Shuru
Apke Nagar Ki App…
जो blcp का झंडा लगाया है, छत,पर उनका blcp काम आया है वो हर बुरा वक़्त पर BLCP ITS ASHOK SAMRAT
SSDBIHARCOD108
जो blcp का झंडा लगाया है, छत,पर उनका blcp काम आया है वो हर बुरा वक़्त पर BLCP ITS ASHOK SAMRAT
More news from बिहार and nearby areas
- जो blcp का झंडा लगाया है, छत,पर उनका blcp काम आया है वो हर बुरा वक़्त पर BLCP ITS ASHOK SAMRAT1
- शेखपुरा - जिले के कुसुंबा प्रखंड में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें गंगा स्नान के लिए जा रहे लोगों से भरी पिकअप गाड़ी पलट गई। इस दुर्घटना में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी गाड़ी जानकारी के अनुसार, बाऊघाट गांव में अनिल साव की मां के श्राद्ध कार्य के बाद लोग दो वाहनों से लखीसराय के बड़हिया गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। एक पिकअप गाड़ी पर लगभग 30 लोग सवार थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर घायलों को सदर अस्पताल किया गया रेफर प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन से अधिक लोगों को शेखपुरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार 3 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पावापुरी मेडिकल अस्पताल भेजने की तैयारी गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। घायलों में ये लोग शामिल घायलों में सुनील साव, मुन्ना साव, नगीना साव, फूलो देवी, पूनम कुमारी, राधा कुमारी, कदमा देवी, राममूर्ति साव सहित कई अन्य लोग शामिल हैं। क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोग घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।1
- शेखपुरा–सिकंदरा मार्ग पर केदार होटल के समीप रविवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में पिकअप वाहन के चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शाम करीब 4:30बजे की बताई जा रही है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान लालपुर गांव निवासी भुवनेश्वर चंद्रवंशी के पुत्र उमेश चंद्रवंशी एवं सुरेश चंद्रवंशी के पुत्र धीरेंद्र चंद्रवंशी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पिकअप वाहन से गांव-गांव घूमकर प्याज, आलू सहित अन्य सब्जियों का व्यापार करते हैं।घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से शेखपुरा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।1
- Post by S.K SINGH1
- Post by सन ऑफ पासवान राजकुमार1
- पकरीबरावां: एमएलसी नीरज कुमार और डॉ. नवल किशोर यादव ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, बंधाया ढाढस1
- तेतरहाट पुलिस ने एक कांड के अभियुक्त को किया गिरफ्तार। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के शर्मा गांव से गुप्त सूचना के आधार पर एएस आई सूर्यनारायण यादव ने गुप्त सूचना के आधार पर पूर्व कांड के अभियुक्त जो लंबे समय से फरार चल रहे था उसे गिरफ्तार किया इसकी जानकारी देते हुए तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कीआज से कुछ दिन पहले शर्मा गांव के ही पंकज सिंह से जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी जिसमें द्वितीय पक्ष की ओर से कई व्यक्ति घायल हो गए थे जिसको लेकर मामला दर्ज की गई थी उसे मामले में प्रशासन लंबे समय से अभियुक्त की गिरफ्तारी है तो छापेमारी कर रहा था पूर्व मामले के अभियुक्त शर्मा गांव निवासी कृष्णदेव सिंह के पुत्र दयानंद सिंह को गिरफ्तार कार्यवाही हेतु न्याय हिरासत में भेज दी गई है।1
- कसार गांव स्थित बधार में डंटल जलाने से लगी आग, 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख। कसार थाना क्षेत्र के कसार गांव में रविवार को भीषण आग लगने से 10 किसानों की लगभग 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यह घटना दोपहर करीब 1:20 बजे हुई, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रोहित राज ने बताया कि खेतों में गेहूं की कटाई के बाद डंटल जलाने के दौरान अचानक आग फैल गई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से आसपास के खेतों में फैल गई, जिससे बड़ी मात्रा में खड़ी और कटी हुई फसल जलकर नष्ट हो गई। इस अगलगी की घटना में कसार गांव के वार्ड संख्या 9 निवासी भागीरथ सिंह, विजेंद्र पंडित, पजी सिंह, शिवालग यादव, कपिल पासवान, मुसाफिर पासवान, सच्चिदानंद प्रसाद, संतोष प्रसाद, अरुण सिंह एवं विलायती सिंह की गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों ने काफी मशक्कत की, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना से प्रभावित किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते अगर आग पर काबू पाया जाता तो नुकसान कम हो सकता था। फिलहाल, प्रशासन से राहत की उम्मीद में किसान आस लगाए हुए। आग लगी की घटना को बुझाने के दौरान कसार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के साथ पुलिस बल भी मौजूद थे।1