logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीकानेर युवक ने फंदा लगाकर दी जान, बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता बीकानेर पत्रकार इकबाल खान बीकानेर में आज दिनांक 27 मार्च 2026 को सुबह करीब 6:15 बजे एक युवक के फंदे से झूलने की सूचना मिली। घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र के जीनगरों का मोहल्ला, गोपेश्वर बस्ती की है।मृतक की पहचान करीब 20 वर्षीय अंकित भदरवाल पुत्र हरीश कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सदस्य मोहम्मद जुनैद खान, सोएब भाई व राजकुमार खड़गावत एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे।वहीं गंगाशहर थाना पुलिस के ओमप्रकाश मय टीम ने जांच शुरू करते हुए शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकीय मुआयना के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।बीकानेर में हाल के समय में आत्महत्या और लावारिस हालत में शव मिलने की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। एक समय खुशमिजाज जीवन के लिए पहचाने जाने वाले शहर में अब हालात बदलते दिखाई दे रहे हैं।आर्थिक दबाव, बढ़ती महंगाई, छोटे व्यापारियों और मजदूर वर्ग की कमजोर होती स्थिति, घर खर्च, बच्चों की पढ़ाई, शादी-ब्याह और मकान जैसे बढ़ते बोझ के चलते लोग मानसिक तनाव झेल रहे हैं। इसके साथ ही बेरोजगारी और पारिवारिक कलह जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं, जो लोगों को गंभीर कदम उठाने तक मजबूर कर रही हैं।

2 hrs ago
user_आईरा समाचार बीकानेर
आईरा समाचार बीकानेर
Journalist Bikaner, Rajasthan•
2 hrs ago

बीकानेर युवक ने फंदा लगाकर दी जान, बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता बीकानेर पत्रकार इकबाल खान बीकानेर में आज दिनांक 27 मार्च 2026 को सुबह करीब 6:15 बजे एक युवक के फंदे से झूलने की सूचना मिली। घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र के जीनगरों का मोहल्ला, गोपेश्वर बस्ती की है।मृतक की पहचान करीब 20 वर्षीय अंकित भदरवाल पुत्र हरीश कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सदस्य मोहम्मद जुनैद खान, सोएब भाई व राजकुमार खड़गावत एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे।वहीं गंगाशहर थाना पुलिस के ओमप्रकाश मय टीम ने जांच शुरू करते हुए शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकीय मुआयना के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।बीकानेर में हाल के समय में आत्महत्या और लावारिस हालत में शव मिलने की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। एक समय खुशमिजाज जीवन के लिए पहचाने जाने वाले शहर में अब हालात बदलते दिखाई दे रहे हैं।आर्थिक दबाव, बढ़ती महंगाई, छोटे व्यापारियों और मजदूर वर्ग की कमजोर होती स्थिति, घर खर्च, बच्चों की पढ़ाई, शादी-ब्याह और मकान जैसे बढ़ते बोझ के चलते लोग मानसिक तनाव झेल रहे हैं। इसके साथ ही बेरोजगारी और पारिवारिक कलह जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं, जो लोगों को गंभीर कदम उठाने तक मजबूर कर रही हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • KYC for Social Media News: सोशल मीडिया चलाने के लिए कराना होगा KYC? #shorts #socialmediakyc #kycupdate #digitalindia #bikanerlocal
    1
    KYC for Social Media News: सोशल मीडिया चलाने के लिए कराना होगा KYC? #shorts #socialmediakyc #kycupdate #digitalindia #bikanerlocal
    user_Bikaner local news
    Bikaner local news
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • रामनवमी के अवसर पर नागौर में रामभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर गली-नुक्कड़ पर रामभक्तों के जत्थे नजर आए। माली समाज भवन से जलेश्वर महादेव मंदिर तक 4 किमी. लंबी शोभायात्रा में देवी-देवताओं की सैकड़ों सजीव झांकियां, केसरिया परिधानों में महिला-पुरूष, बाइक-गाड़ियों पर सवार रामभक्त, नागौर की संस्कृति दर्शाती झांकियां और पूरी शोभायात्रा पर लगातार गुलाब के फूलों की पुष्पवर्षा प्रमुख आकर्षण रहे। बख्तसागर तालाब पर बने मंच पर झांकियों ने नृत्य प्रस्तुत किया। रामनवमी महोत्सव आयोजन समिति की ओर भव्य आतिशबाजी और राेशनी की गई।रामनवमी के अवसर पर निकली शिव परिवार, राम दरबार की झांकियां शामिल थीं। इस बार शोभायात्रा में विभिन्न समाजों के लोग पारंपरिक परिधान पहनकर शामिल हुए। रामनवमी महोत्सव को लेकर नागौर के बाजारों को केसरिया ध्वजों और झंडियों से सजाया गया। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह रामभक्तों की मान-मनुहार की गई। शोभायात्रा में विभिन्न समाजों और स्कूलों की काफी झांकियां शामिल रहीं। महाबली हनुमान और आतिशबाजी ने शाेभायात्रा के रोमांच को बढ़ा दिया। नागौर शहर में भारी भरकम पुलिस जाब्ता पूरी शोभायात्रा के चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहा। सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। नागौर के विभिन्न सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्था व चार मंडलों की 16 बस्तियों के श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में सहयोग किया। भगवान राम के जीवन चरित्र से संबंधित झांकियों के साथ-साथ भारत के महापुरुष, साधु संत, वीर वीरांगनाओं के माध्यम से देशभक्ति भाव से ओतप्रोत झांकियां निकलीं। मुख्य मार्गों व चौराहों पर सजावट, पुष्प वर्षा व शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। यात्रा संपन्न होने पर भारत माता की आरती हुईशोभायात्रा में महोत्सव समिति के संरक्षक व संत शक्ति का पावन सान्निध्य रहा।
    4
    रामनवमी के अवसर पर नागौर में रामभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर गली-नुक्कड़ पर रामभक्तों के जत्थे नजर आए। माली समाज भवन से  जलेश्वर महादेव मंदिर तक 4 किमी. लंबी शोभायात्रा में देवी-देवताओं की सैकड़ों सजीव झांकियां, केसरिया परिधानों में महिला-पुरूष, बाइक-गाड़ियों पर सवार रामभक्त, नागौर की संस्कृति दर्शाती झांकियां और पूरी शोभायात्रा पर लगातार गुलाब के फूलों की पुष्पवर्षा प्रमुख आकर्षण रहे। बख्तसागर तालाब पर बने मंच पर झांकियों ने नृत्य प्रस्तुत किया। रामनवमी महोत्सव आयोजन समिति की ओर भव्य आतिशबाजी और राेशनी की गई।रामनवमी के अवसर पर निकली शिव परिवार, राम दरबार की झांकियां शामिल थीं। इस बार शोभायात्रा में विभिन्न समाजों के लोग पारंपरिक परिधान पहनकर शामिल हुए। रामनवमी महोत्सव को लेकर नागौर के बाजारों को केसरिया ध्वजों और झंडियों से सजाया गया। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह रामभक्तों की मान-मनुहार की गई। शोभायात्रा में विभिन्न समाजों और स्कूलों की काफी झांकियां शामिल रहीं।  महाबली हनुमान और आतिशबाजी ने शाेभायात्रा के रोमांच को बढ़ा दिया। नागौर शहर में भारी भरकम पुलिस जाब्ता पूरी शोभायात्रा के चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहा। सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए गए।
नागौर के विभिन्न सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्था व चार मंडलों की 16 बस्तियों के श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में सहयोग किया। भगवान राम के जीवन चरित्र से संबंधित झांकियों के साथ-साथ भारत के महापुरुष, साधु संत, वीर वीरांगनाओं के माध्यम से देशभक्ति भाव से ओतप्रोत झांकियां निकलीं। मुख्य मार्गों व चौराहों पर सजावट, पुष्प वर्षा व शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। यात्रा संपन्न होने पर भारत माता की आरती हुईशोभायात्रा में महोत्सव समिति के संरक्षक व संत शक्ति का पावन सान्निध्य रहा।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • शाहपुरा के गुलाबी मार्केट में माँ वैष्णो देवी रैडिमेट कपडे की दुकान पर हुई चोरी,दिनदहाड़े दुकान से चोरी,जिसमे 21 हजार रुपये समेत कागजात थे पर्स मे चोरी की पूरी घटना पूरी सीसीटीवी में हुई#2026#automobile#news#dance#
    1
    शाहपुरा के गुलाबी मार्केट में माँ वैष्णो देवी रैडिमेट कपडे की दुकान पर हुई चोरी,दिनदहाड़े दुकान से चोरी,जिसमे 21 हजार रुपये समेत कागजात थे पर्स मे चोरी की पूरी घटना पूरी सीसीटीवी में हुई#2026#automobile#news#dance#
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    संझू, नागौर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by Vedprakash kalwa
    1
    Post by Vedprakash kalwa
    user_Vedprakash kalwa
    Vedprakash kalwa
    Artist Churu, Rajasthan•
    13 min ago
  • रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के निकट स्थित रजत गौशाला में इन दिनों मधुमक्खियों का आतंक देखने को मिल रहा है। गौशाला परिसर और चारा गोदाम के पास लगे तीन बड़े मधुमक्खियों के छत्तों ने यहां काम करने वाले गौसेवकों, कर्मचारियों और मूक पशुओं के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है।
    1
    रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के निकट स्थित रजत गौशाला में इन दिनों मधुमक्खियों का आतंक देखने को मिल रहा है। गौशाला परिसर और चारा गोदाम के पास लगे तीन बड़े मधुमक्खियों के छत्तों ने यहां काम करने वाले गौसेवकों, कर्मचारियों और मूक पशुओं के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बीदासर कस्बे में रामनवमी पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा यात्रा।
    1
    बीदासर कस्बे में रामनवमी पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा यात्रा।
    user_Ismail solanki
    Ismail solanki
    पत्रकार Churu, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • बीकानेर में गैस संकट चाय की थड़ियों पर फिर जले केरोसिन स्टोव, रोज़गार पर संकट पत्रकार इकबाल खान बीकानेर अंतरराष्ट्रीय हालातों के बीच बढ़े गैस संकट का असर अब बीकानेर की गलियों और बाजारों में साफ नजर आने लगा है। शहर में चाय की थड़ियों और छोटे होटलों पर गैस सिलेंडर की कमी ने लोगों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा कर दिया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि अब कई दुकानदारों को पुराने केरोसिन और कोयले के स्टोव का सहारा लेना पड़ रहा है।गजनेर रोड पर चाय का ठेला लगाने वाले कैलाश सिंह ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से गैस सिलेंडर मिलना बेहद मुश्किल हो गया है। जो एक सिलेंडर मिलता है, वह घर के काम में ही खर्च हो जाता है। ऐसे में दुकान चलाना मुश्किल हो गया, इसलिए उन्होंने फिर से अपना पुराना स्टोव निकाल लिया है।उन्होंने बताया कि बाजार में केरोसिन भी आसानी से उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते कई लोग मजबूरी में डीजल डालकर स्टोव चला रहे हैं। हालांकि यह तरीका महंगा और जोखिम भरा है, लेकिन रोज़गार बचाने के लिए लोग इसे अपनाने को मजबूर हैं।सिर्फ चाय की थड़ियां ही नहीं, बल्कि छोटे होटल और ढाबे भी इस संकट से जूझ रहे हैं। कई जगहों पर कोयले और केरोसिन हीटर की मदद से चाय और खाना बनाया जा रहा है। इससे लागत बढ़ रही है और कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।अगर जल्द ही गैस आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो छोटे कारोबारियों के लिए स्थिति और गंभीर हो सकती है। रोज कमाकर खाने वाले इन लोगों के सामने अब परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है।
    1
    बीकानेर में गैस संकट चाय की थड़ियों पर फिर जले केरोसिन स्टोव, रोज़गार पर संकट
पत्रकार इकबाल खान बीकानेर
अंतरराष्ट्रीय हालातों के बीच बढ़े गैस संकट का असर अब बीकानेर की गलियों और बाजारों में साफ नजर आने लगा है। शहर में चाय की थड़ियों और छोटे होटलों पर गैस सिलेंडर की कमी ने लोगों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा कर दिया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि अब कई दुकानदारों को पुराने केरोसिन और कोयले के स्टोव का सहारा लेना पड़ रहा है।गजनेर रोड पर चाय का ठेला लगाने वाले कैलाश सिंह ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से गैस सिलेंडर मिलना बेहद मुश्किल हो गया है। जो एक सिलेंडर मिलता है, वह घर के काम में ही खर्च हो जाता है। ऐसे में दुकान चलाना मुश्किल हो गया, इसलिए उन्होंने फिर से अपना पुराना स्टोव निकाल लिया है।उन्होंने बताया कि बाजार में केरोसिन भी आसानी से उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते कई लोग मजबूरी में डीजल डालकर स्टोव चला रहे हैं। हालांकि यह तरीका महंगा और जोखिम भरा है, लेकिन रोज़गार बचाने के लिए लोग इसे अपनाने को मजबूर हैं।सिर्फ चाय की थड़ियां ही नहीं, बल्कि छोटे होटल और ढाबे भी इस संकट से जूझ रहे हैं। कई जगहों पर कोयले और केरोसिन हीटर की मदद से चाय और खाना बनाया जा रहा है। इससे लागत बढ़ रही है और कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।अगर जल्द ही गैस आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो छोटे कारोबारियों के लिए स्थिति और गंभीर हो सकती है। रोज कमाकर खाने वाले इन लोगों के सामने अब परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    1 hr ago
  • शाहपुरा कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा का 10 वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम सत्र 2025-26 का 100% रहा ,छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया, छात्रा जिया अटल 90.17%, निकिता यादव 82.17% मुस्कान बुनकर 76.33%, जमना बुनकर 73.50% शाहपुरा उपखंड क्षेत्र में छात्राओं ने लहराया परचम,दसवीं बोर्ड परीक्षा में पूरे उपखंड क्षेत्र में छात्राओं ने छात्रों को काफी पीछे छोड़ दिया है। ज्यादातर स्कूलों से छात्राओं ने ही टॉपर के रूप में स्थान बनाया है। वही सरकारी और निजी स्कूलों में परीक्षा परिणाम में काफी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। सरकारी स्कूल भी अब निजी स्कूलों से परिणाम में आगे निकलते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने शिव मंदिर राजपुरा में मुकेश खुडानिया अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी, नगर परिषद की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें प्रभु अटल समाजसेवी, रामकिशोर अटल ,सेवानिवृत्त प्रिंसिपल कुलदीप बंगाली, जयराम वर्मा,फारुख खान ,पिंटू कुमार सैनी ,बनवारी बंगाली ,संदीप अटल ,सुरेंद्र अटल, लालू अटल,मोहन ,ओमप्रकाश यादव ,सुभाष ,मुकेश ,पांची देवी ,सुनीता ,मोनिका, प्रेम ,पिंकी,ममता,अर्चना ,पूजा , ग्यारसी ,मोहरी देवी सहित कई महिला ने छात्राओं और पिता माता का माला, मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया,स्कूल स्टाफ प्रकाश चन्द मीणा,मुकेश कुमार यादव,विलास,मदन लाल शर्मा,रामेश्वर प्रसाद यादव,आशा वर्मा ने छात्राओं और माता पिता को माला,साफा पहनाकर और मिठाई खिलाकर कि भव्य स्वागत
    1
    शाहपुरा कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा का  10 वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम सत्र 2025-26 का 100% रहा ,छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया, छात्रा जिया अटल 90.17%, निकिता यादव 82.17% मुस्कान बुनकर 76.33%, जमना बुनकर 73.50% शाहपुरा उपखंड क्षेत्र में छात्राओं ने लहराया परचम,दसवीं बोर्ड परीक्षा में पूरे उपखंड क्षेत्र में छात्राओं ने छात्रों को काफी पीछे छोड़ दिया है। ज्यादातर स्कूलों से छात्राओं ने ही टॉपर के रूप में स्थान बनाया है। वही सरकारी और निजी स्कूलों में परीक्षा परिणाम में काफी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। सरकारी स्कूल भी अब निजी स्कूलों से परिणाम में आगे निकलते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने शिव मंदिर राजपुरा में मुकेश खुडानिया अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी, नगर परिषद की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें प्रभु अटल समाजसेवी, रामकिशोर अटल ,सेवानिवृत्त प्रिंसिपल कुलदीप बंगाली, जयराम वर्मा,फारुख खान ,पिंटू कुमार सैनी ,बनवारी बंगाली ,संदीप अटल ,सुरेंद्र अटल, लालू अटल,मोहन ,ओमप्रकाश यादव ,सुभाष ,मुकेश ,पांची देवी ,सुनीता ,मोनिका, प्रेम ,पिंकी,ममता,अर्चना ,पूजा , ग्यारसी ,मोहरी देवी सहित कई महिला ने छात्राओं और पिता माता का माला, मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया,स्कूल स्टाफ प्रकाश चन्द मीणा,मुकेश कुमार यादव,विलास,मदन लाल शर्मा,रामेश्वर प्रसाद यादव,आशा वर्मा  ने  छात्राओं और माता पिता को माला,साफा पहनाकर और मिठाई खिलाकर कि भव्य स्वागत
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    संझू, नागौर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • नागौर। जिले में चल रहे “ऑपरेशन संकल्प - नशा मुक्त नागौर” अभियान के तहत नागौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबारियों पर एक और बड़ा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में नशे की तस्करी से अर्जित संपत्ति को सीज किया गया।
    1
    नागौर। जिले में चल रहे “ऑपरेशन संकल्प - नशा मुक्त नागौर” अभियान के तहत नागौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबारियों पर एक और बड़ा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में नशे की तस्करी से अर्जित संपत्ति को सीज किया गया।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.