जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायती राज चुनाव से पूर्व मतदाता पुनरीक्षण 2026 सूची का किया प्रकाशन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत 21 फरवरी 2026 को बांसवाड़ा निर्वाचन अधिकारी ने जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। प्रारूप सूची 16 दिसंबर 2025 तहत 13 लाख 24 हजार 642 मतदाता थे, जो 2.58% वृद्धि के बाद बढ़कर 13 लाख 58 हजार 812 हो गए। इनमें 6 लाख 93 हजार 320 पुरुष, 6 लाख 65 हजार 476 महिला एवं 16 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला मजिस्ट्रेट डॉ इंद्रजीत यादव ने बताया कि चुनाव में मतदाताओं के दावे-आपत्तियों की अवधि 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 थी जिसमें 36 हजार 443 फॉर्म 6/6A, 2 हजार 273 फॉर्म 7 और 4 हजार 906 फॉर्म 8 के तहत प्राप्त हुए, जिनका निस्तारण कर अंतिम सूची जारी की गई। चुनावो में जिले में कुल 1684 पोलिंग स्टेशनों पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट डॉ यादव ने बताया कि आपत्ति दावे के बाद वोटर प्रतिशत बढ़ी है तो वही नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया अभी भी जारी रहेगी।मतदाता सूची निर्णय विरुद्ध जिला निर्वाचन को 15 दिनों में अपील की जा सकती है तो संतुष्टि ना होने पर द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान को 30 दिनों के भीतर शिकायत पेश की जा सकती है। इसकी सूची जिला निर्वाचन की वेबसाइड पर भी अपलोड की जा चुकी है वहां से भी मतदाताओं की जानकारी ली जा सकती है। इस दौरान उनके साथ एडीएम राजेश द्विवेदी भी मौजूद रहे। बाइट.....डॉ इंद्रजीत यादव जिला मजिस्ट्रेट बांसवाड़ा
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायती राज चुनाव से पूर्व मतदाता पुनरीक्षण 2026 सूची का किया प्रकाशन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत 21 फरवरी 2026 को बांसवाड़ा निर्वाचन अधिकारी ने जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। प्रारूप सूची 16 दिसंबर 2025 तहत 13 लाख 24 हजार 642 मतदाता थे, जो 2.58% वृद्धि के बाद बढ़कर 13 लाख 58 हजार 812 हो गए। इनमें 6 लाख 93 हजार 320 पुरुष, 6 लाख 65 हजार 476 महिला एवं 16
ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला मजिस्ट्रेट डॉ इंद्रजीत यादव ने बताया कि चुनाव में मतदाताओं के दावे-आपत्तियों की अवधि 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 थी जिसमें 36 हजार 443 फॉर्म 6/6A, 2 हजार 273 फॉर्म 7 और 4 हजार 906 फॉर्म 8 के तहत प्राप्त हुए, जिनका निस्तारण कर अंतिम सूची जारी की गई। चुनावो में जिले में कुल 1684 पोलिंग स्टेशनों पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट डॉ यादव ने बताया कि आपत्ति दावे के बाद वोटर प्रतिशत बढ़ी है
तो वही नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया अभी भी जारी रहेगी।मतदाता सूची निर्णय विरुद्ध जिला निर्वाचन को 15 दिनों में अपील की जा सकती है तो संतुष्टि ना होने पर द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान को 30 दिनों के भीतर शिकायत पेश की जा सकती है। इसकी सूची जिला निर्वाचन की वेबसाइड पर भी अपलोड की जा चुकी है वहां से भी मतदाताओं की जानकारी ली जा सकती है। इस दौरान उनके साथ एडीएम राजेश द्विवेदी भी मौजूद रहे। बाइट.....डॉ इंद्रजीत यादव जिला मजिस्ट्रेट बांसवाड़ा
- आज का दिन देश को दु:खी करने वाला दिन है।। जब पूरा विश्व भारत में हो रहे AI Impact Summit पर गर्व कर रहा है, तब कांग्रेस नेताओं द्वारा किया गया हंगामा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी हरकतें दिखाती हैं कि जिन दलों के पास स्पष्ट नीति और सिद्धांत नहीं होते, वे अराजकता का सहारा लेते हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस बार-बार ऐसे अवसरों पर देश की छवि को आहत करने का काम करती रही है। जब देश के युवा और कई राष्ट्राध्यक्ष इस महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल हैं, तब इस प्रकार की राजनीति केवल कांग्रेस की गिरती मानसिकता को उजागर करती है। मैं इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। -श्री नितिन नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा1
- कोतवाली थाना बांसवाड़ा में सख्त कार्रवाई, तीन घंटे में 110 चालान, 9 पावर बाइक जब्त बांसवाड़ा। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत थाना कोतवाली बांसवाड़ा पुलिस ने बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने, पावर बाइक से स्टंट करने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए मात्र तीन घंटे में 110 चालान बनाए। साथ ही 9 पावर बाइक जब्त की गईं तथा 2 वाहन चालकों के विरुद्ध नशे की हालत में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बांसवाड़ा सुधीर जोशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बांसवाड़ा गोपीचंद मीणा के नेतृत्व में की गई। थाना कोतवाली के थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई ने टीम के साथ नाकाबंदी कर विशेष अभियान चलाया। दौरान नाकाबंदी बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध 110 चालान बनाए गए। इसके अतिरिक्त 9 पावर बाइक जब्त की गईं, जो तेज रफ्तार एवं खतरनाक ढंग से चलाई जा रही थीं। शराब के नशे में वाहन चला रहे 2 मोटरसाइकिल चालकों को मौके पर पकड़ा गया और उनके वाहन जब्त किए गए। पुलिस ने आमजन को समझाइश दी कि हेलमेट का उपयोग केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं की जान की सुरक्षा के लिए अनिवार्य रूप से करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। —०—2
- Post by Prakash Prakash chandrancy1
- #आसपूर विधायक उमेश डामोर1
- Post by Dayaram Chandravanshi1
- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी डामोर फला-खेमारू सड़क, न पेवर चला न रोलर, घटिया निर्माण देख ग्रामीणों का फूटा गुस्सा संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। सरकार द्वारा विकास के दावे तो बड़े-बड़े किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर ठेकेदारों की मनमानी और भ्रष्टाचार इन दावों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ताजा मामला ग्राम पंचायत खेमारू के डामोर फला गडामोरिया से टपलारा मेन रोड होते हुए खेमारू कालीबाई हॉस्टल तक बन रही पक्की डामर सड़क का है। यहाँ बन रही डामर रोड निर्माण के दौरान ही उखड़ने लगी है, जिससे ठेकेदार की लापरवाही और घटिया निर्माण सामग्री का खेल साफ उजागर हो रहा है। - हाथ लगाते ही उखड़ रहा डामर, गुणवत्ता शून्य निर्माण कार्य का जायजा लेने पर साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर डामर की परत इतनी पतली है कि वह पैरों की रगड़ से ही बाहर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा निर्धारित मानकों को ताक पर रखकर अत्यंत घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। सड़क पर गिट्टी और डामर का मिश्रण सही नहीं है, जिससे सड़क बनते ही बिखर रही है। - न पेवरीकरण हुआ, न चला रोलर सड़क निर्माण के कड़े नियम होते हैं, जिसमें बेस तैयार करने के बाद उचित तापमान पर डामर बिछाना और भारी रोलर के जरिए उसका कंपैक्शन करना अनिवार्य है। लेकिन यहाँ सड़क को बराबर समतल नहीं किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, डामर डालने के बाद उस पर पर्याप्त रोलर नहीं चलाया गया, जिससे डामर गिट्टी को पकड़ नहीं पाया। वहीं, पुरानी सतह को साफ किए बिना ही उस पर डामर डाल दिया गया, जिससे पकड़ कमजोर हो गई है। - महिलाओं ने मोर्चा खोला, आंदोलन की चेतावनी सड़क की बदहाली को देख ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने कड़ा आक्रोश जताया है। महिलाओं का कहना है कि वर्षों के इंतजार के बाद सड़क बन रही थी, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण यह पहली बारिश भी नहीं झेल पाएगी। आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग के उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि तुरंत गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया और घटिया काम को दोबारा सही नहीं किया गया, तो वे निर्माण कार्य को रुकवाकर उग्र प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने केवल खानापूर्ति की है। कालीबाई हॉस्टल जैसी महत्वपूर्ण जगह तक जाने वाली सड़क अगर ऐसी बनी तो छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को भारी परेशानी होगी। हम इस भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। - क्या कहते हैं नियम? सार्वजनिक निर्माण विभाग के नियमों के अनुसार, डामरीकरण के समय डामर का तापमान निश्चित सीमा में होना चाहिए और बिछाने के तुरंत बाद रोलिंग अनिवार्य है। यदि सड़क निर्माण के 24 घंटे के भीतर उखड़ने लगे, तो यह सीधा-सीधा तकनीकी विफलता और सामग्री की चोरी का मामला बनता है।3
- बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कांतिलाल पुत्र बालू, जो गार्ड की नौकरी करता है, ड्यूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने बीच रास्ते उसे रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि गांव की एक लड़की को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और इसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था। जातिगत स्तर पर समझौते की चर्चा के बीच अचानक यह मारपीट की घटना हो गई। हमले में कांतिलाल को चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।1
- क्षमता से अधिक सवारियां भरी जीप जब्त, चालक पर केस दर्ज संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले में आगामी त्योहारों को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को चितरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओवरलोडिंग और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में एक जीप को जब्त कर उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चितरी थानाधिकारी रतनलाल जटिया के नेतृत्व में गठित टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने एक जीप को रुकवाया। जांच में पाया गया कि चालक दिलीप (30), पुत्र गटुलाल भोई, निवासी चितरी, अपनी जीप में क्षमता से कहीं अधिक सवारियां भरे हुए था। स्थिति इतनी खतरनाक थी कि यात्री जीप के साइड के पायदान और पीछे की ओर लटके हुए थे। इसके बावजूद चालक वाहन को अत्यधिक तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था, जिससे यात्रियों की जान पर गंभीर संकट बना हुआ था। पुलिस ने मानवीय जीवन को खतरे में डालने और यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में उक्त जीप को नियमानुसार जब्त कर लिया है और आरोपी चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- मध्यप्रदेश मंदसौर के जिले के मल्हारगढ़ में उस वक्त माहौल गरमा गया जब भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और हल्की झड़प भी देखने को मिली। पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश के बावजूद कार्यकर्ता पुतला दहन करने में सफल रहे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा ने आरोप लगाया कि उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन वे अपने मुद्दों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं। पूरा घटनाक्रम जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें।1