*ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुकतरा द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन* मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नरेश मरावी जी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य तेजसिंह रघुवंशी के नेतृत्व में बढ़ती मंहगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जिसमें शक्कर के रेट , पेट्रोल पंप के सामने E 20 से जुड़े सवालों एवं बढ़ती कीमतों, बिजली आफिस के सामने बढ़े हुए बिजली बिल , गैस सिलेंडर के बढ़े दाम एवं रोजमर्रा की बहुत सी चीजें को लेकर सरकार को घेरा गया। इस अवसर पर देवीसिंह चौहान, बब्लू पटेल, कुलदीप ककोडिया,दिलीप कर्वेती, कृष्ण कुमार साहू, मूलचंद राठौर,सौरभ चौहान, कादिर खान,लक्ष्मीनारायण रघुवंशी, अनिल चौधरी,विशनु भलावी,धरम चौहान,पवन वर्मा,भीमसिंह रघुवंशी, ईशवर राठौर,पवन राठौर,शुभम उइके, अनिल तुमड़ाम, वंशीलाल उइके,कमल उइके, हेमराज राठौर, रोहित चन्द्रवंशी, इमरान खान, सतेन्द्र चौहान, नंदलाल राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता गणों की उपस्थिति रही।
*ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुकतरा द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन* मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नरेश मरावी जी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य तेजसिंह रघुवंशी के नेतृत्व में बढ़ती मंहगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जिसमें शक्कर के रेट , पेट्रोल पंप के सामने E 20 से जुड़े सवालों एवं बढ़ती कीमतों, बिजली आफिस के सामने बढ़े हुए बिजली बिल , गैस सिलेंडर के बढ़े दाम एवं रोजमर्रा की बहुत सी चीजें को लेकर सरकार को घेरा गया। इस अवसर पर देवीसिंह चौहान, बब्लू पटेल, कुलदीप ककोडिया,दिलीप कर्वेती, कृष्ण कुमार साहू, मूलचंद राठौर,सौरभ चौहान, कादिर खान,लक्ष्मीनारायण रघुवंशी, अनिल चौधरी,विशनु भलावी,धरम चौहान,पवन वर्मा,भीमसिंह रघुवंशी, ईशवर राठौर,पवन राठौर,शुभम उइके, अनिल तुमड़ाम, वंशीलाल उइके,कमल उइके, हेमराज राठौर, रोहित चन्द्रवंशी, इमरान खान, सतेन्द्र चौहान, नंदलाल राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता गणों की उपस्थिति रही।
- *ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुकतरा द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन* मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नरेश मरावी जी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य तेजसिंह रघुवंशी के नेतृत्व में बढ़ती मंहगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जिसमें शक्कर के रेट , पेट्रोल पंप के सामने E 20 से जुड़े सवालों एवं बढ़ती कीमतों, बिजली आफिस के सामने बढ़े हुए बिजली बिल , गैस सिलेंडर के बढ़े दाम एवं रोजमर्रा की बहुत सी चीजें को लेकर सरकार को घेरा गया। इस अवसर पर देवीसिंह चौहान, बब्लू पटेल, कुलदीप ककोडिया,दिलीप कर्वेती, कृष्ण कुमार साहू, मूलचंद राठौर,सौरभ चौहान, कादिर खान,लक्ष्मीनारायण रघुवंशी, अनिल चौधरी,विशनु भलावी,धरम चौहान,पवन वर्मा,भीमसिंह रघुवंशी, ईशवर राठौर,पवन राठौर,शुभम उइके, अनिल तुमड़ाम, वंशीलाल उइके,कमल उइके, हेमराज राठौर, रोहित चन्द्रवंशी, इमरान खान, सतेन्द्र चौहान, नंदलाल राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता गणों की उपस्थिति रही।1
- *चार सूत्रीय मांगों को लेकर कृषि विस्तार अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर* *ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता खत्म करने समेत ग्रेड-पे और भत्तों की मांग, 25 अगस्त से उपसंचालक कृषि कार्यालय परिसर में धरना* सिवनी : मध्यप्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ, जिला शाखा सिवनी ने अपनी चार सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर 25 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया है। संघ ने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को सूचना देकर आंदोलन की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है। संघ के अनुसार कृषि विस्तार अधिकारियों की eHRMS प्रणाली में ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए शासन और विभाग का कई बार ध्यान आकर्षित कराया गया। मांगों को लेकर ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार, ज्ञापन, कलमबंद कार्य बहिष्कार तथा धरना-प्रदर्शन जैसे चरणबद्ध आंदोलन भी किए गए, लेकिन अब तक मांगों पर संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया। भोपाल के प्रदेश स्तरीय धरने के बाद आंदोलन का निर्णय संघ पदाधिकारियों के मुताबिक 21 अगस्त को भोपाल के अंबेडकर पार्क में प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इसमें प्रदेशभर के कृषि विस्तार अधिकारियों ने सहभागिता की। इसी दौरान लिए गए निर्णय के अनुसार अब जिला स्तर पर भी अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जा रहा है। सिवनी जिले में कार्यरत कृषि विस्तार अधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपसंचालक कृषि कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे। संघ ने आंदोलन को शांतिपूर्ण, अनुशासित और लोकतांत्रिक तरीके से संचालित करने की बात कही है। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की बात भी कही गई है। ये हैं संघ की चार प्रमुख मांगें संघ ने शासन के समक्ष मुख्य रूप से चार मांगें रखी हैं— eHRMS प्रणाली में ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता समाप्त की जाए। कृषि विस्तार अधिकारियों को 2800 रुपये ग्रेड-पे का लाभ दिया जाए। अतिरिक्त केंद्र के लिए वर्तमान 500 रुपये के स्थान पर 5000 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाए। पटवारियों के समान कृषि विस्तार अधिकारियों को 4000 रुपये एग्रीस्टैक भत्ता प्रदान किया जाए। किसानों तक योजनाएं पहुंचाने में अहम भूमिका संघ पदाधिकारियों का कहना है कि कृषि विस्तार अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों तक शासन की कृषि योजनाओं, तकनीकी जानकारी और विभागीय सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उनकी लंबे समय से लंबित मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। संघ ने शासन एवं विभाग से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने और अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कराने की दिशा में पहल करने की मांग की है।1
- शक्कर के दाम से बिजली बिल तक… महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन शक्कर के दाम से बिजली बिल तक… महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी महंगाई की मार से जनता बेहाल! बादलपार में कांग्रेस ने शक्कर बांटकर जताया विरोध1
- फ्लाईओवर के नीचे खड़ी कार में लगी आग, धू-धू कर जली कार.. एमपी के सिवनी में फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार धू-धू कर जलने लगी।घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।फिलहाल कार में आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। आग कैसे लगी, इसका कारण अज्ञात बताया जा रहा है।1
- Seoni News: हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, घायल बच्ची अस्पताल में भर्ती1
- कामठी सरपंच-सचिव पर FIR: अधूरी नाली में गिरकर 6 साल की बच्ची घायल, मां की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज1
- हाथी की शिफ्टिंग और किसानों के मुआवजे को लेकर विधायक ने अधिकारियों से की चर्चा खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हाथी को सुरक्षित पकड़कर शिफ्ट करने और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अधिकारियों से चर्चा की। गुरुवार को पायलीखुर्द एवं उमरिया के समीप खेतों में हाथी की मौजूदगी की सूचना पर विधायक मौके पर पहुंचे और किसानों से जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक, डीएफओ और राजस्व अधिकारियों से चर्चा कर हाथी को जल्द रेस्क्यू कराने की बात कही। साथ ही प्रभावित खेतों का तत्काल सर्वे कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।1
- सीमावर्ती क्षेत्रों में मलेरिया नियंत्रण को लेकर बैठक. सिवनी जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरवानी में आज 27 अगस्त को सिवनी-बालाघाट जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में मलेरिया नियंत्रण को लेकर अंतर जिला समन्वय बैठक आयोजित हुई। सीएमएचओ डॉ. पंकज दुबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वास्थ्य अमले को बुखार से पीड़ित मरीजों की सक्रिय खोज, मलेरिया जांच और फीवर सर्वे के नियमित फॉलोअप के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सतत निगरानी और त्वरित जांच पर जोर दिया।1