Shuru
Apke Nagar Ki App…
Kayum Gyanpur
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 5 दिन से लापता बच्चे का शव कुएं में मिला, क्षेत्र में सनसनी,परिजनों में मचा कोहराम विधवा मां का इकलौता पुत्र था राजाबाबू भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पांच दिन से लापता 6 वर्षीय मासूम राजाबाबू का शव एक जर्जर कुएं से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि राजापुर मोहल्ला निवासी राजाबाबू 24 मार्च की दोपहर अपने घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसी दिन पुलिस को सूचना दी,जिसकी सूचना दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई और अपर पुलिस अधीक्षक ने स्वयं कमान संभाली और बच्चे की तलाश में रात दिन लगे रहे। पर कामयाबी नहीं मिली, शनिवार सुबह करीब 500 मीटर दूर नरथुआं चकभवानीदास गांव के एक जर्जर, जगत विहीन कुएं से बच्चे का शव बरामद हुआ। खेत पर गए एक युवक ने कुएं से बदबू आने पर झांककर देखा, तो अंदर शव तैरता मिला। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। मृतक की मां रोशनी बेगम का रो-रोकर बुरा हाल है। राजाबाबू उनका इकलौता बेटा था। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। चर्चाओं के अनुसार एक रहस्य बना हुआ है कि बच्चा घर से इतनी दूर इस सुनसान जगह तक कैसे पहुंचा।1
- Post by गजेन्द्र कुमार सिंह3
- Mumbai : सायन में 3200 बेड का मेगा अस्पताल! तमिल सेलवन के सपने को फडणवीस ने दी उड़ान मुंबई के पूर्वी उपनगर में स्वास्थ्य सेवाओं को एक बड़ी सौगात मिली है। सायन कोलीवाड़ा के विधायक Captain Tamil Selvan के वर्षों के प्रयास आखिरकार सफल हो गए, जब Devendra Fadnavis के हाथों 3200 बिस्तरों वाले मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का भूमिपूजन किया गया। यह अस्पताल न सिर्फ आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, बल्कि सायन अस्पताल में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं—जैसे एक बेड पर दो मरीजों का इलाज और डॉक्टरों की कमी—को भी खत्म करेगा। विधायक तमिल सेलवन ने 2007 से लगातार इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया था, और अब यह सपना हकीकत बनता दिख रहा है। मुख्यमंत्री ने भी उनके प्रयासों की खुलकर सराहना की। 👉 क्या यह अस्पताल मुंबई की स्वास्थ्य व्यवस्था बदल देगा? 👉 क्या अब मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें।1
- मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी चौक पर एक युवक की सरेआम पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दबंग युवती ने चौराहे पर युवक को चप्पलों से पीटा, जबकि उसके परिजन इस पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे। बताया जा रहा है कि पिटाई के दौरान युवक के कपड़े भी फाड़ दिए गए। इतना ही नहीं, पिटाई के बाद युवती का भाई फिल्मी अंदाज़ में युवक के फटे कपड़ों को सड़क पर लहराते हुए प्रदर्शन करता नजर आया। जानकारी के मुताबिक, युवती ने पहले युवक और उसके पिता के खिलाफ सोशल मीडिया पर फोटो भेजने, छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं युवक ने इस मुकदमे को फर्जी बताते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील की थी। मामले को लेकर नया मोड़ तब आया जब युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि एक साल पहले हुए उसके भाई की नृशंस हत्या के आरोपियों के दबाव में यह झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था।1
- जिगना,मिर्जापुर। जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा बाजार में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बिहसड़ा तालाब के पास स्थित एक दुकान का है, जहां भोर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित राहुल कुमार सोनकर, निवासी बिहसड़ा कला के अनुसार, रोज की तरह उनकी दुकान बंद थी। भोर करीब 3 बजे चोरों ने दुकान के पास पहुंचकर मौका पाकर जूस निकालने की मशीन और एक साइकिल चोरी कर ली। चोरी गई मशीन की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है। इतना ही नहीं, चोरों ने पास में स्थित चंपा देवी के मड़हा से एक बकरी भी उठा ली, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की खास बात यह है कि पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर की तस्वीरें साफ नजर आ रही हैं, जिससे पुलिस को सुराग मिलने की उम्मीद है। पीड़ित ने थाना जिगना में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।4
- *मंदिर प्रांगण में शराबियों नें पुजारी से अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी* *कछवां:-* विकास खण्ड मझवाँ क्षेत्र कें सरावां ग्राम में स्थित श्री संकट हरण हनुमान मन्दिर में शराबियों का अड्डा सा बन गया है। और पुजारी राजा के मना करनें पर अभद्र व्यवहार और भद्दी-भद्दी गाली-गलौज भी देने लगते है। जिसमें कृष्णकांत उपाध्याय पुत्र स्व.भीम प्रसाद उपाध्याय जो ग्राम पंचायत - सरावां ,पोस्ट - कछवां,जिला मिर्जापुर के निवासी है और मन्दिर के प्रांगण में शराब लाकर पी रहें थे ।और मन्दिर खोलने का भी समय हो गया था।और तभी मन्दिर के पुजारी राजा वहां पर आयें और कहां की मन्दिर में शराब मत पीयों कानूनन अपराध है।इतने में ही भद्दी भद्दी गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार तथा बैठकें का चबूतरा भी तोडनें- फोरनें लगा ।और पुजारी राजा को भी पत्थर तथा ईट से मारने लगा तों राजा अपनी जान बचाकर मन्दिर के कमरें में जा छिपा और शराबी ईट तथा पत्थर दरवाजें पर मारता रहा। तथा पुजारी को जान से मारनें की भी धमकी दी गई।और तभी पुजारी अपनी जाल माल की सुरक्षा के लिए 112 नम्बर पर काल करके पुलिस को सुचना दी और पुलिस के पहुचनें से पहलें ही शराबी भाग निकला।और पुलिस द्वारा सात्वना ये दिया गया की मन्दिर के प्रांगण में कोई शराबी शराब पी रहा है तो उनके ऊपर कठोर सें कठोर कार्यवाही की जायेगी।2
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- मुंबई की जनता नोटों में बिकी? 35 साल से टूटी सड़क, गटर के पानी में जीने को मजबूर! | BMC Fail मुंबई के एम पूर्व/पश्चिम क्षेत्र में जनता की हालत बद से बदतर हो चुकी है। 35 वर्षों से जर्जर आरसीसी सड़क, गटर के गंदे पानी से भरी गलियां और लगातार हो रही अनदेखी ने लोगों का जीवन नरकीय बना दिया है। चुनाव के समय वोट के बदले नोट लेने का आरोप अब जनता पर भारी पड़ रहा है। विधायक, सांसद और नगरसेवक — सभी विकास कार्यों में पूरी तरह विफल नजर आ रहे हैं। मीठी नदी सफाई घोटाले के बाद अब नाला सफाई के लिए भी कोई ठेकेदार सामने नहीं आ रहा है, जिससे आगामी बरसात में स्थिति और भयावह होने की आशंका है। 👉 क्या यही है विकास? 👉 कब जागेगी जनता? वीडियो को अंत तक देखें और अपनी राय जरूर दें।1
- Post by गजेन्द्र कुमार सिंह1