Shuru
Apke Nagar Ki App…
हाथी की शिफ्टिंग और किसानों के मुआवजे को लेकर विधायक ने अधिकारियों से की चर्चा खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हाथी को सुरक्षित पकड़कर शिफ्ट करने और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अधिकारियों से चर्चा की। गुरुवार को पायलीखुर्द एवं उमरिया के समीप खेतों में हाथी की मौजूदगी की सूचना पर विधायक मौके पर पहुंचे और किसानों से जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक, डीएफओ और राजस्व अधिकारियों से चर्चा कर हाथी को जल्द रेस्क्यू कराने की बात कही। साथ ही प्रभावित खेतों का तत्काल सर्वे कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।
BRMG SEONI
हाथी की शिफ्टिंग और किसानों के मुआवजे को लेकर विधायक ने अधिकारियों से की चर्चा खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हाथी को सुरक्षित पकड़कर शिफ्ट करने और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अधिकारियों से चर्चा की। गुरुवार को पायलीखुर्द एवं उमरिया के समीप खेतों में हाथी की मौजूदगी की सूचना पर विधायक मौके पर पहुंचे और किसानों से जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक, डीएफओ और राजस्व अधिकारियों से चर्चा कर हाथी को जल्द रेस्क्यू कराने की बात कही। साथ ही प्रभावित खेतों का तत्काल सर्वे कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- हाथी की शिफ्टिंग और किसानों के मुआवजे को लेकर विधायक ने अधिकारियों से की चर्चा खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हाथी को सुरक्षित पकड़कर शिफ्ट करने और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अधिकारियों से चर्चा की। गुरुवार को पायलीखुर्द एवं उमरिया के समीप खेतों में हाथी की मौजूदगी की सूचना पर विधायक मौके पर पहुंचे और किसानों से जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक, डीएफओ और राजस्व अधिकारियों से चर्चा कर हाथी को जल्द रेस्क्यू कराने की बात कही। साथ ही प्रभावित खेतों का तत्काल सर्वे कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।1
- Seoni News: अस्पताल बंद, डॉक्टर गायब! ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग1
- आवारा पशुओं और सुअरों से परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार सिवनी। नगर से लगे ग्राम लूघरवाड़ा के किसानों ने कलेक्टर को शिकायत देकर गांव में बढ़ती आवारा पशुओं और सुअरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि आवारा पशु और सुअर खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। फसल बचाने के लिए किसान रातभर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। किसानों ने प्रशासन से गांव में आवारा पशुओं के लिए बाड़ा बनाकर उचित व्यवस्था करने, खेतों का सर्वे कराकर फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- बढ़ती महंगाई के विरोध में बादलपार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुकतरा के तत्वावधान में गुरुवार 27 अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों, पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण और बढ़ते बिजली बिलों को लेकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने बिजली ऑफिस, बंजारी मंदिर और पेट्रोल पंप के पास धरना देकर सरकार का ध्यान आम जनता की समस्याओं की ओर आकर्षित कराया।2
- बादलपार *कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया* *जनता को शक्कर बांटकर शक्कर, गैस , बिजली, पेट्रोल , व बडती महंगाई को लेकर आज भाजपा सरकार को जमकर कोसा*2
- प्रज्ञादीप बौद्ध विहार कटंगी में धम्मदेशना का आयोजन, भंते विनय रखिक्ता जी ने दिया करुणा-मैत्री का संदेश1
- छिंदवाड़ा में आज भगवान भोलेनाथ की मनमाहक बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली जा रही है। मोक्ष धाम मारुति नंदन सेवा समिति द्वारा आयोजित यह यात्रा शहर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ निकाली जाती है। पालकी यात्रा दोपहर 12 बजे मोक्ष धाम मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। यात्रा महाकाल मंदिर, पातालेश्वर धाम सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मोक्ष धाम मंदिर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ भक्ति में सराबोर नजर आएंगे। यात्रा के समापन पर महाकाल मंदिर में आरती के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।4
- रक्षाबंधन, बलराम जयंती और जन्माष्टमी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त , शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं संभालेंगे अधिकारी सिवनी। जिले में रक्षाबंधन, बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिवनी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी एवं उपसंचालक कृषि को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारी संबंधित विभागों से समन्वय कर 28 अगस्त रक्षाबंधन, 2 सितंबर बलराम जयंती और 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।1