Baghpat News: ट्रैक्टर और कृषि यंत्र के नीचे फंसा किसान, बहन ने बचाई जान दोघट। हिम्मतपुर सुजती गांव में मंगलवार सुबह ज्वार की फसल बुवाई करते समय एक किसान ट्रैक्टर और कृषि यंत्र के नीचे फंस गया। उसकी बहन ने तत्परता दिखाते हुए कृषि यंत्र हटाकर उसकी जान बचाई। घायल किसान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधान सनुज राठी ने बताया कि उनका चचेरा भाई अंकित राठी अपनी बहन रूबी के साथ खेत पर ज्वार की बुवाई करने गया था। अंकित ट्रैक्टर में कृषि यंत्र लेकर बुवाई कर रहा था। खेत से कृषि यंत्र उठाते समय ट्रैक्टर में गियर लगा होने के कारण वह अचानक दौड़ पड़ा। इससे अंकित राठी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और कृषि यंत्र के नीचे फंस गए। अंकित की चीख सुनकर पास में काम कर रही बहन रूबी तुरंत मौके पर पहुंची। रूबी ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह कृषि यंत्र को हटाया। इस प्रकार उसने अपने भाई अंकित की जान बचाई। जांच अधिकारी केवल सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर के अचानक चलने से यह हादसा हुआ। अंकित राठी का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

- Post by Akki pandit1
- BAGHPAT DESK :- बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के मसूरी गांव के पास हुई। पुलिस के अनुसार, दिल्ली से बागपत की ओर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में आरिफ और मुनफैद शामिल हैं। सूचना मिलने पर खेकड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे वाहन का चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।1
- यदि आप भी फोटोग्राफर हैं, तो यह खबर आपके लिए एक सख्त चेतावनी है—“सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।” हरियाणा के सिरसा में एक शादी के विदाई समारोह के दौरान फोटोशूट कर रहा फोटोग्राफर अपनी शूटिंग में इतना व्यस्त हो गया कि वह अनजाने में सड़क के बीच जा पहुंचा। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। देखते ही देखते खुशी का माहौल चीख-पुकार और मातम में बदल गया। यह घटना बताती है कि काम के प्रति जुनून जरूरी है, लेकिन अपनी और दूसरों की सुरक्षा उससे भी ज्यादा अहम है। 🎥 दून फोटोग्राफर असोसिएशन1
- Sirsa Haryana wedding accident — speeding car rams into crowd during bidai शादी की विदाई के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने पहले कैमरामैन को टक्कर मारकर उछाल दिया, फिर नियंत्रण खोकर बाहर खड़े लोगों की भीड़ में जा घुसी। कुछ पल पहले जहां खुशियों का माहौल था, वहीं सेकंडों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग जमीन पर गिर पड़े—एक खुशहाल रात दर्दनाक हादसे में बदल गई। 👉 लापरवाही की एक गलती, कई जिंदगियों पर भारी1
- शाहपुर (मुजफ्फरनगर): क्षेत्र में गहराते बिजली संकट और जर्जर लाइनों से नाराज भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के कार्यकर्ताओं ने आज विद्युत विभाग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शाहपुर के अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने विभाग पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। यूनियन का कहना है कि इससे पहले 11 अप्रैल 2026 को भी विभाग को इन समस्याओं से अवगत कराया गया था। उस समय अधिकारियों ने 10 दिनों के भीतर समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।1
- *मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता, म्यूल अकाउंट देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार* _मुजफ्फरनगर, 22 अप्रैल 2026_ थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगों को कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। *80 लाख से ज्यादा का लेन-देन* पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों तालिब पुत्र असलम निवासी रामपुरम, कोतवाली नगर और अरमान पुत्र असलम निवासी अम्बा विहार, खालापार के बैंक खातों से पिछले 3 महीने में साइबर अपराध से जुड़ी 80 लाख रुपये से अधिक की रकम का लेन-देन हुआ है। *ऐसे चलता था पूरा खेल* पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी मुलाकात मुख्य आरोपी मयूर अफजल राणा से हुई थी। मयूर ने USDT में ट्रेडिंग के नाम पर खातों की मांग की और 5% कमीशन का लालच दिया। आरोपी अपने खातों में साइबर फ्रॉड से आए पैसे को चेक व ATM से निकालते, कमीशन रखकर बाकी रकम मयूर को दे देते थे। *पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारी* गृह मंत्रालय के पोर्टल "प्रतिबिम्ब" पर मुजफ्फरनगर से फर्जी कॉल कर धोखाधड़ी की शिकायतें मिली थीं। जांच में कुछ खाते मुजफ्फरनगर में संचालित मिले। इस मामले में थाना साइबर क्राइम ने मु0अ0सं0- 11/2026 दर्ज कर मुख्य आरोपी मयूर अफजल राणा समेत नदीम और गुफरान को पहले ही जेल भेजा था। *18 करोड़ की ठगी से जुड़े तार* पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों के खिलाफ विभिन्न राज्यों से 18 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी से जुड़ी 30 शिकायतें दर्ज हैं। अन्य खातों और शिकायतों की जांच जारी है। यह कार्रवाई ADG मेरठ जोन, DIG सहारनपुर के निर्देशन और SSP संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में SP अपराध इन्दु सिद्धार्थ व थाना प्रभारी सुल्तान सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, उ0नि0 गौरव चौहान, महेन्द्र सिंह सहित 8 पुलिसकर्मी शामिल रहे।2
- पश्चिम बंगाल | दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर में एक जनसभा के दौरान मंच पर आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया।1
- Post by Akki pandit1