Shuru
Apke Nagar Ki App…
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने इंटरव्यू लेने वाले का ही इंटरव्यू ले लिया। उन्होंने कहा कि, “9 साल से योगी आदित्यनाथ सत्ता में बैठे हैं और आप कहते हो कि हम अखिलेश यादव से सवाल पूछें”
Star ToDay Samachar
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने इंटरव्यू लेने वाले का ही इंटरव्यू ले लिया। उन्होंने कहा कि, “9 साल से योगी आदित्यनाथ सत्ता में बैठे हैं और आप कहते हो कि हम अखिलेश यादव से सवाल पूछें”
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कृषि यंत्र कारखाने में डेढ़ लाख की चोरी, अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में कोतवाली जलेसर क्षेत्र के रेलवे रोड़ स्थित एक कृषि यंत्र निर्माण एवं मरम्मत कारखाने में अज्ञात चोरों ने देर रात सेंध लगाकर लगभग 1.50 लाख मूल्य का सामान एवं नकदी चोरी कर ली। घटना के संबंध में कारखाना स्वामी ने कोतवाली जलेसर में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम गोपालपुर निवासी देवेन्द्र कुमार का रेलवे रोड़, कस्बा जलेसर में कृषि यंत्र निर्माण एवं पुराने कृषि यंत्रों की मरम्मत का कारखाना संचालित है। आरोप है, कि 1 अगस्त 2026 की बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने कारखाने की छत पर बने जीने की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा कीमती सामान व नकदी चोरी कर ले गए। तहरीर में चोरी हुए सामान में चार बैटरियां, ऑटो स्पेयर पार्ट्स, विभिन्न प्रकार की बेरिंग, लगभग 50 किलोग्राम से अधिक कॉपर युक्त विद्युत केबल तथा स्पेयर पार्ट्स की दराज में रखी पाँच हजार रुपए से अधिक की नकदी शामिल बताई गई है। प्रार्थी के अनुसार चोरी गए सामान और नकदी का कुल अनुमानित मूल्य करीब 1.50 लाख है। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर शीघ्र कानूनी कार्यवाही, चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।2
- 👉*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया वीडियो* गाली-गलौज से कभी कोई समस्या हल नहीं होती। आइए, भटक गए लोगों को सही रास्ता दिखाएं। 👉 पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया नया वीडियो, बोले- जंतर-मंतर पर बच्चों ने मुझे, मेरी मां को गालियां दी, मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं1
- पुलिस वाले अगर गुंडागर्दी करें तो लोकतंत्र में जवाब देना सीखो लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति या संस्था कानून से ऊपर नहीं होती। यदि कोई पुलिसकर्मी अपने अधिकारों का दुरुपयोग करता है या अनुचित व्यवहार करता है, तो नागरिकों को संविधान और कानून के दायरे में रहकर उसका जवाब देने का अधिकार है। जवाब का अर्थ हिंसा या अभद्रता नहीं, बल्कि शिकायत दर्ज कराना, उच्च अधिकारियों से संपर्क करना, न्यायालय का सहारा लेना और अपने अधिकारों की रक्षा करना है। एक मजबूत लोकतंत्र में पुलिस और जनता दोनों की जिम्मेदारी है कि वे कानून का सम्मान करें तथा न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें ।1
- *जिला हाथरस में डीएम-” एसपी ने कांवड़ यात्रा रूट का लिया जायजा: निर्देश* हाथरस। श्रावण मास के अवसर पर तहसील समाधान दिवस के पश्चात जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता रहे। सड़क किनारे लगाए जा रहे सैंडबैग्स को सड़क की बाईं ओर बनी सफेद लाइन से कम से कम तीन फीट की दूरी पर स्थापित किया जाए तथा स्पष्ट संकेतक लगाए जाएं, जिससे कांवड़ यात्रियों का आवागमन केवल निर्धारित बाईं ओर से ही हो। उन्होंने मार्ग पर आवश्यक स्थानों पर चेक प्वाइंट स्थापित करने तथा भारी वाहनों के डायवर्जन को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रा पूर्णतः दुर्घटनारहित एवं सुचारु रूप से संचालित हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में केवल खाद्यान्न एवं उर्वरक आपूर्ति से जुड़े आवश्यक भारी वाहनों को ही अनुमति दी जा रही है, जबकि अन्य भारी वाहनों का डायवर्जन लागू है।उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों के सामने जलभराव अथवा गंदगी की स्थिति होने पर प्रशासन की प्रतीक्षा न करें, बल्कि स्वयं भी सफाई सुनिश्चित करें। जनपद से बड़ी संख्या में कांवड़ श्रद्धालु गुजरते हैं, इसलिए सभी नागरिक अतिथि देवो भवः की भावना के साथ उनका स्वागत करें और स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में सहयोग दें। श्रद्धालुओं से भी उन्होंने अपील की कि वे निर्धारित लेन का ही उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करें। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में लगभग 35 निजी एवं 32 प्रशासनिक सहयोग से संचालित कांवड़ शिविरों की स्थापना की गई है। सभी प्रमुख मार्गों पर व्यापक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा पहली बार पांचों प्रमुख कांवड़ मार्गों को बेहतर रोशनी से आच्छादित किया गया है। बरेली-मथुरा हाईवे पर एक लेन श्रद्धालुओं के लिए पूर्णतः आरक्षित कर दी गई है, जबकि दूसरी लेन सामान्य यातायात के लिए संचालित है।उन्होंने बताया कि सभी प्रमुख चौराहों एवं डायवर्जन प्वाइंट्स पर डायवर्जन संबंधी सूचना बोर्ड एवं संकेतक लगाए गए हैं तथा आमजन को विभिन्न माध्यमों से इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कांवड़ शिविरों पर श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त विश्राम स्थल, पेयजल, फल-प्रसाद, पंखों की व्यवस्था, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) किट तथा आपातकालीन चिकित्सा एवं पुलिस सहायता के संपर्क नंबरों सहित आवश्यक सूचना पुस्तिका अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।2
- घर के अंदर से बरामद हुआ सिक्कों का जखीरा, मनीलांड्रिंग से जुड़े हो सकते है तार..... हाथरस शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित हनुमान गली में शनिवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यापारी के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में सिक्के बरामद किए। कार्रवाई के दौरान छह दर्जन से अधिक कट्टों में भरे करीब 19 कुंतल से अधिक सिक्के बरामद किए गए, जिन्हें प्रशासन ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रत्येक कट्टे में लगभग 25 किलो सिक्के भरे हुए थे। एसडीएम और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सभी कट्टों को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित व्यापारी विभिन्न बैंकों से बड़ी मात्रा में सिक्के प्राप्त कर उन्हें दिल्ली सहित अन्य शहरों में 3 से 4 प्रतिशत कमीशन पर उपलब्ध कराता था। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में जांच अभी जारी है और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि इतनी बड़ी मात्रा में सिक्के किन बैंकों से और किस प्रक्रिया के तहत प्राप्त किए गए। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सिक्कों के वितरण में बैंकिंग नियमों या अन्य कानूनी प्रावधानों का कोई उल्लंघन तो नहीं हुआ। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित बैंकों से भी विस्तृत जानकारी ली जाएगी। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल 19 कुंतल से अधिक सिक्कों की बरामदगी का यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासन पूरे प्रकरण की तह तक पहुंचने में जुटा है।1
- राठ में बिजली कटौती पर मचा बवाल, SDO और भाजपा जिला पंचायत सदस्य में आमने-सामने तीखी बहस का वीडियो हुआ वायरल, बिजली संकट पर गरमाई सियासत, भाजपा जिला पंचायत सदस्य ने SDO से किए तीखे सवाल, बिजली कटौती को लेकर हंगामा, SDO के साथ बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जनता की बिजली समस्या और CUG नंबर बंद होने पर उठे सवाल, भाजपा जिला पंचायत सदस्य का वीडियो बना चर्चा का विषय, बिजली विभाग घिरा सवालों के घेरे में, वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं।1
- अयोध्या (रुदौली) अयोध्या के रुदौली से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि एक झोलाछाप डॉक्टर के कथित गलत ऑपरेशन के बाद एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट। मामला रुदौली तहसील क्षेत्र का है। आरोप है कि मानपुर निवासी कथित झोलाछाप डॉक्टर विनोद यादव ने विचाला गांव के रहने वाले मुकेश रावत का बीते सप्ताह हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन गलत तरीके से किया गया, जिसके चलते मुकेश की तबीयत बिगड़ती चली गई और बाद में उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को शिकायती पत्र दिया, तब शुजागंज चौकी पर तैनात सिपाही इंद्रेश यादव और अन्य पुलिसकर्मियों ने मृतक के भाई के साथ चौकी में मारपीट की। इस घटना की खबर गांव पहुंचते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। जब पुलिस शव लेकर गांव पहुंची तो ग्रामीणों और परिजनों ने एंबुलेंस से शव उतारने से इनकार कर दिया और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल, सीओ रुदौली अरविंद सोनकर और एसडीएम विनोद गुप्ता पहुंचे। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सत्रोहन यादव ने भी हालात संभालने में भूमिका निभाई। मृतक मुकेश अपने पीछे चार छोटे बच्चों, विधवा मां और पत्नी को छोड़ गए हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि रुदौली क्षेत्र में कथित झोलाछाप डॉक्टरों पर आखिर कब कार्रवाई होगी? क्या प्रशासन को जागने के लिए और मौतों का इंतजार है? फिलहाल इन आरोपों की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।1