logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहटा के कन्हौली के पास एक युवक की सड़क हादसे में मौत .... बिहटा थाना क्षेत्र के बिहटा-सरेरा रोड स्थित कन्हौली गांव के पास रविवार शाम करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौ'त हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मृतक की पहचान भगवतीपुर निवासी कुणाल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सड़क किनारे पैदल जा रहा था, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। वहीं फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

3 hrs ago
user_Reporter Satyendra Yadav
Reporter Satyendra Yadav
Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
3 hrs ago

बिहटा के कन्हौली के पास एक युवक की सड़क हादसे में मौत .... बिहटा थाना क्षेत्र के बिहटा-सरेरा रोड स्थित कन्हौली गांव के पास रविवार शाम करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौ'त हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मृतक की पहचान भगवतीपुर निवासी कुणाल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सड़क किनारे पैदल जा रहा था, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। वहीं फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहटा के कन्हौली के पास एक युवक की सड़क हादसे में मौत .... बिहटा थाना क्षेत्र के बिहटा-सरेरा रोड स्थित कन्हौली गांव के पास रविवार शाम करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौ'त हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मृतक की पहचान भगवतीपुर निवासी कुणाल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सड़क किनारे पैदल जा रहा था, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। वहीं फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
    1
    बिहटा के कन्हौली के पास एक युवक की सड़क हादसे में मौत ....
बिहटा थाना क्षेत्र के बिहटा-सरेरा रोड स्थित कन्हौली गांव के पास रविवार शाम करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौ'त हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।
मृतक की पहचान भगवतीपुर निवासी कुणाल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सड़क किनारे पैदल जा रहा था, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। वहीं फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
    user_Reporter Satyendra Yadav
    Reporter Satyendra Yadav
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • बंगाल में शुभेन्दु अधिकारी ने 'बंगाल तिलक' किया और माँ कालका का आशीर्वाद लेकर प्रसाद बांटा। प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रिमंडल को आशीर्वाद दिया और बंगाल की जनता का दंडवत धन्यवाद किया। राजपथ न्यूज़ के अनुसार, सबसे बड़ी चर्चा दस साल पहले मोदीजी द्वारा भ्रष्टाचारी कहे गए व्यक्ति के अब सीएम बनने की है।
    1
    बंगाल में शुभेन्दु अधिकारी ने 'बंगाल तिलक' किया और माँ कालका का आशीर्वाद लेकर प्रसाद बांटा। प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रिमंडल को आशीर्वाद दिया और बंगाल की जनता का दंडवत धन्यवाद किया। राजपथ न्यूज़ के अनुसार, सबसे बड़ी चर्चा दस साल पहले मोदीजी द्वारा भ्रष्टाचारी कहे गए व्यक्ति के अब सीएम बनने की है।
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Bihta, Patna•
    12 hrs ago
  • राजधानी पटना के आर.सी. सेंट्रल स्कूल में मातृ दिवस पर 'मातृशक्ति संगोष्ठी' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में माताओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं और उन्हें विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जहां शिक्षाविदों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में मां की अहम भूमिका पर जोर दिया।
    1
    राजधानी पटना के आर.सी. सेंट्रल स्कूल में मातृ दिवस पर 'मातृशक्ति संगोष्ठी' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में माताओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं और उन्हें विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जहां शिक्षाविदों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में मां की अहम भूमिका पर जोर दिया।
    user_BIKKU SINGH
    BIKKU SINGH
    Local News Reporter बिक्रम, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • 🚩 आरा के मौलाबाग में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ सह मंदिर जीर्णोद्धार महोत्सव का भव्य आयोजन 🚩 🚩 आरा के मौलाबाग में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 🚩 09 मई से 15 मई 2026 तक श्रीराम जानकी मंदिर, मौलाबाग आरा में कथा, नगर भ्रमण, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। 🙏 #Ara #BhagwatKatha #Moulabagh #SanatanDharma
    1
    🚩 आरा के मौलाबाग में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ सह मंदिर जीर्णोद्धार महोत्सव का भव्य आयोजन 🚩
🚩 आरा के मौलाबाग में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 🚩
09 मई से 15 मई 2026 तक श्रीराम जानकी मंदिर, मौलाबाग आरा में कथा, नगर भ्रमण, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। 🙏
#Ara #BhagwatKatha #Moulabagh #SanatanDharma
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    33 min ago
  • मातृत्वा दिवस पर महिला विषेसज्ञा डॉ रिचा झा से विशेष बातचीत राजधानी पटना के "HOLY PROMISE HOSPITAL" की डॉक्टर रिचा झा ने दी MOTHER'S DAY पर हार्दिक शुभकामनाएं.....!!!
    1
    मातृत्वा दिवस पर महिला विषेसज्ञा डॉ रिचा झा से विशेष बातचीत
राजधानी पटना के "HOLY PROMISE HOSPITAL" की डॉक्टर रिचा झा ने दी MOTHER'S DAY पर हार्दिक शुभकामनाएं.....!!!
    user_Live Bihar News Network
    Live Bihar News Network
    Journalist Patna Rural, Bihar•
    45 min ago
  • नालंदा जिला के पलवलपुर प्रखंड के अस्तूपुर गांव के एक युवक 188दिन 15किलोमीटर कि यात्रा कर चार धाम और 12ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर घर वापस लौटा युवक। जहां ग्रामीणों ने उसका भव्य स्वागत किया गया नालंदा जिले के परवलपुर प्रखंड का एक युवा आज पूरे इलाके के लिए प्रेरणा बन गया है। साइकिल से चारधाम और 12 ज्योतिर्लिंग की कठिन यात्रा पूरी कर घर लौटे अस्तुपुर गांव निवासी बिक्कु कुमार का परवलपुर में भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और भारत माता के जयघोष के साथ लोगों ने अपने इस साहसी युवा का अभिनंदन किया।परवलपुर प्रखंड के मई पंचायत स्थित अस्तुपुर गांव निवासी बिक्कु कुमार ने 188 दिनों में करीब 15 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर चारधाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के साथ देश के 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन किया। बिक्कु कुमार ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त जीवन, योग, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि आज का युवा तेजी से नशे की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में फिटनेस और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है।यात्रा के दौरान तीनों युवाओं ने सैकड़ों किलोमीटर की कठिन चढ़ाई, खराब मौसम और दुर्गम रास्तों का सामना किया, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। बिक्कु ने बताया कि पूरे भारत में लोगों का भरपूर सहयोग मिला। जगह-जगह लोगों ने खाने, पानी और दवा की व्यवस्था कर उनका उत्साह बढ़ाया।हमलोगों का मकसद युवाओं को फिटनेस, योग और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना था। पर्यावरण बचाने का भी संदेश देना था। 188 दिन में 15 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर बहुत खुशी हो रही है।गांव लौटने पर स्थानीय लोगों, दोस्तों और परिजनों ने बिक्कु कुमार का जोरदार स्वागत किया। लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक कदम बताते हुए उनके साहस और संकल्प की सराहना की। साइकिल से हजारों किलोमीटर की कठिन धार्मिक और सामाजिक जागरूकता यात्रा पूरी कर लौटे बिक्कु कुमार ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती।इस यात्रा में नालंदा के विक्कू कुमार के अलावे तेलंगाना के महबूबनगर निवासी विक्रम कुमार और मुजफ्फरपुर जिले के साहिबगंज निवासी दीपक गुप्ता भी भी यात्रा में शामिल रहे जिन्होंने 405 दिनों बारह ज्योतिर्लिंग चार धाम की यात्रा पूरी की। बाइट:विक्कू कुमार यात्रा करने वाले युवक
    1
    नालंदा जिला के पलवलपुर प्रखंड के अस्तूपुर गांव के एक युवक 188दिन 15किलोमीटर कि यात्रा कर चार धाम और 12ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर घर वापस लौटा युवक। जहां ग्रामीणों ने उसका भव्य स्वागत किया गया 
नालंदा जिले के परवलपुर प्रखंड का एक युवा आज पूरे इलाके के लिए प्रेरणा बन गया है। साइकिल से चारधाम और 12 ज्योतिर्लिंग की कठिन यात्रा पूरी कर घर लौटे अस्तुपुर गांव निवासी बिक्कु कुमार का परवलपुर में भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और भारत माता के जयघोष के साथ लोगों ने अपने इस साहसी युवा का अभिनंदन किया।परवलपुर प्रखंड के मई पंचायत स्थित अस्तुपुर गांव निवासी बिक्कु कुमार ने 188 दिनों में करीब 15 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर चारधाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के साथ देश के 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन किया। बिक्कु कुमार ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त जीवन, योग, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि आज का युवा तेजी से नशे की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में फिटनेस और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है।यात्रा के दौरान तीनों युवाओं ने सैकड़ों किलोमीटर की कठिन चढ़ाई, खराब मौसम और दुर्गम रास्तों का सामना किया, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। बिक्कु ने बताया कि पूरे भारत में लोगों का भरपूर सहयोग मिला। जगह-जगह लोगों ने खाने, पानी और दवा की व्यवस्था कर उनका उत्साह बढ़ाया।हमलोगों का मकसद युवाओं को फिटनेस, योग और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना था। पर्यावरण बचाने का भी संदेश देना था। 188 दिन में 15 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर बहुत खुशी हो रही है।गांव लौटने पर स्थानीय लोगों, दोस्तों और परिजनों ने बिक्कु कुमार का जोरदार स्वागत किया। लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक कदम बताते हुए उनके साहस और संकल्प की सराहना की।
साइकिल से हजारों किलोमीटर की कठिन धार्मिक और सामाजिक जागरूकता यात्रा पूरी कर लौटे बिक्कु कुमार ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती।इस यात्रा में नालंदा के विक्कू कुमार के अलावे तेलंगाना के महबूबनगर निवासी विक्रम कुमार और मुजफ्फरपुर जिले के साहिबगंज निवासी दीपक गुप्ता भी भी यात्रा में शामिल रहे  जिन्होंने 405 दिनों बारह ज्योतिर्लिंग चार धाम की यात्रा पूरी की।
बाइट:विक्कू कुमार यात्रा करने वाले युवक
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • सीतामढ़ी मे समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया
    1
    सीतामढ़ी  मे समाज  कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता  का भव्य स्वागत किया गया
    user_N BHARAT NEWS 365
    N BHARAT NEWS 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • आईआईटी अमहरा थाना क्षेत्र के बाजार में हुई फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    आईआईटी अमहरा थाना क्षेत्र के बाजार में हुई फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
    user_Reporter Satyendra Yadav
    Reporter Satyendra Yadav
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.