूकी का विरोध, प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग:घायल युवक को रेफर करने पर किया गया था दुर्व्यवहार डूंगरपुर। सीमलवाड़ा सरकारी अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। शनिवार रात घायल युवक को लेकर आए कुछ युवकों ने अस्पताल स्टाफ से दुर्व्यवहार किया। उन्होंने घायल युवक को हायर सेंटर रेफर करने से भी रोका। बाद में घायल युवक की मौत हो गई। इस घटना के विरोध में अस्पताल स्टाफ ने प्रदर्शन किया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार शनिवार रात सीमलवाड़ा तहसील के सामने एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे कुछ युवक सीमलवाड़ा अस्पताल लेकर आए थे। डॉक्टर ने घायल युवक का इलाज शुरू किया। युवक की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया और मरीज को ले जाने के लिए 108 एम्बुलेंस बुलाई। लेकिन घायल युवक के साथ आए युवकों ने शराब के नशे में डॉक्टर, स्टाफ और 108 एम्बुलेंस कर्मियों से बदसलूकी की। उन्होंने घायल युवक को रेफर नहीं होने दिया। काफी प्रयासों के बाद मरीज को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ ने अज्ञात युवकों द्वारा की गई बदसलूकी और मरीज को रोके जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने धंबोला थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।1
- श्री गॉड ब्राह्मण समाज 12 चोखला भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित सभी ब्राह्मण समाज बंधु को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं1
- वर्षा की कामना को लेकर पीपली चौक में नवचंडी होमात्मक यज्ञ, मंत्रोच्चार से गूंजा पीठ क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा एवं खुशहाली की कामना को लेकर पीठ कस्बे के पीपली चौक में सभी समाजों के सहयोग से नवचंडी होमात्मक यज्ञ का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भूदेवों के मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया। यज्ञ में विभिन्न समाजों के श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भूदेवों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवचंडी पाठ एवं हवन की आहुतियां संपन्न कराईं। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में अच्छी बारिश, सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा किसानों की फसलों के लिए अनुकूल मौसम की कामना की। आयोजन के दौरान पीपली चौक पर श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। सभी समाजों के लोगों ने आपसी सहयोग एवं सहभागिता से धार्मिक आयोजन को सफल बनाया। हवन में आहुतियां देने के दौरान पूरा परिसर वैदिक मंत्रों एवं धार्मिक जयघोष से गूंज उठा। आयोजन में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।1
- हीरक महोत्सव की तैयारियों को लेकर बाल गणेश मंडल की अनूठी पहल, स्वच्छता अभियान चलाकर संवारा गांव का तालाब संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की एक प्रेरक मिसाल पेश करते हुए दामड़ी के बाल गणेश मंडल ने हीरक महोत्सव की तैयारियों के तहत सराहनीय पहल की है। मंडल द्वारा आयोजित किए जा रहे इस ऐतिहासिक हीरक महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं, जिसे लेकर क्षेत्र के युवाओं और मंडल कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में मंडल के सदस्यों ने गांव के ऐतिहासिक तालाब परिसर में विशेष सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान चलाकर श्रमदान किया। आयोजन की तैयारियों को केवल धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठानों तक सीमित न रखते हुए मंडल ने सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता दी है। सफाई अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घंटों कड़ी मेहनत कर तालाब और उसके आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से जमा कचरे, प्लास्टिक, उग आई कंटीली झाड़ियों तथा अन्य अनुपयोगी सामग्री को पूरी तरह हटा दिया। इसके साथ ही, लंबे समय से तालाब परिसर में अव्यवस्थित ढंग से खड़ी और अनुपयोगी गाड़ियों को भी वहां से हटवाया गया, जिससे पूरे तालाब क्षेत्र को एक स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित स्वरूप मिल सका। अभियान के दौरान श्रमदान कर रहे कार्यकर्ताओं ने न केवल सफाई की, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों से सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाने और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील की। मंडल पदाधिकारियों का कहना है कि हीरक महोत्सव का मुख्य उद्देश्य गांव में स्वच्छता, आपसी एकता, सामाजिक सहभागिता और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है। बाल गणेश मंडल की इस जनहितैषी और अनुकरणीय पहल का असर पूरे गांव में देखने को मिल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने युवाओं के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और भविष्य में गांव के विकास तथा सामाजिक कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया है। मंडल की इस पहल ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि गांव की स्वच्छता और प्रगति हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।1