logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#आसपूर विधायक उमेश डामोर

12 hrs ago
user_Pappu Roat
Pappu Roat
Voice of people जोथरी, डूंगरपुर, राजस्थान•
12 hrs ago

#आसपूर विधायक उमेश डामोर

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
    1
    Post by SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
    user_SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
    SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
    Hardware Shop झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मामा-भांजा घाटी क्षेत्र में हुआ बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही झाड़ोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को स्थानीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार युवक ने करीब एक माह पहले ही नई बाइक खरीदी थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
    1
    उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मामा-भांजा घाटी क्षेत्र में हुआ बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही झाड़ोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को स्थानीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार युवक ने करीब एक माह पहले ही नई बाइक खरीदी थी।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • पिंडारमा गांव में लेउवा पाटीदार समाज के 26 व वैष्णव समाज के 1 परिवार का सामूहिक गंगोद्यापन कार्यक्रम दूसरे दिन भक्ति-भाव से सम्पन्न हुआ। 2000 कलशों के साथ भव्य गंगा कलश यात्रा निकाली गई तथा दो दिवसीय आयोजन का उद्यापन व पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर बेणेश्वर धाम पीठाधीश्वर महंत अच्चूतानंद जी महाराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता रघुवीरदास महाराज ने गौ, गंगा और गीता को सनातन संस्कृति के तीन स्तंभ बताते हुए संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने समाज को व्यसनमुक्त रहकर नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का संदेश दिया। इस दौरान कल्याण धाम बोड़ीगामा के महंत गुलाब सिंह पंवार का सान्निध्य मिला। केशव पाटीदार व कृष्णकांत पाटीदार ने बताया कि आचार्य किशोर त्रिवेदी के आचार्यत्व में देवता स्थापना, गंगा पूजन, आरती, गृहशांति, गणेशयाग, श्रीसूक्त-पुरुषसूक्त, शतचंडी व दशांत हवन में यजमानों ने आहुतियां दीं। आयोजन ने समाज में एकता, सेवा और श्रद्धा का संदेश दिया।
    1
    पिंडारमा गांव में लेउवा पाटीदार समाज के 26 व वैष्णव समाज के 1 परिवार का सामूहिक गंगोद्यापन कार्यक्रम दूसरे दिन भक्ति-भाव से सम्पन्न हुआ। 2000 कलशों के साथ भव्य गंगा कलश यात्रा निकाली गई तथा दो दिवसीय आयोजन का उद्यापन व पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर बेणेश्वर धाम पीठाधीश्वर महंत अच्चूतानंद जी महाराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता रघुवीरदास महाराज ने गौ, गंगा और गीता को सनातन संस्कृति के तीन स्तंभ बताते हुए संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने समाज को व्यसनमुक्त रहकर नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का संदेश दिया। इस दौरान कल्याण धाम बोड़ीगामा के महंत गुलाब सिंह पंवार का सान्निध्य मिला।
केशव पाटीदार व कृष्णकांत पाटीदार ने बताया कि आचार्य किशोर त्रिवेदी के आचार्यत्व में देवता स्थापना, गंगा पूजन, आरती, गृहशांति, गणेशयाग, श्रीसूक्त-पुरुषसूक्त, शतचंडी व दशांत हवन में यजमानों ने आहुतियां दीं। आयोजन ने समाज में एकता, सेवा और श्रद्धा का संदेश दिया।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    59 min ago
  • चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में हुई सनसनीखेज नकबजनी का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों, एक सुनार व एक नाबालिग को पकड़ा। चोरी की आर्टिफिशियल ज्वैलरी 150 फीट गहरे कुएं से बरामद की गई। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में गैंग ने 15 से अधिक वारदातें कबूल की हैं।
    1
    चित्तौड़गढ़।
चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में हुई सनसनीखेज नकबजनी का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों, एक सुनार व एक नाबालिग को पकड़ा। चोरी की आर्टिफिशियल ज्वैलरी 150 फीट गहरे कुएं से बरामद की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में गैंग ने 15 से अधिक वारदातें कबूल की हैं।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बांसवाड़ा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत 21 फरवरी 2026 को जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। प्रारूप सूची (16 दिसंबर 2025) में 13,24,642 मतदाता थे, जो 2.58% वृद्धि के बाद बढ़कर 13,58,812 हो गए। इनमें 6,93,320 पुरुष, 6,65,476 महिला एवं 16 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला मजिस्ट्रेट डॉक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दावे-आपत्तियों की अवधि (16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026) में 36,443 फॉर्म-6/6A, 2,273 फॉर्म-7 और 4,906 फॉर्म-8 प्राप्त हुए, जिनका निस्तारण कर अंतिम सूची जारी की गई। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट डॉक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आप्ति दावे के बाद वोटर प्रतिशत बढ़ी है वही नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
    4
    बांसवाड़ा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत 21 फरवरी 2026 को जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। प्रारूप सूची (16 दिसंबर 2025) में 13,24,642 मतदाता थे, जो 2.58% वृद्धि के बाद बढ़कर 13,58,812 हो गए। इनमें 6,93,320 पुरुष, 6,65,476 महिला एवं 16 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला मजिस्ट्रेट डॉक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि
दावे-आपत्तियों की अवधि (16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026) में 36,443 फॉर्म-6/6A, 2,273 फॉर्म-7 और 4,906 फॉर्म-8 प्राप्त हुए, जिनका निस्तारण कर अंतिम सूची जारी की गई। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट डॉक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि  आप्ति दावे के बाद वोटर प्रतिशत  बढ़ी है वही  नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
    user_Subhash Mehta
    Subhash Mehta
    Journalist बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • उदयपुर जिले के वल्लभनगर में काली पहाड़ी माताजी मन्दिर के पास स्थित जंगल मे एक युवक ने पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद वल्लभनगर थाना पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थाने के सीआई पुनाराम गुर्जर ने बताया कि वल्लभनगर निवासी दिनेश पुत्र नक्षत्र मल कुम्हार उम्र 40 वर्ष कस्बे में जूते चप्पल की दुकान चलाता है। वह अपनी दुकान खुली छोड़कर काली पहाड़ी माताजी मंदिर बाइक लेकर गया। लेकिन देर तक घर नहीं लौटने एवं संपर्क नही होने से परिजनों को चिंता हुई। पिता नक्षत्रमल अपने परिवार वालों के साथ दिनेश की तलाश में काली पहाड़ी माता मंदिर की तरफ गए। इस दौरान मंदिर से कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे रस्सी से दिनेश लटका हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सैटेलाइट अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक के भाई द्वारा दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने दिनेश की जेब से मोबाइल फोन, बाइक की चाबियाँ, पेन, दो सिम कार्ड, कागज आदि बरामद किए गए। पुलिस द्वारा बरामद किए लिखित कागज में दिनेश ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए आत्महत्या करना बताया है। सुसाइड नोट में बताया की उधार लिए गए पैसों को समय पर वापस नहीं कर पाने के कारण मानसिक तनाव में था। लोगों के परेशान करने से तंग आकर आत्महत्या का कदम उठाया है। दिनेश के पीछे उसकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। मृतक के भाई प्रकाश चंद्र ने बताया कि उसने कुछ लोगों से पैसे उधार लिए थे जो उससे ज्यादा ब्याज वसूल रहे थे। उधार लिए गए रुपयों का मूल एवं ब्याज समय पर अदा नहीं करने के कारण कुछ लोग दिनेश को परेशान कर रहे थे। घटना के बाद सेटेलाइट हॉस्पिटल में परिजनों एवं उसके मित्रों एवं गांव वालों का तांता लग गया। सीआई ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के मित्र एवं रिश्तेदार सब मिलकर परिवार वालों को सांत्वना दे रहे है।
    1
    उदयपुर जिले के वल्लभनगर में काली पहाड़ी माताजी मन्दिर के पास स्थित जंगल मे एक युवक ने पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद वल्लभनगर थाना पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थाने के सीआई पुनाराम गुर्जर ने बताया कि वल्लभनगर निवासी दिनेश पुत्र नक्षत्र मल कुम्हार उम्र 40 वर्ष कस्बे में जूते चप्पल की दुकान चलाता है। वह अपनी दुकान खुली छोड़कर काली पहाड़ी माताजी मंदिर बाइक लेकर गया। लेकिन देर तक घर नहीं लौटने एवं संपर्क नही होने से परिजनों को चिंता हुई। पिता नक्षत्रमल अपने परिवार वालों के साथ दिनेश की तलाश में काली पहाड़ी माता मंदिर की तरफ गए। इस दौरान मंदिर से कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे रस्सी से दिनेश लटका हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सैटेलाइट अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक के भाई द्वारा दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने दिनेश की जेब से मोबाइल फोन, बाइक की चाबियाँ, पेन, दो सिम कार्ड, कागज आदि बरामद किए गए। पुलिस द्वारा बरामद किए लिखित कागज में दिनेश ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए आत्महत्या करना बताया है। सुसाइड नोट में बताया की उधार लिए गए पैसों को समय पर वापस नहीं कर पाने के कारण मानसिक तनाव में था। लोगों के परेशान करने से तंग आकर आत्महत्या का कदम उठाया है। दिनेश के पीछे उसकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। मृतक के भाई प्रकाश चंद्र ने बताया कि उसने कुछ लोगों से पैसे उधार लिए थे जो उससे ज्यादा ब्याज वसूल रहे थे। उधार लिए गए रुपयों का मूल एवं ब्याज समय पर अदा नहीं करने के कारण कुछ लोग दिनेश को परेशान कर रहे थे। घटना के बाद सेटेलाइट हॉस्पिटल में परिजनों एवं उसके मित्रों एवं गांव वालों का तांता लग गया। सीआई ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के मित्र एवं रिश्तेदार सब मिलकर परिवार वालों को सांत्वना दे रहे है।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
    1
    Post by SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
    user_SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
    SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
    Hardware Shop झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत 21 फरवरी 2026 को बांसवाड़ा निर्वाचन अधिकारी ने जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। प्रारूप सूची 16 दिसंबर 2025 तहत 13 लाख 24 हजार 642 मतदाता थे, जो 2.58% वृद्धि के बाद बढ़कर 13 लाख 58 हजार 812 हो गए। इनमें 6 लाख 93 हजार 320 पुरुष, 6 लाख 65 हजार 476 महिला एवं 16 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला मजिस्ट्रेट डॉ इंद्रजीत यादव ने बताया कि चुनाव में मतदाताओं के दावे-आपत्तियों की अवधि 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 थी जिसमें 36 हजार 443 फॉर्म 6/6A, 2 हजार 273 फॉर्म 7 और 4 हजार 906 फॉर्म 8 के तहत प्राप्त हुए, जिनका निस्तारण कर अंतिम सूची जारी की गई। चुनावो में जिले में कुल 1684 पोलिंग स्टेशनों पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट डॉ यादव ने बताया कि आपत्ति दावे के बाद वोटर प्रतिशत बढ़ी है तो वही नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया अभी भी जारी रहेगी।मतदाता सूची निर्णय विरुद्ध जिला निर्वाचन को 15 दिनों में अपील की जा सकती है तो संतुष्टि ना होने पर द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान को 30 दिनों के भीतर शिकायत पेश की जा सकती है। इसकी सूची जिला निर्वाचन की वेबसाइड पर भी अपलोड की जा चुकी है वहां से भी मतदाताओं की जानकारी ली जा सकती है। इस दौरान उनके साथ एडीएम राजेश द्विवेदी भी मौजूद रहे। बाइट.....डॉ इंद्रजीत यादव जिला मजिस्ट्रेट बांसवाड़ा
    3
    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत 21 फरवरी 2026 को बांसवाड़ा निर्वाचन अधिकारी ने जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। प्रारूप सूची 16 दिसंबर 2025  तहत 13 लाख 24 हजार 642 मतदाता थे, जो 2.58% वृद्धि के बाद बढ़कर 13 लाख 58 हजार 812 हो गए। इनमें 6 लाख 93 हजार 320 पुरुष, 6 लाख 65 हजार 476 महिला एवं 16 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला मजिस्ट्रेट डॉ इंद्रजीत यादव ने बताया कि चुनाव में मतदाताओं के दावे-आपत्तियों की अवधि 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 थी जिसमें 36 हजार 443 फॉर्म 6/6A, 2 हजार 273 फॉर्म 7 और 4 हजार 906 फॉर्म 8 के तहत प्राप्त हुए, जिनका निस्तारण कर अंतिम सूची जारी की गई। चुनावो में जिले में कुल 1684 पोलिंग स्टेशनों पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट डॉ यादव ने बताया कि आपत्ति दावे के बाद वोटर प्रतिशत बढ़ी है तो वही नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया अभी भी जारी रहेगी।मतदाता सूची निर्णय विरुद्ध जिला निर्वाचन को 15 दिनों में अपील की जा सकती है तो संतुष्टि ना होने पर द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान को 30 दिनों के भीतर शिकायत पेश की जा सकती है। इसकी सूची जिला निर्वाचन की वेबसाइड पर भी अपलोड की जा चुकी है वहां से भी मतदाताओं की जानकारी ली जा सकती है। इस दौरान उनके साथ एडीएम राजेश द्विवेदी भी मौजूद रहे।
बाइट.....डॉ इंद्रजीत यादव जिला मजिस्ट्रेट बांसवाड़ा
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कांतिलाल पुत्र बालू, जो गार्ड की नौकरी करता है, ड्यूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने बीच रास्ते उसे रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि गांव की एक लड़की को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और इसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था। जातिगत स्तर पर समझौते की चर्चा के बीच अचानक यह मारपीट की घटना हो गई। हमले में कांतिलाल को चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    1
    बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कांतिलाल पुत्र बालू, जो गार्ड की नौकरी करता है, ड्यूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने बीच रास्ते उसे रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि गांव की एक लड़की को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और इसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था। जातिगत स्तर पर समझौते की चर्चा के बीच अचानक यह मारपीट की घटना हो गई। हमले में कांतिलाल को चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    user_Subhash Mehta
    Subhash Mehta
    Journalist बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.