Shuru
Apke Nagar Ki App…
rajeshjha salmarihajiNGrGlakTiharTulsiDeyiDurGaMmDirSalmariKTHar
Rajesh Jha Jha
rajeshjha salmarihajiNGrGlakTiharTulsiDeyiDurGaMmDirSalmariKTHar
- Rajesh Jha Jhaप्राणपुर, कटिहार, बिहारs5 hrs ago
- Rajesh Jha Jhaप्राणपुर, कटिहार, बिहारs5 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- rajeshjha salmarihajiNGrGlakTiharTulsiDeyiDurGaMmDirSalmariKTHar1
- बिहार के मनिहारी से बड़ी खबर! दिलारपुर गांव में जंगली सियारों का आतंक फैल गया है। रात 8 बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे स्थानीय दुकानदार सुनील सिंह पर 10 से 12 सियारों के झुंड ने जानलेवा हमला कर दिया। सुनील सिंह और स्थानीय ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए लाठियों से संघर्ष किया और अपनी जान बचाई। इस दौरान एक सियार मारा गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गुस्साए और डरे-सहमे ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत सुरक्षा और इलाके में गश्त बढ़ाने की गुहार लगाई है। #Katihar #manihari #Purnia #Bihar #Patna #dilarpur #kisankrupadhyay #local18newskatihar1
- बाढ़ राहत की सूची से छूटे परिवारों को भी मिले जीआर राशि और फसल क्षतिपूर्ति- सुनील कुमार यादव सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस शिष्टमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन कटिहार जिले में बाढ़ प्रभावित परिवारों को जीआर राशि एवं फसल क्षतिपूर्ति का लाभ देने को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन से सूची के पुनरीक्षण की मांग की है। इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के एक शिष्टमंडल ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बाढ़ से प्रभावित, लेकिन राहत एवं मुआवजे की सूची में छूट गए परिवारों को भी लाभ देने की मांग की।जिला पदाधिकारी को दिए गए पत्र में कहा गया है कि हाल में आई बाढ़ के कारण कुरसेला, बरारी, समेली, मनसाही, मनिहारी एवं अमदाबाद प्रखंडों में बड़ी संख्या में आबादी प्रभावित हुई है। बाढ़ के दौरान जिला प्रशासन की ओर से बचाव एवं राहत कार्य चलाए गए, जिसके लिए सांसद प्रतिनिधि ने प्रशासन के प्रयासों के प्रति आभार भी जताया। हालांकि ज्ञापन में जीआर राशि एवं फसल क्षतिपूर्ति के वितरण में कथित विसंगतियों का मुद्दा उठाया गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहत एवं क्षतिपूर्ति के लिए तैयार की गई सूची पिछले वर्षों में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के आधार पर तैयार किए जाने के कारण इस बार बाढ़ की चपेट में आए कई परिवार सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। ऐसे परिवार सरकारी राहत एवं फसल क्षतिपूर्ति के लाभ से वंचित रह गए हैं। सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कहा कि वर्तमान बाढ़ की वास्तविक स्थिति को देखते हुए लाभुकों की सूची का दोबारा सत्यापन कराया जाना जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से जमीनी स्तर पर जांच कराकर यह सुनिश्चित करने की मांग की कि बाढ़ से वास्तव में प्रभावित कोई भी परिवार राहत एवं क्षतिपूर्ति के लाभ से वंचित न रहे। कांग्रेस शिष्टमंडल ने जिला प्रशासन से जीआर राशि एवं फसल क्षतिपूर्ति के लाभुकों की सूची का पुनरीक्षण कराने तथा छूटे हुए प्रभावित परिवारों को सूची में शामिल कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। मौके पर कांग्रेस नेता दिलीप कुमार विश्वास, प्रो०विनोद यादव,अवधेश मंडल,अंजुमन कौसर उर्फ आम्रपाली यादव, कुमार गौरव, राजीद खान, गोपाल यादव, चंदन यादव, सुबोध यादव सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- Iranian mahila kya aap maidan Mein utarane wala hai.. kyu UN log ka hath Mein AK 47 de raha hai 🤯..? kuchh din pahle Iran Mein ek video viral hua Jahan per dikhai de raha hai ki Iranian military sub aurat ko AK-47 de raha hai aur AK-47 aam taur per military per hi jachta hai per Iran per jitna aurat Hai sab Koi koi ek ek karke ek Ak47 de raha hai..1
- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जगरनाथपुर पंचायत में विशेष बैठक, बुजुर्गों के सम्मान व देखभाल पर दिया जोर1
- viral video Kasba Thana Kshetra Bhamra Lagan ke bataya jaaye police per hamla karna pada mahanga ghar mein kurti1
- अगर हाईवे रोड पर दुर्घटना होता है तो तुरंत आप 1033 पर कॉलकरें1
- जर्जर हरिजन आंबेडकर कॉलोनी का कांग्रेस शिष्टमंडल ने लिया जायजा पूर्व विधायक शकील अहमद खान ने कहा- बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं कॉलोनी के लोग कटिहार। शहर की हरिजन आंबेडकर कॉलोनी की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस के एक शिष्टमंडल ने कॉलोनी का जायजा लिया। शिष्टमंडल का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक डॉ. शकील अहमद खान ने किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें कॉलोनी की समस्याओं से अवगत कराया। बताया गया कि वर्ष 2000 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के कार्यकाल में बनाई गई इस कॉलोनी में करीब 200 घर हैं। वर्तमान में अधिकांश मकान जर्जर हालत में हैं। कई मकानों की छत और दीवारें टूट रही हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने मकानों की मरम्मत कराने की मांग की। स्थानीय महिला गीता देवी ने बताया कि सरकार की ओर से मकान तो मिला, लेकिन उसकी छत टूटकर गिर रही है। बारिश के दिनों में परिवार को काफी परेशानी होती है और बच्चों को घर में सुलाना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। वहीं, अशोक रावत ने बताया कि मकान की दीवार भी जर्जर है और कभी भी गिर सकती है। उन्होंने कॉलोनी में नाला और पक्की सड़क बनवाने की मांग की। कॉलोनी के प्राथमिक विद्यालय में भी पेयजल की समस्या है। नल-जल योजना की पाइपलाइन पहुंची है, लेकिन पानी के लिए लगाए गए नल क्षतिग्रस्त हैं। सामुदायिक भवन की हालत भी खराब है और शौचालय में गंदगी का अंबार लगा है। डॉ. शकील अहमद खान ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की स्थिति चिंताजनक है। कॉलोनी में स्कूल, सामुदायिक भवन, सड़क, नाला और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति दयनीय है। उन्होंने सरकार से जर्जर मकानों की मरम्मत कराने तथा पेयजल, सड़क, नाला और स्वच्छता की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि महादलित बस्तियों के विकास को लेकर केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि धरातल पर काम होना चाहिए।1