Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिव नगरी देवतालाब गांव घोरहा
Rajesh Saket
शिव नगरी देवतालाब गांव घोरहा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जमुना नगर में सीवर निर्माण की लापरवाही, हादसे को दे रही खुली चुनौती वायरल वीडियो नैनी क्षेत्र में मंगलवार को हुई बारिश ने नगर निगम और जलकल विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। नैनी चक रघुनाथ वार्ड संख्या-20 स्थित जमुना नगर गली में सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदा गया गड्ढा बारिश के पानी से पूरी तरह भर गया, जिससे वह राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। जिम्मेदार ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का यह भी कहना है कि पूर्व में हुई घटनाओं से भी जिम्मेदार विभागों ने कोई सबक नहीं लिया। अब जमुना नगर में भी वही लापरवाही दोहराई जा रही है, जिससे लोगों में भय और आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।1
- कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रगति और सामाजिक योगदान की भी खूब सराहना हुई। ग्रामीणों का कहना था कि जिस क्षेत्र में शिक्षा की रोशनी पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती थी, वहां इतने कम समय में सैकड़ों बच्चों का विद्यालय से जुड़ना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उनका कहना है कि विद्यालय केवल पढ़ाई नहीं करा रहा, बल्कि क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रगति और सामाजिक योगदान की भी खूब सराहना हुई। ग्रामीणों का कहना था कि जिस क्षेत्र में शिक्षा की रोशनी पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती थी, वहां इतने कम समय में सैकड़ों बच्चों का विद्यालय से जुड़ना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उनका कहना है कि विद्यालय केवल पढ़ाई नहीं करा रहा, बल्कि क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है।1
- रामबाग विद्युत सब स्टेशन पर असमाजिक तत्वों ने ऑपरेटर के साथ गाली गलौज के साथ पत्थरबाजी *रामबाग विद्युत सब स्टेशन पर असामाजिक तत्वों का हमला, ऑपरेटर से गाली-गलौज व पत्थरबाजी* *रीवा जिले के जवा तहसील स्थित रामबाग विद्युत सब स्टेशन में देर रात हुई घटना, पनवार थाने में शिकायत दर्ज* रीवा। रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत रामबाग विद्युत सब स्टेशन में देर रात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आधा दर्जन नकाबपोश युवक बिजली घर में घुस आए, ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर के साथ गाली-गलौज की, पत्थरबाजी की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी प्रमोद जायसवाल पिता करुणानिधान जायसवाल, निवासी डभौरा, वर्तमान में रामबाग विद्युत सब स्टेशन में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि 3 अगस्त की रात लगभग 3 बजे विद्युत फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी। इसी दौरान आधा दर्जन नकाबपोश युवक सब स्टेशन पहुंचे और बिना किसी कारण उनके साथ अभद्रता व गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने बिजली घर परिसर में जमकर पत्थरबाजी की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घटना के तुरंत बाद ऑपरेटर ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। इसके बाद अगले दिन सुबह प्रमोद जायसवाल ने पनवार थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पनवार पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।1
- मध्य प्रदेश के सीएम ने जब संभाली शिक्षक की जिम्मेदारी... बच्चों के सपने सुने, पढ़ाई परखी और शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा! चॉक, ब्लैकबोर्ड और मुख्यमंत्री... भोपाल के स्कूल में दिखी शिक्षा सुधार की नई तस्वीर।1
- प्रयागराज के नैनी स्थित विद्युत उपकेंद्र अरैल लिंक मार्ग पर पानी भरा हुआ है। यानी की बारिश के दौरान बरसात का पानी लबा-लब सड़क पर भरा हुआ है। साथ ही विद्युत उपकेंद्र अरैल में भी बारिश का पानी दाखिल हो चुका है। बता दें कि जब कभी भी बारिश की गति अधिक होती है, तो विद्युत उपकेंद्र अरैल में पानी पूरी तरह से भर जाता है। प्रयागराज के नैनी स्थित विद्युत उपकेंद्र अरैल लिंक मार्ग पर पानी भरा हुआ है। यानी की बारिश के दौरान बरसात का पानी लबा-लब सड़क पर भरा हुआ है। साथ ही विद्युत उपकेंद्र अरैल में भी बारिश का पानी दाखिल हो चुका है। बता दें कि जब कभी भी बारिश की गति अधिक होती है, तो विद्युत उपकेंद्र अरैल में पानी पूरी तरह से भर जाता है।1
- निषाद पार्टी से मिल सकता है संजय शुक्ला को बना सकते हैं उम्मीदवार सूत्रों की माने तो2
- हाई कोर्ट ओवर ब्रिज पार करते ही आर्मी सप्लाई डिपो के सामने बाइक से जा रहे पिता- पुत्री सडक हादसे मे हुए घायल प्रयागराज मे हाई कोर्ट ओवर ब्रिज पार करते ही आर्मी सप्लाई डिपो के सामने बाइक से जा रहे पिता- पुत्री सडक हादसे मे हुए घायल। घायल पुत्री ने आरोप लगाया की कुछ लोग बाइक से कटिंग मारते हुए चल रहे थे और वो लोग मोबाइल छिनैती की फिराक मे थे। जिस कारण पिता - पुत्री गिर गए।1