logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस ने हथियार तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को पकड़ा ।। आरोपियों से दो ऐसी पिस्टल जिंदा कारतूस और दो धारदार चाकू बरामद किए हैं। ।।

1 hr ago
user_Aarti Raikwar
Aarti Raikwar
Media Consultant मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

पुलिस ने हथियार तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को पकड़ा ।। आरोपियों से दो ऐसी पिस्टल जिंदा कारतूस और दो धारदार चाकू बरामद किए हैं। ।।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Aarti Raikwar
    1
    Post by Aarti Raikwar
    user_Aarti Raikwar
    Aarti Raikwar
    Media Consultant मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • श्री हनुमान टेकरी आश्रम में संतों ने मनाया भाजपा की 'प्रचंड जीत' का उत्सव श्री हनुमान टेकरी आश्रम में संतों ने मनाया भाजपा की 'प्रचंड जीत' का उत्सव वृंदावन । विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और निर्णायक जीत की गूँज धर्मनगरी वृंदावन के मठ-मंदिरों में भी सुनाई दे रही है। सोमवार को वृंदावन में प्रतिष्ठित हनुमान टेकरी आश्रम में विजय का उत्सव प्रख्यात भागवत प्रवक्ता डॉ. मनोज मोहन शास्त्री की अध्यक्षता में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ब्रजवासी और संतों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर मनाया, हनुमान जी के जयकारों और 'भारत माता की जय' के उद्घोष से पूरा आश्रम परिसर गूंज उठा। आचार्य बद्रीश ने कहा कि चुनाव परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ खड़ी है। महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि आज देश में सनातन धर्म का मान बढ़ा है। सरकार की नीतियों से संतों और आम नागरिक दोनों के मन में सुरक्षा और सम्मान का भाव पैदा हुआ है। भाजपा की प्रचंड जीत सत्य और कर्म की जीत है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रख्यात कथा व्यास डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि तीन राज्यों में आए इन परिणामों ने विपक्षी दलों के सभी समीकरणों को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संतों का आशीर्वाद हमेशा से राष्ट्रहित में कार्य करने वालों के साथ रहा है यह विजय उत्सव विकास और विश्वास के मेल का प्रतीक है। जनता ने नकारात्मक राजनीति को नकार कर विकास और सुशासन को चुना है। यह जीत केवल एक दल की नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, विकास के प्रति जनमानस के अटूट विश्वास एवं लोकतंत्र की जीत है। इस अवसर अतुल कृष्ण शास्त्री, श्याम दास, रामदास, डॉ. हरिओम शर्मा, कुंजबिहारी दास, सुनील दास, ज्ञानेश शास्त्री, सूरज मिश्रा, विराज दुबे, सुनील, राजेंद्र दास, रघुनाथ दास, नरेंद्र पाठक, विनय पाठक, आकाश गोस्वामी, नितिन भारद्वाज, अंश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
    1
    श्री हनुमान टेकरी आश्रम में संतों ने मनाया भाजपा की 'प्रचंड जीत' का उत्सव
श्री हनुमान टेकरी आश्रम में संतों ने मनाया भाजपा की 'प्रचंड जीत' का उत्सव
वृंदावन । विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और निर्णायक जीत की गूँज धर्मनगरी वृंदावन के मठ-मंदिरों में भी सुनाई दे रही है। सोमवार को वृंदावन में प्रतिष्ठित हनुमान टेकरी आश्रम में विजय का उत्सव प्रख्यात भागवत प्रवक्ता डॉ. मनोज मोहन शास्त्री की अध्यक्षता में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ब्रजवासी और  संतों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर मनाया, हनुमान जी के जयकारों और 'भारत माता की जय' के उद्घोष से पूरा आश्रम परिसर गूंज उठा।
आचार्य बद्रीश ने कहा कि चुनाव परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ खड़ी है।
महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि आज देश में सनातन धर्म का मान बढ़ा है। सरकार की नीतियों से संतों और आम नागरिक दोनों के मन में सुरक्षा और सम्मान का भाव पैदा हुआ है। भाजपा की प्रचंड जीत सत्य और कर्म की जीत है।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रख्यात कथा व्यास डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि तीन राज्यों में आए इन परिणामों ने विपक्षी दलों के सभी समीकरणों को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संतों का आशीर्वाद हमेशा से राष्ट्रहित में कार्य करने वालों के साथ रहा है यह विजय उत्सव विकास और विश्वास के मेल का प्रतीक है।
जनता ने नकारात्मक राजनीति को नकार कर विकास और सुशासन को चुना है। 
यह जीत केवल एक दल की नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, विकास के प्रति जनमानस के अटूट विश्वास एवं लोकतंत्र की जीत है।
इस अवसर अतुल कृष्ण शास्त्री, श्याम दास, रामदास, डॉ. हरिओम शर्मा, कुंजबिहारी दास, सुनील दास, ज्ञानेश  शास्त्री, सूरज मिश्रा, विराज दुबे, सुनील, राजेंद्र दास, रघुनाथ दास, नरेंद्र पाठक, विनय पाठक, आकाश गोस्वामी, नितिन भारद्वाज, अंश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
    user_Vinod Goyal
    Vinod Goyal
    Local News Reporter इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • विश्व शांति मानव कल्याण के लिए हुई सामूहिक वंदना, हुआ खीर प्रसाद वितरण इंदौर। विश्व शांति और मानव कल्याण की भावनाओं को लेकर बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या 30 अप्रैल को रीगल तिराहे स्थित गांधी प्रतिमा स्थल में सामुहिक वंदना की गई इस अवसर पर भंते विभूतवंश तथा उनके साथ आए श्रमनेर चीवर धारी भिक्षु के साथ बुद्ध वंदना कराते हुए धम्म देशना दी। मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्रताप करोसिया अध्यक्ष, सफाई कर्मचारी आयोग ने सभी को भगवान बुद्ध के मार्ग पर चलकर करुणा मैत्री का भाव जागृत करने का आह्वान किया और कहा कि भगवान बुद्ध का दर्शन आज भी प्रासंगिक है । दुनिया में युद्ध की नहीं बुद्ध की जरूरत है। विशेष अतिथि एमआईसी सदस्य राजेश उदावत ने सभी को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं प्रेषित की । इस अवसर पर खीर प्रसाद वितरित किया गया यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रवीण जैन और आयोजक जितेंद्र मेश्राम ने बताया कि पिछले 28 वर्षों से यहां बौद्धिष्ठ युवा संगठन और एमएचडब्ल्यू फाउंडेशन,ऐरोबिक्स क्लब मेघदूत द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। समाज सेवी प्रमोद कुमार जैन,संदीप भोरजार शालिन भोरजार,किशोर डोंगरे विशेष रूप से उपस्थित थे। संगठन के बाल कृष्ण गजभिए,अजय बोरकर,मनोज घरडे,माया मेश्राम,ममता जीवने,संगीता दहीकर,प्रतिभा गजभिए,संगीता घरडे, शीतल बोरकर,उज्जवल शेंडे,सविता शेंडे,आयुशि डोंगरे राजिंदर सिंह भाटिया,आशा कोष्ठा,रमा दिलावरे,मधु गौर,अनुभा गुप्ता,मयूर तेलंग,संजय सोनी,बबलू पाल,ओम प्रकाश पाल मनीष शर्मा, गुलाब सूर्यवंशी,संतोष श्रीवास,सुनील यादव,संतोष नेमा, सुधीर जैन,पंडरी नायक,नंदना पाल,छाया रसाल ,महेश रसाल, मनीष पाल,,चंद्र शेखर खन्ना,मीना खन्ना,राजेश करोसिया,हेमलता वर्मा,मोहन नरसियानी,पूर्णिमा पाल, अमित सिंह,आकांक्षा सिंह,भगवान लोधी,राधा लोधी, नेहा चौकसे,भावना चौधरी,शरद चटर्जी,नेहा भावसार,अनुपम ज्योति सोन,नेहा चौरसिया,अर्पित सहारे,नितिन चंदेल, जय प्रकाश मालवीय,आकाश मेश्राम आदि सामुहिक बुद्ध वंदना शामिल हुए संचालन प्रशांत इन्दुरकर ने किया आभार सुरेश वानखेड़े ने व्यक्त किया।
    4
    विश्व शांति मानव कल्याण के लिए हुई  सामूहिक वंदना, हुआ खीर प्रसाद वितरण
इंदौर। विश्व शांति और मानव कल्याण की भावनाओं को लेकर बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या 30 अप्रैल को रीगल तिराहे स्थित गांधी प्रतिमा स्थल में    सामुहिक वंदना की गई इस अवसर पर भंते विभूतवंश तथा उनके साथ आए श्रमनेर चीवर धारी भिक्षु के साथ बुद्ध वंदना कराते हुए धम्म देशना दी। मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्रताप करोसिया अध्यक्ष, सफाई कर्मचारी आयोग ने सभी को भगवान बुद्ध के मार्ग पर चलकर करुणा मैत्री का भाव जागृत करने का आह्वान किया और कहा कि भगवान बुद्ध का दर्शन आज भी प्रासंगिक है । दुनिया में युद्ध की नहीं बुद्ध की जरूरत है। विशेष अतिथि एमआईसी सदस्य राजेश उदावत ने सभी को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं प्रेषित की ।
इस अवसर पर खीर प्रसाद वितरित किया गया यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रवीण जैन और आयोजक जितेंद्र मेश्राम ने बताया कि पिछले 28 वर्षों से यहां बौद्धिष्ठ युवा संगठन और एमएचडब्ल्यू फाउंडेशन,ऐरोबिक्स क्लब मेघदूत द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। समाज सेवी प्रमोद कुमार जैन,संदीप भोरजार शालिन भोरजार,किशोर डोंगरे विशेष रूप से उपस्थित थे।  संगठन के बाल कृष्ण गजभिए,अजय बोरकर,मनोज घरडे,माया मेश्राम,ममता जीवने,संगीता  दहीकर,प्रतिभा गजभिए,संगीता घरडे,
शीतल बोरकर,उज्जवल शेंडे,सविता शेंडे,आयुशि डोंगरे राजिंदर सिंह भाटिया,आशा कोष्ठा,रमा दिलावरे,मधु गौर,अनुभा गुप्ता,मयूर तेलंग,संजय सोनी,बबलू पाल,ओम प्रकाश पाल मनीष शर्मा, गुलाब सूर्यवंशी,संतोष श्रीवास,सुनील यादव,संतोष नेमा, सुधीर जैन,पंडरी नायक,नंदना पाल,छाया रसाल ,महेश रसाल, 
मनीष पाल,,चंद्र शेखर खन्ना,मीना खन्ना,राजेश करोसिया,हेमलता वर्मा,मोहन नरसियानी,पूर्णिमा पाल, अमित सिंह,आकांक्षा सिंह,भगवान लोधी,राधा लोधी, नेहा चौकसे,भावना चौधरी,शरद चटर्जी,नेहा भावसार,अनुपम ज्योति सोन,नेहा चौरसिया,अर्पित सहारे,नितिन चंदेल, जय प्रकाश मालवीय,आकाश मेश्राम आदि सामुहिक बुद्ध वंदना शामिल हुए संचालन प्रशांत इन्दुरकर ने किया आभार सुरेश वानखेड़े ने व्यक्त किया।
    user_नितिन चंदेल
    नितिन चंदेल
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • --- इंदौर, मध्यप्रदेश इंदौर शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा, महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक महिला ने अपने ही रिश्तेदार पर अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता सुषमा नावड़कर के अनुसार, आरोपी राम चालके उसे लंबे समय से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इस डर का फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला का बार-बार शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण किया। हैरानी की बात यह है कि पीड़िता की शादी के बाद भी आरोपी का अत्याचार थमा नहीं, बल्कि और बढ़ता गया। {{ टूटी हिम्मत, उठाया खौफनाक कदम }} लगातार हो रहे उत्पीड़न और मानसिक दबाव से परेशान होकर पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास किया और कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच सकी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। {{ पुलिस की कार्रवाई: आरोपी गिरफ्तार }} इलाज के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए परिवार के साथ भंवरकुआं थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राम चालके के खिलाफ बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है। {{ मामले में नया और खतरनाक मोड़ }} मामला तब और गंभीर हो गया जब पीड़िता के भाई अमित कदम ने आरोपी के परिजनों पर धमकी देने के आरोप लगाए। उनका कहना है कि आरोपी पक्ष लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहा है और मना करने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के परिजनों द्वारा यह तक कहा गया कि “रेप केस में तो सजा होनी ही है, तो हत्या ही कर देते हैं।” इस बयान ने पूरे मामले को और भयावह बना दिया है। पीड़ित परिवार दहशत में है और उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया है। --{{ सुरक्षा की मांग, प्रशासन पर दबाव }} पीड़िता के परिवार ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है। साथ ही आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और सुरक्षा के पहलुओं पर भी विचार किया जा रहा है। {{ समाज के लिए चेतावनी }} यह घटना समाज के लिए एक बड़ा संदेश है कि रिश्तों की आड़ में होने वाले अपराध कितने खतरनाक हो सकते हैं। ब्लैकमेल और यौन शोषण के मामलों में पीड़ित अक्सर डर और शर्म के कारण चुप रहते हैं, लेकिन इस मामले में पीड़िता ने साहस दिखाकर आरोपी को कानून के शिकंजे तक पहुंचाया। इंदौर का यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज के लिए चेतावनी है। अब सबकी नजर पुलिस और न्याय व्यवस्था पर है कि पीड़िता को कब और कैसे न्याय मिलता है, और क्या आरोपी को उसके अपराधों की सख्त सजा मिल पाती है।
    1
    ---
इंदौर, मध्यप्रदेश
इंदौर शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा, महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक महिला ने अपने ही रिश्तेदार पर अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता सुषमा नावड़कर के अनुसार, आरोपी राम चालके उसे लंबे समय से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इस डर का फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला का बार-बार शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण किया। हैरानी की बात यह है कि पीड़िता की शादी के बाद भी आरोपी का अत्याचार थमा नहीं, बल्कि और बढ़ता गया।
{{  टूटी हिम्मत, उठाया खौफनाक कदम }}
लगातार हो रहे उत्पीड़न और मानसिक दबाव से परेशान होकर पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास किया और कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच सकी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
{{  पुलिस की कार्रवाई: आरोपी गिरफ्तार }}
इलाज के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए परिवार के साथ भंवरकुआं थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राम चालके के खिलाफ बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।
{{  मामले में नया और खतरनाक मोड़ }}
मामला तब और गंभीर हो गया जब पीड़िता के भाई अमित कदम ने आरोपी के परिजनों पर धमकी देने के आरोप लगाए। उनका कहना है कि आरोपी पक्ष लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहा है और मना करने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के परिजनों द्वारा यह तक कहा गया कि “रेप केस में तो सजा होनी ही है, तो हत्या ही कर देते हैं।” इस बयान ने पूरे मामले को और भयावह बना दिया है। पीड़ित परिवार दहशत में है और उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया है।
--{{ सुरक्षा की मांग, प्रशासन पर दबाव }}
पीड़िता के परिवार ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है। साथ ही आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और सुरक्षा के पहलुओं पर भी विचार किया जा रहा है।
{{  समाज के लिए चेतावनी }}
यह घटना समाज के लिए एक बड़ा संदेश है कि रिश्तों की आड़ में होने वाले अपराध कितने खतरनाक हो सकते हैं। ब्लैकमेल और यौन शोषण के मामलों में पीड़ित अक्सर डर और शर्म के कारण चुप रहते हैं, लेकिन इस मामले में पीड़िता ने साहस दिखाकर आरोपी को कानून के शिकंजे तक पहुंचाया।
इंदौर का यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज के लिए चेतावनी है। अब सबकी नजर पुलिस और न्याय व्यवस्था पर है कि पीड़िता को कब और कैसे न्याय मिलता है, और क्या आरोपी को उसके अपराधों की सख्त सजा मिल पाती है।
    user_राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    Newspaper publisher इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मंदसौर दलोदा रेल खंड का दोहरीकरण के उपरांत सीआरएस निरीक्षण एवं गति परीक्षण इन्दौर रेलवे स्टेशन PRO ऑफिस रतलाम, 04 मई। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के नीमच - रतलाम दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत मंदसौर - दलोदा रेल खंड के किलोमीटर 291.205 से 304.367 के मध्य लगभग 14 किलोमीटर रेलपथ दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नवीन रेलपथ पर गति परीक्षण 06 मई 2026 से 08 मई 2026 तक निर्धारित समयावधि में किया जाएगा। इस दौरान किसी भी संभावित दुर्घटना से बचने के लिए मंदसौर - दलोदा रेल खंड के मध्य 06 मई 2026 से 08 मई 2026 तक रेलपथ से उचित दूरी बनाए रखें तथा न तो खुद रेलपथ के आस- पास जाएं और न ही अपने पशुधन को जाने दें। इस अवधि में आवागमन हेतु समपार फाटक या रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज का ही उपयोग करें। जनसंपर्क कार्यालय रतलाम मंडल इन्दौर
    1
    मंदसौर  दलोदा रेल खंड का दोहरीकरण के उपरांत सीआरएस निरीक्षण एवं गति परीक्षण
इन्दौर रेलवे स्टेशन PRO ऑफिस 
रतलाम, 04 मई। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के नीमच - रतलाम दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत मंदसौर - दलोदा रेल खंड के किलोमीटर  291.205 से 304.367 के मध्य  लगभग 14 किलोमीटर रेलपथ दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नवीन रेलपथ पर गति परीक्षण 06 मई 2026 से 08 मई 2026 तक  निर्धारित समयावधि में किया जाएगा।
इस दौरान किसी भी संभावित दुर्घटना से बचने के लिए मंदसौर -  दलोदा रेल खंड के मध्य 06 मई 2026 से 08 मई 2026 तक रेलपथ से उचित दूरी बनाए रखें तथा न तो खुद रेलपथ के आस- पास जाएं और न ही अपने पशुधन को जाने दें। 
इस अवधि में आवागमन हेतु समपार फाटक या रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज का ही उपयोग करें।
जनसंपर्क कार्यालय
रतलाम मंडल इन्दौर
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • देपालपुर बन रहा साफ-सुथरा शहर, सफाई अभियान ने पकड़ी रफ्तार#Depalpur #SwachhBharat #CleanCity #IndoreDistrict #MPNews #CleanlinessDrive #PublicAwareness #SmartCity #BreakingNews
    1
    देपालपुर बन रहा साफ-सुथरा शहर, सफाई अभियान ने पकड़ी रफ्तार#Depalpur #SwachhBharat #CleanCity #IndoreDistrict #MPNews #CleanlinessDrive #PublicAwareness #SmartCity #BreakingNews
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हिंदुओं को कमजोर समझने वालों जाग जाओ हिंदू सहनशील है डरपोक नहीं
    1
    हिंदुओं को कमजोर समझने वालों जाग जाओ हिंदू सहनशील है डरपोक नहीं
    user_प्रदेश खुलासा न्यूज
    प्रदेश खुलासा न्यूज
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कबीर भजन गायक पद्मश्री कालूराम जी बामनिया के मुखारविंद से संत कबीर साहब की अमृतमयी वाणी श्रवण करने का अवसर मिला। उनके भजनों एवं आध्यात्मिक संदेशों ने वातावरण को भक्तिमय एवं आनंदमय बना दिया ll इस अवसर पर मुख्य रूप मंदसौर के लोकप्रिय सांसद श्री सुधीर गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राम अटेला, सावन मकवाना, गोविन्द मेहर, सुरेश मालवीय, सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ll संत कबीर साहब के विचार समाज में प्रेम, समरसता, सद्भाव एवं मानवता का संदेश देते हैं। इस दिव्य संध्या में उपस्थित होकर आत्मिक शांति एवं अपार आनंद की अनुभूति हुई। इस अवसर पर सभी समाजजनों, आयोजन समिति एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का मनोज परमार ने आत्मीय स्नेह एवं हृदय से आभार व्यक्त किया अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने संत कबीर साहब के विचार सदैव मानव समाज को सत्य, सद्भाव और एकता की राह दिखाते रहें
    4
    कबीर भजन गायक पद्मश्री कालूराम जी बामनिया के मुखारविंद से संत कबीर साहब की अमृतमयी वाणी श्रवण करने का अवसर मिला। उनके भजनों एवं आध्यात्मिक संदेशों ने वातावरण को भक्तिमय एवं आनंदमय बना दिया ll 
इस अवसर पर मुख्य रूप मंदसौर के लोकप्रिय सांसद श्री सुधीर गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राम अटेला, सावन मकवाना, गोविन्द मेहर, सुरेश मालवीय,  सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ll 
संत कबीर साहब के विचार समाज में प्रेम, समरसता, सद्भाव एवं मानवता का संदेश देते हैं। इस दिव्य संध्या में उपस्थित होकर आत्मिक शांति एवं अपार आनंद की अनुभूति हुई।
इस अवसर पर सभी समाजजनों, आयोजन समिति एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का मनोज परमार ने आत्मीय स्नेह एवं हृदय से आभार व्यक्त किया अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने संत कबीर साहब के विचार सदैव मानव समाज को सत्य, सद्भाव और एकता की राह दिखाते रहें
    user_नितिन चंदेल
    नितिन चंदेल
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.