Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिंदू महिला के पहनावे की मुस्लिम महिला ने की तारीफ, वीडियो पर छिड़ी बहस सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुस्लिम महिला को हिंदू महिला के पारंपरिक पहनावे और ड्रेसिंग सेंस की तारीफ करते देखा जा रहा है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। कुछ यूजर्स इस पल को आपसी सम्मान और सांस्कृतिक सौहार्द की मिसाल बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे व्यक्तिगत आज़ादी और पसंद से जोड़कर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है, जहां एक वर्ग इसे “महिलाओं द्वारा महिलाओं के समर्थन” का सकारात्मक उदाहरण मान रहा है, वहीं कुछ लोग इसे अलग नजरिए से देख रहे हैं। फिलहाल, यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
हिंदू महिला के पहनावे की मुस्लिम महिला ने की तारीफ, वीडियो पर छिड़ी बहस सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुस्लिम महिला को हिंदू महिला के पारंपरिक पहनावे और ड्रेसिंग सेंस की तारीफ करते देखा जा रहा है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। कुछ यूजर्स इस पल को आपसी सम्मान और सांस्कृतिक सौहार्द की मिसाल बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे व्यक्तिगत आज़ादी और पसंद से जोड़कर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है, जहां एक वर्ग इसे “महिलाओं द्वारा महिलाओं के समर्थन” का सकारात्मक उदाहरण मान रहा है, वहीं कुछ लोग इसे अलग नजरिए से देख रहे हैं। फिलहाल, यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार परिवार जैसे ही पुल पर पहुंचा, अचानक खतरनाक चाइनीज मांझा गले में उलझ गया, जिससे चालक की गर्दन बुरी तरह कट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई और बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस घटना में तीन लोग घायल हुए, जिनमें एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। सबसे चिंताजनक और अमानवीय पहलू यह रहा कि घायल व्यक्ति लंबे समय तक सड़क पर तड़पता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन न तो समय पर एंबुलेंस पहुंची और न ही पास के सीतापुर रोड स्थित अस्पताल ने तुरंत इलाज के लिए हाथ बढ़ाया। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक घायल को ई-रिक्शा में ही इधर-उधर ले जाया जाता रहा, जहां वह दर्द से कराहता रहा। हद तो तब हो गई जब गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को ई-रिक्शा से उतारकर ऑटो में इस तरह डाल दिया गया, जैसे कोई संवेदनहीन वस्तु हो, और फिर उसे किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों को झकझोर देने वाला था। इस पूरे घटनाक्रम में अलीगंज पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि सूचना के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी समय पर मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे राहत और बचाव कार्य प्रभावित हुआ। यह घटना एक बार फिर चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद उसकी खुलेआम बिक्री और इस्तेमाल पर सवाल खड़े करती है। साथ ही यह भी उजागर करती है कि आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम में कितनी गंभीर खामियां मौजूद हैं। जरूरत है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि किसी और को इस तरह की लापरवाही और दर्दनाक स्थिति का सामना न करना पड़े।1
- आगरा: महंगाई और गैस किल्लत के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट में फूँका चूल्हा आगरा। शहर में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की भारी किल्लत के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने जिलाधिकारी (DM) कार्यालय का घेराव किया और परिसर में ही धरने पर बैठ गए। कलेक्ट्रेट में जली रोटियां, गूंजे नारे प्रदर्शन के दौरान अनोखा नजारा तब देखने को मिला जब सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर ही मिट्टी का चूल्हा जलाकर रोटियां बनाना शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना था कि जब सिलेंडर पहुंच से बाहर है और एजेंसियों पर घंटों लाइन में लगने के बाद भी गैस नहीं मिल रही, तो उनके पास चूल्हा फूंकने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। 'ये नरेंद्र कहां है सिलेंडर' के नारों से गूंजा परिसर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने केंद्र सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट परिसर "ये नरेंद्र कहां है सिलेंडर" जैसे नारों से गूंज उठा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि: गैस एजेंसियों पर आए दिन लंबी लाइनें लग रही हैं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। घरेलू गैस की आपूर्ति न होने से आम जनता का रसोई बजट बिगड़ चुका है। प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण कालाबाजारी बढ़ रही है। ठोस आश्वासन तक जारी रहेगा धरना जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने कहा कि आगरा की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए त्रस्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक जिलाधिकारी खुद आकर इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस आश्वासन नहीं देते, तब तक सपा कार्यकर्ताओं का यह धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटा रहा, लेकिन महिला कार्यकर्ताओं के आक्रोश के आगे अधिकारी बेबस नजर आए।1
- 🚩 हिन्दू नववर्ष 🚩1
- 1090 चौराहे पर एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के नेतृत्व में चलाया गया अभियान *बिगड़ैल अमीरजादों* की तेज आवाज वाली *मोडिफाइड हाई स्पीड तेज रफ्तार गाड़ियों* पर चला *एसीपी विकास जायसवाल का हंटर* *धमाकेदार आवाज करती गाड़ियों को लेकर* आज 1090 चौराहे पर ACP विकास जायसवाल के निर्देशन पर *ट्रैफिक इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह वा हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह एस एस आई अमित सिंह* के नेतृत्व में *भारी संख्या में पुलिस बल के साथ करीब दो दर्जन गाड़ियों को चालान कर किया गया सीज*4
- पानी भरने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने घर के पास पानी भरने को लेकर पहले कहासुनी की और फिर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं। साथ ही उसने करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सत्यम सिटी, थाना पारा क्षेत्र का बताया जा रहा है।1
- ईद आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार की तैयारियां अब तेज हो गई हैं और लोग अपने परिवार के साथ खरीदारी करने बाजारों में पहुंच रहे हैं। कपड़ों की दुकानों, जूतों की दुकानों और कॉस्मेटिक स्टोरों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है। खासकर बच्चों और युवाओं में नए कपड़ों को लेकर खास उत्साह नजर आ रहा है। बाजारों में रंग-बिरंगे कुर्ते-पायजामे, पठानी सूट और महिलाओं के लिए आकर्षक ड्रेस की भरमार है। इसके साथ ही ईद के खास पकवानों के लिए जरूरी सामान और की दुकानों पर खरीदारी की भीड़ बढ़ गई है। लोग अपने घरों में मीठी सेवइयां और अन्य पारंपरिक व्यंजन बनाने के लिए इनकी खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे ईद करीब आएगी, बाजारों में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। वहीं प्रशासन भी त्योहार को देखते हुए बाजारों में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के इंतजाम कर रहा है। कुल मिलाकर ईद के त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और बाजारों की चहल-पहल त्योहार की खुशी को और भी बढ़ा रही है।1
- साहब एक हाथ देते,और दूसरे हाथ ले लेते हो,प्रधानमंत्री आवास योजना में अजब गजब खेल! हरदोई की शाहाबाद और पिहानी दोनों नगर पालिकाओ में प्रधानमंत्री आवास योजना में जमकर वसूली का मामला सामने आया है। पिहानी के मोहल्ला भाटनटोला की एक पीड़िता ने सभासद प्रतिनिधि सेठ अरुण गुप्ता एवं शाहाबाद नगर पालिका परिषद के वार्ड बुद्धबाजार के सभासद प्रतिनिधि अशोक कुमार यादव द्वारा आवास योजना की पहली किस्त जारी होने के बाद 10 हजार रुपये की मांग किए जाने के गंभीर आरोप लगाये हैं। पीड़िता ने जब रुपये देने से इनकार किया तो सभासद प्रतिनिधि ने उसकी दूसरी किस्त रुकवा देने की धमकी दी है। योजना पर दलालों का कब्जा,लाभार्थी परेशान स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में दलालों का नेटवर्क सक्रिय है,जो गरीब और जरूरतमंद लाभार्थियों से अवैध वसूली कर रहा है। बिना पैसे दिए योजना का लाभ मिलना मुश्किल बताया जा रहा है। सभासद प्रतिनिधि पहले भी ग्राम पंचायत प्रतिनिधि रह चुके हैं और यह पूर्व में भी ऐसे ही कई मामलों में विवादों में रह चुके हैं।इनका विवादों से पुराना नाता रहा है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय के मिड डे मील में कथित तौर पर हिस्सा मांगने के आरोप भी लगे हैं।1
- *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* नकबजनी का खुलासा,तीन आरोपी चोरी के जेवर के साथ गिरफ्तार।कोतवाली देहात पुलिस ने नकबजनी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को चोरी के जेवरों के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार रामतीरथ निषाद व दयाराम निषाद निवासी भौरियार थाना चांदा को गिरफ्तार किया गया,जबकि चोरी का माल खरीदने वाले राहुल सोनी निवासी अमरूपुर को भी दबोचा गया।आरोपियों के पास से पायल, पायजेब,मटर माला व करधन समेत अन्य आभूषण बरामद हुए हैं।पुलिस ने तीनों को न्यायालय भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।1