जिले में पेट्रोल डीजल पर्याप्त उपलब्धता अपवाहों से बचने की अपील जिला आपूर्ति अधिकारी मोबाइल ने बताया कि जिले में पर्याप्त ईंधन है जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई खरगोन जिले में पेट्रोल की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जा रही है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचएस मुवेल ने बताया कि जिले में भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जहां से लगातार डीलर्स को सप्लाई की जा रही है। ईंधन आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है और कहीं भी किसी प्रकार की समस्या नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से घबराहट में ईंधन का संग्रह न करें। जिले में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
जिले में पेट्रोल डीजल पर्याप्त उपलब्धता अपवाहों से बचने की अपील जिला आपूर्ति अधिकारी मोबाइल ने बताया कि जिले में पर्याप्त ईंधन है जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई खरगोन जिले में पेट्रोल की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जा रही है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचएस मुवेल ने बताया कि जिले में भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जहां से लगातार डीलर्स को सप्लाई की जा रही है। ईंधन आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है और कहीं भी किसी प्रकार की समस्या नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से घबराहट में ईंधन का संग्रह न करें। जिले में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
- जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई खरगोन जिले में पेट्रोल की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जा रही है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचएस मुवेल ने बताया कि जिले में भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जहां से लगातार डीलर्स को सप्लाई की जा रही है। ईंधन आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है और कहीं भी किसी प्रकार की समस्या नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से घबराहट में ईंधन का संग्रह न करें। जिले में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।1
- माँ शारदा विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल, अहीरखेड़ा के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा (कक्षा 5वीं एवं 8वीं) में अभूतपूर्व प्रदर्शन!मेधावी छात्रों का फूलों के हार पहनाकर और विशेष उपहार भेंट कर भव्य सम्मान किया गया।1
- mera post ko share aur like aur comment Karen1
- एचपीवी (HPV) वैक्सीन को लेकर जागरूकता बढ़ाने हेतु आजीविका भवन में शिक्षकों एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी कुमार सानू देवड़िया एवं स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ डॉ. यश बड़ोले विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में अधिकारियों ने एचपीवी वैक्सीन के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह वैक्सीन खासकर महिलाओं और किशोरियों को गंभीर बीमारियों, विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने कहा कि समय पर वैक्सीनेशन कराने से भविष्य में होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अधिकारियों ने शिक्षकों से अपील की कि वे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को वैक्सीन के प्रति जागरूक करें और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और शासन के निर्देशानुसार निर्धारित केंद्रों पर उपलब्ध कराई जा रही है। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग का आश्वासन दिया।1
- ग्राम बेड़िया के सेल्दा रोड स्थित चंदर कॉलोनी में अधूरी नाली निर्माण के कारण गंदे पानी की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। नाली पूरी नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और कई घरों में भी रिसाव होने लगा है, जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि उन्होंने पंचायत में लिखित एवं मौखिक रूप से कई बार आवेदन देकर शिकायत की, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। गंदे पानी के कारण क्षेत्र में गंदगी और बदबू फैल रही है, वहीं मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। मांग: ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर नाली निर्माण कार्य को पूरा कराने, जल निकासी की उचित व्यवस्था करने और समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।1
- बड़वानी। श्रीराम नवमी महापर्व के अवसर पर अंजड़ नाका स्थित श्री सांई शनैश्वर पशुपतिनाथ मंदिर द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम के तहत गुरुवार को शहर में आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। माँ गायत्री मंदिर से शाम 5 बजे भगवान श्रीराम दरबार की शोभायात्रा एवं श्री साईं बाबा की पालकी यात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। पालकी यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा शहर जय श्रीराम और साईं बाबा के जयकारों से गूंज उठा। आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़ों की थाप, स्पेशल बैंड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। भगवान श्रीराम की भव्य झांकी, साईं बाबा की चावड़ी, रुक्मिणी-विट्ठल रास, बाहुबली हनुमान प्रस्तुति, अघोरी शिव नृत्य, आदिवासी नृत्य और राजस्थान का कठपुतली नृत्य विशेष आकर्षण रहे। यात्रा मार्ग पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, कुल्फी, शरबत, आइसक्रीम, कचोरी, नींबू पानी और आम जूस की सेवा की गई। माँ गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर रानीपुरा, जैन मंदिर, रणजीत चौक, एमजी रोड, कारंजा चौराहा होते हुए अंजड़ नाका स्थित मंदिर तक यात्रा निकाली गई। इन स्थानों पर हुआ विशेष स्वागत डॉ. चक्रेश पहाड़िया परिवार द्वारा पोहे एवं शीतल जल, करुणा स्टोर्स द्वारा कुल्फी, श्री राम कुललेश्वर डोला समिति द्वारा शरबत, श्री साईं सुपर बाजार द्वारा आइसक्रीम, पार्षद सचिन शर्मा द्वारा नींबू पानी व आम जूस, बीजेपी बड़वानी व कांग्रेस कमेटी द्वारा पुष्प वर्षा, तिरुपति बालाजी ग्रुप द्वारा कचोरी एवं शीतल पेय, जागृत हिंदू मंच, परम श्री कंप्यूटर, स्वप्निल माहेश्वरी, श्री साई बुक स्टोर एवं आईटी प्लस, श्री साईं मंदिर डिपो तथा श्री सरस्वती इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा भी स्वागत किया गया। आयोजन के दूसरे दिन 27 मार्च, शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे अभिषेक पूजन एवं श्रीराम महायज्ञ होगा। इसके पश्चात 10:30 बजे पूर्णाहुति, महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसादी ग्रहण करने की संभावना है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।1
- ANCHOR - खंडवा जिले के पामाखेड़ी गांव की सनसनीखेज डकैती का गुरुवार शाम को खंडवा डीआईजी मनोज कुमार राय ने खुलासा किया । इस मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 7 आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने किसान ललित सोलंकी क़े घर में घुसकर दिनदहाड़े लूटी गई 12 बोर की बंदूक, 1 लाख 60 हजार रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल गाड़ियां भी बरामद कर ली हैं। डीआईजी मनोज कुमार राय ने बताया की आरोपियों ने 12 मार्च को खंडवा के पामाखेड़ी में ललित सोलंकी के घर डकैती के बाद 13 मार्च को धार जिले में भी स्पेशल 26 की तर्ज पर नकली क्राइम ब्रांच क़े अधिकारी बनकर लूट की घटना की को अंजाम दिया था। इस पूरी डकैती का खुलासा करने की घटना को लेकर डीआईजी ने बताया इस मामले में अभी भी 7 आरोपी फरार हैं। आरोपियों को रिमांड पर लेकर जिले में हुए अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।1
- Post by Hemant Nagziriya2