बाल भिक्षावृत्ति, बालश्रम रोकथाम व जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना AHT द्वारा की गई विशेष कार्यवाही शासन द्वारा संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना AHT, हाथरस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक श्री रवि भूषण शर्मा के नेतृत्व में थाना AHT से उपनिरीक्षक सुनील कुमार व आरक्षी अनुज कुमार, आरक्षी सूर्यकांत, आरक्षी शिवम व चाइल्ड हेल्प लाइन व जिला बाल संरक्षण इकाई हाथरस द्वारा थाना सासनी क्षेत्र में सासनी चौराहा, सासनी बस अड्डे के आसपास बाल भिक्षावृत्ति व बालश्रम अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कोई भी बालक/बालिका भिक्षावृत्ति करते हुए नहीं पाया गया। इसके साथ साथ ही आम जनमानस को बाल भिक्षावृत्ति व बालश्रम की हानियों के बारे में जागरूक किया गया तथा शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों (1090, 1098, 1076, 112, 1930) की जानकारी दी गई।

- छत से गिरकर एक बालिका हुई गंभीर घायल, आनन फानन में परिजन बालिका को लाए अस्पताल जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसे में छत से गिरकर एक बालिका शीतल पुत्री प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन फानन में घायल हालत में बालिका को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा छत से गिरकर घायल हुई बालिका का उपचार किया गया। हालत में सुधार होने के बाद परिजन बालिका को घर लेकर चले गए।1
- पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं। सब की सिफारिश, सब की अव्यवस्था 100% ... पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं। सब की सिफारिश नहीं, सब की अव्यवस्था 100% ...1
- हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। स्थानीय प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि सड़क पर कुछ लोगों द्वारा किए गए कच्चे-पक्के अवैध निर्माणों के कारण निर्माणाधीन सड़क का काम अटका हुआ था। इसी समस्या को दूर करने के लिए उप जिलाधिकारी सदर राज बहादुर और भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस अभियान के दौरान जेसीबी मशीन के जरिए अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के साथ नोकझोंक करते हुए विरोध जताने की कोशिश भी की, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण को पूरी तरह से साफ करवा दिया। अंत में अधिकारियों ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि किसी ने दोबारा सड़क पर कब्जा करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कानूनी तौर पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- "अलीगढ़" पुलिस ने "आमजन के "खोये/गिरे" 263 मोबाइल फोन "CEIR पोर्टल" के माध्यम से बरामद किए हैं। SSP नीरज जादौन ने सभी मोबाइल "स्वामियों" को पुलिस कार्यालय पर बुलाया और उनके मोबाइल सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कीमत 48 लाख 70 हजार रुपये है।1
- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने इंटरव्यू लेने वाले का ही इंटरव्यू ले लिया। उन्होंने कहा कि, “9 साल से योगी आदित्यनाथ सत्ता में बैठे हैं और आप कहते हो कि हम अखिलेश यादव से सवाल पूछें”1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* सांसद पप्पू यादव आज भगवा पहनकर संसद पहुंचे... दानपेटी लेकर बैठ गए... फिर राहुल गांधी समेत कई सांसद आए... उन्हें प्रणाम किया... और दान दिया... उसके बाद दान पेटी लेकर पप्पू यादव भागने लगे और सभी सांसदों ने पकड़ लिया विरोध प्रदर्शन का नया अंदाज दिखा...2
- पुलिस वाले अगर गुंडागर्दी करें तो लोकतंत्र में जवाब देना सीखो लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति या संस्था कानून से ऊपर नहीं होती। यदि कोई पुलिसकर्मी अपने अधिकारों का दुरुपयोग करता है या अनुचित व्यवहार करता है, तो नागरिकों को संविधान और कानून के दायरे में रहकर उसका जवाब देने का अधिकार है। जवाब का अर्थ हिंसा या अभद्रता नहीं, बल्कि शिकायत दर्ज कराना, उच्च अधिकारियों से संपर्क करना, न्यायालय का सहारा लेना और अपने अधिकारों की रक्षा करना है। एक मजबूत लोकतंत्र में पुलिस और जनता दोनों की जिम्मेदारी है कि वे कानून का सम्मान करें तथा न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें ।1
- ईट उठाते समय एक महिला के हाथ पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रेफर जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊसवा में घर पर ईट उठाते समय एक महिला ओमवती देवी पत्नी तीर्थराज के हाथ पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में महिला को आनन फानन में तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बिगड़ी हालत में बेहतर उपचार हेतु हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।1