प्लाटिंग के लिए उधार लिए 15 लख रुपए मांगने पर,चार सालों पर मुकदमा दर्ज *प्लाटिंग के लिए उधार लिए 15 लाख रुपये मांगने पर चार सालों पर प्राथमिकी दर्ज*| जोया संवाददाता प्लाटिंग के लिए उधार दिए गए 15 लाख रुपये वापस मांगने पर बहनोई के साथ मारपीट, गाली-गलौज, कार में तोड़फोड़ तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में डिडौली पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के गांव वरखावाला मझरा निवासी मुर्तजा की ससुराल डिडौली थाना क्षेत्र के पायंती कलां गांव में है। मुर्तजा का आरोप है कि उसके साले इमरान ने प्लाटिंग के लिए उससे 15 लाख रुपये उधार लिए थे। शनिवार को वह अपने रुपये मांगने ससुराल पहुंचा था।आरोप है कि रुपये मांगने पर इमरान, सलमान, जाने आलम और जीशान ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की।पीड़ित के अनुसार इमरान के हाथ में चाकू था और उसने जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कराया।आरोपितों ने उसकी कार के साइड और पीछे के शीशे भी तोड़ दिए। मामले में मुर्तजा की तहरीर पर डिडौली पुलिस ने चारों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्लाटिंग के लिए उधार लिए 15 लख रुपए मांगने पर,चार सालों पर मुकदमा दर्ज *प्लाटिंग के लिए उधार लिए 15 लाख रुपये मांगने पर चार सालों पर प्राथमिकी दर्ज*| जोया संवाददाता प्लाटिंग के लिए उधार दिए गए 15 लाख रुपये वापस मांगने पर बहनोई के साथ मारपीट, गाली-गलौज, कार में तोड़फोड़ तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में डिडौली पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के गांव वरखावाला मझरा निवासी मुर्तजा की ससुराल डिडौली थाना क्षेत्र के पायंती कलां गांव में है। मुर्तजा का आरोप है कि उसके साले इमरान ने प्लाटिंग के लिए
उससे 15 लाख रुपये उधार लिए थे। शनिवार को वह अपने रुपये मांगने ससुराल पहुंचा था।आरोप है कि रुपये मांगने पर इमरान, सलमान, जाने आलम और जीशान ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की।पीड़ित के अनुसार इमरान के हाथ में चाकू था और उसने जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कराया।आरोपितों ने उसकी कार के साइड और पीछे के शीशे भी तोड़ दिए। मामले में मुर्तजा की तहरीर पर डिडौली पुलिस ने चारों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- अमरोहा में किसानों ने एडीएम को सौंपा बड़ा मांग-पत्र.... अमरोहा में भारतीय किसान यूनियन शंकर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में एडीएम न्यायिक को मांग-पत्र सौंपा। किसानों ने KCC सीमा ₹5 लाख करने, ब्याज दर 3% करने, गन्ना बकाया भुगतान, सिंचाई, बिजली, जर्जर सड़कों और NH-9 जलभराव समेत कई समस्याओं के समाधान की मांग की। लंपी रोग की रोकथाम और आवारा पशुओं की समस्या का मुद्दा भी उठाया गया। एडीएम ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।1
- प्लाटिंग के लिए उधार लिए 15 लख रुपए मांगने पर,चार सालों पर मुकदमा दर्ज *प्लाटिंग के लिए उधार लिए 15 लाख रुपये मांगने पर चार सालों पर प्राथमिकी दर्ज*| जोया संवाददाता प्लाटिंग के लिए उधार दिए गए 15 लाख रुपये वापस मांगने पर बहनोई के साथ मारपीट, गाली-गलौज, कार में तोड़फोड़ तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में डिडौली पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के गांव वरखावाला मझरा निवासी मुर्तजा की ससुराल डिडौली थाना क्षेत्र के पायंती कलां गांव में है। मुर्तजा का आरोप है कि उसके साले इमरान ने प्लाटिंग के लिए उससे 15 लाख रुपये उधार लिए थे। शनिवार को वह अपने रुपये मांगने ससुराल पहुंचा था।आरोप है कि रुपये मांगने पर इमरान, सलमान, जाने आलम और जीशान ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की।पीड़ित के अनुसार इमरान के हाथ में चाकू था और उसने जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कराया।आरोपितों ने उसकी कार के साइड और पीछे के शीशे भी तोड़ दिए। मामले में मुर्तजा की तहरीर पर डिडौली पुलिस ने चारों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।2
- रहरा थाना क्षेत्र में घर पर धावा, 10 लाख की लूट का आरोप पोरारा गांव में रात करीब 1 बजे अज्ञात बदमाशों ने घर पर धावा बोलने का आरोप गेट तोड़कर अलमारी से 5 लाख रुपये नकद और 5 लाख से अधिक के जेवरात ले जाने का दावा मंगलसूत्र, सोने की चूड़ियां, कानों के टॉप्स, अंगूठी, हथफूल, चेन समेत जेवर चोरी होने का आरोप घर में पाले जा रहे 10 सुअर भी चोरी किए जाने का दावा, एक सुअर बेहोशी की हालत में मिला पीड़ित नरेश ने जंगल की ओर भागकर बचाई जान, बदमाशों के जाने के बाद घर लौटकर पुलिस को दी सूचना 112 पुलिस की सूचना पर रहरा पुलिस मौके पर पहुंची पीड़ित ने रहरा थाने के एक दरोगा पर रिपोर्ट दर्ज न करने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए पत्नी विमलेश ने भी दरोगा पर अभद्रता और गाली-गलौज के आरोप लगाए रहरा थाना प्रभारी अमित तोमर ने आरोपों को बताया दूसरे पक्ष पर दबाव बनाने का मामला थाना प्रभारी के मुताबिक, 29 तारीख को नरेश के बेटे के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था पुलिस के अनुसार, उसी मामले में दूसरी पार्टी पर दबाव बनाने के लिए नरेश पक्ष की ओर से ये आरोप लगाए जा रहे हैं लूट के आरोपों और पुलिस पर लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी4
- सुधांशु हत्याकांड को लेकर गरमाई सियासत, प्रशासन को प्रदेशभर में जाम लगाने की चेतावनी अमरोहा। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया में सुधांशु प्रजापति हत्याकांड को लेकर मंगलवार को माहौल गरमा गया। हत्यारोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक के पिता पानी की टंकी पर चढ़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलराज प्रजापति भी मौके पर पहुंच गए। सामने आए वायरल वीडियो में बलराज प्रजापति प्रशासनिक अधिकारियों के सामने कड़े तेवर दिखाते हुए प्रदेशभर में जाम लगाने की चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। मृतक के परिजनों की मांग है कि हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। वहीं, घटना को लेकर पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई और राजनीतिक बयानबाजी से मामला और तूल पकड़ता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, वीडियो में दिए गए बयान और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि के लिए प्रशासनिक पक्ष का इंतजार है। फिलहाल पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया है। अब देखना होगा कि परिजनों की मांग और चेतावनी के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है। 📍 स्थान: गांव गुलड़िया, थाना नौगांवा सादात, अमरोहा 🎥 वायरल वीडियो के आधार पर1
- अमरोहा में 10 लाख से अधिक की चोरी पुलिस ने नहीं किया पीड़ित का मुकदमा दर्ज अमरोहा में 10 लाख से अधिक की चोरी पीड़ित का आरोप रहरा थाने में तैनात एक दरोगा ने तहरीर लेने की वजह हमें ही थाने से भगाया पूरा मामला रहरा थाना क्षेत्र के गांव पोरारा का है इस घटना को लेकर पूरे गांव में रोग उत्पन्न है और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं3
- बिजली चोरी की जांच करने गई टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल अमरोहा के थाना डिडौली क्षेत्र के गांव पायती कलां में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची बिजली विभाग की टीम का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। कहासुनी के बाद ग्रामीणों ने टीम को गांव से खदेड़ दिया। इससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सोमबार की शाम को बिजली विभाग की टीम गांव में बिजली कनेक्शन और बिजली चोरी की जांच के लिए पहुंची थी। चेकिंग के दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे कई ग्रामीण एकत्र हो गए और टीम के साथ नोकझोंक करने लगे। विरोध बढ़ता देख बिजली विभाग की टीम को बिना चेकिंग पूरी किए ही वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग बिना सूचना के कार्रवाई कर रहा था, जबकि विभाग का कहना है कि नियमित चेकिंग अभियान के तहत टीम गांव में पहुंची थी।3
- 7.8% GDP! मोदी ने बताया भारत की असली ताकत 🇮🇳🔥 #PMModi #GDP #IndiaGrowth #Viral प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश की इच्छाशक्ति, मेहनत और सामूहिक ताकत का परिणाम है। साथ ही PM मोदी ने गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील दोहराई। उनका कहना है कि ज्यादा गोल्ड इंपोर्ट से रुपये पर दबाव पड़ सकता है और अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है। पीएम ने विदेश यात्रा और विदेश में शादियों पर खर्च कम करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि देशवासियों को मेक इन इंडिया, स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के मंत्र के साथ आगे बढ़ना चाहिए। पीएम ने यह भी कहा कि कुछ लोग झूठ और निराशा फैलाकर देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भारत सभी चुनौतियों को पार करते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनका लक्ष्य है कि आजादी के 100 साल पूरे होने तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जाए।1
- अमरोहा। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक हत्या के आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक के टंकी पर चढ़ने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में भी अफरा-तफरी मच गई। अमरोहा में बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, प्रशासन में मचा हड़कंप*1