शामली (कांधला)। “ऑपरेशन सवेरा” के तहत कांधला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 342 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार शामली जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” के तहत थाना कांधला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 342 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कालिम पुत्र इस्तकार, निवासी सलेमपुर रोड जन्नत कॉलोनी थाना कांधला, जनपद शामली के रूप में हुई है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है। थाना कांधला पर अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहन जांच की जा रही है।

- दवाई लेने बाजार गई थी मुस्लिम बेटी सरे बाजार गाली गलौज छेड़छाड़ मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा1
- शामली जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” के तहत थाना कांधला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 342 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कालिम पुत्र इस्तकार, निवासी सलेमपुर रोड जन्नत कॉलोनी थाना कांधला, जनपद शामली के रूप में हुई है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है। थाना कांधला पर अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहन जांच की जा रही है।1
- Post by Ch Pankaj Chauhan1
- 🚫 “हर जगह शिकायत की, फिर भी कोई मदद नहीं… आखिर कब मिलेगा इंसाफ?”1
- शाहपुर (मुजफ्फरनगर): क्षेत्र में गहराते बिजली संकट और जर्जर लाइनों से नाराज भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के कार्यकर्ताओं ने आज विद्युत विभाग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शाहपुर के अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने विभाग पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। यूनियन का कहना है कि इससे पहले 11 अप्रैल 2026 को भी विभाग को इन समस्याओं से अवगत कराया गया था। उस समय अधिकारियों ने 10 दिनों के भीतर समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।1
- *मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता, म्यूल अकाउंट देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार* _मुजफ्फरनगर, 22 अप्रैल 2026_ थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगों को कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। *80 लाख से ज्यादा का लेन-देन* पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों तालिब पुत्र असलम निवासी रामपुरम, कोतवाली नगर और अरमान पुत्र असलम निवासी अम्बा विहार, खालापार के बैंक खातों से पिछले 3 महीने में साइबर अपराध से जुड़ी 80 लाख रुपये से अधिक की रकम का लेन-देन हुआ है। *ऐसे चलता था पूरा खेल* पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी मुलाकात मुख्य आरोपी मयूर अफजल राणा से हुई थी। मयूर ने USDT में ट्रेडिंग के नाम पर खातों की मांग की और 5% कमीशन का लालच दिया। आरोपी अपने खातों में साइबर फ्रॉड से आए पैसे को चेक व ATM से निकालते, कमीशन रखकर बाकी रकम मयूर को दे देते थे। *पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारी* गृह मंत्रालय के पोर्टल "प्रतिबिम्ब" पर मुजफ्फरनगर से फर्जी कॉल कर धोखाधड़ी की शिकायतें मिली थीं। जांच में कुछ खाते मुजफ्फरनगर में संचालित मिले। इस मामले में थाना साइबर क्राइम ने मु0अ0सं0- 11/2026 दर्ज कर मुख्य आरोपी मयूर अफजल राणा समेत नदीम और गुफरान को पहले ही जेल भेजा था। *18 करोड़ की ठगी से जुड़े तार* पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों के खिलाफ विभिन्न राज्यों से 18 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी से जुड़ी 30 शिकायतें दर्ज हैं। अन्य खातों और शिकायतों की जांच जारी है। यह कार्रवाई ADG मेरठ जोन, DIG सहारनपुर के निर्देशन और SSP संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में SP अपराध इन्दु सिद्धार्थ व थाना प्रभारी सुल्तान सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, उ0नि0 गौरव चौहान, महेन्द्र सिंह सहित 8 पुलिसकर्मी शामिल रहे।2
- मुजफ्फरनगर: साइबर क्राइम थाना की बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार मुजफ्फरनगर के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर अपराधियों को कमीशन पर म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि अभियुक्तों के खातों से पिछले तीन महीनों में करीब 80 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे 5 प्रतिशत कमीशन पर अपने बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे और पैसे निकालकर मुख्य आरोपी को सौंपते थे। पुलिस के अनुसार, इन खातों से जुड़े मामलों में विभिन्न राज्यों से 18 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी की 30 शिकायतें दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।1
- Post by Ch Pankaj Chauhan1