logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उदयपुर: ढीकली में देर रात थार ने घर की दीवार तोड़ी, CCTV में कैद घटना उदयपुर, गुरुवार देर रात। शहर के ढीकली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार थार ने घर की दीवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दीवार का एक हिस्सा ढह गया। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार चालक नशे की हालत में था। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर सीधे घर की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। यह पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है। सूचना मिलते ही देर रात प्रतापनगर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटना जमनालाल जी कुमावत के मकान के बाहर हुई। गनीमत रही कि हादसे के समय घर के सदस्य सुरक्षित रहे और कोई जनहानि नहीं हुई। सुबह लगा जाम सुबह होते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, मौके पर सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण यातायात प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

10 hrs ago
user_Lake City News Rajasthan
Lake City News Rajasthan
Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
10 hrs ago

उदयपुर: ढीकली में देर रात थार ने घर की दीवार तोड़ी, CCTV में कैद घटना उदयपुर, गुरुवार देर रात। शहर के ढीकली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार थार ने घर की दीवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दीवार का एक हिस्सा ढह गया। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार चालक नशे की हालत में था। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर सीधे घर की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। यह पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है। सूचना मिलते ही देर रात प्रतापनगर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटना जमनालाल जी कुमावत के मकान के बाहर हुई। गनीमत रही कि हादसे के समय घर के सदस्य सुरक्षित रहे और कोई जनहानि नहीं हुई। सुबह लगा जाम सुबह होते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, मौके पर सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण यातायात प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उदयपुर / नई दिल्ली। बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक-निर्माता विक्रम भट्ट को ₹30 करोड़ के कथित धोखाधड़ी मामले में बड़ी राहत मिली है। Supreme Court of India ने उन्हें नियमित जमानत प्रदान करते हुए रिहा करने के आदेश दिए, जिसके बाद वे उदयपुर की केंद्रीय जेल से बाहर आ गए। यह मामला उदयपुर के एक व्यवसायी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। आरोप था कि फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर बड़ी राशि ली गई, लेकिन तय शर्तों के अनुसार कार्य पूरा नहीं किया गया। इसी आधार पर धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में केस दर्ज हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि मामला प्रथम दृष्टया व्यावसायिक लेन-देन से जुड़ा प्रतीत होता है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि जमानत दिए जाने का अर्थ आरोपों से बरी होना नहीं है। मामले की सुनवाई आगे जारी रहेगी। सूत्रों के अनुसार, जेल से रिहाई के बाद विक्रम भट्ट ने सबसे पहले मंदिर जाकर दर्शन किए। उनकी रिहाई की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 🔖 Hashtags #VikramBhatt #SupremeCourt #UdaipurNews #BollywoodNews #RajasthanNews #BreakingNews #LegalUpdate
    1
    उदयपुर / नई दिल्ली। बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक-निर्माता विक्रम भट्ट को ₹30 करोड़ के कथित धोखाधड़ी मामले में बड़ी राहत मिली है। Supreme Court of India ने उन्हें नियमित जमानत प्रदान करते हुए रिहा करने के आदेश दिए, जिसके बाद वे उदयपुर की केंद्रीय जेल से बाहर आ गए।
यह मामला उदयपुर के एक व्यवसायी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। आरोप था कि फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर बड़ी राशि ली गई, लेकिन तय शर्तों के अनुसार कार्य पूरा नहीं किया गया। इसी आधार पर धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में केस दर्ज हुआ था।
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि मामला प्रथम दृष्टया व्यावसायिक लेन-देन से जुड़ा प्रतीत होता है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि जमानत दिए जाने का अर्थ आरोपों से बरी होना नहीं है। मामले की सुनवाई आगे जारी रहेगी।
सूत्रों के अनुसार, जेल से रिहाई के बाद विक्रम भट्ट ने सबसे पहले मंदिर जाकर दर्शन किए। उनकी रिहाई की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
🔖 Hashtags
#VikramBhatt
#SupremeCourt
#UdaipurNews
#BollywoodNews
#RajasthanNews
#BreakingNews
#LegalUpdate
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    21 min ago
  • उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मामा-भांजा घाटी क्षेत्र में हुआ बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही झाड़ोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को स्थानीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार युवक ने करीब एक माह पहले ही नई बाइक खरीदी थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
    1
    उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मामा-भांजा घाटी क्षेत्र में हुआ बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही झाड़ोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को स्थानीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार युवक ने करीब एक माह पहले ही नई बाइक खरीदी थी।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
    1
    Post by SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
    user_SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
    SHREE BALAJI MARKETING JHADOL
    Hardware Shop झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Shivam Electicals Fatehngar
    2
    Post by Shivam Electicals Fatehngar
    user_Shivam Electicals Fatehngar
    Shivam Electicals Fatehngar
    मावली, उदयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र के रूण्डेडा निवासी एक युवक की सड़क हादसे दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलेश जणवा पुत्र रामचंद्र जणवा, निवासी रूण्डेडा के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छाई रही। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि कमलेश जणवा जिंक स्मेल्टर के एलएनटी विभाग में कार्यरत था। काम समाप्त होने के बाद घर जाने के लिए जिंक स्मेल्टर चौराहे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आरहे एक ट्रेलर के अचानक ब्रेक फेल होने से चौराहे पर पहुंच गया और वहां से गुजर रहे कमलेश को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर युवक के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। युवक की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां बेटे की मौत से बेसुध हो गई। परिजनों ने बताया कि कमलेश की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व खेरोदा में हुई थी। इधर हादसे के बाद साथ काम करने वाले श्रमिकों ने जिंक के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रमिको ने बताया कि काम खत्म होने के बाद घर लौटते समय हादसे में कमलेश की मौत हो गई। श्रमिकों ने परिजनों के साथ विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद आपकी सहमति बनने से श्रमिकों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
    1
    उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र के रूण्डेडा निवासी एक युवक की सड़क हादसे दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलेश जणवा पुत्र रामचंद्र जणवा, निवासी रूण्डेडा के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छाई रही। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि कमलेश जणवा जिंक स्मेल्टर के एलएनटी विभाग में कार्यरत था। काम समाप्त होने के बाद घर जाने के लिए जिंक स्मेल्टर चौराहे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आरहे एक ट्रेलर के अचानक ब्रेक फेल होने से चौराहे पर पहुंच गया और वहां से गुजर रहे कमलेश को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर युवक के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। युवक की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां बेटे की मौत से बेसुध हो गई। परिजनों ने बताया कि कमलेश की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व खेरोदा में हुई थी। इधर हादसे के बाद साथ काम करने वाले श्रमिकों ने जिंक के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रमिको ने बताया कि काम खत्म होने के बाद घर लौटते समय हादसे में कमलेश की मौत हो गई। श्रमिकों ने परिजनों के साथ विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद आपकी सहमति बनने से श्रमिकों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Prasad gaon jila Udaipur 🫠🫠
    1
    Prasad gaon jila Udaipur 🫠🫠
    user_Ajay Kumar meena Ajay Kumar Meena
    Ajay Kumar meena Ajay Kumar Meena
    Nurse राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • उदयपुर, 20 फरवरी। प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान पर्यटन विभाग ने राजस्थान होमस्टे (पेइंग गेस्ट हाउस) योजना, 2026 के अंतर्गत महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। इन बदलावों से राज्य में आवास क्षमता बढ़ने और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संशोधित प्रावधानों के अनुसार अब होमस्टे या पेइंग गेस्ट हाउस में अधिकतम 8 कमरों की अनुमति होगी, जबकि पहले यह सीमा 5 कमरों तक निर्धारित थी। इसके साथ ही प्रति इकाई 24 बिस्तरों तक की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे आवास सुविधाओं में उल्लेखनीय विस्तार संभव होगा। सबसे बड़ा बदलाव संचालन व्यवस्था में किया गया है। पहले यह अनिवार्य था कि संपत्ति स्वामी या उसके परिवार का सदस्य उसी आवास में रहकर होमस्टे का संचालन करे। अब इस शर्त को लचीला बनाते हुए स्वामी को केयरटेकर नियुक्त करने की अनुमति दी गई है, जो निर्धारित नियमों के अनुसार संचालन के लिए जिम्मेदार होगा। पर्यटन विभाग का मानना है कि इन संशोधनों से योजना अधिक व्यवहारिक और सरल बनेगी, जिससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
    1
    उदयपुर, 20 फरवरी। प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान पर्यटन विभाग ने राजस्थान होमस्टे (पेइंग गेस्ट हाउस) योजना, 2026 के अंतर्गत महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। इन बदलावों से राज्य में आवास क्षमता बढ़ने और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
संशोधित प्रावधानों के अनुसार अब होमस्टे या पेइंग गेस्ट हाउस में अधिकतम 8 कमरों की अनुमति होगी, जबकि पहले यह सीमा 5 कमरों तक निर्धारित थी। इसके साथ ही प्रति इकाई 24 बिस्तरों तक की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे आवास सुविधाओं में उल्लेखनीय विस्तार संभव होगा।
सबसे बड़ा बदलाव संचालन व्यवस्था में किया गया है। पहले यह अनिवार्य था कि संपत्ति स्वामी या उसके परिवार का सदस्य उसी आवास में रहकर होमस्टे का संचालन करे। अब इस शर्त को लचीला बनाते हुए स्वामी को केयरटेकर नियुक्त करने की अनुमति दी गई है, जो निर्धारित नियमों के अनुसार संचालन के लिए जिम्मेदार होगा।
पर्यटन विभाग का मानना है कि इन संशोधनों से योजना अधिक व्यवहारिक और सरल बनेगी, जिससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    23 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.