उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियों को किया जाएगा सम्मानित* *पैक्स की रैंकिंग व्यवस्था से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, किसानों को मिलेंगी अधिक सुविधाएं* भरतपुर, 31 जुलाई। सहकारिता विभाग द्वारा ग्राम सेवा सहकारी समितियों (पैक्स) के माध्यम से किसानों को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा समितियों को आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में प्रदेशभर में पैक्स की रैंकिंग व्यवस्था लागू की गई है, जिसके माध्यम से समितियों के कार्यों का निष्पक्ष मूल्यांकन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समितियों को सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड अतिरिक्त अधिशाषी अधिकारी अंजली सिनसिनवार ने बताया कि रैंकिंग व्यवस्था के अंतर्गत समिति भवन, गोदाम, सदस्य संख्या में वृद्धि, ऋण वितरण, लाभ अर्जन, खाद-बीज एवं पशु आहार वितरण, कॉमन सर्विस सेंटर, कस्टम हायरिंग सेंटर, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, ई-पैक्स तथा अन्य नवाचारों सहित विभिन्न मानकों के आधार पर समितियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इससे समितियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी तथा किसानों को अधिक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सहकार से समृद्धि विजन के अनुरूप प्रदेश की ग्राम सेवा सहकारी समितियों का तीव्र गति से कम्प्यूटरीकरण किया जा रहा है। भरतपुर बैंक की 260 जीएसएस का कम्प्यूटरीकरण पूर्ण हो चुका है तथा 221 समितियों को ई-पैक्स घोषित किया जा चुका है। इसके साथ ही समितियों का ऑडिट भी ऑनलाइन होगा, जिससे पारदर्शिता और कार्यकुशलता में वृद्धि होगी तथा सदस्यों को अपने खातों का विवरण एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बताया कि पैक्स की आय एवं व्यवसाय बढ़ाने के उद्देश्य से 324 समितियों से बीबीएसएसएल, 72 समितियों से एनसीओएल तथा 80 समितियों से एनसीईएल की सदस्यता के लिए आवेदन कराए गए हैं। इसके माध्यम से किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, ऑर्गेनिक उत्पाद तथा कृषि उत्पादों के निर्यात के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों के जरिए किसानों को रियायती दरों पर खाद-बीज, कीटनाशक एवं नैनो फर्टिलाइजर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त पैक्स को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र एवं पशु औषधि केंद्र के रूप में भी विकसित किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो और किसानों सहित आमजन को गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयों का लाभ मिल सके। *19 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान-* केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार बैरवा ने बताया कि सहकारिता में सहयोग कार्यक्रम के तहत पैक्स एवं दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को माइक्रो एटीएम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही दुग्ध उत्पादक समितियों को बैंक मित्र बनाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के किसान अपने घर के निकट ही बैंकिंग सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा खरीफ 2026 में 58,923 किसानों को अल्पकालीन फसली ऋण उपलब्ध कराया गया है। साथ ही पुराने ऋणों की वसूली एवं नए ऋण वितरण के लिए 19 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अधिकाधिक किसानों को ऋण सुविधा से जोड़कर समितियों एवं बैंक की वित्तीय स्थिति को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकें। ---00---

- Shriman mahoday Ji mantri sahab se nivedan hai ki jald se jald theek kiya jaaye main unka bahut Aag bolunga Shriman mantri sahab se nivedan hai ki is road ko jaldi se jaldi theek kiya jaaye mera naam Hariom2
- अवैध खनन एवं अवैध क्रेशरो को बंद करवाने हेतु हमारी सरकार से गुजारिश है कि क्रेशर जोन को बंद करने की कृपा करे अवैध खनन एवं अवैध क्रेशरो को बंद करवाने हेतु अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण न्याय दो या मर दो ग्राम पोस्ट ghatri तहसील भुसावर जिला भरतपुर राजस्थान भूख हड़ताल हमारे गांव सिल्कॉस की बीमारियों दो लोगों की मौत हो चुकी है और तीन चार लोग सिल्कॉस टीवी की बीमारियों ग्रस्त है। और शांतिपूर्ण 30 जुलाई 2026 धरना प्रदर्शन चल रहा सरकार ने अभी तक सुनवाई नहीं की है सरकार और खनन विभाग ने अभी तक कोई भी सुनवाई है धरना स्थल पर अभी तक कोई जिला कलेक्टर नहीं आए है तहसीलदार साहब एसडीएम साहब अभी तक धरना स्थल पर अभी तक आए हैं2
- gapla karte h kai bhar application dene par koi karh wai nahi ki ja rahi h1
- हिण्डोन काचरोली औषधालय में ना मरीज नहीं डॉक्टर केंद्र की योजनाओं का नहीं उठा रहे लोग फायदा शनिवार की छुट्टी भी हो सकती है देखें वीडियो में1
- आज 01/08/2026 का पंचांग पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमें Follow 🎉 करें। आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव अपडेट। जानकारी पसंद आई है तो लाइक शेयर और कमेंट करें। तो बने रहें शुरू ऐप पर इसके लिए आप हमें Follow 🎉 करें।1
- अध्यापिका आशा देवी राजौरा के सेवानिवृत होने पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन.... हिंडौन सिटी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय महताबपुरा में कार्यरत अध्यापिका आशा देवी राजौरा के शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने पर विभिन्न स्थानों पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षा क्षेत्र में दिए गए उनके अतुलनीय योगदान और समर्पित सेवाओं को देखते हुए विद्यालय परिवार और स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय प्राथमिक विद्यालय महताबपुरा में की गई, जहां विद्यालय के संस्था प्रधान अभिलाष कुमार और विद्यार्थियों ने उनके प्रति अपना सम्मान व आभार प्रकट किया। संस्था प्रधान और स्थानीय महिला-पुरुषों ने आशा देवी राजौरा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने शिक्षण काल में बच्चों को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी, बल्कि उन्हें नैतिक मूल्यों से भी सिंचित किया। इसके पश्चात मोहन नगर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यहां स्कूल के प्रधानाचार्य विकास गुप्ता, मुकेश लहकोडिया और शिक्षिकाओं ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं मां सरस्वती की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालयों में स्वागत के बाद अध्यापिका आशा देवी अखिल भारतीय खटीक समाज धर्मशाला स्थित शिव मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना की। यहां से उनके परिवारजन, रिश्तेदार और मोहल्लेवासी ढोल नगाड़ों के साथ उन्हें उनके निवास स्थान पर ले गए। रास्ते में अध्यापिका का स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों ने फूल मालाएं पहनाकर उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह के अंत में भावुक अध्यापिका आशा देवी राजौरा ने सभी सहयोगियों, विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां मिला स्नेह और सम्मान उनके जीवन की सबसे अनमोल पूंजी है। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक, शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।4
- फैलीं का पूरा के मीणा पंच पटेलों ने किसान रैली का किया स्वागत मुकदमों के समर्थन में सिंघान मीना से हजारों की संख्या में पहुंचे किसान गामड़ा मीणा राज्य सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ हो रहे मुकदमों को लेकर जनव्यापी आंदोलन में ये गांव हुए शामिल सिंघान बझेड़ा दैदरौली,पुजारी की ढाणी कारबाड,लिलौटी,नाहरघाटी,लबरी का पूरा सहिह कई गांवों के लोग शुक्रवार चार किलोमीटर लंबी रैली के साथ गांवडा मीणा पहुंचे पांचना बांध आंदोलन से जुड़े मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर गांवडा मीणा गांव में चल रहे जन आंदोलन का शुक्रवार को व्यापक समर्थन देखने को मिला है इसी गांव से दो आरोपियों को मध्य प्रदेश पुलिस तोप चोरी के आरोप में गिरफ्तार करके ले गई थी कुछ दिन पहले तोप की तलाश अभी जारी है दोनों मामलों को लेकर करौली जिला प्रशासन सतर्क हुआ है मुकदमों के समर्थन में सिंघान मीना से हजारों की संख्या में पहुंचे किसान गामड़ा मीणा राज्य सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ हो रहे मुकदमों को लेकर जनव्यापी आंदोलन में ये गांव हुए शामिल सिंघान बझेड़ा दैदरौली,पुजारी की ढाणी कारबाड,लिलौटी,नाहरघाटी,लबरी का पूरा सहिह कई गांवों के लोग शुक्रवार चार किलोमीटर लंबी रैली के साथ गांवडा मीणा पहुंचे पांचना बांध आंदोलन से जुड़े मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर गांवडा मीणा गांव में चल रहे जन आंदोलन का शुक्रवार को व्यापक समर्थन देखने को मिला है इसी गांव से दो आरोपियों को मध्य प्रदेश पुलिस तोप चोरी के आरोप में गिरफ्तार करके ले गई थी कुछ दिन पहले तोप की तलाश अभी जारी है दोनों मामलों को लेकर करौली जिला प्रशासन सतर्क हुआ है1
- तेज रफ्तार थार हाईटेंशन पोलों से टकराई, दो 11 केवी विद्युत पोल टूटे, बड़ा हादसा टला तेज रफ्तार थार हाईटेंशन पोलों से टकराई, दो 11 केवी विद्युत पोल टूटे, बड़ा हादसा टला1