Shuru
Apke Nagar Ki App…
दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक गंभीर घायल, राहगीरों की मदद से कराया गया अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मेंडू रोड चौबे वाले महादेव फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान मोहल्ला आदर्श नगर निवासी बाइक सवार एक युवक पुनीत पुत्र रविंद्र पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। सूचना मिलते ही घायल बाइक सवार युवक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
Local news
दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक गंभीर घायल, राहगीरों की मदद से कराया गया अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मेंडू रोड चौबे वाले महादेव फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान मोहल्ला आदर्श नगर निवासी बाइक सवार एक युवक पुनीत पुत्र रविंद्र पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। सूचना मिलते ही घायल बाइक सवार युवक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हाथरस में विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ, हाथरस में विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग हाथरस, मे समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के सत्र 2026-27 का शुभारंभ शुक्रवार को पी.सी. बागला महाविद्यालय, हाथरस में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह और जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सुनहरा अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "विद्या सबसे बड़ा धन है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता।" साथ ही विद्यालय के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने कहा कि अब जिले के विद्यार्थियों को बेहतर प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में उनका सबसे बड़ा प्रतिस्पर्धी कोई दूसरा छात्र नहीं, बल्कि सोशल मीडिया है, जो पढ़ाई से ध्यान भटकाता है। उन्होंने मोबाइल का सीमित और सकारात्मक उपयोग करने, गुरुजनों का सम्मान करने तथा अर्जुन की तरह लक्ष्य पर एकाग्र होकर तैयारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क कोचिंग और विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन का पूरा लाभ उठाकर विद्यार्थी सफलता हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट शुभेंदु गोपाल तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छोंकर ने भी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत सिविल सर्विसेज, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, एसएससी, बैंकिंग, बी.एड. एवं टीईटी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि योजना में आवेदन के लिए आय या जाति की कोई बाध्यता नहीं है और पात्रता पूरी करने वाला कोई भी अभ्यर्थी इसका लाभ ले सकता है। उन्होंने जानकारी दी कि पी.सी. बागला महाविद्यालय, हाथरस में योजना की कक्षाएं 1 अगस्त 2026 से प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे संचालित की जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में जिला विकास अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने इंटरव्यू लेने वाले का ही इंटरव्यू ले लिया। उन्होंने कहा कि, “9 साल से योगी आदित्यनाथ सत्ता में बैठे हैं और आप कहते हो कि हम अखिलेश यादव से सवाल पूछें”1
- पुलिस वाले अगर गुंडागर्दी करें तो लोकतंत्र में जवाब देना सीखो लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति या संस्था कानून से ऊपर नहीं होती। यदि कोई पुलिसकर्मी अपने अधिकारों का दुरुपयोग करता है या अनुचित व्यवहार करता है, तो नागरिकों को संविधान और कानून के दायरे में रहकर उसका जवाब देने का अधिकार है। जवाब का अर्थ हिंसा या अभद्रता नहीं, बल्कि शिकायत दर्ज कराना, उच्च अधिकारियों से संपर्क करना, न्यायालय का सहारा लेना और अपने अधिकारों की रक्षा करना है। एक मजबूत लोकतंत्र में पुलिस और जनता दोनों की जिम्मेदारी है कि वे कानून का सम्मान करें तथा न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें ।1
- #अलीगढ़ थाना रोरावर क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक युवती का देहांत हो जाने पर परिजन द्वारा उसका दाह संस्कार किया गया था,1
- राया-कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने में जुटी राया पुलिस, सड़क किनारे हटवाया अतिक्रमण कस्वा राया में सावन माह में कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राया पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने राया-हाथरस मार्ग का निरीक्षण कर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया और अवैध अस्थाई अतिक्रमण हटाकर मार्ग को सुचारु बनाया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने और भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि सावन में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिला श्रद्धालु इसी मार्ग से कांवड़ लेकर गुजरते हैं। उनकी सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस ने कांवड़ियों के आवागमन के लिए अलग सुरक्षित मार्ग भी सुनिश्चित किया है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही आम नागरिकों और व्यापारियों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।1
- रफी साहब को सुरों से दी गई श्रद्धांजलि, एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने जीता श्रोताओं का दिल मोहम्मद रफी की बरसी पर सजी सुरों की महफिल, सदाबहार नग्मों से देर रात तक झूमता रहा अलीगढ़1
- *🕎बड़ी खबर..!!* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया है।1
- एक वकील किसी आवश्यक दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर या नोट लिखने के लिए इंस्पेक्टर के पास गया। उसने विनम्रता से कहा, "सर, कृपया अपना पेन कुछ क्षण के लिए दे दीजिए, मुझे एक जरूरी बात लिखनी है।" इंस्पेक्टर ने बिना कोई कारण बताए पेन देने से मना कर दिया। वकील ने शांतिपूर्वक स्थिति को स्वीकार किया और किसी अन्य व्यक्ति से पेन लेकर अपना कार्य पूरा किया। इस घटना से यह सीख मिलती है कि यदि किसी की छोटी-सी सहायता की जा सकती हो, तो यथासंभव सहयोग करना चाहिए। सहयोग और शिष्टाचार से कार्यस्थल का वातावरण अधिक सकारात्मक और सम्मानजनक बनता है।1
- दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक गंभीर घायल, राहगीरों की मदद से कराया गया अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मेंडू रोड चौबे वाले महादेव फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान मोहल्ला आदर्श नगर निवासी बाइक सवार एक युवक पुनीत पुत्र रविंद्र पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। सूचना मिलते ही घायल बाइक सवार युवक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।1