Shuru
Apke Nagar Ki App…
उज्जैन : के श्मशान घाट में वीभत्स वायरल वीडियो में मानव मांस खाने का दावा कर रहा है दोषियों पर कार्रवाई कि मांग #UjjainNews #UjjainViralVideo #Ujjain #MadhyaPradesh #MPNews #ViralVideo #BreakingNewsIndia #ViralNewsIndia
Sonu Kumar Gautam midia
उज्जैन : के श्मशान घाट में वीभत्स वायरल वीडियो में मानव मांस खाने का दावा कर रहा है दोषियों पर कार्रवाई कि मांग #UjjainNews #UjjainViralVideo #Ujjain #MadhyaPradesh #MPNews #ViralVideo #BreakingNewsIndia #ViralNewsIndia
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- *मंडलायुक्त ने अटल आवासीय विद्यालय पीपली का किया निरीक्षण, छात्र-छात्राओं से संवाद कर परखी व्यवस्थाएं।* *शैक्षणिक गुणवत्ता, स्वास्थ्य, आवासीय सुविधाओं, खेलकूद एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश।* मंडलायुक्त मुरादाबाद संगीता सिंह ने मंगलवार को बिलारी स्थित अटल आवासीय विद्यालय, पीपली, मुरादाबाद का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक, स्वास्थ्य, आवासीय, खेलकूद एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में पहुंचने पर उपश्रमायुक्त श्री दीप्तिमान भट्ट, प्राचार्य श्री टी.पी. सिंह, प्रशासनिक अधिकारी श्री उमेश कुमार त्रिपाठी तथा छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंडलायुक्त का स्वागत किया। इसके बाद मंडलायुक्त ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी पढ़ाई, रुचियों, अभिलाषाओं एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित ढंग से आगे बढ़ने, करियर के प्रति सजग रहने तथा अपनी प्रतिभा एवं क्षमताओं का निरंतर विकास करने के लिए प्रेरित किया। संवाद के दौरान मंडलायुक्त ने अपनी लिखित पुस्तकों “Fire in the Semal Tree” तथा “Walking with Wings and a Camera - Encounters with Birds of Aligarh” का उल्लेख करते हुए अपने अनुभव विद्यार्थियों से साझा किए। उन्होंने प्रकृति एवं लेखन से जुड़े अनुभवों के माध्यम से बच्चों को जिज्ञासु बने रहने, आसपास की दुनिया को समझने, निरंतर सीखने तथा जीवन में नए अवसरों का स्वागत करने के लिए प्रेरित किया। *स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोर* मंडलायुक्त ने विद्यालय के मेडिकल रूम का निरीक्षण कर उपलब्ध दवाइयों एवं चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में संचालित टीकाकरण अभियान एवं मेडिकल कैंप की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी बालिकाओं का एचपीवी (HPV) टीकाकरण निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि छात्राओं को आवश्यक स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध हो सके। *कंप्यूटर शिक्षा और पुस्तकालय का भी लिया जायजा* इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। कंप्यूटर शिक्षक श्री हिमांशुजीत सिंह से विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही कंप्यूटर शिक्षा एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आधुनिक तकनीकी ज्ञान को विद्यार्थियों की शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए डिजिटल दक्षता विकसित करने पर विशेष जोर दिया। पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने उपलब्ध पुस्तकों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ-साथ समाचार-पत्र एवं उपयोगी साहित्य पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकों और समाचार-पत्रों के अध्ययन से ज्ञान का विस्तार होता है तथा विद्यार्थियों को देश-दुनिया में घटित घटनाओं से परिचित होने का अवसर मिलता है। *खेलकूद व अनुशासन को बढ़ावा देने के निर्देश* मंडलायुक्त ने विद्यार्थियों के बीच सहज एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में टेबल टेनिस खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलकूद से जुड़ने के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन एवं टीम भावना को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय की मेस का निरीक्षण कर भोजन व्यवस्था, स्वच्छता तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेस में एयर कंडीशनर (ए.सी.) की व्यवस्था किए जाने का सुझाव दिया, जिससे भोजन के समय उन्हें अधिक आरामदायक वातावरण मिल सके। *परिसर की स्वच्छता एवं हरियाली पर भी दिया जोर* मंडलायुक्त ने विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवनों, परिसर तथा खेल मैदान का भी निरीक्षण किया और उपलब्ध संसाधनों की स्थिति जानी। इसके पश्चात बालिका छात्रावास पहुंचकर छात्राओं के निवास कक्षों का निरीक्षण किया। कमरों की स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं रख-रखाव पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने छात्राओं के अनुशासन, स्वच्छता-बोध एवं जिम्मेदारी की सराहना की। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंडलायुक्त ने विद्यालय के प्रशासनिक भवन के समक्ष वृक्षारोपण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के अंत में मंडलायुक्त ने उपश्रमायुक्त एवं प्राचार्य के साथ विद्यालय की आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों तथा भविष्य में किए जाने वाले सुधार कार्यों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, आवासीय सुविधाओं, खेलकूद तथा समग्र रूप से बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। मंडलायुक्त ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षित आवासीय वातावरण एवं सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने विद्यालय परिवार को व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।4
- रामपुर में बंदरों का आतंक! किसानों की फसल बर्बाद, AIMIM ने DM को सौंपा ज्ञापन रामपुर के लालू नगला और आसपास के गांवों में बंदरों के बढ़ते आतंक से किसान परेशान हैं। बंदरों के झुंड खेतों में घुसकर किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों की समस्या को लेकर AIMIM युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के जरिए बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने, फसलों के नुकसान का सर्वे कराने और किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई। इस दौरान AIMIM के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। खबरों के लिए Uk india tv को सब्सक्राइब करें। #RampurNews #Rampur #AIMIM #SalmanShah #Kisan #MonkeyAttack #UttarPradesh #RampurNewsHindi1
- मुरादाबाद लोकसभा में तेंदुए के आतंक पर सपा सांसद रुचि वीरा ने सरकार को बोला...?1
- अमरोहा में किसानों ने एडीएम को सौंपा बड़ा मांग-पत्र.... अमरोहा में भारतीय किसान यूनियन शंकर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में एडीएम न्यायिक को मांग-पत्र सौंपा। किसानों ने KCC सीमा ₹5 लाख करने, ब्याज दर 3% करने, गन्ना बकाया भुगतान, सिंचाई, बिजली, जर्जर सड़कों और NH-9 जलभराव समेत कई समस्याओं के समाधान की मांग की। लंपी रोग की रोकथाम और आवारा पशुओं की समस्या का मुद्दा भी उठाया गया। एडीएम ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।1
- प्लाटिंग के लिए उधार लिए 15 लख रुपए मांगने पर,चार सालों पर मुकदमा दर्ज *प्लाटिंग के लिए उधार लिए 15 लाख रुपये मांगने पर चार सालों पर प्राथमिकी दर्ज*| जोया संवाददाता प्लाटिंग के लिए उधार दिए गए 15 लाख रुपये वापस मांगने पर बहनोई के साथ मारपीट, गाली-गलौज, कार में तोड़फोड़ तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में डिडौली पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के गांव वरखावाला मझरा निवासी मुर्तजा की ससुराल डिडौली थाना क्षेत्र के पायंती कलां गांव में है। मुर्तजा का आरोप है कि उसके साले इमरान ने प्लाटिंग के लिए उससे 15 लाख रुपये उधार लिए थे। शनिवार को वह अपने रुपये मांगने ससुराल पहुंचा था।आरोप है कि रुपये मांगने पर इमरान, सलमान, जाने आलम और जीशान ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की।पीड़ित के अनुसार इमरान के हाथ में चाकू था और उसने जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कराया।आरोपितों ने उसकी कार के साइड और पीछे के शीशे भी तोड़ दिए। मामले में मुर्तजा की तहरीर पर डिडौली पुलिस ने चारों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।2
- Post by Jasveer Singh1
- मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में भारी पानी के चलते हालत बिगड़ गए हैं चित्रकूट के पास रेलवे ट्रैक पानी में डूबने से रेलगाड़ियों के आवागमन में भी बाध आने कि खबर है #Chitrakoot #UPFlood #MPNews #RailwayNews #FloodAley1
- महिला की वफादारी और प्यार की मिसाल, वायरल वीडियो ने छू लिया दिल एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल महिला की वफादारी और प्यार की मिसाल, वायरल वीडियो ने छू लिया दिल एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला की असीम वफादारी और प्यार को दिखाया गया है। वीडियो का शीर्षक है “Define: Woman loyalty & love” और इसमें एक महिला सफेद कपड़ों में बिस्तर पर लेटी हुई नजर आती है। वीडियो में महिला डॉक्टर या परिवार के सदस्यों से बात करते हुए भावुक हो जाती है। बातचीत का मुख्य विषय “जिगर” (लिवर) है। जब पूछा जाता है कि जिगर कैसा लगेगा, तो महिला जवाब देती है कि अगर मेरा जिगर है तो तेरा ही है। आगे बातचीत में बच्चों और शादी के सालों का जिक्र होता है। महिला बताती है कि बच्चे नहीं हैं और जिस्म के सारे जिगर यहीं रहते हैं। वह भावुक होकर कहती है कि जो निकल सकते हैं निकाल दो, फिट कर दो और बस बचा लो1
- 7.8% GDP! मोदी ने बताया भारत की असली ताकत 🇮🇳🔥 #PMModi #GDP #IndiaGrowth #Viral प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश की इच्छाशक्ति, मेहनत और सामूहिक ताकत का परिणाम है। साथ ही PM मोदी ने गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील दोहराई। उनका कहना है कि ज्यादा गोल्ड इंपोर्ट से रुपये पर दबाव पड़ सकता है और अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है। पीएम ने विदेश यात्रा और विदेश में शादियों पर खर्च कम करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि देशवासियों को मेक इन इंडिया, स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के मंत्र के साथ आगे बढ़ना चाहिए। पीएम ने यह भी कहा कि कुछ लोग झूठ और निराशा फैलाकर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भारत सभी चुनौतियों को पार करते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनका लक्ष्य है कि आजादी के 100 साल पूरे होने तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जाए।1