Shuru
Apke Nagar Ki App…
SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
More news from राजस्थान and nearby areas
- उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मामा-भांजा घाटी क्षेत्र में हुआ बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही झाड़ोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को स्थानीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार युवक ने करीब एक माह पहले ही नई बाइक खरीदी थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।1
- Post by SHREE BALAJI MARKETING JHADOL1
- उदयपुर / नई दिल्ली। बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक-निर्माता विक्रम भट्ट को ₹30 करोड़ के कथित धोखाधड़ी मामले में बड़ी राहत मिली है। Supreme Court of India ने उन्हें नियमित जमानत प्रदान करते हुए रिहा करने के आदेश दिए, जिसके बाद वे उदयपुर की केंद्रीय जेल से बाहर आ गए। यह मामला उदयपुर के एक व्यवसायी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। आरोप था कि फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर बड़ी राशि ली गई, लेकिन तय शर्तों के अनुसार कार्य पूरा नहीं किया गया। इसी आधार पर धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में केस दर्ज हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि मामला प्रथम दृष्टया व्यावसायिक लेन-देन से जुड़ा प्रतीत होता है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि जमानत दिए जाने का अर्थ आरोपों से बरी होना नहीं है। मामले की सुनवाई आगे जारी रहेगी। सूत्रों के अनुसार, जेल से रिहाई के बाद विक्रम भट्ट ने सबसे पहले मंदिर जाकर दर्शन किए। उनकी रिहाई की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 🔖 Hashtags #VikramBhatt #SupremeCourt #UdaipurNews #BollywoodNews #RajasthanNews #BreakingNews #LegalUpdate1
- कोतवाली थाना बांसवाड़ा में सख्त कार्रवाई, तीन घंटे में 110 चालान, 9 पावर बाइक जब्त बांसवाड़ा। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत थाना कोतवाली बांसवाड़ा पुलिस ने बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने, पावर बाइक से स्टंट करने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए मात्र तीन घंटे में 110 चालान बनाए। साथ ही 9 पावर बाइक जब्त की गईं तथा 2 वाहन चालकों के विरुद्ध नशे की हालत में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बांसवाड़ा सुधीर जोशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बांसवाड़ा गोपीचंद मीणा के नेतृत्व में की गई। थाना कोतवाली के थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई ने टीम के साथ नाकाबंदी कर विशेष अभियान चलाया। दौरान नाकाबंदी बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध 110 चालान बनाए गए। इसके अतिरिक्त 9 पावर बाइक जब्त की गईं, जो तेज रफ्तार एवं खतरनाक ढंग से चलाई जा रही थीं। शराब के नशे में वाहन चला रहे 2 मोटरसाइकिल चालकों को मौके पर पकड़ा गया और उनके वाहन जब्त किए गए। पुलिस ने आमजन को समझाइश दी कि हेलमेट का उपयोग केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं की जान की सुरक्षा के लिए अनिवार्य रूप से करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। —०—2
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र के रूण्डेडा निवासी एक युवक की सड़क हादसे दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलेश जणवा पुत्र रामचंद्र जणवा, निवासी रूण्डेडा के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छाई रही। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि कमलेश जणवा जिंक स्मेल्टर के एलएनटी विभाग में कार्यरत था। काम समाप्त होने के बाद घर जाने के लिए जिंक स्मेल्टर चौराहे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आरहे एक ट्रेलर के अचानक ब्रेक फेल होने से चौराहे पर पहुंच गया और वहां से गुजर रहे कमलेश को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर युवक के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। युवक की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां बेटे की मौत से बेसुध हो गई। परिजनों ने बताया कि कमलेश की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व खेरोदा में हुई थी। इधर हादसे के बाद साथ काम करने वाले श्रमिकों ने जिंक के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रमिको ने बताया कि काम खत्म होने के बाद घर लौटते समय हादसे में कमलेश की मौत हो गई। श्रमिकों ने परिजनों के साथ विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद आपकी सहमति बनने से श्रमिकों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।1
- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी डामोर फला-खेमारू सड़क, न पेवर चला न रोलर, घटिया निर्माण देख ग्रामीणों का फूटा गुस्सा संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। सरकार द्वारा विकास के दावे तो बड़े-बड़े किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर ठेकेदारों की मनमानी और भ्रष्टाचार इन दावों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ताजा मामला ग्राम पंचायत खेमारू के डामोर फला गडामोरिया से टपलारा मेन रोड होते हुए खेमारू कालीबाई हॉस्टल तक बन रही पक्की डामर सड़क का है। यहाँ बन रही डामर रोड निर्माण के दौरान ही उखड़ने लगी है, जिससे ठेकेदार की लापरवाही और घटिया निर्माण सामग्री का खेल साफ उजागर हो रहा है। - हाथ लगाते ही उखड़ रहा डामर, गुणवत्ता शून्य निर्माण कार्य का जायजा लेने पर साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर डामर की परत इतनी पतली है कि वह पैरों की रगड़ से ही बाहर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा निर्धारित मानकों को ताक पर रखकर अत्यंत घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। सड़क पर गिट्टी और डामर का मिश्रण सही नहीं है, जिससे सड़क बनते ही बिखर रही है। - न पेवरीकरण हुआ, न चला रोलर सड़क निर्माण के कड़े नियम होते हैं, जिसमें बेस तैयार करने के बाद उचित तापमान पर डामर बिछाना और भारी रोलर के जरिए उसका कंपैक्शन करना अनिवार्य है। लेकिन यहाँ सड़क को बराबर समतल नहीं किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, डामर डालने के बाद उस पर पर्याप्त रोलर नहीं चलाया गया, जिससे डामर गिट्टी को पकड़ नहीं पाया। वहीं, पुरानी सतह को साफ किए बिना ही उस पर डामर डाल दिया गया, जिससे पकड़ कमजोर हो गई है। - महिलाओं ने मोर्चा खोला, आंदोलन की चेतावनी सड़क की बदहाली को देख ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने कड़ा आक्रोश जताया है। महिलाओं का कहना है कि वर्षों के इंतजार के बाद सड़क बन रही थी, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण यह पहली बारिश भी नहीं झेल पाएगी। आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग के उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि तुरंत गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया और घटिया काम को दोबारा सही नहीं किया गया, तो वे निर्माण कार्य को रुकवाकर उग्र प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने केवल खानापूर्ति की है। कालीबाई हॉस्टल जैसी महत्वपूर्ण जगह तक जाने वाली सड़क अगर ऐसी बनी तो छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को भारी परेशानी होगी। हम इस भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। - क्या कहते हैं नियम? सार्वजनिक निर्माण विभाग के नियमों के अनुसार, डामरीकरण के समय डामर का तापमान निश्चित सीमा में होना चाहिए और बिछाने के तुरंत बाद रोलिंग अनिवार्य है। यदि सड़क निर्माण के 24 घंटे के भीतर उखड़ने लगे, तो यह सीधा-सीधा तकनीकी विफलता और सामग्री की चोरी का मामला बनता है।3
- Post by Shivam Electicals Fatehngar2
- उदयपुर, 20 फरवरी 2026 – अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत एटीएस और बेकरिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 29 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन एवं जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं वृताधिकारी कोटड़ा सुरजासिंह बुरड़क के सुपरविजन में बेकरिया थाना व एटीएस टीम ने 19 फरवरी 2026 को कोटड़ा–देवला मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो पिकअप (नं. RJ21GD4913) को रोका।1