Shuru
Apke Nagar Ki App…
OVER BRISES SE HATI KUDA SATRANGI Jehanabadi ki report
सतरंगी जहानाबादी (public news)
OVER BRISES SE HATI KUDA SATRANGI Jehanabadi ki report
More news from पिंजोर and nearby areas
- Post by Bharat News7881
- जहानाबाद के ऊँटा सब्जी मंडी स्थित जिला कार्यालय में फुटपाथ दुकानदार संघ द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार चोपड़ा ने की।समारोह के दौरान दुकानदारों को राज्य सरकार के नशा मुक्ति अभियान का पालन करने, होली के अवसर पर पानी की अनावश्यक बर्बादी रोकने तथा रंग खेलने से परहेज करने वालों को जबरदस्ती रंग नहीं लगाने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सामाजिक तत्वों पर सतर्क नजर रखता है, उसी प्रकार सभी दुकानदारों को भी अपने-अपने क्षेत्र में सजग रहना चाहिए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की बात कही गई। कार्यक्रम में मीट-मुर्गा-मछली मंडी के जिला अध्यक्ष राजेश पंडित, सब्जी मंडी मार्केट कमेटी के अध्यक्ष अरुण चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में दुकानदार एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने का संकल्प लिया। अंत में अरविंद कुमार चोपड़ा ने प्रेस प्रतिनिधियों एवं उपस्थित दुकानदारों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।1
- Post by सतरंगी जहानाबादी (public news)1
- पटना जिला के पालीगंज में होली एवं रमजान पर्व को लेकर प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकला गया रिपोर्ट अशोक कुमार संध्या न्यूज़ पालीगंज1
- होली से पूर्व पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब और गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार होली के त्योहार को देखते हुए अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में पटना के फतुहा अनुमंडल अंतर्गत नदी थाना पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब और गांजा बरामद करते हुए कुल 9 धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहली कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर कच्ची दरगाह स्थित एक किराए के मकान में की गई। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वहां छापेमारी कर विभिन्न ब्रांडों की करीब 14 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मौके से पुलिस ने शराब के धंधे में संलिप्त दो सगे धंधेबाजों छोटू कुमार और राहुल कुमार (निवासी: कच्ची दरगाह) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, ये लोग त्योहार के सीजन में ऊंचे दामों पर शराब खपाने की फिराक में थे। दूसरी सफलता बंकाघाट स्टेशन के समीप मिली। पुलिस ने स्टेशन के पास एक झोपड़ी में दबिश दी, जहां से 2 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि यहां सात लोगों का एक संगठित समूह गांजे की छोटी-छोटी पुड़ियां बनाकर तस्करी करता था। गिरफ्तार आरोपियों में पीयूष कुमार और कंचन कुमार (कच्ची दरगाह), चिंटू कुमार, मुकेश कुमार, जितेंद्र कुमार और रणधीर कुमार (गुलमहियाबाग) इसके साथ कमलेश राय (राघोपुर रामपुर) शामिल हैं। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त तेज कर दी गई है और नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के साथ एसआई विवेक कुमार, संजीव कुमार और संतोष कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे।1
- शराब तस्करी और गांजा तस्करी के मामले में 09 लोग हुए गिरफ्तार1
- 🔥 गाँव में धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन 2026 #Holi #happyholi2026 #news1
- Post by Bharat News7881