वल्लभनगर में काली पहाड़ी माताजी मन्दिर के पास जंगल मे एक युवक ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या उदयपुर जिले के वल्लभनगर में काली पहाड़ी माताजी मन्दिर के पास स्थित जंगल मे एक युवक ने पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद वल्लभनगर थाना पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थाने के सीआई पुनाराम गुर्जर ने बताया कि वल्लभनगर निवासी दिनेश पुत्र नक्षत्र मल कुम्हार उम्र 40 वर्ष कस्बे में जूते चप्पल की दुकान चलाता है। वह अपनी दुकान खुली छोड़कर काली पहाड़ी माताजी मंदिर बाइक लेकर गया। लेकिन देर तक घर नहीं लौटने एवं संपर्क नही होने से परिजनों को चिंता हुई। पिता नक्षत्रमल अपने परिवार वालों के साथ दिनेश की तलाश में काली पहाड़ी माता मंदिर की तरफ गए। इस दौरान मंदिर से कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे रस्सी से दिनेश लटका हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सैटेलाइट अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक के भाई द्वारा दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने दिनेश की जेब से मोबाइल फोन, बाइक की चाबियाँ, पेन, दो सिम कार्ड, कागज आदि बरामद किए गए। पुलिस द्वारा बरामद किए लिखित कागज में दिनेश ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए आत्महत्या करना बताया है। सुसाइड नोट में बताया की उधार लिए गए पैसों को समय पर वापस नहीं कर पाने के कारण मानसिक तनाव में था। लोगों के परेशान करने से तंग आकर आत्महत्या का कदम उठाया है। दिनेश के पीछे उसकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। मृतक के भाई प्रकाश चंद्र ने बताया कि उसने कुछ लोगों से पैसे उधार लिए थे जो उससे ज्यादा ब्याज वसूल रहे थे। उधार लिए गए रुपयों का मूल एवं ब्याज समय पर अदा नहीं करने के कारण कुछ लोग दिनेश को परेशान कर रहे थे। घटना के बाद सेटेलाइट हॉस्पिटल में परिजनों एवं उसके मित्रों एवं गांव वालों का तांता लग गया। सीआई ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के मित्र एवं रिश्तेदार सब मिलकर परिवार वालों को सांत्वना दे रहे है।

- उदयपुर जिले के वल्लभनगर में काली पहाड़ी माताजी मन्दिर के पास स्थित जंगल मे एक युवक ने पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद वल्लभनगर थाना पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थाने के सीआई पुनाराम गुर्जर ने बताया कि वल्लभनगर निवासी दिनेश पुत्र नक्षत्र मल कुम्हार उम्र 40 वर्ष कस्बे में जूते चप्पल की दुकान चलाता है। वह अपनी दुकान खुली छोड़कर काली पहाड़ी माताजी मंदिर बाइक लेकर गया। लेकिन देर तक घर नहीं लौटने एवं संपर्क नही होने से परिजनों को चिंता हुई। पिता नक्षत्रमल अपने परिवार वालों के साथ दिनेश की तलाश में काली पहाड़ी माता मंदिर की तरफ गए। इस दौरान मंदिर से कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे रस्सी से दिनेश लटका हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सैटेलाइट अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक के भाई द्वारा दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने दिनेश की जेब से मोबाइल फोन, बाइक की चाबियाँ, पेन, दो सिम कार्ड, कागज आदि बरामद किए गए। पुलिस द्वारा बरामद किए लिखित कागज में दिनेश ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए आत्महत्या करना बताया है। सुसाइड नोट में बताया की उधार लिए गए पैसों को समय पर वापस नहीं कर पाने के कारण मानसिक तनाव में था। लोगों के परेशान करने से तंग आकर आत्महत्या का कदम उठाया है। दिनेश के पीछे उसकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। मृतक के भाई प्रकाश चंद्र ने बताया कि उसने कुछ लोगों से पैसे उधार लिए थे जो उससे ज्यादा ब्याज वसूल रहे थे। उधार लिए गए रुपयों का मूल एवं ब्याज समय पर अदा नहीं करने के कारण कुछ लोग दिनेश को परेशान कर रहे थे। घटना के बाद सेटेलाइट हॉस्पिटल में परिजनों एवं उसके मित्रों एवं गांव वालों का तांता लग गया। सीआई ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के मित्र एवं रिश्तेदार सब मिलकर परिवार वालों को सांत्वना दे रहे है।1
- चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में हुई सनसनीखेज नकबजनी का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों, एक सुनार व एक नाबालिग को पकड़ा। चोरी की आर्टिफिशियल ज्वैलरी 150 फीट गहरे कुएं से बरामद की गई। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में गैंग ने 15 से अधिक वारदातें कबूल की हैं।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने विधानसभा प्रांगण में की मीडिया से वार्ता।1
- Post by SHREE BALAJI MARKETING JHADOL1
- राजस्थान विधानसभा सत्र मे कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने हिंदुस्तान जींक लिमिटेड से हो रहे पर्यावरण प्रदूषण को लेकर उठाया मुद्दा1
- कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने विस के बजट सत्र में क्षेत्र में औद्योगिक प्रदूषण और स्थानीय बेरोजगारों का मुददा उठाया। उद्योग और युवा मामलों की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान जीनगर ने अपनी ही सरकार को घेरते हुए कहा कि विकास की कीमत पर जन स्वास्थ्य और भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गणपति और जुबिलेंट फर्टिलाइजर जैसे उद्योगों का जहरीला धुआं किसानों की फसलों को तबाह कर रहा है। तुरंत सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाएं। जीनगर ने हिंदुस्तान जिंक के दरीबा प्लांट को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि इसके आसपास भूजल में लेड (सीसा) की मात्रा जानलेवा स्तर तक पहुंच चुकी है। जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि यह भी घोर अन्याय है कि जहर तो स्थानीय जनता पी रही है और रोजगार के अवसरों पर बाहरी लोगों का कब्जा है। औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। सीएसआर फंड का दुरुपयोग भी रोककर इसका उपयोग क्षेत्र विकास और शुद्ध पेयजल व्यवस्था पर होना चाहिए।1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर में एसआईआर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समाप्ति के बाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र वल्लभनगर में निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) किरण पाल की अध्यक्षता में मौजूद राजनेतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष किया गया। निर्वाचन अधिकारी किरण पाल ने बताया कि इस संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन कर उन्हें गहन पुरीक्षण मतदाता सूची के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई। मतदाता सूची में अपना नाम, स्वयं पहचान पत्र सर्च के माध्यम से ऑनलाइन देख सकता है। इसकी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई। किरण पाल ने बताया कि निर्वाचक नामालियों के अंतिम प्रकाशन के पश्चात् भी निरन्तर अद्यतन के दौरान 04 अर्हता दिनांक (01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई, 01 अक्टूबर) के संदर्भ में नया नाम जुड़वाने व त्रुटि सुधार करवाने हेतु फॉर्म 6 मय घोषणा पत्र के साथ ऑनलाइन अथवा संबंधित बीएलओ से सम्पर्क कर आवेदन किया जा सकता है। इस दौरान भाजपा संयोजक भंवर भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल डांगी, पूर्व उप प्रधान कमलेश पोखरना, विधायक के निजी सहायक हेमंत चौबीसा, कांग्रेस के ब्लॉक कोषाध्यक्ष राजकुमार गुर्जर, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सालवी, भेरू सिंह राव सहित निर्वाचन तहसीलदार रूपेश कुमार, चुनाव शाखा प्रभारी महेंद्र सिंह जेतावत, प्रिंसिपल कैलाश मेघवाल आदि मौजूद रहे।1