मीरजापुर जिले के अंतिम छोर पर स्थित ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के गलरा गांव में बुधवार की देर रात मनबढ़ चोर एक पशुपालक के घर के बगल से दो दुधारू भैंसें खूंटे से खोलकर हांक ले गए। ड्रमंडगंज-हलिया मार्ग पर रहने वाले अधिवक्ता दुर्गा प्रसाद मिश्र ने घर के बगल में टिनशेड के नीचे दो दुधारू भैंस, एक गाय और एक पड़िया बांध रखी थी। सुबह जब वह चारा-भूसा डालने गए तो दोनों दुधारू भैंसों को खूंटे से गायब देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित पशुपालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गलरा गांव से दो भैंस चोरी होने की जानकारी मिली है और घटना की जांच की जा रही है। वहीं गांवों में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है। जिले के विभिन्न हिस्सों में मवेशी चोरों की सक्रियता ने पशुपालकों की नींद उड़ा रखी है। पूर्व में मड़िहान थाना क्षेत्र में भी ऐसे चोर पकड़े जा चुके हैं। ये चोर दुधारू गाय-भैंस के अलावा बकरी, बकरा और भेड़ भी पार कर देते हैं। अब तक की घटनाओं के अनुसार, ये चोर बोलेरो और कार जैसे लग्जरी वाहनों का इस्तेमाल करते हैं, जिनकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। चोरी के बाद आसानी से भागने के लिए ये ज्यादातर हाईवे और प्रमुख मार्गों से लगे गांवों को ही अपना निशाना बनाते हैं।

- #कृपया 1 ₹ #दान #अवश्य करें #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन #srilaprabhupada #iskcontemple #reels #harharmahadev #vrindavandham #krishnajanmashtami #murlidhar #sanatandharma #shyam #shrikrishna #viral1
- मिर्जापुर में NEET पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला। जुलूस को रोकने के लिए पुलिस ने दौड़ लगाई और कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मीडिया से बातचीत में एक कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार की आत्मा मर चुकी है और प्रधानमंत्री इस पूरे मामले पर मौन हैं। उन्होंने NEET परीक्षा में पेपर लीक और छात्रों पर हुई कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर तक हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली।1
- मिर्जापुर में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। इस कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिर्जापुर में मशाल जुलूस निकाला।1
- छात्राओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में यामाहा महामंडल ने अपनी बात रखी है और इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि बच्चों के साथ बहुत गलत हुआ है। इस घटना के खिलाफ जंतर मंतर पर विरोध में खड़े होकर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात लोगों तक पहुंचाई जा रही है।1
- मीरजापुर जिले के अंतिम छोर पर स्थित ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के गलरा गांव में बुधवार की देर रात मनबढ़ चोर एक पशुपालक के घर के बगल से दो दुधारू भैंसें खूंटे से खोलकर हांक ले गए। ड्रमंडगंज-हलिया मार्ग पर रहने वाले अधिवक्ता दुर्गा प्रसाद मिश्र ने घर के बगल में टिनशेड के नीचे दो दुधारू भैंस, एक गाय और एक पड़िया बांध रखी थी। सुबह जब वह चारा-भूसा डालने गए तो दोनों दुधारू भैंसों को खूंटे से गायब देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित पशुपालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गलरा गांव से दो भैंस चोरी होने की जानकारी मिली है और घटना की जांच की जा रही है। वहीं गांवों में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है। जिले के विभिन्न हिस्सों में मवेशी चोरों की सक्रियता ने पशुपालकों की नींद उड़ा रखी है। पूर्व में मड़िहान थाना क्षेत्र में भी ऐसे चोर पकड़े जा चुके हैं। ये चोर दुधारू गाय-भैंस के अलावा बकरी, बकरा और भेड़ भी पार कर देते हैं। अब तक की घटनाओं के अनुसार, ये चोर बोलेरो और कार जैसे लग्जरी वाहनों का इस्तेमाल करते हैं, जिनकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। चोरी के बाद आसानी से भागने के लिए ये ज्यादातर हाईवे और प्रमुख मार्गों से लगे गांवों को ही अपना निशाना बनाते हैं।1
- जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में मीरजापुर के बिन्नानी डिग्री कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज के बाहर धरना प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मांग की है कि छात्रों को न्याय दिया जाए और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें। इसके साथ ही छात्रों ने दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में घायल हुए लोगों को मुआवजा देने की भी जोरदार मांग उठाई है।2
- दिल्ली पुलिस द्वारा भारतीय लड़के और लड़की के साथ किए गए गलत व्यवहार को लेकर भारी आक्रोश जताया गया है। पुलिस के इस रवैये पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपने ही देश के युवाओं के साथ बेहद गलत बर्ताव किया है। इस दुर्व्यवहार से नाराज होकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त गुस्सा जाहिर किया गया है और मांग की गई है कि ऐसे लोगों को जनता के सामने गोली मार दी जानी चाहिए, क्योंकि ऐसे लोग भारत देश में रहने के लायक नहीं हैं।3