Shuru
Apke Nagar Ki App…
नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित
फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित
More news from राजस्थान and nearby areas
- Prasad gaon jila Udaipur 🫠🫠1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- Post by Shivam Electicals Fatehngar2
- कोट सोलंकियां गांव सांभ्मरिया में गणेश सिंह रावत को कुछ अपराधियों द्वारा एक वाइट कलर की कार आती है और गणेश सिंह रावत को कार में डालकर लेकर फरार हो जाते हैं कार वाले अपराधी कार वाले कौन है कुछ भी पता नहींचला है यह घटना गांव सांभ्मरिया में हुई है गणेश सिंह रावत का घर है सरकारी स्कूल के पास1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र के रूण्डेडा निवासी एक युवक की सड़क हादसे दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलेश जणवा पुत्र रामचंद्र जणवा, निवासी रूण्डेडा के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छाई रही। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि कमलेश जणवा जिंक स्मेल्टर के एलएनटी विभाग में कार्यरत था। काम समाप्त होने के बाद घर जाने के लिए जिंक स्मेल्टर चौराहे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आरहे एक ट्रेलर के अचानक ब्रेक फेल होने से चौराहे पर पहुंच गया और वहां से गुजर रहे कमलेश को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर युवक के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। युवक की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां बेटे की मौत से बेसुध हो गई। परिजनों ने बताया कि कमलेश की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व खेरोदा में हुई थी। इधर हादसे के बाद साथ काम करने वाले श्रमिकों ने जिंक के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रमिको ने बताया कि काम खत्म होने के बाद घर लौटते समय हादसे में कमलेश की मौत हो गई। श्रमिकों ने परिजनों के साथ विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद आपकी सहमति बनने से श्रमिकों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।1
- उदयपुर / नई दिल्ली। बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक-निर्माता विक्रम भट्ट को ₹30 करोड़ के कथित धोखाधड़ी मामले में बड़ी राहत मिली है। Supreme Court of India ने उन्हें नियमित जमानत प्रदान करते हुए रिहा करने के आदेश दिए, जिसके बाद वे उदयपुर की केंद्रीय जेल से बाहर आ गए। यह मामला उदयपुर के एक व्यवसायी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। आरोप था कि फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर बड़ी राशि ली गई, लेकिन तय शर्तों के अनुसार कार्य पूरा नहीं किया गया। इसी आधार पर धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में केस दर्ज हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि मामला प्रथम दृष्टया व्यावसायिक लेन-देन से जुड़ा प्रतीत होता है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि जमानत दिए जाने का अर्थ आरोपों से बरी होना नहीं है। मामले की सुनवाई आगे जारी रहेगी। सूत्रों के अनुसार, जेल से रिहाई के बाद विक्रम भट्ट ने सबसे पहले मंदिर जाकर दर्शन किए। उनकी रिहाई की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 🔖 Hashtags #VikramBhatt #SupremeCourt #UdaipurNews #BollywoodNews #RajasthanNews #BreakingNews #LegalUpdate1
- चामुंडेरी का सरपच घोड़ा द्वितीय व राजल घोड़ी नृत्य में आई तृतीय, सायला पशु मेले में हुए सम्मलित बाली। बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम के पशुपालक छेल सिंह पुत्र देवी सिंह के सरपंच घोड़े व राजल घोड़ी ने सायला में आयोजित प्रसिद्ध पशु मेले में भाग लेकर गांव और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। मेले में आयोजित पारंपरिक घोड़ा द्वितीय प्रतियोगिता में सरपंच नाम के घोड़े ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं राजल घोड़ी नृत्य प्रतियोगिता में भी शानदार प्रस्तुति देते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। घोड़े की आकर्षक सजावट, अनुशासन और तालमेल ने उपस्थित दर्शकों और निर्णायकों को काफी प्रभावित किया। सायला पशु मेला प्रदेश का एक महत्वपूर्ण और पारंपरिक मेला माना जाता है, जिसमें दूर-दूर से पशुपालक और घोड़ा प्रेमी अपने पशुओं के साथ भाग लेते हैं। इस मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से पशुओं की सुंदरता, चाल और प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया जाता है। चामुंडेरी ग्राम में सरपंच नाम के घोड़े की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने गर्व व्यक्त करते हुए सरपंच घोड़े ओर राजल घोड़ी को बधाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि यह उपलब्धि न केवल सरपंच घोड़े की मेहनत का परिणाम है, बल्कि चामुंडेरी की समृद्ध परंपरा और पशुपालन संस्कृति का भी प्रतीक है। इस सफलता से क्षेत्र के अन्य पशुपालकों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर मेले में राजस्थान की लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और पशुधन की अनूठी झलक देखने को मिली, जिसने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4