साहब एक हाथ देते,और दूसरे हाथ ले लेते हो,प्रधानमंत्री आवास योजना में अजब गजब खेल! हरदोई की शाहाबाद और पिहानी दोनों नगर पालिकाओ में प्रधानमंत्री आवास योजना में जमकर वसूली का मामला सामने आया है। पिहानी के मोहल्ला भाटनटोला की एक पीड़िता ने सभासद प्रतिनिधि सेठ अरुण गुप्ता एवं शाहाबाद नगर पालिका परिषद के वार्ड बुद्धबाजार के सभासद प्रतिनिधि अशोक कुमार यादव द्वारा आवास योजना की पहली किस्त जारी होने के बाद 10 हजार रुपये की मांग किए जाने के गंभीर आरोप लगाये हैं। पीड़िता ने जब रुपये देने से इनकार किया तो सभासद प्रतिनिधि ने उसकी दूसरी किस्त रुकवा देने की धमकी दी है। योजना पर दलालों का कब्जा,लाभार्थी परेशान स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में दलालों का नेटवर्क सक्रिय है,जो गरीब और जरूरतमंद लाभार्थियों से अवैध वसूली कर रहा है। बिना पैसे दिए योजना का लाभ मिलना मुश्किल बताया जा रहा है। सभासद प्रतिनिधि पहले भी ग्राम पंचायत प्रतिनिधि रह चुके हैं और यह पूर्व में भी ऐसे ही कई मामलों में विवादों में रह चुके हैं।इनका विवादों से पुराना नाता रहा है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय के मिड डे मील में कथित तौर पर हिस्सा मांगने के आरोप भी लगे हैं।

- पुरानिया पुल पर चाइनीज़ मांझे से एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल स्थानीय लोगो ने पहुंचाया अस्पताल युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कापी किताब खरीदने गया था1
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुस्लिम महिला को हिंदू महिला के पारंपरिक पहनावे और ड्रेसिंग सेंस की तारीफ करते देखा जा रहा है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। कुछ यूजर्स इस पल को आपसी सम्मान और सांस्कृतिक सौहार्द की मिसाल बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे व्यक्तिगत आज़ादी और पसंद से जोड़कर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है, जहां एक वर्ग इसे “महिलाओं द्वारा महिलाओं के समर्थन” का सकारात्मक उदाहरण मान रहा है, वहीं कुछ लोग इसे अलग नजरिए से देख रहे हैं। फिलहाल, यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, "उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। एक बीमारू प्रदेश से निकालकर एक अत्यंत विकाशील प्रदेश के रूप में उत्तर प्रदेश की छवि बदली है। जिसके श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है।"1
- कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश#हाईलाइट1
- लखनऊ विश्वविद्यालय में NSUI, AISA और समाजवादी छात्र सभा का UGC के समर्थन में प्रदर्शन। लखनऊ यूनिवर्सिटी से डीएम आवास तक मार्च निकाल रहे छात्रों को पुलिस ने रोका।1
- लखनऊ हुसैनाबाद शिवपुरी इलाके में गंदगी का अंबार नगर निगम जोन-6 की सफाई व्यवस्था पर सवाल कूड़े के ढेर में लगाई गई आग, फैला धुआं धुएं से क्षेत्रीय लोगों को हुई भारी परेशानी सांस लेने में दिक्कत, लोग घरों में कैद लोगों में नगर निगम के खिलाफ नाराजगी नगर निगम जोन 6 में सफाई व्यवस्था बदहाल1
- *इंदौर में 7 लोगों की मौत कैसे हुई ?* *बिजनेसमैन मनोज पुगलिया के घर के गेट पर EV चार्ज हो रही थी। चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ। घर की गैलरी में कुछ सिलेंडर और केमिकल ड्रम रखे थे। आग इन तक पहुंची। कई धमाके हुए। 3 मंजिला घर चपेट में आ गया। घर के गेट इलेक्ट्रॉनिक थे। बिजली सप्लाई बंद होने से गेट लॉक हो गए। लोग अंदर फंसे रह गए और 7 लोग जिंदा जल गए।* *(पुलिस की शुरुआती जांच में ये सब बातें सामने आई हैं)*1
- कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश#हाईलाइट1
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक साधु और एक विदेशी महिला साथ बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों के बीच नजदीकी बातचीत दिखाई दे रही है, जिसे लेकर इंटरनेट पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे आस्था और इंसानियत से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स इसे साधु परंपरा की छवि से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, वीडियो की सच्चाई और स्थान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।1