logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धर्ममय भक्ति से गुंजा पिंडारमा: 2000 कलशों संग भव्य गंगा यात्रा, गंगोद्यापन पूर्णाहुति सम्पन्न पिंडारमा गांव में लेउवा पाटीदार समाज के 26 व वैष्णव समाज के 1 परिवार का सामूहिक गंगोद्यापन कार्यक्रम दूसरे दिन भक्ति-भाव से सम्पन्न हुआ। 2000 कलशों के साथ भव्य गंगा कलश यात्रा निकाली गई तथा दो दिवसीय आयोजन का उद्यापन व पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर बेणेश्वर धाम पीठाधीश्वर महंत अच्चूतानंद जी महाराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता रघुवीरदास महाराज ने गौ, गंगा और गीता को सनातन संस्कृति के तीन स्तंभ बताते हुए संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने समाज को व्यसनमुक्त रहकर नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का संदेश दिया। इस दौरान कल्याण धाम बोड़ीगामा के महंत गुलाब सिंह पंवार का सान्निध्य मिला। केशव पाटीदार व कृष्णकांत पाटीदार ने बताया कि आचार्य किशोर त्रिवेदी के आचार्यत्व में देवता स्थापना, गंगा पूजन, आरती, गृहशांति, गणेशयाग, श्रीसूक्त-पुरुषसूक्त, शतचंडी व दशांत हवन में यजमानों ने आहुतियां दीं। आयोजन ने समाज में एकता, सेवा और श्रद्धा का संदेश दिया।

2 hrs ago
user_धर्मेंद्र उपाध्याय
धर्मेंद्र उपाध्याय
पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कांतिलाल पुत्र बालू, जो गार्ड की नौकरी करता है, ड्यूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने बीच रास्ते उसे रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि गांव की एक लड़की को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और इसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था। जातिगत स्तर पर समझौते की चर्चा के बीच अचानक यह मारपीट की घटना हो गई। हमले में कांतिलाल को चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    1
    बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कांतिलाल पुत्र बालू, जो गार्ड की नौकरी करता है, ड्यूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने बीच रास्ते उसे रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि गांव की एक लड़की को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और इसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था। जातिगत स्तर पर समझौते की चर्चा के बीच अचानक यह मारपीट की घटना हो गई। हमले में कांतिलाल को चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    user_Subhash Mehta
    Subhash Mehta
    Journalist बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • आज का दिन देश को दु:खी करने वाला दिन है।। जब पूरा विश्व भारत में हो रहे AI Impact Summit पर गर्व कर रहा है, तब कांग्रेस नेताओं द्वारा किया गया हंगामा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी हरकतें दिखाती हैं कि जिन दलों के पास स्पष्ट नीति और सिद्धांत नहीं होते, वे अराजकता का सहारा लेते हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस बार-बार ऐसे अवसरों पर देश की छवि को आहत करने का काम करती रही है। जब देश के युवा और कई राष्ट्राध्यक्ष इस महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल हैं, तब इस प्रकार की राजनीति केवल कांग्रेस की गिरती मानसिकता को उजागर करती है। मैं इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। -श्री नितिन नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा
    1
    आज का दिन देश को दु:खी करने वाला दिन है।। 
जब पूरा विश्व भारत में हो रहे AI Impact Summit पर गर्व कर रहा है, तब कांग्रेस नेताओं द्वारा किया गया हंगामा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
ऐसी हरकतें दिखाती हैं कि जिन दलों के पास स्पष्ट नीति और सिद्धांत नहीं होते, वे अराजकता का सहारा लेते हैं। 
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस बार-बार ऐसे अवसरों पर देश की छवि को आहत करने का काम करती रही है।
जब देश के युवा और कई राष्ट्राध्यक्ष इस महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल हैं, तब इस प्रकार की राजनीति केवल कांग्रेस की गिरती मानसिकता को उजागर करती है। 
मैं इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।
-श्री नितिन नबीन
राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • पुलिस थाना सिवाना की बड़ी कार्यवाहीः ऑपरेशन वज्रप्रहार के तहत अवैध पिस्टल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बालोतरा। जिले में अवैध हथियारों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन वज्रप्रहार के तहत पुलिस थाना सिवाना ने कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्टल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा रमेश आईपीएस के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूलसिंह एवं वृत्ताधिकारी सिवाना देरावर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सिवाना चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। दिनांक 20 फरवरी 2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बा सिवाना में पादरड़ी रोड की ओर दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं, जो पिस्टल दिखाकर आमजन को भयभीत कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस वाहन को देखकर दोनों संदिग्ध झाड़ियों की ओर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर दस्तयाब किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विशालसिंह पुत्र भंवरसिंह निवासी जामडोली जिला जयपुर तथा ईशपालसिंह पुत्र मानसिंह निवासी धीगाणा जिला पाली बताया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई। बिना वैध लाइसेंस के अवैध हथियार रखने पर दोनों को गिरफ्तार कर पिस्टल जब्त की गई। इस संबंध में पुलिस थाना सिवाना में आर्म्स एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपी : विशालसिंह पुत्र भंवरसिंह निवासी अगवली विहार केशव विद्यापीठ के पास जामडोली थाना जामडोली जिला जयपुर तथा ईशपालसिंह पुत्र मानसिंह निवासी धीगाणा थाना जेतपुर जिला पाली। इस कार्रवाई में थानाधिकारी चन्द्र सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल चैलसिंह तथा कांस्टेबल दुर्गेशकुमार, कपिल, मुनैश चन्द, रेवतसिंह और सुरेन्द्र शामिल थे।
    2
    पुलिस थाना सिवाना की बड़ी कार्यवाहीः ऑपरेशन वज्रप्रहार के तहत अवैध पिस्टल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
बालोतरा। जिले में अवैध हथियारों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन वज्रप्रहार के तहत पुलिस थाना सिवाना ने कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्टल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा रमेश आईपीएस के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूलसिंह एवं वृत्ताधिकारी सिवाना देरावर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सिवाना चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 20 फरवरी 2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बा सिवाना में पादरड़ी रोड की ओर दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं, जो पिस्टल दिखाकर आमजन को भयभीत कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस वाहन को देखकर दोनों संदिग्ध झाड़ियों की ओर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर दस्तयाब किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विशालसिंह पुत्र भंवरसिंह निवासी जामडोली जिला जयपुर तथा ईशपालसिंह पुत्र मानसिंह निवासी धीगाणा जिला पाली बताया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई। बिना वैध लाइसेंस के अवैध हथियार रखने पर दोनों को गिरफ्तार कर पिस्टल जब्त की गई। इस संबंध में पुलिस थाना सिवाना में आर्म्स एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी : विशालसिंह पुत्र भंवरसिंह निवासी अगवली विहार केशव विद्यापीठ के पास जामडोली थाना जामडोली जिला जयपुर तथा ईशपालसिंह पुत्र मानसिंह निवासी धीगाणा थाना जेतपुर जिला पाली।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी चन्द्र सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल चैलसिंह तथा कांस्टेबल दुर्गेशकुमार, कपिल, मुनैश चन्द, रेवतसिंह और सुरेन्द्र शामिल थे।
    user_Padmavat Media
    Padmavat Media
    Newspaper publisher सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सभी भाइयों से हाथ जोड़कर निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा शेयर करें नागपिपलिया जिला रतलाम यह रोड पक्का बनवाएगा
    2
    सभी भाइयों से हाथ जोड़कर निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा शेयर करें नागपिपलिया जिला रतलाम यह रोड पक्का बनवाएगा
    user_Jay sanwariya Seth Jay shree R
    Jay sanwariya Seth Jay shree R
    जावरा, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मंदसौर --कांग्रेस- बीजेपी के कार्यकर्ता आमने-सामने कांग्रेस नेत्री ने निकाली चप्पल
    1
    मंदसौर --कांग्रेस- बीजेपी के कार्यकर्ता आमने-सामने कांग्रेस नेत्री ने निकाली चप्पल
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Prakash Prakash chandrancy
    1
    Post by Prakash Prakash chandrancy
    user_Prakash Prakash chandrancy
    Prakash Prakash chandrancy
    Khacharod, Ujjain•
    13 hrs ago
  • बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कांतिलाल पुत्र बालू, जो गार्ड की नौकरी करता है, ड्यूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने बीच रास्ते उसे रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि गांव की एक लड़की को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और इसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था। जातिगत स्तर पर समझौते की चर्चा के बीच अचानक यह मारपीट की घटना हो गई। हमले में कांतिलाल को चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    1
    बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कांतिलाल पुत्र बालू, जो गार्ड की नौकरी करता है, ड्यूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने बीच रास्ते उसे रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि गांव की एक लड़की को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और इसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था। जातिगत स्तर पर समझौते की चर्चा के बीच अचानक यह मारपीट की घटना हो गई। हमले में कांतिलाल को चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    user_Subhash Mehta
    Subhash Mehta
    Journalist बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • #आसपूर विधायक उमेश डामोर
    1
    #आसपूर विधायक उमेश डामोर
    user_Pappu Roat
    Pappu Roat
    Voice of people जोथरी, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by Dayaram Chandravanshi
    1
    Post by Dayaram Chandravanshi
    user_Dayaram Chandravanshi
    Dayaram Chandravanshi
    पत्रकार Khacharod, Ujjain•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.