सरई कन्या विद्यालय में SMC अध्यक्ष चुनाव का विवाद खत्म, दोबारा चुनाव में फिर प्रेम सिंह भाटी विजयी सरई कन्या विद्यालय में SMC अध्यक्ष चुनाव का विवाद खत्म, दोबारा चुनाव में फिर प्रेम सिंह भाटी विजयी विरोध के बाद प्रशासन ने कराया पुनः चुनाव, 12-7 मतों से सत्यभान सिंह को हराया सरई। नगर परिषद सरई क्षेत्र स्थित कन्या विद्यालय में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) के अध्यक्ष पद को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। पूर्व में हुए चुनाव को लेकर उठी आपत्तियों के बाद प्रशासन की देखरेख में दोबारा चुनाव कराया गया, जिसमें प्रेम सिंह भाटी ने फिर से अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। बताया गया कि पिछले महीने हुए चुनाव में भी प्रेम सिंह भाटी को SMC अध्यक्ष चुना गया था। हालांकि, कुछ लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को लेकर आपत्ति जताते हुए विरोध किया गया था। मामले को देखते हुए प्रशासन ने दोबारा चुनाव कराने का निर्णय लिया। बैलेट पेपर से हुआ चुनाव पुनः कराई गई चुनाव प्रक्रिया में निर्धारित नियमों के अनुसार अभिभावकों को मतदाता के रूप में शामिल कर सदस्यों का चयन किया गया। इसके बाद चयनित सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया। चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के बाद बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया गया। मतगणना के बाद परिणाम में प्रेम सिंह भाटी को 12 मत, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सत्यभान सिंह को 7 मत मिले। इस तरह प्रेम सिंह भाटी ने 5 मतों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए दोबारा SMC अध्यक्ष पद हासिल किया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। वहीं, दोबारा चुनाव संपन्न होने के साथ ही अध्यक्ष पद को लेकर चल रही उठापटक पर विराम लग गया। अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन का जताया आभार पुनः चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद प्रेम सिंह भाटी और अभिभावकों ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग के लिए प्रशासन एवं निर्वाचन टीम का आभार जताया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), सिंगरौली, निर्वाचन अधिकारी, दुधमनिया प्राचार्य ईश्वरी प्रसाद जायसवाल, पूर्व प्राचार्य आर.एस. साकेत तथा विद्यालय प्राचार्य ललित द्विवेदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

- 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश भर में होंगे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित पूर्व सांसद रीति पाठक1
- सिंगरौली: सरई में अवैध शराब दुकानों और तस्करी के खिलाफ संगठन ने सौंपा ज्ञापन। सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र में संचालित कथित अवैध शराब दुकानों और शराब तस्करी के खिलाफ युवा समाज सेवा संगठन ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार सरई को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।1
- झाड़ियों में मिली लावारिस नवजात बच्ची, सीएचसी दुद्धी में इलाज के बाद चाइल्ड केयर टीम को सौंपी गई दुद्धी(सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में आज बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब गुप्ता मोड़ के पास सोनार बस्ती में विपत गौड़ के खेत की झाड़ियों से एक नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण रामदास गौड़ ने जब झाड़ियों में जाकर देखा तो वहां एक नवजात बच्ची बिना कपड़ों के पड़ी रो रही थी। रामदास ने तुरंत इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही गांव के प्रधान बृजेश कुशवाहा मौके पर पहुंचे और डायल 112 पुलिस व 108 एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। सीएचसी की चिकित्सक डॉ. मुस्कान ने बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद बताया कि नवजात पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित है। पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के बाद चाइल्ड केयर सोनभद्र की रेस्क्यू टीम सीएचसी दुद्धी पहुंची। टीम में शामिल सीएचएल केसवर्कर सीमा शर्मा, वरिष्ठ सहायक राजेश सिंह और सुपरवाइजर सत्यम चौरसिया ने चिकित्सकीय परीक्षण और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्ची को अपनी देखरेख में ले लिया।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ऐसा माना जा रहा है कि किसी ने नवजात शिशु को जन्म देने के बाद लोक लाज के चलते झाड़ियां में फेंक दिया।4
- सिंगरौली जिले के खुटार में चोरी की वारदात को अंजाम देते CCTV कैमरे में कैद हुआ चोर @BSTV1
- सिंगरौली जिले के खुटार चौकी के खुटार में चोरी की वारदात को अंजाम देते CCTV कैमरे में कैद हुए चोर।@BS TV1
- सिंगरौली सरई थाना अंतर्गत बरका चौकी ग्राम पंचायत पुरैल क्या यह मर्डर है पत्नी पहले फांसी लगा ली इसके बाद पुलिस को सूचना देने के बाद भी संतोष साकेत को नहीं खोजा गया और उसकी दूसरे दिन उसकी मौत हो गई संतोष की पत्नी पहले फांसी लगाई दूसरे दिन संतोष भी झाड़ियां में फांसी लगा हुआ मिला कौन मारा कैसे मारा यह विषय है जांच का है और पुलिस में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए3
- 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र शक्तिनगर में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी 😨 एनसीएल खड़िया कॉलोनी गेट नंबर-2 के पास मिला शव। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच जारी। #सोनभद्र #शक्तिनगर #BreakingNews1
- एनसीएल खड़िया कॉलोनी गेट नंबर-2 के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप सहज स्वरूप किरण गौड़ सोनभद्र शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया कॉलोनी के गेट नंबर-2 के समीप मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को फोन के माध्यम से दी। सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर भी जांच की जा रही है। अज्ञात शव मिलने की घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।2