*फतेहपुर क्षेत्र में तेज आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त बिजली गुल, जलभराव और फ रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में बीती देर रात अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि, इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर विद्युत लाइनों पर गिर गए। इसके परिणामस्वरूप पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। रातभर लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हुए। बारिश के कारण कस्बे और ग्रामीण इलाकों के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस आंधी और बारिश का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। क्षेत्र के किसान सरदार यादव, राजेश, रमन, अखिलेश और राकेश सहित अन्य लोगों ने बताया कि उनकी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। मिर्च, खरबूजा, तरबूज और मक्का जैसी फसलें तेज हवा और पानी से प्रभावित हुई हैं। आम की फसल पर भी आंधी और बारिश का प्रतिकूल असर पड़ा है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। हालांकि, कुछ सब्जी फसलों को इस बारिश से फायदा मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है। इसके अलावा, क्षेत्र में कई स्थानों पर आयोजित शादी समारोह भी बुरी तरह प्रभावित हुए। तेज आंधी के चलते पंडाल उड़ गए और व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। शादी वाले घरों में अफरा-तफरी मच गई और खाने-पीने का सामान भीग गया, जिससे आयोजकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।
*फतेहपुर क्षेत्र में तेज आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त बिजली गुल, जलभराव और फ रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में बीती देर रात अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि, इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर विद्युत लाइनों पर गिर गए। इसके परिणामस्वरूप पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। रातभर लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हुए। बारिश के कारण कस्बे और ग्रामीण इलाकों के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस आंधी और बारिश का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। क्षेत्र के किसान सरदार यादव, राजेश, रमन, अखिलेश और राकेश सहित अन्य लोगों ने बताया कि उनकी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। मिर्च, खरबूजा, तरबूज और मक्का जैसी फसलें तेज हवा और पानी से प्रभावित हुई हैं। आम की फसल पर भी आंधी और बारिश का प्रतिकूल असर पड़ा है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। हालांकि, कुछ सब्जी फसलों को इस बारिश से फायदा मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है। इसके अलावा, क्षेत्र में कई स्थानों पर आयोजित शादी समारोह भी बुरी तरह प्रभावित हुए। तेज आंधी के चलते पंडाल उड़ गए और व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। शादी वाले घरों में अफरा-तफरी मच गई और खाने-पीने का सामान भीग गया, जिससे आयोजकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।
- Post by Anoop singh1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी क फतेहपुर थाना क्षेत्र के देवखरिया गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां 19 वर्षीय युवक शुभम पुत्र हरिलाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुभम अपने तीन भाइयों में मंझला था। परिवार में सबसे बड़ा भाई शिवम और सबसे छोटा भाई नितिन है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले घर का माहौल पूरी तरह सामान्य था। रात में सभी परिजन एक साथ बैठकर भोजन किए और हंसी-खुशी का माहौल था। इसके बाद शुभम अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह जब काफी देर तक शुभम अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों को चिंता होने लगी। कई बार आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिवार के लोग कमरे के अंदर पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। शुभम कमरे में फंदे से लटका हुआ था यह देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।1
- धारा लक्ष्य समाचार अब्दुल मुईद, बाराबंकी। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कुख्यात ड्रग माफिया एवं हिस्ट्रीशीटर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी लगभग 6 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया है। यह कार्रवाई न्यायनिर्णायक प्राधिकारी, नई दिल्ली के आदेश के क्रम में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 68F(2) के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर में मु0अ0सं0 319/97 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त लंबे समय से संगठित गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त रहा है। उसके इस आपराधिक कृत्य से समाज में भय का माहौल बना और विशेषकर युवाओं को नशे की लत की ओर धकेला गया। जांच में पाया गया कि अभियुक्त ने अवैध कमाई से अपनी पत्नी नगमी खातून के नाम पर नगर परिषद नवाबगंज, बाराबंकी क्षेत्र में गाटा संख्या 198 मिन0, क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर में आवासीय संपत्ति अर्जित की थी। उक्त संपत्ति को दिनांक 30 अप्रैल 2026 को फ्रीजिंग आदेश के तहत कुर्क कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और वह वर्तमान में जिला कारागार बाराबंकी में निरुद्ध है। उसके खिलाफ बाराबंकी एवं लखनऊ जनपद में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे अंतरजनपदीय गैंग सूची में भी शामिल किया गया है तथा गैंग नंबर 32 का सरगना घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार द्वारा पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत उसके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई थी।1
- *जनपद बाराबंकी* *दिनांक- 02.05.2026* *बाराबंकी पुलिस/प्रशासन द्वारा कुख्यात ड्रग माफिया / हिस्ट्रीशीटर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन की अचल सम्पत्ति (कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये से अधिक) को सीजिंग / फ्रीजिंग अथोरिटी न्यायनिर्णायक प्राधिकारी नई दिल्ली के आदेश के क्रम में धारा 68F(2) NDPS Act- 1985 के तहत कुर्क किया गया-* इसी क्रम में *थाना जैदपुर* पर पंजीकृत मु0अ0सं0 319/97 धारा 8/21 NDPS एक्ट के *गिरोह सरगना/ कुख्यात ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन पुत्र मो0 कलीम निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी (हिस्ट्रीशीट नं0- 56 बी)* द्वारा विगत वर्षों से गिरोह बनाकर आर्थिक व भौतिक एवं दुनियावी लाभ हेतु मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त हैं। गिरोह द्वारा अवैध तरीके से की जा रही मादक पदार्थ की तस्करी जैसे आपराधिक कृत्य से आम जनमानस के जीवन में संकटापन्न की स्थिति उत्पन्न होने के साथ ही साथ युवा वर्ग को नशे की लत में डालकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ,जिससे आम जनमानस अपने बच्चों को असुरक्षित महसूस कर रहा है। गिरोह सरगना/ कुख्यात ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी से धनोपार्जन करते हुए *पत्नी श्रीमती नगमी खातून के नाम पर पैसार अन्दर सीमा नगर परिषद नवाबगंज बाराबंकी में गाटा संख्या 198 मिन0, क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर (आवासीय मकान)* नाम दर्ज है। अभियुक्त/ गिरोह सरगना मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन उपरोक्त द्वारा अर्जित की गई अचल सम्पत्ति (कीमत लगभग 6 करोड़ रूपये से अधिक) को सीजिंग / फ्रीजिंग अथोरिटी न्यायनिर्णायक प्राधिकारी नई दिल्ली द्वारा अन्तर्गत धारा 68F(2) NDPS Act- 1985 के तहत दिनांक 30.04.2026 को फ्रीजिंग का आदेश के तहत कुर्क किया गया। *गिरोह सरगना/ कुख्यात ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन पुत्र मो0 कलीम निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी* को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्त विगत 25 वर्षों से मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त है, अभियुक्त अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान थाना जैदपुर तथा जनपद बाराबंकी व लखनऊ मे दो दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। *अभियुक्त अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान को श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन महोदय के आदेश से अर्न्तजनपदीय गैंग आई०आर०-09 सूचीबद्ध किया गया है।* अभियुक्त की अवैध मादक पदार्थों की निगरानी हेतु थाना जैदपुर हिस्ट्रीसीट खोली गयी, जिसका हिस्ट्रीसीट नं0-56 बी है तथा जनपद स्तर पर ड्रग माफिया घोषित किया गया है, जिसका गैंग नं0- 32 है जिसका गैंग लीडर स्वयं अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान है। *राज्य सरकार उ0प्र0 द्वारा दि प्रिवेंशन ऑफ इलिसिट ट्रैफिक एन नारकोटिक्स ड्रग्स एण्ड साइकोट्रॉफिक सब्सटेन्सेज एक्ट-1988 (पिट-एन0डी0पी0एस0 एक्ट) की धारा-3(1) के अन्तर्गत मादक पदार्थ तस्कर/अभियुक्त अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान पुत्र मो0 कलीम निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी के विरुद्ध 01 वर्ष के लिए निरूद्धी आदेश जारी किया गया था। कुख्यात ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन वर्तमान में जिला कारागार बाराबंकी में दिनांक 09.1.2026 से निरुद्ध है।* *कुर्क सम्पत्ति का विवरण-* कीमत लगभग 6 करोड़ रूपये से अधिक *अभियुक्त/गिरोह सरगना मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन पुत्र मो0 कलीम निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी हिस्ट्रीशीट नं0- 56 बी की अचल सम्पत्ति-* 1. पैसार अन्दर सीमा नगर परिषद नवाबगंज बाराबंकी में गाटा संख्या 198मिन0, क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर (आवासीय मकान), *आपराधिक इतिहास अभियुक्त/गिरोह सरगना मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन हिस्ट्रीशीट नं0- 56 बी-* 1. मु0अ0सं0 10/2015 धारा 8/21//27ए/29 एनडीपीएस एक्ट थाना चिनहट, लखनऊ 2. मु0अ0सं0 09/2015 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चिनहट लखनऊ 3. मु0अ0सं0 01/2015 धारा 8/21(C)/ 29 एनडीपीएस एक्ट थाना सेन्ट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो, लखनऊ 4. मु0अ0सं0 437/2024 धारा 8/21सी/29 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी 5. मु0अ0सं0 319/1997 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट जैदपुर थाना बाराबंकी 6. मु0अ0सं0 573/2007 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट व 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना जैदपुर, बाराबंकी 7. मु0अ0सं0 603/2007 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर, बाराबंकी 8. मु0अ0सं0 86/2008 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर,बाराबंकी 9. मु0अ0सं0 513/2008 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर, बाराबंकी 10. मु0अ0सं0 89ए/2001 धारा 147,148,149,307,452, 504,436,506 भादवि थाना जैदपुर बाराबंकी 11. मु0अ0सं0 599ए/2004 धारा 323,504 भादवि थाना जैदपुर बाराबंकी 12. मु0अ0सं0 22/2006 धारा 147,148,323,506,307 भादवि थाना जैदपुर बाराबंकी 13. मु0अ0सं0 251/2006 धारा 147,148, 323, 353,504 भादवि थाना जैदपुर बाराबंकी 14. मु0अ0सं0 476/2007 धारा 147,148,149, 308, 323, 504, 506,536 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी 15. मु0अ0सं0 98/2008 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी 16. मु0अ0सं0 67/2015 धारा 147,148,149, 323, 504, 506, 307,302,120बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी 17. मु0अ0सं0 196/2016 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी 18. मु0अ0सं0 144/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी 19. मु0अ0सं0 14/2025 धारा NDPS ACT थाना नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ 20. मु0अ0सं0 1100/2025 धारा 8/21/29 NDPS ACT थाना कोतवाली नगर बाराबंकी 21. मु0अ0सं0 1101/2025 धारा 8/21/29 NDPS ACT थाना कोतवाली नगर बाराबंकी 22. मु0अ0सं0 04/2026 धारा 308(4)/352/351(3) बीएनएस थाना जैदपुर बाराबंकी1
- लखीमपुर खीरी थाना कोतवाली सदर के क्षेत्र में महमदपुर पोस्ट कैमहरा में जमीन व मकान का विवाद चल रहा था लेकिन पुलिस लेखपाल व कानगो ने मिलकर जबरन कब्जा दिलवाया गया जब व्यक्ति बाहर से काम करके घर आया तो देखा कि पिलर व दीवार खड़ी है जब व्यक्ति ने विरोध किया तो उसको रामजीवन को सोबरन लाल,व उनके लड़के धमेंद्र ,जितेंन्द्र व त्रिभवन ने मिलकर लाठी डंडों से काफी मारा पीटा व जान से मारने कि कोशिश की लेकिन पीड़ित कि पत्नी व उनके छोटी छोटी बच्ची ने मिलकर बचाने का प्रयास किया तो उनको मारा पीटा गया काफी अन्दूरुनी चोटे लगने से पीड़ित बेहोश हो गया उसको तुरन्त थाना कोतवाली सदर ले जाया गया तो पुलिस दबंगई दिखाते हूये पीड़ित को न्याय दिलाने के बजाय पुलिस ने पीड़ित को ही धमकाते हुये थाने के अन्दर बैठा लिया गया और चालान करते हुए जेल भेज दिया गया । अब देखते हे कि उच्चाधिकारी कारवाई करते हैं कि नहीं या फिर न्याय के लिए पीड़ित दर दर भटकते रहेंगे । ब्यूरो चीफ रामानंद सागर3
- मसौली बाराबंकी। विकास खंड मसौली अंतर्गत ग्राम टेरा सानी में अवैध खनन जोरो पर है। खनन में संलिप्त डंफर चालक नारकोटिक्स के नशे में चलते हैं। वहीं इस संबंध में खनन अधिकारी ने बताया कि जांच कर कार्यवाही कि जाएगी। जनपद बाराबंकी में विकास खंड मसौली अंतर्गत ग्राम टेरा सानी में मिट्टी खनन ठेकेदारों द्वारा धरती मां का सीना पिछले करीब एक माह से छलनी किया जा रहा है। टेरा गांव से होकर डंफर गुजर रहे हैं जिससे कई स्थानों पर आवागमगन मार्ग क्षति ग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार सभी डंफर चालक किसी अज्ञात नारकोटिक्स के नशे में अनफिट डंफरो को चला रहे हैं। और कानों में एयरबड्स/इयरफोन का उपयोग कर रहे हैं जिससे दुर्घटनाओं का खतरा काफ़ी बढ़ रहा है। बता दे कि बीते कुछ दिनों में जिले में विभिन्न स्थानों पर बहुत सी अनहोनी की घटनाएं हुई हैं। जिसको लेकर बाराबंकी राजस्व प्रशाशन और पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे बैठा हुआ है। फिलहाल इस संबंध में जिलाधिकारी बाराबंकी ईशान प्रताप सिंह को दो बार तथा उपजिलाधिकारी नवाबगंज को दो बार और इसी के साथ ही तहसीलदार नवाबगंज से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया। तहसीलदार नवाबगंज द्वारा इस संबंध में जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं। यदि डंफरो की जांच की जाए तो लगभग आधे से ज्यादा डंफर अनफिट अवस्था में चल रहे हैं। और मानक से अधिक मिट्टी का ढुलान किया जा रहा है और साथ ही डंफरो पर किसी भी प्रकार की पन्नी या तिरपाल का प्रयोग नहीं किया जा रहा है जिससे दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ गया है। अब देखने वाली बात होगी कि खबर छपने के बाद क्या कार्यवाही की जाती है। किसानों की फसलों को हो रहा भारी नुकसान। ग्राम टेरा के ग्रामीणों ने बताया कि उनकी फसलों को धूल और मिट्टी के कारण भारी नुकसान हो रहा है। डंफरो से उड़ रही धूल के कारण फसलें बर्बाद होने की कगार पर है। जल्द ही कार्यवाही न होने पर भारी सामाजिक क्षति सकती है।1
- Post by पत्रकार बाराबंकी देवा शरीफ1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में बीती देर रात अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि, इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर विद्युत लाइनों पर गिर गए। इसके परिणामस्वरूप पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। रातभर लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हुए। बारिश के कारण कस्बे और ग्रामीण इलाकों के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस आंधी और बारिश का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। क्षेत्र के किसान सरदार यादव, राजेश, रमन, अखिलेश और राकेश सहित अन्य लोगों ने बताया कि उनकी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। मिर्च, खरबूजा, तरबूज और मक्का जैसी फसलें तेज हवा और पानी से प्रभावित हुई हैं। आम की फसल पर भी आंधी और बारिश का प्रतिकूल असर पड़ा है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। हालांकि, कुछ सब्जी फसलों को इस बारिश से फायदा मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है। इसके अलावा, क्षेत्र में कई स्थानों पर आयोजित शादी समारोह भी बुरी तरह प्रभावित हुए। तेज आंधी के चलते पंडाल उड़ गए और व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। शादी वाले घरों में अफरा-तफरी मच गई और खाने-पीने का सामान भीग गया, जिससे आयोजकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।1