₹30 करोड़ धोखाधड़ी केस में फिल्ममेकर Vikram Bhatt को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, उदयपुर जेल से रिहा उदयपुर / नई दिल्ली। बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक-निर्माता विक्रम भट्ट को ₹30 करोड़ के कथित धोखाधड़ी मामले में बड़ी राहत मिली है। Supreme Court of India ने उन्हें नियमित जमानत प्रदान करते हुए रिहा करने के आदेश दिए, जिसके बाद वे उदयपुर की केंद्रीय जेल से बाहर आ गए। यह मामला उदयपुर के एक व्यवसायी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। आरोप था कि फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर बड़ी राशि ली गई, लेकिन तय शर्तों के अनुसार कार्य पूरा नहीं किया गया। इसी आधार पर धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में केस दर्ज हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि मामला प्रथम दृष्टया व्यावसायिक लेन-देन से जुड़ा प्रतीत होता है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि जमानत दिए जाने का अर्थ आरोपों से बरी होना नहीं है। मामले की सुनवाई आगे जारी रहेगी। सूत्रों के अनुसार, जेल से रिहाई के बाद विक्रम भट्ट ने सबसे पहले मंदिर जाकर दर्शन किए। उनकी रिहाई की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 🔖 Hashtags #VikramBhatt #SupremeCourt #UdaipurNews #BollywoodNews #RajasthanNews #BreakingNews #LegalUpdate
₹30 करोड़ धोखाधड़ी केस में फिल्ममेकर Vikram Bhatt को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, उदयपुर जेल से रिहा उदयपुर / नई दिल्ली। बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक-निर्माता विक्रम भट्ट को ₹30 करोड़ के कथित धोखाधड़ी मामले में बड़ी राहत मिली है। Supreme Court of India ने उन्हें नियमित जमानत प्रदान करते हुए रिहा करने के आदेश दिए, जिसके बाद वे उदयपुर की केंद्रीय जेल से बाहर आ गए। यह मामला उदयपुर के एक व्यवसायी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। आरोप था कि फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर बड़ी राशि ली गई, लेकिन तय शर्तों के अनुसार कार्य पूरा नहीं किया गया। इसी आधार पर धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में केस दर्ज हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि मामला प्रथम दृष्टया व्यावसायिक लेन-देन से जुड़ा प्रतीत होता है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि जमानत दिए जाने का अर्थ आरोपों से बरी होना नहीं है। मामले की सुनवाई आगे जारी रहेगी। सूत्रों के अनुसार, जेल से रिहाई के बाद विक्रम भट्ट ने सबसे पहले मंदिर जाकर दर्शन किए। उनकी रिहाई की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 🔖 Hashtags #VikramBhatt #SupremeCourt #UdaipurNews #BollywoodNews #RajasthanNews #BreakingNews #LegalUpdate
- उदयपुर जिले के भींडर पुलिस एवं एएनटीएफ टीम ने कार्रवाई करते हुए 36 किलो से अधिक अफीम डोडाचूरा जब्त किया। शुक्रवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जारहे विशेष अभियान "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत भिण्डर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ए.एन.टी.एफ. (ANTF) के सहयोग से की गई इस कार्रवाई में 36 किलो 980 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया गया है। आईजी उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल व वृत्ताधिकारी (वल्लभनगर) राजेन्द्र सिंह जैन के सुपरविजन में भिण्डर थानाधिकारी (प्रशिक्षु RPS) रामकुमार भादू के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाईवे 27 पर कीर की चौकी से नारायणपुरा टोल प्लाजा के बीच स्थित एक होटल के पीछे खाली जमीन पर दबिश दी। वहां प्लास्टिक के दो कट्टों में छिपाकर रखा गया कुल 36 किलो 980 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी रामकुमार भादू के साथ हेड कांस्टेबल राधेश्याम, कांस्टेबल हिंगलाजदान, जालिम सिंह, रिंकूराम और आर.टी. कांस्टेबल खुशीराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- उदयपुर, 20 फरवरी 2026 – अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत एटीएस और बेकरिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 29 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन एवं जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं वृताधिकारी कोटड़ा सुरजासिंह बुरड़क के सुपरविजन में बेकरिया थाना व एटीएस टीम ने 19 फरवरी 2026 को कोटड़ा–देवला मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो पिकअप (नं. RJ21GD4913) को रोका।1
- Post by SHREE BALAJI MARKETING JHADOL2
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- कोतवाली थाना बांसवाड़ा में सख्त कार्रवाई, तीन घंटे में 110 चालान, 9 पावर बाइक जब्त बांसवाड़ा। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत थाना कोतवाली बांसवाड़ा पुलिस ने बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने, पावर बाइक से स्टंट करने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए मात्र तीन घंटे में 110 चालान बनाए। साथ ही 9 पावर बाइक जब्त की गईं तथा 2 वाहन चालकों के विरुद्ध नशे की हालत में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बांसवाड़ा सुधीर जोशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बांसवाड़ा गोपीचंद मीणा के नेतृत्व में की गई। थाना कोतवाली के थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई ने टीम के साथ नाकाबंदी कर विशेष अभियान चलाया। दौरान नाकाबंदी बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध 110 चालान बनाए गए। इसके अतिरिक्त 9 पावर बाइक जब्त की गईं, जो तेज रफ्तार एवं खतरनाक ढंग से चलाई जा रही थीं। शराब के नशे में वाहन चला रहे 2 मोटरसाइकिल चालकों को मौके पर पकड़ा गया और उनके वाहन जब्त किए गए। पुलिस ने आमजन को समझाइश दी कि हेलमेट का उपयोग केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं की जान की सुरक्षा के लिए अनिवार्य रूप से करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। —०—2
- सिरोही मंगल कलश चौराहे के पास घटी घटना निजी क्लिनिक के डॉक्टर ने दुकान में घुसकर दुकानदार पर लाठी से किया हमला हमले में सुरेश कुमार सुथार हुआ गंभीर घायल घटना से इलाके में मची अफरा-तफरी घायल को पिंडवाड़ा अस्पताल ले जाया गया हालत गंभीर होने पर आबूरोड अस्पताल रेफर घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने फुटेज में आरोपी हमला करते दिखा सूचना पर पिंडवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई की शुरू1
- उदयपुर, गुरुवार देर रात। शहर के ढीकली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार थार ने घर की दीवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दीवार का एक हिस्सा ढह गया। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार चालक नशे की हालत में था। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर सीधे घर की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। यह पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है। सूचना मिलते ही देर रात प्रतापनगर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटना जमनालाल जी कुमावत के मकान के बाहर हुई। गनीमत रही कि हादसे के समय घर के सदस्य सुरक्षित रहे और कोई जनहानि नहीं हुई। सुबह लगा जाम सुबह होते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, मौके पर सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण यातायात प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर तहसील के राजस्व ग्राम भटेवर एवं खालतोड़ के समस्त ग्रामवासियों ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी भटेवर को वर्ष 2006 एवं 2008 में आवंटित भूमि तथा उससे जुड़ी अनियमितताओं के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम उपखंड अधिकारी वल्लभनगर के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2006 में 56 बीघा तथा वर्ष 2008 में 108 बीघा भूमि, कुल 164 बीघा भूमि विश्वविद्यालय को आवंटित की गई, जबकि नियमानुसार 30 एकड़ (56 बीघा) भूमि का ही आवंटन किया जा सकता था। आरोप है कि 108 बीघा अतिरिक्त भूमि का आवंटन कर दिया गया, जिससे सरकारी भूमि एवं चारागाह भूमि प्रभावित हुई। उक्त भूमि पर पूर्व में सामुदायिक भवन एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग के निर्माण भी थे। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय द्वारा भटेवरिया तालाब में सीवरेज का पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे आसपास की कृषि भूमि बंजर होती जा रही है। दूषित पानी के कारण पशुधन बीमार हो रहा है तथा कई पशुओं की मृत्यु भी हो चुकी है। तालाब में मछलियों की भी मृत्यु होने की बात कही गई है। इससे किसानों एवं पशुपालकों की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। ञापन में उल्लेख किया गया कि वर्ष 2006 के बाद से विश्वविद्यालय द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार देने या क्षेत्रीय विकास के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया गया।1
- Post by SHREE BALAJI MARKETING JHADOL1