000 24 थाना साइबर क्राइम द्वारा साइबर अपराधियों को कमीशन पर म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 03 मोबाइल फोन बरामद। *मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता, म्यूल अकाउंट देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार* _मुजफ्फरनगर, 22 अप्रैल 2026_ थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगों को कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। *80 लाख से ज्यादा का लेन-देन* पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों तालिब पुत्र असलम निवासी रामपुरम, कोतवाली नगर और अरमान पुत्र असलम निवासी अम्बा विहार, खालापार के बैंक खातों से पिछले 3 महीने में साइबर अपराध से जुड़ी 80 लाख रुपये से अधिक की रकम का लेन-देन हुआ है। *ऐसे चलता था पूरा खेल* पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी मुलाकात मुख्य आरोपी मयूर अफजल राणा से हुई थी। मयूर ने USDT में ट्रेडिंग के नाम पर खातों की मांग की और 5% कमीशन का लालच दिया। आरोपी अपने खातों में साइबर फ्रॉड से आए पैसे को चेक व ATM से निकालते, कमीशन रखकर बाकी रकम मयूर को दे देते थे। *पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारी* गृह मंत्रालय के पोर्टल "प्रतिबिम्ब" पर मुजफ्फरनगर से फर्जी कॉल कर धोखाधड़ी की शिकायतें मिली थीं। जांच में कुछ खाते मुजफ्फरनगर में संचालित मिले। इस मामले में थाना साइबर क्राइम ने मु0अ0सं0- 11/2026 दर्ज कर मुख्य आरोपी मयूर अफजल राणा समेत नदीम और गुफरान को पहले ही जेल भेजा था। *18 करोड़ की ठगी से जुड़े तार* पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों के खिलाफ विभिन्न राज्यों से 18 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी से जुड़ी 30 शिकायतें दर्ज हैं। अन्य खातों और शिकायतों की जांच जारी है। यह कार्रवाई ADG मेरठ जोन, DIG सहारनपुर के निर्देशन और SSP संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में SP अपराध इन्दु सिद्धार्थ व थाना प्रभारी सुल्तान सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, उ0नि0 गौरव चौहान, महेन्द्र सिंह सहित 8 पुलिसकर्मी शामिल रहे।
000 24 थाना साइबर क्राइम द्वारा साइबर अपराधियों को कमीशन पर म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 03 मोबाइल फोन बरामद। *मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता, म्यूल अकाउंट देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार* _मुजफ्फरनगर, 22 अप्रैल 2026_ थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगों को कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। *80 लाख से ज्यादा का लेन-देन* पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों तालिब पुत्र असलम निवासी रामपुरम, कोतवाली नगर और अरमान पुत्र असलम निवासी अम्बा विहार, खालापार के बैंक खातों से पिछले 3 महीने में साइबर अपराध से जुड़ी 80 लाख रुपये से अधिक की रकम का लेन-देन हुआ है। *ऐसे चलता था पूरा खेल* पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी मुलाकात मुख्य आरोपी मयूर अफजल राणा से हुई थी। मयूर ने USDT में ट्रेडिंग के नाम पर खातों की मांग की और 5% कमीशन का लालच दिया।
आरोपी अपने खातों में साइबर फ्रॉड से आए पैसे को चेक व ATM से निकालते, कमीशन रखकर बाकी रकम मयूर को दे देते थे। *पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारी* गृह मंत्रालय के पोर्टल "प्रतिबिम्ब" पर मुजफ्फरनगर से फर्जी कॉल कर धोखाधड़ी की शिकायतें मिली थीं। जांच में कुछ खाते मुजफ्फरनगर में संचालित मिले। इस मामले में थाना साइबर क्राइम ने मु0अ0सं0- 11/2026 दर्ज कर मुख्य आरोपी मयूर अफजल राणा समेत नदीम और गुफरान को पहले ही जेल भेजा था। *18 करोड़ की ठगी से जुड़े तार* पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों के खिलाफ विभिन्न राज्यों से 18 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी से जुड़ी 30 शिकायतें दर्ज हैं। अन्य खातों और शिकायतों की जांच जारी है। यह कार्रवाई ADG मेरठ जोन, DIG सहारनपुर के निर्देशन और SSP संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में SP अपराध इन्दु सिद्धार्थ व थाना प्रभारी सुल्तान सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, उ0नि0 गौरव चौहान, महेन्द्र सिंह सहित 8 पुलिसकर्मी शामिल रहे।
- शामली जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” के तहत थाना कांधला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 342 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कालिम पुत्र इस्तकार, निवासी सलेमपुर रोड जन्नत कॉलोनी थाना कांधला, जनपद शामली के रूप में हुई है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है। थाना कांधला पर अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहन जांच की जा रही है।1
- 🚫 “हर जगह शिकायत की, फिर भी कोई मदद नहीं… आखिर कब मिलेगा इंसाफ?”1
- Post by Vijay rathi1
- मुजफ्फरनगर: साइबर क्राइम थाना की बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार मुजफ्फरनगर के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर अपराधियों को कमीशन पर म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि अभियुक्तों के खातों से पिछले तीन महीनों में करीब 80 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे 5 प्रतिशत कमीशन पर अपने बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे और पैसे निकालकर मुख्य आरोपी को सौंपते थे। पुलिस के अनुसार, इन खातों से जुड़े मामलों में विभिन्न राज्यों से 18 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी की 30 शिकायतें दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।1
- good evening all friends family members social media digital media Jan seva Kendra wirter author ABC news reporter Jai hind Jai Bharat follow like comment share kro sabhi deshvasiyo bhaiya ji namskar, parnaam ji 🇮🇳🌅1
- मुजफ्फरनगर। थाना तितावी क्षेत्र के अंतर्गत बघरा बस स्टैंड पर बुधवार को उस समय हंगामा हो गया जब ई-रिक्शा का पहिया एक राहगीर के पैर पर चढ़ने को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान ई-रिक्शा चालक और राहगीरों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिससे बस स्टैंड कुछ समय के लिए ‘जंग का अखाड़ा’ बन गया। घटना के दौरान किसी व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- दिल्ली में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट: India Meteorological Department ने जारी की चेतावनी, पारा 44°C तक पहुंचने की संभावना3
- Post by Ch Pankaj Chauhan1
- भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में "विश्व पृथ्वी दिवस " अत्यंत उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर पर्यावरण संरक्षण के संकल्पों और प्रेरणादायक गतिविधियों से गूंज उठा। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता आचार्या श्रीमती दीप्ति तिवारी जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पृथ्वी संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके मार्गदर्शन में 'इको क्लब' की छात्राओं ने एक प्रभावशाली लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसने पर्यावरण संरक्षण का संदेश अत्यंत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। नाटिका ने उपस्थित सभी को भाव-विभोर कर दिया और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का बोध कराया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में पृथ्वी को सुरक्षित रखने हेतु संतुलित पर्यावरण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने भारतीय संस्कृति में वर्णित पंचतत्वों—पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु एवं आकाश—को देवतुल्य मानने की परंपरा का उल्लेख करते हुए उसके आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व को समझाया। साथ ही पितृ पक्ष में कौवे, कुत्ते, गाय तथा चींटियों को भोजन कराने जैसी परंपराओं के माध्यम से प्रकृति के साथ सहअस्तित्व का संदेश दिया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार ने एकजुट होकर शपथ ली कि वे विद्यालय को प्लास्टिक मुक्त बनाएंगे तथा प्लास्टिक का उपयोग त्यागकर कपड़े की थैलियों को अपनाएंगे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के दृढ़ संकल्प और जागरूकता के संदेश के साथ हुआ।2