logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेलेंगे भारत जीतेगा भारत के तहत् हुई राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिता जिला खेल और युवा कल्याण विभाग जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा के निर्देशअनुसार जिला मुख्यालय एवं विकासखंड मुख्यालय में राष्ट्रव्यापी अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर खेल सप्ताह का आयोजन दिनांक 28 अगस्त से 30 अगस्त के बीच में किया जा रहा है। जिसके तहत खेलेगा भारत ,जीतेगा भारत, एक घंटा खेल के मैदान में खेल गतिविधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी युवा साथी खिलाड़ी एवं प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक घंटा खेल के मैदान में खेलने के साथ साथ खेल संस्कृति,फिटनेस भागीदारी एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा ने बताया कि भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतिवर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिन 'हॉकी के जादूगर' कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन का प्रतीक है, जिन्होंने 1928, 1932 और 1936 में भारत को ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाए थे। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत "खेलेगा भारत, जीतेगा भारत" थीम के साथ विशेष खेल सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। फिजिकल फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया संवाद: युवाओं को खेल नेतृत्व से जोड़ने के लिए विशेष संवाद कार्यक्रमों और फिटनेस अभियानों का आयोजन किया गया। इसके तहत प्रत्येक नागरिक कम से कम एक घंटे खेल के मैदान में खेले। साथ ही इसका मुख्य उद्देश्य जिला के युवाओं एवं खिलाड़ियों के बीच खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति उत्साह, जागरुकता एवं रचनात्मक गुणों का विकास करना है। युवाओं और नागरिकों के बीच खेल, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और फिट इंडिया को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर जिला मुख्यालय एवं समस्त विकासखंड मुख्यालय के विकासखंड खेल युवा प्रशिक्षण केंद्र,स्कूलों, कॉलेजों और खेल क्लब,खेल केंद्रों, संस्थानों में खेल प्रतियोगिताओं और रैलियों का आयोजन किया गया। खेल क्लब,स्कूलों,कॉलेजों के छात्र-छात्राओं,खिलाड़ी ने विविध खेल गतिविधियां में मैराथन दौड़, कराते ,फुटबॉल, एथलेटिक्स,कबड्डी, बैडमिंटन, प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार मैडल देकर सम्मानित किया जा रहा है

3 hrs ago
user_ASHISH NEWARE Journalist
ASHISH NEWARE Journalist
बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
4fba2c62-ecb9-4774-b9a7-e8c8533e9adc

खेलेंगे भारत जीतेगा भारत के तहत् हुई राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिता जिला खेल और युवा कल्याण विभाग जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा के निर्देशअनुसार जिला मुख्यालय एवं विकासखंड मुख्यालय में राष्ट्रव्यापी अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर खेल सप्ताह का आयोजन दिनांक 28 अगस्त से 30 अगस्त के बीच में किया जा रहा है। जिसके तहत खेलेगा भारत ,जीतेगा भारत, एक घंटा खेल के मैदान में खेल गतिविधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी युवा साथी खिलाड़ी

7ad71d80-30f8-4359-9aa7-3d2a690e6f54

एवं प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक घंटा खेल के मैदान में खेलने के साथ साथ खेल संस्कृति,फिटनेस भागीदारी एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा ने बताया कि भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतिवर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिन 'हॉकी के जादूगर' कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन का प्रतीक है, जिन्होंने 1928, 1932 और 1936 में भारत को ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाए थे। फिट

820d2f0d-b0ae-48fd-94fb-d16775829c8d

इंडिया मूवमेंट के तहत "खेलेगा भारत, जीतेगा भारत" थीम के साथ विशेष खेल सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। फिजिकल फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया संवाद: युवाओं को खेल नेतृत्व से जोड़ने के लिए विशेष संवाद कार्यक्रमों और फिटनेस अभियानों का आयोजन किया गया। इसके तहत प्रत्येक नागरिक कम से कम एक घंटे खेल के मैदान में खेले। साथ ही इसका मुख्य उद्देश्य जिला के युवाओं एवं खिलाड़ियों के बीच खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति उत्साह, जागरुकता एवं

c2b1aaa0-23a3-40e4-bae6-9e2a0aca38cf

रचनात्मक गुणों का विकास करना है। युवाओं और नागरिकों के बीच खेल, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और फिट इंडिया को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर जिला मुख्यालय एवं समस्त विकासखंड मुख्यालय के विकासखंड खेल युवा प्रशिक्षण केंद्र,स्कूलों, कॉलेजों और खेल क्लब,खेल केंद्रों, संस्थानों में खेल प्रतियोगिताओं और रैलियों का आयोजन किया गया। खेल क्लब,स्कूलों,कॉलेजों के छात्र-छात्राओं,खिलाड़ी ने विविध खेल गतिविधियां में मैराथन दौड़, कराते ,फुटबॉल, एथलेटिक्स,कबड्डी, बैडमिंटन, प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार मैडल देकर सम्मानित किया जा रहा है

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कटंगी और तिरोड़ी में धूमधाम से मना रक्षाबंधन का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर सजाया रक्षा सूत्र, विधायक को भी बंधी राखी
    1
    कटंगी और तिरोड़ी में धूमधाम से मना रक्षाबंधन का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर सजाया रक्षा सूत्र, विधायक को भी बंधी राखी
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • अपाहिज शरीर, लेकिन हौसले आसमान से ऊंचे! पत्थर तराशकर ऐसी मूर्तियां बनाता है कि देखते रह जाएं लोग जिसे जिंदगी ने कमजोर समझा, उसने पत्थरों को बोलना सिखा दिया! हाथों की कला देख दंग रह जाते हैं लोग अपाहिज शरीर, लेकिन हौसले आसमान से ऊंचे! पत्थर तराशकर ऐसी मूर्तियां बनाता है कि देखते रह जाएं लोग
    1
    अपाहिज शरीर, लेकिन हौसले आसमान से ऊंचे! पत्थर तराशकर ऐसी मूर्तियां बनाता है कि देखते रह जाएं लोग
जिसे जिंदगी ने कमजोर समझा, उसने पत्थरों को बोलना सिखा दिया! हाथों की कला देख दंग रह जाते हैं लोग
अपाहिज शरीर, लेकिन हौसले आसमान से ऊंचे! पत्थर तराशकर ऐसी मूर्तियां बनाता है कि देखते रह जाएं लोग
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुकतरा द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन* मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नरेश मरावी जी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य तेजसिंह रघुवंशी के नेतृत्व में बढ़ती मंहगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जिसमें शक्कर के रेट , पेट्रोल पंप के सामने E 20 से जुड़े सवालों एवं बढ़ती कीमतों, बिजली आफिस के सामने बढ़े हुए बिजली बिल , गैस सिलेंडर के बढ़े दाम एवं रोजमर्रा की बहुत सी चीजें को लेकर सरकार को घेरा गया। इस अवसर पर देवीसिंह चौहान, बब्लू पटेल, कुलदीप ककोडिया,दिलीप कर्वेती, कृष्ण कुमार साहू, मूलचंद राठौर,सौरभ चौहान, कादिर खान,लक्ष्मीनारायण रघुवंशी, अनिल चौधरी,विशनु भलावी,धरम चौहान,पवन वर्मा,भीमसिंह रघुवंशी, ईशवर राठौर,पवन राठौर,शुभम उइके, अनिल तुमड़ाम, वंशीलाल उइके,कमल उइके, हेमराज राठौर, रोहित चन्द्रवंशी, इमरान खान, सतेन्द्र चौहान, नंदलाल राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता गणों की उपस्थिति रही।
    1
    *ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुकतरा द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन*

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नरेश मरावी जी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य तेजसिंह रघुवंशी के नेतृत्व में बढ़ती मंहगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जिसमें शक्कर के रेट , पेट्रोल पंप के सामने E 20 से जुड़े सवालों एवं बढ़ती कीमतों, बिजली आफिस के सामने बढ़े हुए बिजली बिल , गैस सिलेंडर के बढ़े दाम एवं रोजमर्रा की बहुत सी चीजें को लेकर सरकार को घेरा गया।
इस अवसर पर देवीसिंह चौहान, बब्लू पटेल, कुलदीप ककोडिया,दिलीप कर्वेती, कृष्ण कुमार साहू, मूलचंद राठौर,सौरभ चौहान, कादिर खान,लक्ष्मीनारायण रघुवंशी, अनिल चौधरी,विशनु भलावी,धरम चौहान,पवन वर्मा,भीमसिंह रघुवंशी, ईशवर राठौर,पवन राठौर,शुभम उइके, अनिल तुमड़ाम, वंशीलाल उइके,कमल उइके, हेमराज राठौर, रोहित चन्द्रवंशी, इमरान खान, सतेन्द्र चौहान, नंदलाल राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता गणों की उपस्थिति रही।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *चार सूत्रीय मांगों को लेकर कृषि विस्तार अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर* *ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता खत्म करने समेत ग्रेड-पे और भत्तों की मांग, 25 अगस्त से उपसंचालक कृषि कार्यालय परिसर में धरना* सिवनी : मध्यप्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ, जिला शाखा सिवनी ने अपनी चार सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर 25 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया है। संघ ने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को सूचना देकर आंदोलन की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है। संघ के अनुसार कृषि विस्तार अधिकारियों की eHRMS प्रणाली में ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए शासन और विभाग का कई बार ध्यान आकर्षित कराया गया। मांगों को लेकर ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार, ज्ञापन, कलमबंद कार्य बहिष्कार तथा धरना-प्रदर्शन जैसे चरणबद्ध आंदोलन भी किए गए, लेकिन अब तक मांगों पर संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया। भोपाल के प्रदेश स्तरीय धरने के बाद आंदोलन का निर्णय संघ पदाधिकारियों के मुताबिक 21 अगस्त को भोपाल के अंबेडकर पार्क में प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इसमें प्रदेशभर के कृषि विस्तार अधिकारियों ने सहभागिता की। इसी दौरान लिए गए निर्णय के अनुसार अब जिला स्तर पर भी अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जा रहा है। सिवनी जिले में कार्यरत कृषि विस्तार अधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपसंचालक कृषि कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे। संघ ने आंदोलन को शांतिपूर्ण, अनुशासित और लोकतांत्रिक तरीके से संचालित करने की बात कही है। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की बात भी कही गई है। ये हैं संघ की चार प्रमुख मांगें संघ ने शासन के समक्ष मुख्य रूप से चार मांगें रखी हैं— eHRMS प्रणाली में ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता समाप्त की जाए। कृषि विस्तार अधिकारियों को 2800 रुपये ग्रेड-पे का लाभ दिया जाए। अतिरिक्त केंद्र के लिए वर्तमान 500 रुपये के स्थान पर 5000 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाए। पटवारियों के समान कृषि विस्तार अधिकारियों को 4000 रुपये एग्रीस्टैक भत्ता प्रदान किया जाए। किसानों तक योजनाएं पहुंचाने में अहम भूमिका संघ पदाधिकारियों का कहना है कि कृषि विस्तार अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों तक शासन की कृषि योजनाओं, तकनीकी जानकारी और विभागीय सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उनकी लंबे समय से लंबित मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। संघ ने शासन एवं विभाग से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने और अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कराने की दिशा में पहल करने की मांग की है।
    1
    *चार सूत्रीय मांगों को लेकर कृषि विस्तार अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर*
*ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता खत्म करने समेत ग्रेड-पे और भत्तों की मांग, 25 अगस्त से उपसंचालक कृषि कार्यालय परिसर में धरना*
सिवनी :  मध्यप्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ, जिला शाखा सिवनी ने अपनी चार सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर 25 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया है। संघ ने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को सूचना देकर आंदोलन की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है।
संघ के अनुसार कृषि विस्तार अधिकारियों की eHRMS प्रणाली में ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए शासन और विभाग का कई बार ध्यान आकर्षित कराया गया। मांगों को लेकर ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार, ज्ञापन, कलमबंद कार्य बहिष्कार तथा धरना-प्रदर्शन जैसे चरणबद्ध आंदोलन भी किए गए, लेकिन अब तक मांगों पर संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया।
भोपाल के प्रदेश स्तरीय धरने के बाद आंदोलन का निर्णय
संघ पदाधिकारियों के मुताबिक 21 अगस्त को भोपाल के अंबेडकर पार्क में प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इसमें प्रदेशभर के कृषि विस्तार अधिकारियों ने सहभागिता की। इसी दौरान लिए गए निर्णय के अनुसार अब जिला स्तर पर भी अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जा रहा है।
सिवनी जिले में कार्यरत कृषि विस्तार अधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपसंचालक कृषि कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे। संघ ने आंदोलन को शांतिपूर्ण, अनुशासित और लोकतांत्रिक तरीके से संचालित करने की बात कही है। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की बात भी कही गई है।
ये हैं संघ की चार प्रमुख मांगें
संघ ने शासन के समक्ष मुख्य रूप से चार मांगें रखी हैं—
eHRMS प्रणाली में ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता समाप्त की जाए।
कृषि विस्तार अधिकारियों को 2800 रुपये ग्रेड-पे का लाभ दिया जाए।
अतिरिक्त केंद्र के लिए वर्तमान 500 रुपये के स्थान पर 5000 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाए।
पटवारियों के समान कृषि विस्तार अधिकारियों को 4000 रुपये एग्रीस्टैक भत्ता प्रदान किया जाए।
किसानों तक योजनाएं पहुंचाने में अहम भूमिका
संघ पदाधिकारियों का कहना है कि कृषि विस्तार अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों तक शासन की कृषि योजनाओं, तकनीकी जानकारी और विभागीय सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उनकी लंबे समय से लंबित मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
संघ ने शासन एवं विभाग से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने और अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कराने की दिशा में पहल करने की मांग की है।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Seoni News: खा गए शक्कर..पी गए तेल.. महंगाई पर बंडोल में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
    1
    Seoni News: खा गए शक्कर..पी गए तेल..
महंगाई पर बंडोल में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बंडोल पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 245 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार सिवनी। बंडोल पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बांकी में एक व्यक्ति को 245 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील ठाकुर पिता भैय्यालाल ठाकुर (43), निवासी बांकी, पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। संदेह के आधार पर घेराबंदी कर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें प्लास्टिक के थैले में पेपर के अंदर 245 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना बंडोल में धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। जब्त गांजे की कीमत करीब 3500 रुपये बताई गई है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में बंडोल पुलिस टीम द्वारा की गई।
    1
    बंडोल पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 245 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
सिवनी। बंडोल पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बांकी में एक व्यक्ति को 245 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील ठाकुर पिता भैय्यालाल ठाकुर (43), निवासी बांकी, पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। संदेह के आधार पर घेराबंदी कर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें प्लास्टिक के थैले में पेपर के अंदर 245 ग्राम गांजा मिला।
पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना बंडोल में धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। जब्त गांजे की कीमत करीब 3500 रुपये बताई गई है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में बंडोल पुलिस टीम द्वारा की गई।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नारायणगंज से जिला जेल पहुंची बहने, भावुक माहौल में मनाया रक्षाबंधन पर्व कैदी भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा रक्षासूत्र नारायणगंज से जिला जेल पहुंची बहने, भावुक माहौल में मनाया रक्षाबंधन पर्व कैदी भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा रक्षासूत्र 28 अगस्त शुक्रवार 12 बजे रक्षाबंधन के अवसर पर नारायणगंज से बहनें जिला जेल मंडला पहुंची। यहांं भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का एक भावुक और अनोखा दृश्य देखने को मिला। जेल की चारदीवारी के पीछे बंद कैदी भाइयों से मिलने और उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जिला जेल परिसर पहुंचीं। जेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन पर्व को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। बहनों के आगमन पर सबसे पहले मुख्य द्वार पर पहचान पत्र आधार कार्ड और नाम दर्ज कर पंजीयन किया गया। इसके बाद लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट के माध्यम से क्रमबद्ध तरीके से बहनों को अंदर प्रवेश दिया गया, जिससे मुलाकात और रक्षाबंधन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। जेल परिसर के अंदर जैसे ही बहनों ने अपने बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, माहौल बेहद भावुक हो गया और कई बहनों व भाइयों की आंखों से आंसू छलक पड़े। बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र और सलामती की दुआ की, वहीं उन्हें पुरानी गलतियों से सबक लेकर जीवन में एक नई और सकारात्मक शुरुआत करने की सीख भी दी। जेल परिसर में भाइयों और बहनों के बीच काफी उत्साह और आत्मीयता का माहौल देखा गया। 000000000000000000000000000000000
    1
    नारायणगंज से जिला जेल पहुंची बहने, भावुक माहौल में मनाया रक्षाबंधन पर्व
कैदी भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा रक्षासूत्र
नारायणगंज से जिला जेल पहुंची बहने, भावुक माहौल में मनाया रक्षाबंधन पर्व
कैदी भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा रक्षासूत्र 
28 अगस्त शुक्रवार 12 बजे रक्षाबंधन के अवसर पर नारायणगंज से बहनें जिला जेल मंडला पहुंची। यहांं भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का एक भावुक और अनोखा दृश्य देखने को मिला। जेल की चारदीवारी के पीछे बंद कैदी भाइयों से मिलने और उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जिला जेल परिसर पहुंचीं। 
जेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन पर्व को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। बहनों के आगमन पर सबसे पहले मुख्य द्वार पर पहचान पत्र आधार कार्ड और नाम दर्ज कर पंजीयन किया गया। इसके बाद लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट के माध्यम से क्रमबद्ध तरीके से बहनों को अंदर प्रवेश दिया गया, जिससे मुलाकात और रक्षाबंधन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
जेल परिसर के अंदर जैसे ही बहनों ने अपने बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, माहौल बेहद भावुक हो गया और कई बहनों व भाइयों की आंखों से आंसू छलक पड़े। बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र और सलामती की दुआ की, वहीं उन्हें पुरानी गलतियों से सबक लेकर जीवन में एक नई और सकारात्मक शुरुआत करने की सीख भी दी। जेल परिसर में भाइयों और बहनों के बीच काफी उत्साह और आत्मीयता का माहौल देखा गया। 
000000000000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ग्राम सेलवा में धूमधाम से मनाई गई सावन पूर्णिमा, बौद्ध विहार को भेंट की गई डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा
    1
    ग्राम सेलवा में धूमधाम से मनाई गई सावन पूर्णिमा, बौद्ध विहार को भेंट की गई डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.