जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की त्रैमासिक बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न मऊ । जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की त्रैमासिक बैठक जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जनपद में आधार नामांकन, आधार संशोधन एवं बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान नोडल अधिकारी श्री अभिषेक ने आधार नामांकन एवं बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 5 वर्ष की आयु तक बच्चों के बायोमेट्रिक सत्यापन की आवश्यकता नहीं होती है। 5 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्रथम अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट तथा 15 वर्ष की आयु पुनः करने पर पुनः बायोमेट्रिक अपडेट कराया जाना होता है। उन्होंने जनपद में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार नामांकन तथा निर्धारित आयु पर बायोमेट्रिक अपडेट कराए जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान में कुल 268 एक्टिव किट उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से नए आधार नामांकन एवं आधार में संशोधन का कार्य किया जा रहा है। इन एक्टिव किट का विभिन्न बैंकों एवं अन्य आधार केंद्रों पर आवश्यकता के अनुसार वितरण किया गया है। समीक्षा के दौरान यह भी बताया गया कि जनपद में आधार संशोधन, बायोमेट्रिक सत्यापन तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के नए आधार नामांकन के लिए विशेष प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबंधित नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में आधार नामांकन एवं संशोधन हेतु विशेष कैंप आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार नामांकन पर फोकस करने के निर्देश देते हुए निजी एवं प्ले-ग्रुप विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों को अभियान से जोड़ने को कहा। जिलाधिकारी ने जनपद के नोडल अधिकारी को आधार नामांकन एवं संशोधन कार्य से जुड़े कार्मिकों को सेंसिटाइज करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को आधार संबंधी सेवाएं प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों के आधार सत्यापन के दौरान बायोमेट्रिक अथवा आंखों के मिलान से सत्यापन न हो पाने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित कार्मिकों को संवेदनशीलता एवं सहयोगात्मक रवैया अपनाने तथा नियमानुसार वैकल्पिक प्रक्रिया के माध्यम से लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आधार से संबंधित सेवाओं को सुगम, पारदर्शी एवं जनसुविधाजनक बनाया जाए तथा पात्र लोगों को आधार नामांकन, संशोधन एवं बायोमेट्रिक अपडेट के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आधार से जुड़े नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की त्रैमासिक बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न मऊ । जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की त्रैमासिक बैठक जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जनपद में आधार नामांकन, आधार संशोधन एवं बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान नोडल अधिकारी श्री अभिषेक ने आधार नामांकन एवं बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 5 वर्ष की आयु तक बच्चों के बायोमेट्रिक सत्यापन की आवश्यकता नहीं होती है। 5 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्रथम अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट तथा 15 वर्ष की आयु पुनः
करने पर पुनः बायोमेट्रिक अपडेट कराया जाना होता है। उन्होंने जनपद में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार नामांकन तथा निर्धारित आयु पर बायोमेट्रिक अपडेट कराए जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान में कुल 268 एक्टिव किट उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से नए आधार नामांकन एवं आधार में संशोधन का कार्य किया जा रहा है। इन एक्टिव किट का विभिन्न बैंकों एवं अन्य आधार केंद्रों पर आवश्यकता के अनुसार वितरण किया गया है। समीक्षा के दौरान यह भी बताया गया कि जनपद में आधार संशोधन, बायोमेट्रिक सत्यापन तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के नए आधार नामांकन के लिए विशेष प्रयास
किए जाने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबंधित नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में आधार नामांकन एवं संशोधन हेतु विशेष कैंप आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार नामांकन पर फोकस करने के निर्देश देते हुए निजी एवं प्ले-ग्रुप विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों को अभियान से जोड़ने को कहा। जिलाधिकारी ने जनपद के नोडल अधिकारी को आधार नामांकन एवं संशोधन कार्य से जुड़े कार्मिकों को सेंसिटाइज करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को आधार संबंधी सेवाएं प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों के
आधार सत्यापन के दौरान बायोमेट्रिक अथवा आंखों के मिलान से सत्यापन न हो पाने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित कार्मिकों को संवेदनशीलता एवं सहयोगात्मक रवैया अपनाने तथा नियमानुसार वैकल्पिक प्रक्रिया के माध्यम से लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आधार से संबंधित सेवाओं को सुगम, पारदर्शी एवं जनसुविधाजनक बनाया जाए तथा पात्र लोगों को आधार नामांकन, संशोधन एवं बायोमेट्रिक अपडेट के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आधार से जुड़े नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
- रक्षाबंधन के दृष्टीगत जनपद में लगायी अधिकारी/कर्मचारीगणों के ड्यूटी व रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर सभी जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाये देने के संबंध पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की बाईट ।1
- नदियों में बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी की तबाही को लेकर जिलाधिकारी ने दी जानकारी मऊ में नदियों के बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी में आए उफान से उत्पन्न स्थिति को लेकर जिलाधिकारी ने मीडिया को महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है तथा जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है।1
- Mau : मुन्नवर मुर्गा का अब्बास अंसारी पर बड़ा हमला, भाजपा का डर दिखाकर चुनाव जीते, अब कहां हैं विधायक जी..? #maunews #MLA #newsfeed #NewsUpdate #vidhyakmau #MukhtarAnsari #abbasansari1
- *DEVLAS hai. Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab dekhe the comment me *DEVLAS hai. Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab dekhe the comment me jarur bataye * अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और1
- चिरैयाकोट में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर फहरा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी चिरैयाकोट: कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (पैगंबर साहब का यौम-ए-पैदाइश) का पर्व बड़े ही धूमधाम, अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। सजावट और तिरंगे ने जीता दिल जुलूस के दौरान पूरा मार्ग हरे झंडों और सजावटी झालरों से पटा नजर आया। खास बात यह रही कि जुलूस में धार्मिक झंडों के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी पूरी शान के साथ फहराया गया, जो कौमी एकता और देशभक्ति की एक मिसाल बना। बच्चों व युवाओं में दिखा खासा उत्साह पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने नात-ए-पाक गुनगुनाते हुए जुलूस में शिरकत की। जुलूस में लाउडस्पीकर लगे वाहनों और सजाए गए ई-रिक्शों के जरिए पैगंबर साहब के शांति और भाईचारे के संदेश का प्रचार किया गया। पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जुलूस के रूट पर पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रही। जुलूस के समापन पर देश व इलाके में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।4
- अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़ियापुर मखनहा गांव मे धारदार से मारपीट का वीडियो वायरल आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़िया पुर मखनहा गांव निवासी अनिल निषाद पुत्र राम निहोर निषाद ने बताया कि मारपीट के दौरान मुझे विपक्षियों द्वारा धारदार हथियार से करने का प्रयास किया जा रहा तथा पीटा मारा जा रहा है इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है मुकदमे से नाराज होकर आरोपियों द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है हालांकि संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी1
- आदित्य पहुँचा पटना हाईकोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जाएँगे जेल आदित्य पहुँचा पटना हाईकोर्ट वरीय पुलिस अधिकारी जाएँगे जेल FIR कॉपी लेकर घूम रहा है1
- तमसा नदी( गाय घाट) पर स्थित मऊ महादेव मंदिर पर शरारती तत्वों द्वारा अनावश्यक रुप से वीडियों बनाने के मामले में की जा रही कार्यवाही के संबंध मे पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की बाइट1