logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एटीएस व बेकरिया थाना की संयुक्त कार्रवाई: 29 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार उदयपुर, 20 फरवरी 2026 – अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत एटीएस और बेकरिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 29 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन एवं जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं वृताधिकारी कोटड़ा सुरजासिंह बुरड़क के सुपरविजन में बेकरिया थाना व एटीएस टीम ने 19 फरवरी 2026 को कोटड़ा–देवला मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो पिकअप (नं. RJ21GD4913) को रोका।

3 hrs ago
user_Vishnu lohar
Vishnu lohar
Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

एटीएस व बेकरिया थाना की संयुक्त कार्रवाई: 29 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार उदयपुर, 20 फरवरी 2026 – अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत एटीएस और बेकरिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 29 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन एवं जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं वृताधिकारी कोटड़ा सुरजासिंह बुरड़क के सुपरविजन में बेकरिया थाना व एटीएस टीम ने 19 फरवरी 2026 को कोटड़ा–देवला मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो पिकअप (नं. RJ21GD4913) को रोका।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
    2
    Post by SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
    user_SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
    SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
    Hardware Shop झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • उदयपुर, 20 फरवरी। प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान पर्यटन विभाग ने राजस्थान होमस्टे (पेइंग गेस्ट हाउस) योजना, 2026 के अंतर्गत महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। इन बदलावों से राज्य में आवास क्षमता बढ़ने और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संशोधित प्रावधानों के अनुसार अब होमस्टे या पेइंग गेस्ट हाउस में अधिकतम 8 कमरों की अनुमति होगी, जबकि पहले यह सीमा 5 कमरों तक निर्धारित थी। इसके साथ ही प्रति इकाई 24 बिस्तरों तक की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे आवास सुविधाओं में उल्लेखनीय विस्तार संभव होगा। सबसे बड़ा बदलाव संचालन व्यवस्था में किया गया है। पहले यह अनिवार्य था कि संपत्ति स्वामी या उसके परिवार का सदस्य उसी आवास में रहकर होमस्टे का संचालन करे। अब इस शर्त को लचीला बनाते हुए स्वामी को केयरटेकर नियुक्त करने की अनुमति दी गई है, जो निर्धारित नियमों के अनुसार संचालन के लिए जिम्मेदार होगा। पर्यटन विभाग का मानना है कि इन संशोधनों से योजना अधिक व्यवहारिक और सरल बनेगी, जिससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
    1
    उदयपुर, 20 फरवरी। प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान पर्यटन विभाग ने राजस्थान होमस्टे (पेइंग गेस्ट हाउस) योजना, 2026 के अंतर्गत महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। इन बदलावों से राज्य में आवास क्षमता बढ़ने और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
संशोधित प्रावधानों के अनुसार अब होमस्टे या पेइंग गेस्ट हाउस में अधिकतम 8 कमरों की अनुमति होगी, जबकि पहले यह सीमा 5 कमरों तक निर्धारित थी। इसके साथ ही प्रति इकाई 24 बिस्तरों तक की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे आवास सुविधाओं में उल्लेखनीय विस्तार संभव होगा।
सबसे बड़ा बदलाव संचालन व्यवस्था में किया गया है। पहले यह अनिवार्य था कि संपत्ति स्वामी या उसके परिवार का सदस्य उसी आवास में रहकर होमस्टे का संचालन करे। अब इस शर्त को लचीला बनाते हुए स्वामी को केयरटेकर नियुक्त करने की अनुमति दी गई है, जो निर्धारित नियमों के अनुसार संचालन के लिए जिम्मेदार होगा।
पर्यटन विभाग का मानना है कि इन संशोधनों से योजना अधिक व्यवहारिक और सरल बनेगी, जिससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    21 min ago
  • पुलिस थाना जावर की बड़ी कार्यवाहीः गांजा की अवैध खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 121 किलो 350 ग्राम गांजा के हरे पौधे जड़ सहित जब्त झालावाड़। जिले में मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना जावर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गांजा की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 121 किलो 350 ग्राम गांजा के हरे पौधे जड़ सहित जब्त किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द मीणा के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी मनोहरथाना अशोक कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी जावर कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। आसूचना तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि हरिसिंह पुत्र घासीलाल जाति भील निवासी कचनारिया खुर्द थाना हरनावदा शाहजी जिला बारां द्वारा ग्राम कोटड़ा कागला के माल में जमीन लेकर गेहूं की फसल की आड़ में अवैध गांजा की खेती की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। खेत का निरीक्षण करने पर गेहूं की फसल के बीच हरे गांजा के पौधे उगे हुए पाए गए। आरोपी को डिटेन कर पूछताछ की गई तो उसने गांजा के पौधे होना स्वीकार किया तथा किसी प्रकार का वैध अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद अवैध मादक पदार्थ गांजा के हरे पौधों को जड़ सहित उखाड़ कर मौके पर ही वजन किया गया, जिसका कुल वजन 121 किलो 350 ग्राम पाया गया। सभी पौधों को जब्त कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपी : हरिसिंह पुत्र घासीलाल जाति भील उम्र 35 वर्ष निवासी कचनारिया खुर्द थाना हरनावदा शाहजी जिला बारां। इस कार्रवाई में थानाधिकारी कृष्ण गोपाल, सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल जोधराज, सुरेश कुमार, महावीर तथा राजवीर शामिल थे।
    2
    पुलिस थाना जावर की बड़ी कार्यवाहीः गांजा की अवैध खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 121 किलो 350 ग्राम गांजा के हरे पौधे जड़ सहित जब्त
झालावाड़। जिले में मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना जावर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गांजा की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 121 किलो 350 ग्राम गांजा के हरे पौधे जड़ सहित जब्त किए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द मीणा के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी मनोहरथाना अशोक कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी जावर कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। आसूचना तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि हरिसिंह पुत्र घासीलाल जाति भील निवासी कचनारिया खुर्द थाना हरनावदा शाहजी जिला बारां द्वारा ग्राम कोटड़ा कागला के माल में जमीन लेकर गेहूं की फसल की आड़ में अवैध गांजा की खेती की जा रही है।
सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। खेत का निरीक्षण करने पर गेहूं की फसल के बीच हरे गांजा के पौधे उगे हुए पाए गए। आरोपी को डिटेन कर पूछताछ की गई तो उसने गांजा के पौधे होना स्वीकार किया तथा किसी प्रकार का वैध अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद अवैध मादक पदार्थ गांजा के हरे पौधों को जड़ सहित उखाड़ कर मौके पर ही वजन किया गया, जिसका कुल वजन 121 किलो 350 ग्राम पाया गया। सभी पौधों को जब्त कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी : हरिसिंह पुत्र घासीलाल जाति भील उम्र 35 वर्ष निवासी कचनारिया खुर्द थाना हरनावदा शाहजी जिला बारां।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी कृष्ण गोपाल, सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल जोधराज, सुरेश कुमार, महावीर तथा राजवीर शामिल थे।
    user_Padmavat Media
    Padmavat Media
    Newspaper publisher सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • क्षमता से अधिक सवारियां भरी जीप जब्त, चालक पर केस दर्ज संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। जिले में आगामी त्योहारों को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को चितरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओवरलोडिंग और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में एक जीप को जब्त कर उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।   चितरी थानाधिकारी रतनलाल जटिया के नेतृत्व में गठित टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने एक जीप को रुकवाया। जांच में पाया गया कि चालक दिलीप (30), पुत्र गटुलाल भोई, निवासी चितरी, अपनी जीप में क्षमता से कहीं अधिक सवारियां भरे हुए था। स्थिति इतनी खतरनाक थी कि यात्री जीप के साइड के पायदान और पीछे की ओर लटके हुए थे। इसके बावजूद चालक वाहन को अत्यधिक तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था, जिससे यात्रियों की जान पर गंभीर संकट बना हुआ था। पुलिस ने मानवीय जीवन को खतरे में डालने और यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में उक्त जीप को नियमानुसार जब्त कर लिया है और आरोपी चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    क्षमता से अधिक सवारियां भरी जीप जब्त, चालक पर केस दर्ज
संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। जिले में आगामी त्योहारों को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को चितरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओवरलोडिंग और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में एक जीप को जब्त कर उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  
चितरी थानाधिकारी रतनलाल जटिया के नेतृत्व में गठित टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने एक जीप को रुकवाया। जांच में पाया गया कि चालक दिलीप (30), पुत्र गटुलाल भोई, निवासी चितरी, अपनी जीप में क्षमता से कहीं अधिक सवारियां भरे हुए था। स्थिति इतनी खतरनाक थी कि यात्री जीप के साइड के पायदान और पीछे की ओर लटके हुए थे। इसके बावजूद चालक वाहन को अत्यधिक तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था, जिससे यात्रियों की जान पर गंभीर संकट बना हुआ था।
पुलिस ने मानवीय जीवन को खतरे में डालने और यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में उक्त जीप को नियमानुसार जब्त कर लिया है और आरोपी चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सिरोही मंगल कलश चौराहे के पास घटी घटना निजी क्लिनिक के डॉक्टर ने दुकान में घुसकर दुकानदार पर लाठी से किया हमला हमले में सुरेश कुमार सुथार हुआ गंभीर घायल घटना से इलाके में मची अफरा-तफरी घायल को पिंडवाड़ा अस्पताल ले जाया गया हालत गंभीर होने पर आबूरोड अस्पताल रेफर घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने फुटेज में आरोपी हमला करते दिखा सूचना पर पिंडवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई की शुरू
    1
    सिरोही
मंगल कलश चौराहे के पास घटी घटना निजी क्लिनिक के डॉक्टर ने दुकान में घुसकर दुकानदार पर लाठी से किया हमला हमले में सुरेश कुमार सुथार हुआ गंभीर घायल घटना से इलाके में मची अफरा-तफरी घायल को पिंडवाड़ा अस्पताल ले जाया गया हालत गंभीर होने पर आबूरोड अस्पताल रेफर घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने फुटेज में आरोपी हमला करते दिखा सूचना पर पिंडवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई की शुरू
    user_SIROHI TODAY NEWS
    SIROHI TODAY NEWS
    Court reporter पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • चौरासी विधायक अनिल कुमार कटारा जी
    1
    चौरासी विधायक अनिल कुमार कटारा जी
    user_Pappu Roat
    Pappu Roat
    Voice of people जोथरी, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
    1
    Post by SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
    user_SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
    SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
    Hardware Shop झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • उदयपुर, गुरुवार देर रात। शहर के ढीकली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार थार ने घर की दीवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दीवार का एक हिस्सा ढह गया। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार चालक नशे की हालत में था। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर सीधे घर की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। यह पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है। सूचना मिलते ही देर रात प्रतापनगर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटना जमनालाल जी कुमावत के मकान के बाहर हुई। गनीमत रही कि हादसे के समय घर के सदस्य सुरक्षित रहे और कोई जनहानि नहीं हुई। सुबह लगा जाम सुबह होते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, मौके पर सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण यातायात प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
    1
    उदयपुर, गुरुवार देर रात। शहर के ढीकली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार थार ने घर की दीवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दीवार का एक हिस्सा ढह गया। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार चालक नशे की हालत में था। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर सीधे घर की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
यह पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है। सूचना मिलते ही देर रात प्रतापनगर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
घटना जमनालाल जी कुमावत के मकान के बाहर हुई। गनीमत रही कि हादसे के समय घर के सदस्य सुरक्षित रहे और कोई जनहानि नहीं हुई।
सुबह लगा जाम
सुबह होते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, मौके पर सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण यातायात प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • पुलिस थाना मनोहरथाना की बड़ी कार्यवाहीः जाली नोटों का चलन करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, 500-500 रुपये के 103 जाली नोट व मोटरसाइकिल जब्त झालावाड़। जिले में भारतीय मुद्रा के जाली नोटों का चलन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना मनोहरथाना ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 500-500 रुपये के कुल 103 जाली नोट बरामद कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक झालावाड़ अमित कुमार के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा संचालित अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द मीणा के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी मनोहरथाना अशोक कुमार आरपीएस के सुपरविजन में थाना प्रभारी मनोहरथाना महेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा गश्त एवं नाकाबंदी की जा रही थी। दौराने नाकाबंदी दागीपुरा जोड़ मनोहरथाना पर अकलेरा रोड की ओर से एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस जाप्ता को देखकर तीनों संदिग्ध वापस मुड़ने लगे, जिस पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें डिटेन कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारतीय मुद्रा के 500-500 रुपये के 103 जाली नोट बरामद हुए। मौके पर ही जाली नोट जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया। इस संबंध में थाना झालरापाटन में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस जाली नोटों के स्रोत एवं संभावित नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी : कमल सिंह पुत्र प्रभुलाल जाति तवर उम्र 30 वर्ष निवासी ताजपुरिया थाना दागीपुरा जिला झालावाड़, रामचरण उर्फ कालू पुत्र प्रभुलाल जाति तवर उम्र 35 वर्ष निवासी ताजपुरिया थाना दागीपुरा जिला झालावाड़ तथा देवसिंह पुत्र मोर सिंह जाति तवर उम्र 30 वर्ष निवासी खानपुरिया थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़। इस कार्रवाई में थानाधिकारी महेन्द्र कुमार यादव, कांस्टेबल तेजाराम विशेष भूमिका, रोहित कुमार, सोनाराम, कार्तिक तथा कांस्टेबल पंकज शामिल थे।
    2
    पुलिस थाना मनोहरथाना की बड़ी कार्यवाहीः जाली नोटों का चलन करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, 500-500 रुपये के 103 जाली नोट व मोटरसाइकिल जब्त
झालावाड़। जिले में भारतीय मुद्रा के जाली नोटों का चलन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना मनोहरथाना ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 500-500 रुपये के कुल 103 जाली नोट बरामद कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक झालावाड़ अमित कुमार के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा संचालित अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द मीणा के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी मनोहरथाना अशोक कुमार आरपीएस के सुपरविजन में थाना प्रभारी मनोहरथाना महेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा गश्त एवं नाकाबंदी की जा रही थी।
दौराने नाकाबंदी दागीपुरा जोड़ मनोहरथाना पर अकलेरा रोड की ओर से एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस जाप्ता को देखकर तीनों संदिग्ध वापस मुड़ने लगे, जिस पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें डिटेन कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारतीय मुद्रा के 500-500 रुपये के 103 जाली नोट बरामद हुए। मौके पर ही जाली नोट जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया।
इस संबंध में थाना झालरापाटन में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस जाली नोटों के स्रोत एवं संभावित नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी : कमल सिंह पुत्र प्रभुलाल जाति तवर उम्र 30 वर्ष निवासी ताजपुरिया थाना दागीपुरा जिला झालावाड़, रामचरण उर्फ कालू पुत्र प्रभुलाल जाति तवर उम्र 35 वर्ष निवासी ताजपुरिया थाना दागीपुरा जिला झालावाड़ तथा देवसिंह पुत्र मोर सिंह जाति तवर उम्र 30 वर्ष निवासी खानपुरिया थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी महेन्द्र कुमार यादव, कांस्टेबल तेजाराम विशेष भूमिका, रोहित कुमार, सोनाराम, कार्तिक तथा कांस्टेबल पंकज शामिल थे।
    user_Padmavat Media
    Padmavat Media
    Newspaper publisher सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.