logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़: सेना से सेवानिवृत्त होकर घर लौटे जितेंद्र सिंह, बैंड-बाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत रामनगर (वर्तमान सबनीमा) निवासी श्री राम विनोद प्रसाद सिंह के घर रविवार को उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उनके द्वितीय पुत्र जितेंद्र सिंह 24 वर्षों तक सेना में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक घर पहुंचे, जहां परिवार और समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। जितेंद्र सिंह के घर पहुंचते ही माता-पिता, भाई, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने बैंड-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। पूरे गांव में खुशी का माहौल बना रहा। यह परिवार लंबे समय से देश सेवा के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध है। बड़े भाई पंकज सिंह भी भारतीय सेना में 30 वर्षों तक सेवा देने के बाद कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं पंकज सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह वर्तमान में सेना में कैप्टन के पद पर कार्यरत हैं। परिवार के छोटे सदस्य चंदन कुमार सिंह बाढ़ सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। वे गरीब और जरूरतमंद लोगों को कम शुल्क में कानूनी सहायता प्रदान करते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद जितेंद्र सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र के युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करेंगे और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

2 hrs ago
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
2 hrs ago

बाढ़: सेना से सेवानिवृत्त होकर घर लौटे जितेंद्र सिंह, बैंड-बाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत रामनगर (वर्तमान सबनीमा) निवासी श्री राम विनोद प्रसाद सिंह के घर रविवार को उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उनके द्वितीय पुत्र जितेंद्र सिंह 24 वर्षों तक सेना में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक घर पहुंचे, जहां परिवार और समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। जितेंद्र सिंह के घर पहुंचते ही माता-पिता, भाई, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने बैंड-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। पूरे गांव में खुशी का माहौल बना रहा। यह परिवार लंबे समय से देश सेवा के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध है। बड़े भाई पंकज सिंह भी भारतीय सेना में 30 वर्षों तक सेवा देने के बाद कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं पंकज सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह वर्तमान में सेना में कैप्टन के पद पर कार्यरत हैं। परिवार के छोटे सदस्य चंदन कुमार सिंह बाढ़ सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। वे गरीब और जरूरतमंद लोगों को कम शुल्क में कानूनी सहायता प्रदान करते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद जितेंद्र सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र के युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करेंगे और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार समस्तीपुर मोहनपुर थाना क्षेत्र से 252 लीटर देशी शराब के साथ दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। भेजा न्यायिक हिरासत में जी हां अभी अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के लंगड़ा चौक से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बैगनआर कार से ले जा रहे बोर में बंद करीब 252 लीटर देसी शराब के साथ दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है गिरफ्तार युवक का पहचान वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के नयागंज गांव के रहने वाले स्वर्गीय राज कुमार राय के पुत्र राहुल राय, वहीं दूसरा अभियुक्त गनियारी गांव के वार्ड संख्या 4 के निवासी रामा राय के 22 वर्षीय पुत्र मनीष राय के रूप में कि गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए दोनों अभियुक्त के प्रति कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
मोहनपुर थाना क्षेत्र से 252 लीटर देशी शराब के साथ दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
भेजा न्यायिक हिरासत में 
जी हां अभी अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार  समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के लंगड़ा चौक से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बैगनआर कार से ले जा रहे बोर में बंद करीब 252 लीटर देसी शराब के साथ दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है 
गिरफ्तार युवक का पहचान वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के नयागंज गांव के रहने वाले स्वर्गीय राज कुमार राय के पुत्र राहुल राय,  वहीं दूसरा अभियुक्त गनियारी गांव के वार्ड संख्या 4 के निवासी रामा राय के 22 वर्षीय पुत्र मनीष राय के रूप में कि गई है।
इस बाबत थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए दोनों अभियुक्त के प्रति कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • समस्तीपुर. मुफसिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर मुसहरी टोल में भीषण आगलगी में, घर के अंदर सो रहे दो जुड़वाँ भाई मे एक की झुलस कर मौत, दुसरे की तलाश.
    1
    समस्तीपुर.
मुफसिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर मुसहरी टोल में भीषण आगलगी में, घर के अंदर सो रहे दो जुड़वाँ भाई मे एक की झुलस कर मौत, दुसरे की तलाश.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • LPG Crisis: परदेस में भूख से जूझते बाल-बच्चे, बिहार वापस लौट रहे इन मजूदरों का दर्द सुनिए!!
    1
    LPG Crisis: परदेस में भूख से जूझते बाल-बच्चे, बिहार वापस लौट रहे इन मजूदरों का दर्द सुनिए!!
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    10 hrs ago
  • मामला राघोपुर क्षेत्र का है, जहां जमीन विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान मौके पर अंचलाधिकारी और पुलिस भी मौजूद थे, लेकिन आरोप है कि उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया। इसी बीच एक महिला को बेरहमी से पीटा गया और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। #Raghopur #BiharNews #BreakingNews #MahilaParHinsa #LawAndOrder #PoliceFailure #AdministrationFail #GroundReport #ViralNews #JusticeForWoman #CrimeNews #BiharPolice #LocalNews #HindiNews #NewsUpdate
    1
    मामला राघोपुर क्षेत्र का है, जहां जमीन विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान मौके पर अंचलाधिकारी और पुलिस भी मौजूद थे, लेकिन आरोप है कि उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया। इसी बीच एक महिला को बेरहमी से पीटा गया और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।
#Raghopur #BiharNews #BreakingNews #MahilaParHinsa #LawAndOrder #PoliceFailure #AdministrationFail #GroundReport #ViralNews #JusticeForWoman #CrimeNews #BiharPolice #LocalNews #HindiNews #NewsUpdate
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    17 hrs ago
  • जो blcp का झंडा लगाया है, छत,पर उनका blcp काम आया है वो हर बुरा वक़्त पर BLCP ITS ASHOK SAMRAT
    1
    जो blcp का झंडा लगाया है, छत,पर उनका blcp काम आया है वो हर बुरा वक़्त पर BLCP ITS ASHOK SAMRAT
    user_SSDBIHARCOD108
    SSDBIHARCOD108
    News Anchor शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by VN News Bihar
    1
    Post by VN News Bihar
    user_VN News Bihar
    VN News Bihar
    Bihar Sharif, Nalanda•
    3 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर के सरकारी अस्पताल के बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था पर cs ने लिया संज्ञान। वैसे डॉक्टरों एवं कर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए दंडात्मक कार्रवाई करने का दिया निर्देश। व्यवस्था में सुधारात्मक रवैए के साथ सेवा देने की कहीं बात । जी हां यह कार्रवाई बीते दिनों समस्तीपुर जिले मोहिउद्दीन नगर थाना में सड़क दुर्घटना में घायल एक छात्रा के डॉक्टर एवं कर्मी की लापरवाही के कारण इलाज के अभाव में जान गंवानी पड़ी थी जो काफी देर तक अस्पताल परिसर में हंगामे के साथ अपरा तफरी का माहौल बना हुआ था । मौजूद विधायक प्रतिनिधि रवीश कुमार ने उसी दरम्यान जिला सिविल सर्जन को स्थिति के बारे में अवगत कराते हुए दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की थी आज इसी सिलसिले में सिविल सर्जन राजीव कुमार ने डॉक्टर एवं कर्मी समेत क्षेत्र के कई प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठकर अस्पताल की स्थिति एवं कर्मियों के लापरवाही और कई कारनामों के साथ लोगों ने अवगत कराया। उन्होंने इन सारी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि अविलंब व्यवस्थाओं में सुधार की जाने की संकेत देते हुए वैसे कर्मी पर कार्रवाई करने की बात कही। अब देखना यह होगा कि ऐसे लापरवाह कर्मियों के रवैए में सुधार हो पाती है या नहीं। इसी दौरान आज की कार्रवाई को लेकर सर्जन श्री कुमार एवं विधायक प्रतिनिधि रबीश कुमार समेत जन सुराज के नेता श्री सिंह ने क्या कुछ कहा देखें खास रिपोर्ट
    1
    बिहार समस्तीपुर 
मोहिउद्दीन नगर के सरकारी अस्पताल के बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था पर cs ने लिया संज्ञान।
वैसे डॉक्टरों एवं कर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए दंडात्मक कार्रवाई करने का दिया निर्देश।
व्यवस्था में सुधारात्मक रवैए के साथ सेवा देने की कहीं बात ।
जी हां यह कार्रवाई बीते दिनों समस्तीपुर जिले मोहिउद्दीन नगर थाना में सड़क दुर्घटना में घायल एक छात्रा के डॉक्टर एवं कर्मी की लापरवाही के कारण इलाज के अभाव में जान गंवानी पड़ी थी 
जो काफी देर तक अस्पताल परिसर में हंगामे के साथ अपरा तफरी का माहौल बना हुआ था ।
मौजूद विधायक प्रतिनिधि रवीश कुमार ने उसी दरम्यान जिला सिविल सर्जन को स्थिति के बारे में अवगत कराते हुए दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की थी 
आज इसी सिलसिले में सिविल सर्जन राजीव कुमार ने डॉक्टर एवं कर्मी समेत क्षेत्र के कई प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठकर अस्पताल की स्थिति एवं कर्मियों के लापरवाही और कई कारनामों के साथ लोगों ने अवगत कराया।
उन्होंने इन सारी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि अविलंब व्यवस्थाओं में सुधार की जाने की संकेत देते हुए वैसे कर्मी पर कार्रवाई करने की बात कही।
अब देखना यह होगा कि ऐसे लापरवाह कर्मियों के रवैए में सुधार हो पाती है या नहीं।
इसी दौरान आज की कार्रवाई को लेकर सर्जन श्री कुमार एवं विधायक प्रतिनिधि रबीश कुमार समेत जन सुराज के नेता श्री सिंह ने क्या कुछ कहा देखें खास रिपोर्ट
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • समाज सेवी,राजू सहनी ने उजियारपुर के महिसारी में बिजली की सार्टसर्किट से मृतक गरीब शोकाकुल परिवार को 6 महीने का राशन व आर्थिक मदद कर फिर अपनी सेवा का मिशाल पेश किया.
    1
    समाज सेवी,राजू सहनी ने उजियारपुर के महिसारी में  बिजली की सार्टसर्किट से मृतक  गरीब शोकाकुल परिवार को 6 महीने का राशन व आर्थिक मदद कर फिर अपनी सेवा का मिशाल पेश किया.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • शेखपुरा - जिले के कुसुंबा प्रखंड में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें गंगा स्नान के लिए जा रहे लोगों से भरी पिकअप गाड़ी पलट गई। इस दुर्घटना में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी गाड़ी जानकारी के अनुसार, बाऊघाट गांव में अनिल साव की मां के श्राद्ध कार्य के बाद लोग दो वाहनों से लखीसराय के बड़हिया गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। एक पिकअप गाड़ी पर लगभग 30 लोग सवार थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर घायलों को सदर अस्पताल किया गया रेफर प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन से अधिक लोगों को शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार 3 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पावापुरी मेडिकल अस्पताल भेजने की तैयारी गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। घायलों में ये लोग शामिल घायलों में सुनील साव, मुन्ना साव, नगीना साव, फूलो देवी, पूनम कुमारी, राधा कुमारी, कदमा देवी, राममूर्ति साव सहित कई अन्य लोग शामिल हैं। क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोग घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
    1
    शेखपुरा - जिले के कुसुंबा प्रखंड में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें गंगा स्नान के लिए जा रहे लोगों से भरी पिकअप गाड़ी पलट गई। इस दुर्घटना में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए।
अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी गाड़ी
जानकारी के अनुसार, बाऊघाट गांव में अनिल साव की मां के श्राद्ध कार्य के बाद लोग दो वाहनों से लखीसराय के बड़हिया गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। एक पिकअप गाड़ी पर लगभग 30 लोग सवार थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे पलट गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
गंभीर घायलों को सदर अस्पताल किया गया रेफर
प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन से अधिक लोगों को शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार 3 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
पावापुरी मेडिकल अस्पताल भेजने की तैयारी
गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।
घायलों में ये लोग शामिल
घायलों में सुनील साव, मुन्ना साव, नगीना साव, फूलो देवी, पूनम कुमारी, राधा कुमारी, कदमा देवी, राममूर्ति साव सहित कई अन्य लोग शामिल हैं।
क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल
इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोग घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.