अयोध्या (रुदौली) अयोध्या के रुदौली से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि एक झोलाछाप डॉक्टर के कथित गलत ऑपरेशन के बाद एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट। मामला रुदौली तहसील क्षेत्र का है। आरोप है कि मानपुर निवासी कथित झोलाछाप डॉक्टर विनोद यादव ने विचाला गांव के रहने वाले मुकेश रावत का बीते सप्ताह हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन गलत तरीके से किया गया, जिसके चलते मुकेश की तबीयत बिगड़ती चली गई और बाद में उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को शिकायती पत्र दिया, तब शुजागंज चौकी पर तैनात सिपाही इंद्रेश यादव और अन्य पुलिसकर्मियों ने मृतक के भाई के साथ चौकी में मारपीट की। इस घटना की खबर गांव पहुंचते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। जब पुलिस शव लेकर गांव पहुंची तो ग्रामीणों और परिजनों ने एंबुलेंस से शव उतारने से इनकार कर दिया और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल, सीओ रुदौली अरविंद सोनकर और एसडीएम विनोद गुप्ता पहुंचे। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सत्रोहन यादव ने भी हालात संभालने में भूमिका निभाई। मृतक मुकेश अपने पीछे चार छोटे बच्चों, विधवा मां और पत्नी को छोड़ गए हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि रुदौली क्षेत्र में कथित झोलाछाप डॉक्टरों पर आखिर कब कार्रवाई होगी? क्या प्रशासन को जागने के लिए और मौतों का इंतजार है? फिलहाल इन आरोपों की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने इंटरव्यू लेने वाले का ही इंटरव्यू ले लिया। उन्होंने कहा कि, “9 साल से योगी आदित्यनाथ सत्ता में बैठे हैं और आप कहते हो कि हम अखिलेश यादव से सवाल पूछें”1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* सांसद पप्पू यादव आज भगवा पहनकर संसद पहुंचे... दानपेटी लेकर बैठ गए... फिर राहुल गांधी समेत कई सांसद आए... उन्हें प्रणाम किया... और दान दिया... उसके बाद दान पेटी लेकर पप्पू यादव भागने लगे और सभी सांसदों ने पकड़ लिया विरोध प्रदर्शन का नया अंदाज दिखा...2
- एक वकील किसी आवश्यक दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर या नोट लिखने के लिए इंस्पेक्टर के पास गया। उसने विनम्रता से कहा, "सर, कृपया अपना पेन कुछ क्षण के लिए दे दीजिए, मुझे एक जरूरी बात लिखनी है।" इंस्पेक्टर ने बिना कोई कारण बताए पेन देने से मना कर दिया। वकील ने शांतिपूर्वक स्थिति को स्वीकार किया और किसी अन्य व्यक्ति से पेन लेकर अपना कार्य पूरा किया। इस घटना से यह सीख मिलती है कि यदि किसी की छोटी-सी सहायता की जा सकती हो, तो यथासंभव सहयोग करना चाहिए। सहयोग और शिष्टाचार से कार्यस्थल का वातावरण अधिक सकारात्मक और सम्मानजनक बनता है।1
- ईट उठाते समय एक महिला के हाथ पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रेफर जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊसवा में घर पर ईट उठाते समय एक महिला ओमवती देवी पत्नी तीर्थराज के हाथ पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में महिला को आनन फानन में तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बिगड़ी हालत में बेहतर उपचार हेतु हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।1
- पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं। सब की सिफारिश, सब की अव्यवस्था 100% ... पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं। सब की सिफारिश नहीं, सब की अव्यवस्था 100% ...1
- हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। स्थानीय प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि सड़क पर कुछ लोगों द्वारा किए गए कच्चे-पक्के अवैध निर्माणों के कारण निर्माणाधीन सड़क का काम अटका हुआ था। इसी समस्या को दूर करने के लिए उप जिलाधिकारी सदर राज बहादुर और भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस अभियान के दौरान जेसीबी मशीन के जरिए अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के साथ नोकझोंक करते हुए विरोध जताने की कोशिश भी की, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण को पूरी तरह से साफ करवा दिया। अंत में अधिकारियों ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि किसी ने दोबारा सड़क पर कब्जा करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कानूनी तौर पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- *🕎बड़ी खबर..!!* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया है।1
- दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक गंभीर घायल, राहगीरों की मदद से कराया गया अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मेंडू रोड चौबे वाले महादेव फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान मोहल्ला आदर्श नगर निवासी बाइक सवार एक युवक पुनीत पुत्र रविंद्र पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। सूचना मिलते ही घायल बाइक सवार युवक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।1