Shuru
Apke Nagar Ki App…
#EngineersDay Happy Engineers Day भारत के Engineers ने अपने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है
CAppu NEWS
#EngineersDay Happy Engineers Day भारत के Engineers ने अपने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है
More news from झारखंड and nearby areas
- #EngineersDay Happy Engineers Day भारत के Engineers ने अपने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है1
- चावल नहीं मिलेगा तो मिट्टी खाकर जिएंगे... साहब!!! ,मंडरो के पहाड़िया ग्रामीण राशन नहीं मिलने से परेशान मंडरो प्रखंड के कई पहाड़िया गांव में रहने वाले पहाड़िया जनजातीय लोगों को राशन के चावल नहीं मिलने से परेशान ,अपनी समस्या लेकर पहुंचे मंडरो ब्लॉक।बताया कि लगभग तीन महीनों से राशन नहीं मिला है।काफी दिक्कत हो रही है।अधिकारी ने राशन दिलाने का दिया आश्वासन।1
- BRICS Meeting: ब्रिक्स मीटिंग में एक दूसरे पर मिसाइलें दागने वाले 2 दुश्मन देश जब मोदी पुतिन और जिनपिंग के साथ टेबल पर बैठे.. हमारे पेज को फॉलो करें सच का आवाज जनता के साथ पत्रकार मगही शेर अभिषेक रंजन 🙏1
- मंत्री ई. शैलेंद्र का सांसद को सीधा अलर्ट! बोले- “61 हजार वाली कहाँ गई?” चेताया—वरना आने वाला समय होगा बहुत बुरा!1
- दो मंज़िला मकान का एक मंज़िल ध्वस्त हो गया, ऊपर का हिस्सा किसी तरह बचा है। घरवालों की परेशानी और बेबसी साफ दिखाई दे रही है। एक-एक रुपया जोड़कर बनाया घर यूँ उजड़ जाए, इससे बड़ी मजबूरी क्या होगी? 😔 दो मंज़िला मकान का एक मंज़िल ध्वस्त हो गया, ऊपर का हिस्सा किसी तरह बचा है। घरवालों की परेशानी और बेबसी साफ दिखाई दे रही है। एक-एक रुपया जोड़कर बनाया घर यूँ उजड़ जाए, इससे बड़ी मजबूरी क्या होगी? 😔1
- सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक किया तीज महापर्व, पति की लंबी उम्र की कामना साहिबगंज सदर प्रखंड। साहिबगंज सदर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ तीज महापर्व मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। तीज पर्व को लेकर सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार निर्जला व्रत रखा और भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने एकत्र होकर सामूहिक रूप से तीज की पूजा की और तीज व्रत की कथा सुनी। पर्व को लेकर महिलाओं ने विशेष रूप से श्रृंगार किया। हाथों में मेहंदी, नई साड़ी, चूड़ियां, सिंदूर और अन्य श्रृंगार सामग्री से महिलाएं सजी-धजी नजर आईं। पूजा के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती से अपने पति की दीर्घायु तथा वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना की। तीज पर्व को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। पूजा सामग्री, फल, मिठाई, श्रृंगार के सामान और कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखी गई। घरों में भी तीज को लेकर विशेष तैयारी की गई थी। महिलाओं ने बताया कि तीज उनके लिए आस्था, प्रेम और समर्पण का पर्व है। इस व्रत के माध्यम से वे अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। पूरे क्षेत्र में तीज पर्व को लेकर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।1
- बांका में बालू माफियाओं का तांडव! खनन टीम पर हमला, पुलिस गाड़ी और JCB तोड़ी बांका से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से बौखलाए बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर ही हमला कर दिया। मामला बांका थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला स्थित चांदन नदी घाट का है, जहां सोमवार को खनन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। लेकिन जब्त वाहनों को थाना ले जाने के दौरान कथित तौर पर चालकों ने रास्ते में वाहन फंसा दिए। इसके बाद वाहनों को निकालने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई गई। इसी दौरान करीब 30 से 40 की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और खनन टीम एवं पुलिस बल को घेर लिया। देखते ही देखते पत्थर और डंडों से हमला शुरू कर दिया गया। अचानक हुए इस हमले में खनन इंस्पेक्टर आदित्य राज समेत टीम के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने बांका थाना की पुलिस गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वहीं खनन विभाग के वाहन और जब्त ट्रैक्टरों को निकालने पहुंची जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने जेसीबी चालक का मोबाइल फोन भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और किसी तरह खनन विभाग की टीम तथा पुलिसकर्मियों ने वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि पूरी घटना की वीडियोग्राफी भी की गई थी। इसी वीडियो फुटेज को पुलिस कार्रवाई का आधार बनाया जा रहा है। मामले में बांका थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 28 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है और वीडियो फुटेज के आधार पर हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में बाधा डालने, सरकारी टीम पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अवैध खनन से हुई राजस्व क्षति के मामले में संबंधित पक्ष पर 4 लाख 24 हजार रुपये का दंड भी लगाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने भी साफ कर दिया है कि जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन और सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- 70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री खड़ी करने वाले का अंजाम अब देखिए | Saharanpur fake coins हमारे पेज को फॉलो करें सच का आवाज जनता के साथ पत्रकार मगही शेर अभिषेक रंजन 🙏1